CG board model paper 2023 class 10th Scoial Science // छत्तीसगढ़ मॉडल पेपर 2023 कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान
छत्तीसगढ़ बोर्ड मॉडल पेपर 2023
कक्षा 10
विषय सामाजिक विज्ञान
समय 3 घंटे पूर्णांक 75
![]() |
CG board model paper 2023 class 10th Scoial Science // छत्तीसगढ़ मॉडल पेपर 2023 कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान |
निर्देश- प्रश्न क्रमांक 1 वस्तु प्रश्न है| इसमें तीन खंड है खंड अ खंड ब एवं खंड स खंड अ में बहुविकल्पी प्रश्न खंड ब में उचित संबंध जोड़िए एवं खंड ह में रिक्त स्थान की पूर्ति से संबंधित प्रश्न प्रत्येक खंड में पांच प्रश्न तथा प्रत्येक प्रश्न पर एक अंक आवंटित है।
प्रश्न 1 (खंड अ) सही विकल्प चुनकर लिखिए
1-निम्नलिखित में से कौन सा संसाधन मानव निर्मित है?
1-हवा
2-पानी
3-वन
4-मकान
2- केंद्रीय बजट पारित किया जाता है
1- संसद में
2-विधानसभा में
3-विधान परिषद में
4-इनमें से कोई नहीं
3- रूस की संसद का नाम है
1-लोकसभा
2-डाईट
3-डूमा
4-कांग्रेस
4- कर्नल नासिर संबंधित थे
1-मिश्र से
2-युगोस्लाविया से
3-इंडोनेशिया से
4-भारत से
5- जिसकी क्रय शक्ति कमजोर होती है
1- वे भोजन नहीं करते
2-वे भोजन नहीं खरीदते
3-वे कुपोषण हो जाते
4-वे पोषक आहार नहीं खरीद पाते
(खण्ड ब)
उचित संबंध जोड़िए
1-मिट्टी प्रदूषण - न्यूनतम समर्थन मूल्य
2-बिक्री कर में घोटाला सन - 2005
3-जर्मनी का औद्योगिकरण - रसायनिक खाद
4- एफ.सी.आई - मजदूर संगठन समाप्त
5-सूचना का अधिकार अधिनियम -कर की चोरी
(खण्ड स)
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1-भारत में… भूमि का विस्तार संभव नहीं है।
2- धरती पर कोयला…. के साधनों के रूप में प्रयोग में लाया जाता है।
3- रंगीन प्रिंटिंग प्रेस का आरंभ…. के बाद हुआ।
4- लोकमान तिलक…. पत्रिका के संपादक थे।
5-... के कारण हमारे खानपान में जहरीले तत्व शामिल हो गए हैं।
(ब)निर्देश- प्रश्न क्रमांक 2 से 6 तक अति लघु प्रश्न है प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक आवंटित है उत्तर की अधिकतम शब्द सीमा 30 शब्द है।
प्रश्न 2 विकास से आप क्या समझते हैं?
प्रश्न 3- फसल चक्र किसे कहते हैं?
प्रश्न 4 सरकार को किस प्रकार के करों से अधिक राजस्व की प्राप्ति होती है?
प्रश्न 5 उपनिवेशवाद क्या है?
प्रश्न 6 भारत में कोयला उत्पादक क्षेत्र बताइए (कोई दो)।
निर्देश (स)-प्रश्न क्रमांक 7 से 10 तक आदि लगती प्रश्न प्रत्येक प्रश्न पर तीन अंक आवंटित है उत्तर की अधिकतम शब्द सीमा 50 शब्द है।
प्रश्न 7 जापान में शांति के लिए निः शस्त्रीकरण आंदोलन क्यों प्रारंभ हुआ? लिखिए।
प्रश्न 8 अमेरिका एवं सोवियत संघ की आपसी स्पर्धा का वियतनाम पर क्या प्रभाव पड़ा (कोई तीन)?
प्रश्न 9 भाषा आधारित प्रदेश गठन के तीन सकारात्मक प्रभाव लिखिए।
प्रश्न 10 वैश्वीकरण से छोटी उत्पादों को कौन-कौन सी चुनौतियो का सामना करना पड़ता है?
निर्देश (द)प्रश्न क्रमांक 11 से 14 तक अति लघुउत्तरीय प्रश्न प्रत्येक प्रश्न पर आंतरिक विकल्प है प्रत्येक प्रश्न पर चार अंक आवंटित है उत्तर की अधिकतम शब्द सीमा 75 शब्द है।
प्रश्न 11 राष्ट्रवाद और अति राष्ट्रवाद में आपको क्या अंतर दिखता है?( लिखिए कोई चार)
अथवा
हिटलर और मुसोलिनी तानाशाह मे क्या क्या समानता है थी? (लिखिए कोई चार)।
प्रश्न 12 निम्नांकित व्रत्त चार्ट में भारत एवं छत्तीसगढ़ के भूमि उपयोग (2011) प्रदर्शित किया गया है। इस चार्ट का अध्ययन करें और संग्लन प्रश्नों के उत्तर दें।
(अ) भारत की तुलना में छत्तीसगढ़ राज्य में किस भूमि का प्रतिशत अधिक है?
(ब)किस प्रकार की भूमि का प्रतिशत भारत की तुलना में छत्तीसगढ़ से कम है?
(स) भारत की तुलना में छत्तीसगढ़ में किस प्रकार की भूमि का प्रतिशत दोगुना है?
(द)कौन से दो अलग-अलग भूमि का प्रतिशत छत्तीसगढ़ भारत में समान है?
अथवा
राष्ट्रवाद और अति राष्ट्रवाद में आपको क्या अंतर दिखता है? लिखिए
प्रश्न 13 जनगणना के आंकड़े हमारे लिए कैसे उपयोगी हैं? समझाइए
अथवा
जनसंख्या विस्फोट समाज के लिए घातक है कैसे? समझाइए
प्रश्न 14 वर्साय की संधि कब हुई? इस संघ की प्रमुख शर्तें कौन-कौन सी थी? समझाइए
अथवा
प्रथम विश्व युद्ध के कोई चार कारण लिखिए।
निर्देश-(इ) प्रश्न क्रमांक 15 एवं 16 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प है। प्रत्येक प्रश्न पर 5 अंक आवंटित है पूर्व नाम उत्तर की अधिकतम शब्द सीमा 100 शब्द है।
प्रश्न 15 मुद्रा के प्राचीन एवं आधुनिक स्वरूप पर टिप्पणी लिखिए।
अथवा
ऋण की सुविधा एक ओर हमारी आय बढ़ाने में सहायक होती है वहीं दूसरी ओर कर्ज में जाल में फंसा देती है कैसे? उदाहरण में समझाइए।
प्रश्न 16 ग्रामीण अधिवास और नगरीय अधिवास की तुलना कीजिए
अथवा
नगरी आदिवासियों की उत्पत्ति को प्रभावित करने वाले कारक लिखिए।
निर्देश -(फ)क्रमांक 17 एवं 18 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न आंतरिक विकल्प है। प्रत्येक प्रश्न पर 6 अंक आवंटित है। उत्तर की अधिकतम शब्द सीमा 150 शब्द है।
प्रश्न 17 भारत के राष्ट्रपति की शक्तियां व कार्यों की व्याख्या कीजिए।
अथवा
निर्वाचन चुनाव आयोग के 6 कार्यों को लिखकर व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 18 मतदाता किन किन कारणों से मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लेते? स्पष्ट कीजिए
अथवा
लोकतंत्र में संगठन बनाने का अधिकार जरूरी है। संगठन के महत्व को किन्हीं 6 बिंदुओं में स्पष्ट कीजिए।
इसे भी पढ़ें
एक टिप्पणी भेजें