CG Board trimasik paper 2022 Class 9th Hindi PDF Download

Ticker

CG Board trimasik paper 2022 Class 9th Hindi PDF Download

CG Board trimasik paper 2022 Class 9th Hindi PDF Download



त्रैमासिक परीक्षा 2022-23

कक्षा - 9वीं

विषय - हिंदी 


समय - 3 घंटे                           पूर्णांक - 50


निर्देश:- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है । 

(1) प्रश्न क्रमांक 1 से 3 तक प्रत्येक प्रश्न में 5-5 अंक हैं।

(2) प्रश्न क्रमांक 4 से 7 तक प्रत्येक प्रश्न में 2 अंक हैं। 

(3) प्रश्न क्रमांक 8 से 10 तक प्रत्येक प्रश्न में 3 अंक हैं।

(4) प्रश्न क्रमांक 11 एवं 12 में प्रत्येक प्रश्न में 4 अंक हैं।

(5) प्रश्न क्रमांक 13 एवं 14 में प्रत्येक प्रश्न में 5 अंक हैं। 


प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-


(1) गद्दार कौन के रचयिता ….. हैं।


(2) दबा हुआ आदमी एक …. था।


(3) बुआ का नाम …. है।


(4) उमा के पिता का नाम …. है। 


(5) रीढ़ की हड्डी एक …. है। 


प्रश्न 2. मतराही क्या है?


प्रश्न 3. मोती व्यर्थ लुटाने वालों पंक्तियों में मोती का आशय क्या है?


प्रश्न 4. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को कलातीर्थ क्यों कहा गया है?


प्रश्न 5. पिताजी अपने तबादले से दुखी थे जबकि लेखक खुश था, क्यों? 


प्रश्न 6. रामचरण को नौकरी से क्यों हाथ धोना पड़ा?


प्रश्न 7. निम्न मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए-

(अ) अंधे की लाठी

(ब) अक्ल का दुश्मन

(स) आँखें खुलना

(द) कलेजा जलना


प्रश्न 8. लेखक ने ऐसा क्यों कहा है कि गुल्ली डंडा सब खेलों का राजा है।


प्रश्न 9. पाठ के आधार पर उमा का चरित्र चित्रण कीजिए। 


प्रश्न 10. यदि राजेन्द्र शाह के स्थान पर रामचरण राजा बन जाता तो राज्य की स्थिति क्या होती?


प्रश्न 11. पाँच रुपये और अंगूठी को आँचल में बाँधते हुए बुआ के मन में क्या विचार चल रहे थे?


प्रश्न 12. निम्नलिखित पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए -


लाखों बार गगरियाँ फूटी, 

शिकन न आई पनघट पर,

लाखों बार कश्तियाँ डूबी, 

चहल-पहल वो ही है तट पर, 

तम की उमर बढ़ाने वालों ।

अथवा


तो फिर बचा ही क्या है इस दुनिया में ? 

कितना भयानक होता अगर ऐसा होता 

भयानक है, लेकिन इससे भी ज्यादा यह

कि है चीजें हस्वमामूल

पर दुनिया भी हजारों सड़कों से गुजरते हुए

बचे, बहुत छोटे-छोटे बच्चे 

काम पर जा रहे हैं।


प्रश्न 13. निम्नलिखित गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए-


अब मुझे कह लेने दो बाबूजी! ये जो महाशय खरीददार बनकर आए हैं, उनसे पूछिए कि क्या लड़कियों के दिल नहीं होते? क्या उनको चोट नहीं लगती है? क्या वे बेबस भेड़ बकरियाँ हैं। जिन्हें कसाई अच्छी तरह देखभाल कर खरीदे। 

अथवा


राजमहल खूब सजाया जाता। नगर में कम उत्साह नहीं रहता। दूर-दूर से नृत्य मंडलियाँ आती, संगीत के कलाकारों का जमाव होता और रामलीला का तो जैसे अंत ही नहीं होता। सचमुच राजधानी मानिकपुरी उस दिन सजी-धजी दुल्हन से कम न लगती ।


प्रश्न 14. अपठित गद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए-


कई लोग समझते हैं कि अनुशासन व स्वतंत्रता में विरोध है, किन्तु वास्तव में यह भ्रम है। अनुशासन के द्वारा स्वतंत्रता छिन नहीं जाती, बल्कि दूसरे की स्वतंत्रता की रक्षा होती है। सड़क पर चलने के लिये हम लोग स्वतंत्र हैं. हमें बांयी ओर चलना चाहिए, किन्तु चाहें तो हम बीच में भी चल सकते हैं। इससे हम अपने प्राण संकट में डालते हैं, दूसरों की स्वतंत्रता भी छिनते है। विद्यार्थी भारत के भावी निर्माता है, उन्हें अनुशासन के गुणों का अभ्यास अभी से करना चाहिए जिससे वे भारत के सच्चे सपूत पहला सकें।


प्रश्न (1) गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए। 

(2) अनुशासन की आवश्यकता क्यों होती है?

(3) गद्यांश का सारांश लिखिए।


प्रश्न 15. आप का नाम ममता साहू है। आप कक्षा-9वीं में शास, उच्च माध्य. शाला रायगढ़ में अध्ययनरत है। अपने प्राचार्य को शुल्क मुक्ति हेतु आवेदन-पत्र लिखिए।

अथवा 

आपका नाम मोहन है। आप अपने प्राचार्य को स्थानांतरण प्रमाण-पत्र हेतु एक प्रार्थना-पत्र लिखिए।


प्रश्न 16. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए


(अ) विज्ञान का चमत्कार व अभिशाप 

(ब) आतंकवाद दुनिया के लिए एक खतरा

(स) बेरोजगारी की समस्या

(द) कम्प्यूटर से लाभ व हानि

(य) पर्यावरण और प्रदूषण




trimasik paper class 9th hindi,hindi paper class 9th trimasik,trimasik pariksha 2022,class 9th trimasik paper,trimasik paper class 9th maths,mp board class 9th trimasik paper,trimasik pariksha 2022 class 10 hindi,timahi paper 2022 class 10,trimasik pariksha 2022 9th,timahi paper class 9th,#class 9th hindi trimasik paper 2022 mp board,tremasik paper class 9th,trimasik pariksha kaksha 9 hindi paper 2022,trimasik masik pariksha 2022 hindi ka paper,छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 9वी हिंदी मासिक पेपर 2022-23,प्रेम आशिक परीक्षा 2022 सीजी बोर्ड,class 9th Hindi quarterly exam 2022


👉 CG board class 9th science trimasik paper

Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2