class 12 cg Biology assignment And Pdf
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर शैक्षणिक सत्र 2021- 22 अगस्त- सितंबर असाइनमेंट कक्षा 12 जीवविज्ञान
![]() |
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर शैक्षणिक सत्र 2021- 22 सितंबर असाइनमेंट कक्षा 12 जीवविज्ञान |
नमस्कार दोस्तों छत्तीसगढ़ बोर्ड रायपुर मैं असाइनमेंट जारी कर दिए गए हैं तो दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको कक्षा बारहवीं जीव विज्ञान का फुल सॉल्यूशन बताने वाले हैं
कक्षा -12वी
विषय -जीव विज्ञान
प्रश्न 1 अनिषेक फलन किसे कहते हैं? आने से फलन के कोई चार लाभ लिखिए।
उत्तर अनिषेक फलन एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे पुष्प बिना निषेचन के ही फल का निर्माण होता है अनिषेक फलन कहलाता है।
उदाहरण -अंगूर ,केला ,अनानास।
अनिषेक फलन के लाभ -
1.इसके द्वारा बिना बीज के फल प्राप्त किया जा सकता है।
2. इसमें परागण के लिए वाह्य कारकों की आवश्यकता नहीं होती।
3. अनिषेक फलन मे बिना परागण परागण के बीच बनता है।
4. बिना निषेचन के अंडाशय को फल में बदल देती है।
प्रश्न 2 परागण एवं निषेचन में कोई तीन अंतर लिखिए।
उत्तर परागण एवं निषेचन में तीन अंतर-
परागण=
1. परागण की क्रिया में परागकण पुंकेसर से वर्तिकाग्र पर पहुंचा कर जाते हैं।
2. इस क्रिया के अंत में दो नर युग्मक बनते हैं।
3. यह क्रिया निषेचन से पहले होती है।
निषेचन=
1. निषेचन क्रिया में नर तथा युग्मक मादा मिलते हैं।
2. इस क्रिया के अंत में युग्मन बनते हैं।
3. यह क्रिया परागण के बाद होती है।
प्रश्न 3 एक प्रारूपिक भ्रूण कोष का नामांकित चित्र बनाकर निम्नलिखित को नामांकित कीजिए।
अंडकोष कोशिका,ध्रुव केंद्रक ,सहायक कोशिका
प्रश्न 4 काउपर्स एवं वर्थोलिन ग्रंथियां कहां स्थित होते हैं। इसके कार्य क्या है?
उत्तर काउपर्ष= नर जनन तंत्र के मूत्र मार्ग के पार्श्व भाग में स्थित होते हैं।
कार्य; -पारदर्शी, चिपचिपा , लसलासा, द्रव स्त्रावित करती हैं। चिकना वट को बनाए रखता है यह द्रव छारीय होता है।
बार्थोलिन; - यह ग्रंथि मादा जनन तंत्र के योनि द्वार के दोनों ओर स्थित होती हैं।
कार्य -चिकना छारीय और जलीय द्रव स्त्रावित करती है।
लैंगिक उत्तेजना के समय छारीय द्रव स्त्रावित करती हैं।
प्रश्न 5 टपीटम के कोई तीन कार्य लिखिए?
उत्तर ;टेपिटम के कोई तीन कार्य=
1. यह वृद्धिशील विजाणु जन कोशिकाओं बीजाणु मात्र कोशिकाओं तथा वृद्धि सील सूक्ष्मजीवाणुओं को पोषण उपलब्ध कराता है।
2. एंजाइम एवं हार्मोन का स्त्रावन कराता है। जो पराग कणों में प्रारंभिक वृद्धि के लिए सहायक होते हैं।
3. प्रौबिश कार उत्पन्न करता है जो परिपक्व परागण की भित्ति के निर्माण के लिए स्पोरोपोलेनिन तथा अन्य पदार्थ उपलब्ध कराते हैं।
प्रश्न 6 आर्तव चक्र क्या है?आर्तव चक्र का नियमन कौन से हार्मोन करते हैं।
उत्तर आर्तव चक्र;- मादाओ में अंडाणु निर्माण 28 दिन के चक्कर में होती है। जिसे आर्तव चक्र मासिक चक्र, या ऋतु स्त्रावचक्र कहते हैं। प्रत्येक स्त्री में है चक्र 12 से 13 वर्ष की उम्र में प्रारंभ हो जाता है। तथा 45 से 55 की उम्र में खत्म हो जाता है।
आर्तव चक्र का नियमन निम्न हार्मोन करते हैं=
-LH हार्मोन
-FSH हार्मोन
प्रश्न 7 शुक्राणु जनन तथा अंडजनन में अंतर लिखिए?
उत्तर -
शुक्राणु जनन=
यह प्रक्रिया वृषण के शुक्जन नलिकाओं में होती है। इसकी वृद्धि प्रावस्था छोटी होती है। स्पर्मेटिड से शुक कायंअंतर द्वारा चल शुक्राणु बनते हैं।
अंड जनन=
यह प्रक्रिया अंडाशय में प्रारंभ होती है। लेकिन निषेचन के समय पूर्ण होती हैं। इसकी वृद्धि प्रावस्था बहुत लंबी अवधि तक बनी रहती है। अंडाणु अचल होते हैं अंडाणु में कयाअंतर नहीं होता है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड असाइनमेंट कक्षा बारहवीं जीव विज्ञान सॉल्यूशन
यह भी पढ़े👇👇👇👇
https://www.upboard.live/2021/09/Cg-board-assignment-1-august-mah-class-12th-political-science-solution.html
एक टिप्पणी भेजें