CG board class 6th science masik aakalan paper solution 2022 || कक्षा 6वीं विज्ञान मासिक आकलन नवंबर माह फुल सॉल्यूशन 2022
नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम आपको सीजी बोर्ड कक्षा छठवीं विज्ञान के पेपर का फुल सॉल्यूशन बताएंगे। दोस्तों अगर आपको यह post पसंद आए तो अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करिएगा।
![]() |
CG board class 6th science masik aakalan paper solution 2022 || कक्षा 6वीं विज्ञान मासिक आकलन नवंबर माह फुल सॉल्यूशन 2022 |
मासिक आकलन 2022-23
माह नवंबर 2022
कक्षा - 6
विषय - विज्ञान
पूर्णांक:25 अंक समय:40 मिनट
(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
सही विकल्प का चयन कीजिए -
प्रश्न 1. बल का मात्रक है- (1 अंक)
(अ) जूल
(ब) केल्विन
(स) न्यूटन
(द) मीटर
प्रश्न 2. बंदूक की गोली की गति है- (1 अंक)
(अ) सरल रेखीय गति
(ब) दोलन गति
(स) घूर्णन गति
(द) चक्रण गति
प्रश्न 3. प्रकाश ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है- (1 अंक)
(अ) सूर्य
(ब) विद्युत
(स) बल्ब
(द) लालटेन
(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 4. मशीन क्या है? (2 अंक)
प्रश्न 5. विज्ञान की भाषा में कार्य किसे कहते हैं? (2 अंक)
प्रश्न 6. बल किसे कहते हैं? (2 अंक)
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 7. समान व असमान गति में अंतर लिखिए? (3 अंक)
प्रश्न 8. साइकिल के टायर क्यों घिस जाते हैं? (3 अंक)
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 9. ऊर्जा के विभिन्न रूपों को समझाओ। (5 अंक)
खंड 'ब' (प्रोजेक्ट कार्य)
प्रश्न 10. तुम्हारे घर में पाई जाने वाली मशीनों की सूची बनाओ व उसके प्रकार की पहचान करो। (5 अंक)
सभी प्रश्नों के उत्तर -
मासिक आकलन 2022-23
माह नवंबर 2022
कक्षा - 7
विषय - विज्ञान
पूर्णांक:25 अंक समय:40 मिनट
(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
सही विकल्प का चयन कीजिए -
प्रश्न 1. बल का मात्रक है- (1 अंक)
(अ) जूल
(ब) केल्विन
(स) न्यूटन
(द) मीटर
उत्तर- (स) न्यूटन
प्रश्न 2. बंदूक की गोली की गति है- (1 अंक)
(अ) सरल रेखीय गति
(ब) दोलन गति
(स) घूर्णन गति
(द) चक्रण गति
उत्तर- (अ) सरल रेखीय गति
प्रश्न 3. प्रकाश ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है- (1 अंक)
(अ) सूर्य
(ब) विद्युत
(स) बल्ब
(द) लालटेन
उत्तर- (अ) सूर्य
(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 4. मशीन क्या है? (2 अंक)
उत्तर- कोई भी उक्ति जो ऊर्जा लेकर के छे कार्यकलाप करती है उसे यंत्र या मशीन कहते हैं।
प्रश्न 5. विज्ञान की भाषा में कार्य किसे कहते हैं? (2 अंक)
उत्तर- किसी वस्तु पर कोई बल लगाने से वह वस्तु बल की दिशा में कुछ विस्थापित हो, इसे विज्ञान की भाषा में कार्य करते हैं।
कार्य = बल × वस्तु का विस्थापन
प्रश्न 6. बल किसे कहते हैं? (2 अंक)
उत्तर- बल वह बाह्य कारक है, जो किसी वस्तु की अवस्था, स्थिति, आकार या आकृति में परिवर्तन करता है या परिवर्तन करने का प्रयास करता है।
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 7. समान व असमान गति में अंतर लिखिए? (3 अंक)
उत्तर- यदि कोई वस्तु समान समय अंतराल में समान दूरी तय करे तो उसकी गति को एक समान गति कहते हैं।
यदि कोई वस्तु समान समय अंतराल में असमान दूरी तय करे तो इसे असमान गति कहते हैं।
प्रश्न 8. साइकिल के टायर क्यों घिस जाते हैं? (3 अंक)
उत्तर- साइकिल के टायर, टायर और पृथ्वी के बीच लग रहे घर्षण बल के कारण घिस जाते हैं।
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 9. ऊर्जा के विभिन्न रूपों को समझाओ। (5 अंक)
उत्तर- प्रकृति में ऊर्जा कई अलग-अलग रूपों में मौजूद है। इनके उदाहरण निम्न हैं -
विद्युत ऊर्जा, ध्वनि ऊर्जा, रासायनिक ऊर्जा और परमाणु ऊर्जा।
प्रत्येक ऊर्जा को एक अन्य रूप में परिवर्तित या बदला जा सकता है। ऊर्जा के कई विशिष्ट प्रकारों में प्रमुख रूप गतिज ऊर्जा और स्थितिज ऊर्जा है।
खंड 'ब' (प्रोजेक्ट कार्य)
प्रश्न 10. तुम्हारे घर में पाई जाने वाली मशीनों की सूची बनाओ व उसके प्रकार की पहचान करो। (5 अंक)
उत्तर- घर में पाई जाने वाली मशीनों की सूची निम्न है-
सरल मशीन - कैची, ग्लास, शीशा, झूला, साइकिल का ब्रेक, हैंडपंप, सरौता, नींबू निचोड़ने की मशीन, एक पहिए की कूड़ा ढ़ोने की गाड़ी आदि।
जटिल मशीन - साइकिल, मोटरसाइकिल, सिलाई मशीन, कुट्टी काटने की मशीन आदि।
एक टिप्पणी भेजें