वर्षा ऋतु पर कविता -बारिश का मौसम कविता Poem on Rainy Season in Hindi

Ticker

वर्षा ऋतु पर कविता -बारिश का मौसम कविता Poem on Rainy Season in Hindi

वर्षा ऋतु पर कविता -बारिश का मौसम कविता Poem on Rainy Season in Hindi 

वर्षा ऋतु चारू ऋतु में से एक है, यह वह  है ऋतु है जिसकी मनमोहक छंटा देखते ही बनती है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह ऋतु मानव जीवन और पर्यावरण तंत्र के लिए काफी मायने रखती है। क्योंकि कृषि और वन्यजीवन जैसी आधारभूत आवश्यकताएं वर्षा पर निर्भर होती हैं।


Poem on Rainy Season in Hindi


इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए वर्षा की प्रशंसा और आवश्यकता के आधार पर यह कविताएं तैयार की गई है जिनका आप अपनी आवश्यकतानुसार उपयोग कर सकते हैं।


वर्षा ऋतु पर कविता 1


"देखो आया है मौसम ये बरसात का"


आसमा से जमी के मुलाकात का


देखो आया है मौसम ये बरसात का।।


नन्हे बच्चों के पैरों की छप छप कभी


तो कभी गिरती बूंदों की टप-टप कहीं


देखकर यह अनोखा नजारा यहां


आज झूमा ना हो कोई ऐसा नहीं


गीली मिट्टी की खुशबू लिए अपने संग


दिन भी आया है खुशियों की सौगात का


आसमा से जमी के मुलाकात का


देखो आया है मौसम ये बरसात का


बादलों में झगड़ती हुई बिजलियां


यह फुहारे है उड़ती हुई तितली


आज धरती को बूंदों है यू छू रही


मानव करती हो अंबर की कुछ चुगलियां


छाया है अब कहीं पर खुशी का सामां


तो कहीं पर है माहौल आपात का


आसमा से जमी के मुलाकात का


देखो आया है मौसम ये बरसात का।।


वर्षा ऋतु पर कविता 2


"वर्षा ऋतु"


देखो वर्षा की यह मनमोहक बादल,


जो लाते हैं बारिश का यह जल।


देख मन इन्हें होता प्रफुल्लित,


वर्षा ना हो तो मन हो जाता  विचलित।।


किसानों को यह देती सिंचाई की सुविधा


यदि वर्षा ना हो तो हो जाती है बड़ी दुविधा


इस ऋतु में चारों ओर हरियाली लहलहाती,


इसकी मनोरम छटां सबके मन को भाती।।


आओ संग मिलकर झूमे गाए,


वर्षा ऋतु का साथ मिलकर लुत्फ उठाएं।।


वर्षा ऋतु पर कविता 3


"वर्षा ऋतु का आनंद"


देखो एक बार फिर से बारिश का मौसम आया,


अपने साथ सबके चेहरे पर मुस्कान है लाया।।


देखो वर्षा में हवा कैसी चल रही मंद मंद


क्या बच्चे क्या बूढ़े सब लेते इसका आनंद।।


देखो चारों ओर फैली यह अद्भुत हरियाली,


जिसकी मनमोहक छंटा है सबसे निराली।


जिसको देखो वह इस मौसम के गुण गाता,


बारिश का मौसम है ऐसा जो सबके मन को भाता।।


मेरे मित्र तुम भी बाहर निकलो लो वर्षा का आनंद,


देखो इस मनमोहक वर्षा को जो नहीं हो रही बंद।


छोटे बच्चे कागज की नाव बनाकर पानी में दौड़ाते हैं,


वर्षा ऋतु में ऐसे नजारे नित्य दिल को बहलाते हैं।।


तो आओ हम सब संग मिलकर झूमे गाए,


इस मनभावी वर्षा ऋतु का आनंद उठाएं।।


Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2