नव वर्ष पर 10 वाक्य (10 Lines on New Year in Hindi)
विश्व की प्रत्येक देशों में विभिन्न धार्मिक एवं समुदाय के लोग नव वर्ष का पर्व अलग-अलग तिथियों पर मानते हैं। विभिन्न प्रकार की संस्कृतियों में नव वर्ष के उत्सव को मनाए जाने में परस्पर भिन्नता देखने को मिलती है। परंतु आधुनिक परिवेश में पल रही लगभग सभी देशों की युवा पीढ़ी 1 जनवरी को नव वर्ष का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग पूर्व में हुई गलतियों को भूल कर एक नए संकल्प के साथ नव वर्ष में प्रवेश करते हैं।
साथियों आज मैं आप लोगों के समक्ष नव वर्ष पर 10 लाइन लेकर उपस्थित हुआ हूं, तो आइए दोस्तों आज हम नव वर्ष को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाए जाने वाले पर्व के इतिहास एवं महत्व को समझाने का प्रयास करते हैं। मुझे उम्मीद है कि यह लाइनें आपको पसंद आएंगी तथा स्कूल एवं कालेजों में आपको उपयोग लायक होगी।
(1) पश्चिमी देशों में आज से लगभग 5000 वर्ष पहले बेबीलोन में 21 मार्च को नव वर्ष का पर्व मनाया जाता था।
(2) 1 जनवरी को नववर्ष मनाने की शुरुआत रोम के शासक जूलियस सीज़र ने की।
(3) हिंदू धर्म के अनुसार नव वर्ष चैत्र माह के प्रथम तिथि को मनाया जाता है।
(4) भारत में नव वर्ष अलग-अलग स्थानों पर भिन्न-भिन्न माह में मनाया जाता है।
(5) भारत के मुख्य प्रांत पंजाब में नव वर्ष 13 अप्रैल को बैसाखी त्योहार के रूप में मनाते हैं।
(6) पारसी धर्म के लोग 19 अगस्त को नव वर्ष का त्यौहार मनाते हैं।
(7) जैन धर्म के लोग दीपावली के अगले दिन नव वर्ष मनाते हैं।
(8) मुस्लिम धर्म में लोग नव वर्ष को मुहर्रम पर्व के रूप में मनाते हैं।
(9) हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार आज ही के दिन से ब्रह्मा जी ने सृष्टि के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया था।
(10) ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार विश्व के लगभग सभी हिस्सों में 1 जनवरी को नव वर्ष पर बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
निष्कर्ष
उपर्युक्त वाक्यों से यह सिद्ध होता है कि नव वर्ष संपूर्ण विश्व के लिए एक हर्षो उल्लास का दिन होता है। हालांकि लोग इस त्यौहार को अपने अपने तरीके से मनाते हैं पर इसका उत्सव लगभग एक जैसा ही होता है।
लोग नव वर्ष का स्वागत अपनी नई आकांक्षाओं एवं नए संकल्प के साथ करते हैं कि आने वाला उनका 364 दिन इसी खुशी एवं हर्षो उल्लास के साथ बीते।
नव वर्ष पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (frequently Asked Questions on New Year in Hindi)
प्रश्न 1- नव वर्ष का पर्व किस धर्म के लोगों का मुख्य त्यौहार है?
उत्तर - नव वर्ष ईसाई धर्म के लोगों का मुख्य त्यौहार है।
प्रश्न 2- 1 जनवरी को नववर्ष मनाने की शुरुआत किसने की थी?
उत्तर -रूम के शासक जूलियस सीजर ने।
एक टिप्पणी भेजें