CG Board August assignment 2021 class 10 Social Science |cgbse 10th सामाजिक विज्ञान Assignment 2021 answer
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर
शैक्षणिक सत्र 2021- 22 माह अगस्त
असाइनमेंट-1
कक्षा- दसवीं
विषय- सामाजिक विज्ञान
![]() |
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर असाइनमेंट -1 |
प्रश्न-1 अगर हम जंगलों की लकड़ियों का उपयोग करना चाहते हैं तो उनके नवीकरण चक्र से कैसे मेल बिठाएंगे?
उत्तर- जंगलों से काट कर लाई गई लकड़ी प्राकृतिक संसाधन है इनका उपयोग नवीकरण चक्र में इस प्रकार किया जाता है। जंगल से काट कर लाई गई लकड़ी का उपयोग फर्नीचर बनाने में तथा पेपर बनाने में किया जा सकता है मगर नवीकरण चक्र के लिए जंगल से लाई गई लकड़ी को पुनः चतरित करने के लिए बचे माल से और भी वस्तुएं निर्मित कर इस चक्र को पूर्ण करना चाहिए।
प्रश्न-2 औद्योगिक समाज का प्राकृतिक संपदा के प्रति क्या सोच है? क्या वे भी इस संपदा का उपयोग आदिवासी समाज की तरह ही करते हैं।
उत्तर- बीसवीं सदी के मध्य तक औद्योगिक अर्थशास्त्री व वैज्ञानिक यही मानते रहे कि प्राकृतिक संसाधन असीम है। उनका जितना दोहन करो उतना ही अच्छा है क्योंकि इससे समाज की उत्पादक क्षमता बढ़ेगी। समस्या केवल यह थी कि उनका पृथ्वी पर वितरण समान नहीं है कहीं प्रचुर मात्रा में है तो कहीं बिल्कुल नहीं अतः व्यापार के द्वारा उन्हें सभी देशों को उपलब्ध कराया जा सकता है।
cgbse 10th सामाजिक विज्ञान Assignment 2021 answer
प्रश्न-3 इंदिरा गांधी नहर कमान क्षेत्र पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर- इंदिरा गांधी नहर कमान क्षेत्र- पंजाब में हरीके बांध से यह नहर निकाली गई है। यह थार मरुस्थल होते हुए पाकिस्तान की सीमा पर समांतर प्रवाहित होती है। इस मुख्य नहरों की लंबाई लगभग 650 किलोमीटर है जबकि सभी उप नेहरू को मिलाकर इसकी कुल लंबाई 9,060 किलोमीटर है। इसके द्वारा प्रस्तावित सिंचाई क्षेत्र 2000000 हेक्टेयर है। इसे इसका कमान क्षेत्र कहा जाता है।
यह थार मरुस्थल का क्षेत्र है जहां एक जगह से दूसरी जगह छोड़कर जाने से रेत के टीले पाए जाते हैं मरुस्थलीय क्षेत्र होने के कारण वनस्पतियां नगण्य है। अतः हवा द्वारा मिट्टी का कटाव अधिक है। गर्मी में यहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है। औसत वार्षिक वर्षा की मात्रा 10 मिली मीटर से भी कम होती है।
प्रश्न-4 ऐसे उदाहरण सोचिए जहां वस्तुएं और सेवाएं व्यक्तिगत स्तर की अपेक्षा सामूहिक स्तर पर उपलब्ध कराना अधिक संस्ता और कारगर होगा लिखिए।
उत्तर-
वस्तुएं और सेवाएं व्यक्तिगत स्तर की अपेक्षा सामूहिक स्तर पर उपलब्ध कराने के उदाहरण निम्न हैं-
•प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम बनाए जाएं और उन्हें लागू किए जाएं।
•योजना वादियों में सार्वजनिक स्वास्थ्य पर खर्च की जाने वाली राशि में औसत वृद्धि हुई है लेकिन स्वास्थ्य क्षेत्र के आवंटन में पुरुष अनुपात में वृद्धि नहीं की गई है इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
•सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा तथा सेवा के लिए उपर्युक्त तकनीकों का विकास होना या किया जाना चाहिए तथा सभी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करना चाहिए।
•पर्यावरण की दृष्टि से इतने अधिक संयंत्र और खदानों के कारण जंगल और नदियों पर दुष्प्रभाव पड़ता है ।जो यहां आसपास रहने वालों के लिए हानिकारक होगा। इस कारण भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने कुछ उद्योगों की जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया को रोकने के निर्देश भी दिए हैं।
CG Board August assignment 2021 class 10 Social Science
प्रश्न-5 महिलाओं की बेहतर शिक्षा के लिए और क्या-क्या उपाय करना चाहिए? अपने विचार लिखिए।
उत्तर- भारत में नारियों को हर दृष्टि से पूज्य शक्ति स्वरूपा माना जाता है। इतिहास के कुछ अंधकार में कालकांड को छोड़कर सदा ही नारी की शिक्षा एवं संस्कार को महत्व प्रदान किया गया। भारत में 19वीं शताब्दी में प्राया सभी शैक्षिक संस्थाएं जनता का नेतृत्व करने वाले व्यक्तियों द्वारा संचालित थी। इस समय राजा राम मोहन राय ने बाल विवाह प्रथा सती प्रथा को दूर करने का अथक परिश्रम किया। ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने बंगाल में कई स्कूल लड़कियों की शिक्षा के लिए स्कूल खोले।
बीसवीं शताब्दी के प्रारंभिक वर्षों में भारत में इस बात पर ध्यान दिया गया कि नारी शिक्षा उनके सामाजिक जीवन के लिए उपयोगी होनी चाहिए क्योंकि उस समय तक जहां तक लिखने पढ़ने का संबंध था लड़कों और लड़कियों की शिक्षा में कोई अंतर न था। उच्च शिक्षा की दृष्टि से सन 1916 महत्वपूर्ण है इस समय दिल्ली में लेडी हार्डिंग कालेज की स्थापना हुई ।तथा श्री डी के करवे ने भारतीय नारियों के लिए एक विश्वविद्यालय की स्थापना की। जिसमें सबसे अधिक धन मुंबई प्रांत के एक व्यापारी से मिलने के कारण उसका मां के नाम से विश्वविद्यालय का नाम श्रीमती नाथीबाई थैकरसी वीमेंन्स यूनिवर्सिटी हुआ।
Class 12 th biology important questions
Written By : Bandana Study Classes
Tq so much
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें