विजयदशमी अथवा दशहरा पर निबंध Essay on Dussehra or Vijayadashami in hindi

Ticker

विजयदशमी अथवा दशहरा पर निबंध Essay on Dussehra or Vijayadashami in hindi

विजयदशमी अथवा दशहरा पर निबंध// Essay on Dussehra or Vijayadashami in hindi


दशहरा हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसके अलावा यह सबसे लंबे दिनों तक चलने वाला त्यौहार में से एक है। पूरे देश में लोग बड़े उत्साह और प्रेम के साथ दशहरा मनाते हैं। दशहरा को भारत के कई प्रांत में विजयदशमी के रूप में भी जाना जाता है। दशहरा का पावन समय सभी के लिए खुशी मनाने का समय होता है। छात्रों को इस त्यौहार का पूरा आनंद लेने के लिए अपने स्कूलों और कॉलेजों से 10 दिन की लंबी छुट्टी भी मिलती है जिसका छात्र भरपूर आनंद उठाते हैं। बच्चों को विद्यालयों में दशहरा पर निबंध को लिखने को भी कहा जाता है,जिससे उनकी दशहरा के प्रति उत्सुकता बनी रहे और उन्हें दशहरा के बारे में पूर्ण जानकारी भी मिले। दशहरा पर निबंध के इस लेख में हम देखेंगे कि लोग दशहरा कैसे और क्यों मनाते हैं। इसी लिए हिंदी में दशहरा पर निबंध के इस लेख को जरूर पूरा पढ़े और अपने दोस्तों में भी ज्यादा से ज्यादा शेयर करें बने रहे इस पोर्टल पर आप लोगो का बहुत-बहुत धन्यवाद।



👉केशव प्रसाद मौर्य का जीवन परिचय


कई ऐसे छात्र भी होते हैं जिनकी हिंदी विषय पर पकड़ कमजोर होती है ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता कि हिंदी में दशहरा पर निबंध कैसे लिखें या हिंदी में विजयदशमी पर निबंध कैसे लिखें। निम्नलिखित दशहरा पर निबंध ऐसे छात्रों की समस्या को भी दूर कर देगा। हालांकि ऐसे छात्रों को निम्नलिखित दशहरा पर निबंध को पूरा कॉपी करने से बचना चाहिए। इसके बदले उन्हें इस निबंध का मर्म व तरीका समझने की कोशिश करनी चाहिए जिससे भविष्य में कभी भी हिंदी में दशहरा पर निबंध लिखने में उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना होगा।


प्रस्तावना दशहरा पर निबंध - दशहरा दिवाली से दो या 3 हफ्ते पहले आता है। विजयदशमी का यह त्योहार आमतौर पर प्रत्येक वर्ष सितंबर से अक्टूबर के आसपास आता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व आश्विन मास में मनाया जाता है। सनातन हिंदू धर्म को मनाने वाले सभी लोगों को दशहरा त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। दशहरा का त्योहार सभी के लिए खुशी मनाने का क्षण लेकर आता है प्रोग्राम परिवार के सभी लोग मिलकर पूजा के लिए तैयारी करते हैं और ढेर सारी खरीददारी करते हैं।


छात्र नीचे दिए गए दशहरा पर निबंध की जांच कर सकते हैं दशहरा/विजयदशमी त्योहार के बारे में अपने व्यक्तिगत अनुभव व्यक्त करने या साझा करने के लिए इस विषय पर कुछ पंक्तियां लिखने का प्रयास कर सकते हैं। 


यहां बच्चों के लिए दशहरा पर निबंध दिया गया है जिसे युवा स्वयं निबंध लिखते समय देख सकते हैं और अधिक जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं।


दशहरा पर निबंध- दशहरा का अर्थ दशहरा शब्द दो हिंदी शब्दों दस और हारा से मिलकर बना है, जहां 10 का अर्थ 10 और हारा का मतलब सत्यानाश पराजित है। इसलिए यदि इन दो शब्दों को जोड़ दिया जाए तो दशहरा का मतलब है जो उस दिन का प्रतीक है जब 10 सिर वाले दुष्ट रावण का भगवान राम ने वध किया था। 




बुराई बा अच्छाई की जीत दशहरा को भारत के कुछ क्षेत्रों में विजयदशमी के रूप में भी जाना जाता है। यदि हम क्षेत्रीय और जातीय मतभेदों को अलग रखकर विचार करें तो इस त्यौहार के आयोजनों का एक ही मकसद है यानी बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देना। 


दूसरे शब्दों में यह त्योहार बुराई की स्थिति पर अच्छाई की सत्य की जीत का प्रतीक है। हिंदू पौराणिक कथाओं पर नजर डालें तो कहा जाता है कि इसी दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध कर दिया था। अन्य परंपराओं का यह भी मानना है कि भगवान राम ने दशहरा के दिन ही असुरों के महान राजा रावण से युद्ध किया था और उसे पराजित कर यह सिद्ध किया की बुराई कितनी भी प्रबल क्यों ना हो जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है।


इससे हमें यह पता चलता है कि दोनों घटनाओं का परिणाम समान है बुराई पर सच्चाई की जीत निश्चित है। जिसका परिणाम अंधकार पर प्रकाश झूठ पर सच और बुराई पर अच्छाई की हमेशा जीत होती है। 


दशहरा समारोह पूरे भारत में लोग दशहरा को बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाते हैं। विभिन्न संस्कृतियों होने के बावजूद त्योहार के उत्साह को प्रभावित नहीं करती है। दशहरा के पूरे त्यौहार में सभी का उत्साह और जोश एक समान रहता है। 


विजयदशमी के अवसर पर बंगाली विजयदशमी मनाते हैं जो दुर्गा पूजा के दसवें दिन का प्रतीक है। इस दिन देवी की मूर्तियों को नदी में विसर्जित करने के लिए जुलूस के साथ ले जाया जाता है। और विसर्जन किया जाता है। विवाहित महिलाओं भी एक दूसरे के चेहरे पर सिंदूर लगाती हैं जबकि अन्य स्त्रियां बधाई का आदान प्रदान करती हैं और एक दूसरे को दावत देती है। कुछ जगहों पर इसी दिन शस्त्र पूजा करने की भी परंपरा है।


यह एक धार्मिक और परंपरा एक उत्सव है

जिसकी जानकारी प्रत्येक बच्चे को होने चाहिए। ऐतिहासिक मान्यताओं और प्रसिद्ध हिंदू धर्म ग्रंथ रामायण में ऐसा उल्लेख किया गया है कि भगवान राम ने रावण को मारने के लिए देवी चंडी की पूजा की थी जिसके बाद ही अमरता का वरदान प्राप्त कर चुके रामायण वध करना संभव हो चुका था।


रामलीला का आयोजन दशहरा राक्षसों के राजा रावण पर भगवान राम की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। लोग दशहरा को 10 दिनों तक उनके बीच हुए युद्ध को नाटक के रूप में भी मनाते हैं। इस नाटक की रूप को रामलीला कहा जाता है। उत्तर भारत में लोग मुखोटे पहनकर और विभिन्न नृत्य रूपों के माध्यम से रामलीला का आयोजन करते हैं साथ ही इस का लुफ्त भी उठाते है।


रावण दहन रावण में कथित छंद का पालन करते हुए वे रावण मेघनाथ और कुंभकरण जैसे 3 बड़े राक्षसों के विशाल आकार के पुतले बनाते हैं। इसके बाद पुत्रों को जलाने के लिए उन में विस्फोटक पदार्थ भरा जाता है और जमकर आतिशबाजी की जाती है। एक आदमी भगवान राम की भूमिका निभाता है और जलाने के लिए पुत्रों पर आग लगे हुए तीर चलाता है। लोग आमतौर पर किसी मुख्य अतिथि को भगवान राम की भूमिका निभाने और उस पुतले को जलाने के लिए आमंत्रित करते हैं। यह आयोजन हजारों दर्शकों की मौजूदगी में खुले मैदान में सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जाता है।


हर उम्र के लोग इस मेले का लुफ्त उठाने के लिए यहां उपस्थित होते हैं। बच्चे इस आयोजन का सबसे ज्यादा इंतजार करते हैं और माता-पिता से आतिशबाजी को देखने के लिए ले जाने की जिद करते हैं। वे आतिशबाजी देखते हैं और आश्चर्यजनक दृश्यों का आनंद उठाते हैं। 


दशहरा का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। हालांकि सभी धर्मों के लोग रावण दहन को देखने के लिए आते हैं। रावण दहन का यह कार्यक्रम लोगों को एकजुट करता है क्योंकि दर्शक ना कि केवल हिंदू धर्म से बल्कि सभी धर्म के लोग होते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दशहरा हमें सिखाता है की अच्छाई हमेशा बुराई को मात देती है और प्रकाश हमेशा अंधेरे पर विजय प्राप्त करता है।

विजयदशमी अथवा दशहरा पर निबंध Essay on Dussehra or Vijayadashami in hindi


इसे भी पढ़ें👇👇


विजयदशमी या दशहरा पर हिंदी में निबंध


👉UP board model paper 2023 class-12th sychology











👉तत्व किसे कहते हैं।


👉बल किसे कहते हैं बल कितने प्रकार के होते हैं।


👉छायावाद किसे कहते हैं छायावादी काव्य की मुख्य विशेषताएं।


👉पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय


👉मीराबाई पर निबंध।


👉नंबी नारायणन का जीवन परिचय।






Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2