CG Board August assignment 2021 class 12 Hindi|cgbse class 12 Hindi हिदी Assignment 2021 answer

Ticker

CG Board August assignment 2021 class 12 Hindi|cgbse class 12 Hindi हिदी Assignment 2021 answer

CG Board August assignment 2021 class 12 Hindi|cgbse class 12 Hindi हिदी Assignment 2021 answer


छत्तीसगढ़गढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर शैक्षिक सत्र 2021- 22 कि अगस्त असाइनमेंट-1 कक्षा 12वीं विषय हिंदी


 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर,
 शैक्षिक सत्र 2021-22 की अगस्त असाइनमेंट-1 
कक्षा- 12वीं
विषय- हिंदी

 छत्तीसगढ़गढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर शैक्षिक सत्र 2021- 22 कि अगस्त असाइनमेंट-1 




नमस्कार दोस्तों छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर शैक्षिक सत्र 2021- 22 अगस्त असाइनमेंट फर्स्ट कक्षा 12वीं हिंदी विषय का असाइनमेंट सॉल्यूशन आपको हम बताएंगे । हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से अगस्त माह कक्षा 12वीं की सभी सब्जेक्ट के असाइनमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइड करवाएंगे।

प्रश्न -1 निम्न में से किसी एक विषय पर अपने विचार लिखिए-


उत्तर- मोबाइल फोन की उपयोगिता- आजकल के समय में इंटरनेट जैसी सुविधा सभी घरों में उपलब्ध रहती है ।कोरोनावायरस समय में ऑनलाइन शिक्षा बहुत ही कारगर सिद्ध हो रही है ।आजकल हर जगह चाहे गांव हो या शहर ऑनलाइन शिक्षा बहुत प्रचलित हो रही है।

लाइन शिक्षा मोबाइल लैपटॉप कंप्यूटर आदि के माध्यम से घर में ही अपने पाठ्य सामग्री का अध्यापन करना कहलाता है।

ऑनलाइन शिक्षा में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग आदि टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होती है और इसे ही ऑनलाइन शिक्षा कहा जाता है ऑनलाइन शिक्षा में इंटरनेट सुविधा की महत्वपूर्ण योगदान जरूरी है क्योंकि इसके बिना ऑनलाइन शिक्षा नहीं दी जा सकती है।


ऑनलाइन शिक्षा का प्रभाव- महामारी ने दुनिया भर में शिक्षा और शैक्षणिक प्रणालियों को अत्यधिक प्रभावी किया है कोरोनावायरस कम करने की कोशिशों ने दुनिया भर की शिक्षण संस्थाओं को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया।

1.077 बिलियन विद्यार्थी स्कूल बंद होने के कारण प्रभावित हुए हैं अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि विद्यार्थी शिक्षा कैसे ग्रहण करें इसके लिए कई बड़ी संस्थाओं ने इसका एक ही हल निकाला वह है ऑनलाइन शिक्षा। जिसका असर हर जगह देखा जा सकता है।

ऑनलाइन शिक्षा एक प्रकार से कंप्यूटर के माध्यम से इंटरनेट की सुविधा से प्राप्त की जा रही है ऑनलाइन शिक्षा के लिए कंप्यूटर और कई तरह के गैजेट्स का सहारा लिया जाता है।


प्रश्न-2 'दिन जल्दी जल्दी ढलता है' में प्रेम की अभिव्यक्ति हुई है। एक सिद्ध कीजिए-


उत्तर-  दिन जल्दी -जल्दी ढलता है कविता हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखी गई है। कवि ने कविता में समय बीत जाने के आसपास का वर्णन किया है समय के साथ हमें लक्ष्य को प्राप्त कर लेना चाहिए समय के हिसाब से चलने के लिए प्रेरणा दे रहा है।


दिन जल्दी जल्दी ढलता है कविता में प्रेम की अभिव्यक्ति हुई जब चिड़िया अपने बच्चों के लिए सुबह भोजन की तलाश में निकल जाती है। बच्चे घोसले से बाहर झांक -झांक कर अपनी मां का इंतजार कर रहे होते हैं। बच्चे और मां एक दूसरे प्रेम करते हैं। चिड़िया अपने बच्चों के लिए सुबह ही भोजन की तलाश में निकल जाती हैं।



प्रश्न-3 'लेखक के एक मित्र बाजार गए तो ढेर सारा सामान खरीद लाए, दूसरे मित्र पूरे दिन बाजार में रहकर भी खाली हाथ लौट आए।'दोनों के व्यवहार और सोचने के अंतर को स्पष्ट कीजिए।


उत्तर-  बाजार दर्शन पाठ में लेखक ने अपने दो तरह के मित्रों का उल्लेख किया है। एक मित्र बाजार जा का ढेर सारा सामान खरीद लाता है। वह फिजूलखर्ची करता है। इससे उसका घमंड संतुष्ट होता है। उसको अपनी जरूरत की चीजों का सही पता नहीं होता। दूसरा मित्र बाजार जाता है, वह बहुत देर रुकता भी है, परंतु वहां बहुत सी चीजें देखकर बहुत सी चीजों को खरीदना चाहता है परंतु तय नहीं कर पाता कि वह क्या खरीदें। अतः खाली हाथ बाजार से वापस लौट आता है। बाजार जाने वाले तीसरे व्यक्ति चूरन वाले भगत जी हैं भगत जी को चौक बाजार की पंसारी की दुकान से केवल काला नमक तथा जीरा खरीदना होता है। शेष बाजार उनके लिए शून्य के बराबर होता है।

वर्तमान नोटबंदी के कारण बाजार अस्त व्यस्त हो रहा है। ग्राहकों के पास भी धन नहीं है बाजार जा कर सामान खरीदना आसान नहीं है। इस परिस्थिति में मैं पहले मित्र की तरह फिजूलखर्ची करने के बारे में सोच भी नहीं सकता। वैसे भी ज्यादा चीजों का प्रयोग करना मैं सुख शांति में बाधा मानता हूं।

मैं दूसरे मित्र की तरह भी बनना नहीं चाहता। बाजार में जाकर अनिश्चय में पढ़ना तथा कुछ भी ना खरीद करो समय नष्ट करना मैं उचित नहीं समझता। मैं चाहूंगा कि भगत जी की तरह अपनी जरूरतों के बारे में जाने तथा उनको सीमित रखें इस प्रकार में केवल उपयोगी चीजें ही खरीदूंगा। ऐसी दशा में नोट बंदी के कारण पास में पैसा ना होने की समस्या भी मुझे नहीं सताएगी।


प्रश्न-4 लिखित काव्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-


उत्तर- (क) कभी ने इस काव्यांश में बच्चों के क्रियाकलापों व उनकी सहन शक्ति का वर्णन किया है। पतंग के सहारे कल्पना में उड़ते रहते हैं। यह लाक्षणिक प्रयोग है। सुनहरे सूरज के सामने आने का अर्थ है कि वे उत्साह से आगे बढ़ते हैं।


(ख) काव्यांश में मानवीकरण अलंकार है। पृथ्वी का तेज घूमते हुए बच्चों के पास आना मानवीकरण के लिए क्रियाकलाप का उदाहरण है।

  • साथ साथ में पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार है।

  • सुनहले सूरज में अनुप्रास अलंकार है।


(ग)

•कवि ने लाक्षणिक भाषा का प्रयोग किया है।

•खतरनाक, सुनहले, तेज, बेचैन आदि विशेषणों का सुंदर प्रयोग है तथा खड़ी बोली में सहज अभिव्यक्ति है।

• मुक्तक छंद है।

• दृश्य बिंबो का ढेर है 

जैसे- छतो के खतरनाक किनारे।

  • पृथ्वी और भी तेज घूमती हुई आती है उनके बेचैन पैरों के पास।


प्रश्न-5 बाजार किसी लिंग ,जाति, धर्म या क्षेत्र को नहीं देखता वह देखता है सिर्फ उनकी क्रय शक्ति को। किस रूप में वह एक प्रकार से सामाजिक समता की भी रचना कर रहा है। आप इस से कहां तक सहमत हैं।


उत्तर- यह बात बिल्कुल सही है कि बाजार किसी का लिंग , जाति, धर्म या क्षेत्र नहीं देखता । वह सिर्फ ग्राहक की क्रय शक्ति को देखता है। उसे इस बात से कोई मतलब नहीं कि खरीददार औरत है या मर्द, वह हिंदू है या मुसलमान, उसकी जाति क्या है या वह किस क्षेत्र विशेष से है। बाजार में उसी को महत्व मिलता है जो अधिक खरीद कर सकता है। यहां हर व्यक्ति ग्राहक होता है। इसलिए आज से यह एक प्रकार से सामाजिक समता की भी रचना कर रहा है। आज जीवन के हर क्षेत्र नौकरी ,राजनीति ,धर्म ,आवास आदि में भेदभाव है। ऐसे में बाजार हर एक को समान मानता है। किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जाता क्योंकि बाजार का उद्देश्य समान बेचना है।



Class 11 English most important questions

Class 12 th biology important questions






Written By : Bandana Study Classes


Written by - Bandana Kushwaha

2 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

inside

inside 2