छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा -10वीं और 12वीं अगस्त असाइनमेंट पेपर हल डाउनलोड
![]() |
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा -10वीं और 12वीं अगस्त असाइनमेंट पेपर हल डाउनलोड |
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल,रायपुर
पत्र क्रमांक/1981
रायपुर, दिनांक 25/08/21
प्रति,
प्राचार्य
समस्त मान्यता प्राप्त शालाएं
छत्तीसगढ़
विषय- शैक्षणिक सत्र 2021-22 हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम एवं असाइनमेंट संबंधी दिशा-निर्देश विषयक।
जैसा कि आप सभी को विदित है कि Covid-19 के मद्देनजर सत्र 2021-22 में भी शालाएं प्रारंभ होने की अनिश्चितता बनी हुई है। अतएव शैक्षणिक सत्र 2021-22 में भी गतवर्षानुसार मुख्य विषयों का पाठ्यक्रम तथा असाइनमेंट के माध्यम से शिक्षा एवं मूल्यांकन व्यवस्था भी लागू रहेगी। तत्संबंधी प्रमुख निर्देश निम्नानुसार हैं-
1.शैक्षणिक सत्र 2021-22 हेतु विगत वर्षानुसार ही कक्षा दसवीं (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र) के 30% से 40% कटौती किया गया तथा माहवार, इकाई पर विभाजित पाठ्यक्रम लागू रहेगा जिसका प्रत्येक माह असाइनमेंट के माध्यम से मूल्यांकन किया जाना है।
2. अगस्त 2021 से प्रारंभ 12 जनवरी 2022 तक कुल 6 असाइनमेंट जारी किए जाएंगे। प्रथम असाइनमेंट अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा।
3. प्रत्येक माह के अंतिम दिन असाइनमेंट मंडल वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा तथा इसकी सूचना विद्यार्थियों को शाला के संबंधित विषय शिक्षक द्वारा WhatsApp/SMS के माध्यम से दी जाएगी।
4. विद्यार्थियों द्वारा, असाइनमेंट मंडल की वेबसाइट पर अपलोड पश्चात 10 दिन की समयसीमा में घर पर लिखकर संबंधित शाला में जमा करना होगा। उदाहरणार्थ- अगस्त माह का समय 31 अगस्त 2021 को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा तथा 10 सितंबर तक छात्र शाला में जमा करेंगे। तत्पश्चात 5 दिवस में संबंधित विषय शिक्षक असाइनमेंट का मूल्यांकन करके 20 सितंबर तक मंडल के पोर्टल पर अंकों के ऑनलाइन प्रविष्टि करेंगे।
5. प्रत्येक माह के असाइनमेंट हेतु गत वर्ष अनुसार ही 20 अंक निर्धारित रहेंगे।
6. संबंधित विषय शिक्षक अपने विद्यार्थियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर विषय से संबंधित कठिन अवधारणाओं के बारे में समस्या समाधान करेंगे, आवश्यकतानुसार पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराएंगे तथा चर्चा कर यथोचित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
7. यदि किसी विद्यार्थी को असाइनमेंट में कम अंक प्राप्त होते हैं तो उस विद्यार्थी को विशेष रूप से पढ़ाने की व्यवस्था शाला स्तर पर की जाएगी।
कक्षा 10वीं के 6 विषय तथा कक्षा 12वीं के 15 मुख्य विषयों को छोड़कर शेष विषयों का पाठ्यक्रम यथावत रहेगा। आकाश से सब विषयों के पाठ्यक्रम का भी साला स्तर पर इकाई बार विभाजन कर असाइनमेंट के माध्यम से(मंडल कार्य योजना अनुसार) मूल्यांकन कराया जाना सुनिश्चित करें।
परियोजना कार्य माह दिसंबर तक पूर्ण कर निर्धारित समय- सीमा में अंकों की प्रविष्टि मंडल के पोर्टल पर की जाए।
शैक्षणिक सत्र 2021-22 में साला खोलने संबंधी शासन द्वारा आदेश जारी करने के पश्चात संस्था प्रमुख प्रयोग इस कार्य संबंधी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
1. मानवी अध्यक्ष संजीव के निज सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ,रायपुर को सादर सूचनार्थ,
2. संचालक, लोक शिक्षण संचनालय, इंद्रावती भवन नया रायपुर को सादर सूचनार्थ,
3. संचालक, एसoसीoईoआरoटी शंकर नगर रायपुर को सादर सूचनार्थ,
4. प्रबंध संचालक ,राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन सर्व शिक्षा अभियान रायपुर को सादर सूचनार्थ ,
5. उप सचिव स्थापना प्रशासन छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर,
6. पंजीयक परीक्षा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर,
7. वित्त अधिकारी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर,
8.मानo मंडल सदस्य श्री ………….. की ओर सूचनार्थ,
9. समस्त सहायक सचिव की ओर सूचनार्थ,
10. समस्त सहायक प्रध्यापक छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर।
एक टिप्पणी भेजें