CG board September Assignment-2 class-10th science solutions 2021-22

Ticker

CG board September Assignment-2 class-10th science solutions 2021-22

CG board September Assignment-2 class-10th science solutions 2021-22 /कक्षा -10वीं विज्ञान असाइनमेंट -2 सलूशन

CG board September Assignment-2 class-10th science solutions 2021-22

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर 

शैक्षणिक सत्र 2021 22 माह सितंबर

असाइनमेंट -2

कक्षा - दसवीं

विषय- विज्ञान


प्रश्न-1 आधुनिक आवर्त सारणी में समूह में ऊपर से नीचे जाने पर एवं आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर निम्नलिखित गुणों में किस प्रकार परिवर्तन होता है?

 

1- आयनन विभव

2- संयोजकता

3- परमाणु आकार

4- विद्युत ऋणात्मकता


उत्तर- 

1- आयनन विभव-  किसी आवर्त में बाएं से दाएं चलने पर नाभिकीय आवेश बढ़ता है किंतु परमाणु त्रिज्या घटती है जिसके फलस्वरूप p+ व n° के मध्य आकर्षण बढ़ जाता है। तब वाह्य इलेक्ट्रॉन को निकालने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसलिए किसी आवर्त में बाएं से दाएं चलने पर आयनन ऊर्जा बढ़ती है।


किसी वर्ग या समूह में ऊपर से नीचे चलने पर आयनन विभव घटता है क्यों?


किसी वर्ग में ऊपर से नीचे चलने पर परमाणु क्रमांक में वृद्धि के साथ परमाणु आकार में वृद्धि होती है जिसके फलस्वरूप नाभिक व इलेक्ट्रॉन के मध्य आकर्षण कम हो जाता है अर्थात आयनन ऊर्जा का मान घटने लगता है।


2- तत्वों की संयोजकता- आवर्त में बाएं से दाएं चलने पर वर्ग 1 से वर्ग 6 तक ऑक्सीजन के सापेक्ष तत्वों की संयोजकता 1 से 7 तक बढ़ती है तथा हाइड्रोजन के सापेक्ष वर्ग 1 से वर्ग 7 तक बढ़ती है फिर घटने लगती है



3- परमाणु आकार- परमाणु आकार से परमाणु त्रिज्या का पता चलता है अतः एक स्वतंत्र परमाणु के केंद्र से उसके सबसे बाहरी की दूरी ही परमाणु के आकार को दर्शाती है वर्ग में ऊपर से नीचे चलने पर परमाणु आकार का परमाणु क्रमांक बढ़ता है जबकि आवर्त में बाएं से दाएं चलने पर परमाणु आकार घटता है


4- विद्युत ऋणात्मकता- किसी आवर्त में बाएं से दाएं चलने पर तत्वों की विद्युत ऋण आत्मकथा नियमित रूप से हैलोजन तक बढ़ती है क्योंकि परमाणु आकार घटता है और नाभिकीय आवेश बढ़ता है


किसी वर्ग में ऊपर से नीचे चलने पर तत्वों की विद्युत ऋणात्मकता नियमित रूप से घटती है ।क्योंकि वर्ग में ऊपर से नीचे चलने पर परमाणु क्रमांक बढ़ता है जिससे त्रिज्या का मान भी  बढ़ता है।



प्रश्न-2 

(1)सौर कुकर के लिए कौन सा दर्पण अवतल, उत्तल अथवा समतल सर्वाधिक उपयुक्त होता है क्यों? 


उत्तर- सौर कुकर में समतल दर्पण सर्वाधिक उपयुक्त होता है क्योंकि यह प्रकाश की सभी किरणों को वांछित स्थान पर परिवर्तित करता है।


(2) सौर पैनल के दो उपयोग लिखिए।


उत्तर-

1- यातायात संकेतों के लिए


2- खनिज तेल के कुएं खोदने के यंत्रों को विद्युत ऊर्जा प्रदान करने के लिए


प्रश्न- 3 मेंडलीफ की आवर्त सारणी की चार उपलब्धियां लिखिए।


उत्तर - 

1- नए तत्वों की खोज- मेंडलीफ ने अपनी आवर्त सारणी में कुछ नए अज्ञात तत्वों के लिए खाली स्थान छोड़ दिए थे किंतु इन खाली स्थानों पर आने वाले तत्वों की पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी।


जैसे- गैलियम(Ga), जर्मेनियम(Ge), स्कैडियम(Sc)


2- तत्वों के गुणों के अध्ययन में सहायक- अभी तक ज्ञात है समस्त तत्वों को केवल 7 आवर्त और 9 वर्ग में वर्गीकरण हो जाने से इन तत्वों का अध्ययन सरल हो गया था।


3- परमाणु द्रव्यमान ज्ञात करने में- मेंडलीफ के अनुसार यदि किसी तत्व का तुल्यांकी द्रव्यमान ठीक प्रकार से ज्ञात हो तो उसकी संयोजकता ज्ञात कर परमाणु द्रव्यमान ज्ञात किया जाता है।


परमाणु द्रव्यमान(A) = तुल्यांकी द्रव्यमान × संयोजकता


4-अनुसंधान में सहायक- मेंडलीफ की आधुनिक आवर्त सारणी समस्त रसायन शास्त्र का सारांश है इसके अवलोकन से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि किसी तत्व का दूसरे तत्व के साथ कैसा व्यवहार होगा।


5- परमाणु द्रव्यमान के संशोधन में- मेंडलीफ की आवर्त सारणी में जब तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु द्रव्यमान के आधार पर रखा गया तब कुछ तत्वों के द्रव्यमान बढ़ते हुए क्रम में नहीं थे तब इनके द्रव्यमान में संशोधन कर पुनः स्थान दिया गया।


प्रश्न-4 

(अ)आनुवंशिकी का जनक किसे कहते हैं


उत्तर-  ग्रेगर जॉन मेंडल को आधुनिक आनुवंशिकी का जनक कहा जाता है।



(ब)


    सन्तान


नर                मादा

XY               XX


X    Y         X    X


XX   XX (50% पुत्री)    XY  XY ( 50% पुत्र )



प्रश्न- 5


 (अ) गाय की एक प्रजाति "जेबा "गर्मी में रहने के लिए अनुकूलित है। एक और प्रजाति "साहिवाल" साल भर में लगभग 20000 लीटर दूध देती है। "अंगुर" नामक एक अन्य प्रजाति का शरीर शुदृढ है छत्तीसगढ़ में किसी गाय से ज्यादा दूध प्राप्त करना हो तो इनमें से किन गायों में संकरण करना होगा और क्यों?




उत्तर- छत्तीसगढ़ में किसी गाय से ज्यादा दूध प्राप्त करना हो तो साहिवाल और अंगुस नामक गायों में शंकर कराना होगा क्योंकि साहिवाल गाय  जेबा की  एक प्रजाति है जो कि 20000 लीटर दूध देती है अंगुस गाय शरीर से सुदृढ़ है।


(ब) मेंडल ने अपने प्रयोग हेतु मटर के पौधे का चुनाव क्यों किया इसके कोई दो प्रमुख कारण लिखिए। 


मेंडल द्वारा अपने प्रयोग के लिए मटर के पौधों का चुनाव किया इसके लिए निम्न तथ्य है-


1- मटर का पौधा 1 वर्षीय है तथा अल्प समय जीवन चक्र होता है।


2-  इसके पुष्प द्विलिंगी होते हैं अर्थात नर एवं मादा जननांग एक ही पुष्प  में पाए जाते हैं अतः मटर में स्वपरागण होता है।


3- स्वनिषेचन के कारण मटर के पौधे समलिंगी होते हैं अतः पीढ़ी दर पीढ़ी इसके पौधे शुद्ध लक्षण वाले होते हैं।


यह भी पढ़ें👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

CG board class 10th Hindi assignment 2 solution 2021-22

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

CG board assignment 2 class 12th geography solution 2021


👇👇👇👇👇👇

CG board assignment 2 class 12th economics


👇👇👇👇👇👇👇👇👇

Class- 12th political science assignment 2 solution 2021-22



1 टिप्पणियाँ

  1. This article provided me with a wealth of information. The article is both educational and helpful. Thank you for providing this information. Keep up the good work. Assignment vibe

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

inside

inside 2