CG board half yearly exam 2022 class 12th political science paper, छत्तीसगढ़ बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा-2022 कक्षा-12वीं राजनीति विज्ञान
![]() |
CG board half yearly exam 2022 class 12th political science paper, छत्तीसगढ़ बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा-2022 कक्षा-12वीं राजनीति विज्ञान
कक्षा-12वीं
विषय-राजनीति विज्ञान
समय-3 घंटा
पूर्णांक-80
निर्देश:
1.सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
2. प्रश्न 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं जिनके कुल 32 अंक निर्धारित हैं
3. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक 2 अंक के प्रश्न हैं जिनकी शब्द सीमा 30 है।
प्रश्न1. सही विकल्प चुनिए-
1. चाउ एन लाई प्रधानमंत्री थे-
(अ) सोवियत रूस
(ब) जापान
(स) चीन
(द) फ्रांस
2. सीमांत गांधी के नाम से सुप्रसिद्ध राजनेता थे?
(अ) बजिबुर रहमान
(ब) जियाउल हक
(स) खान अब्दुल गफ्फार खान
(द) मौलाना अब्दुल कलाम
3. स्ट्रगल फॉर सर्वाइवल कार्टून संबंधित था?
(अ) राज्यों के बंटवारे से
(ब) राज्यों को भाषाई आधार पर गठित करने से
(स) देश की आजादी से
(द) समान आचार संहिता से
4. स्वतंत्रता के बाद भारत में 1952 से 1967 तक सत्ता की बागडोर थी?
(अ) सोशलिस्ट पार्टी के पास
(ब) भारतीय जनसंघ के पास
(स) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पास
(द) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पास
5. 1962 के चीनी आक्रमण को चेतन आनंद द्वारा निर्मित फिल्म के द्वारा दर्शाया गया है वह फिल्म है?
(अ) हकीकत
(ब) पंचानन
(स) कारगिल
(द) युद्ध की ज्वाला
6. सार्क की स्थापना किस वर्ष में हुई ?
(अ) 1985
(ब) 1975
(स) 1987
(द) 1995
प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
1…….शीत युद्ध का चरम बिंदु था।
2. जोसेफ स्टालिन…….. के नेता थे।
3. जॉर्ज बुश……. राष्ट्रपति थे।
4……... दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन है।
5. दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार क्षेत्र पर………. में समझौता हुआ।
6. द्वितीय विश्व युद्ध………. हुआ।
7……... में राज्य पूर्ण गठन आयोग की स्थापना हुई।
प्रश्न3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/एक वाक्य में लिखो-
1. गमाल अब्दुल नासिर शासक थे?
2. भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे?
3. प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे?
4. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्थापक थे?
5. प्रथम पंचवर्षीय योजना का समय था?
6. संपूर्ण क्रांति का आवाहन किया था?
7. अमेरिकी रक्षा विभाग का मुख्यालय है।
प्रश्न4. सत्य/ असत्य चुनिए-
1. हेगमनी शब्द कि जड़े प्राचीन यूनान में है।
2. इंडियन नेशनल आर्मी का गठन महात्मा गांधी ने किया था।
3. संयुक्त राष्ट्रसंघ सुरक्षा परिषद में पांच स्थाई सदस्य हैं।
4. बर्लिन की दीवार 9 नवंबर 1989 को तोड़ दी गई।
5. मिस्टर सुकरणों इंडोनेशिया के पहले शासक थे।
6. लोकतंत्र समर्थक दुर्गा थापा, लोकतंत्र बहाली के लिए नेपाल में सक्रिय थी।
प्रश्न 5 सही जोड़ी बनाइए-
प्रश्न 6. शीत युद्ध क्या है?
अथवा
क्यूबा मिसाइल संकट कब उत्पन्न हुआ?
प्रश्न 7. शॉक थेरेपी क्या है?
अथवा
दो ध्रुवीयता क्या है?
प्रश्न 8.9/11 क्या है?
अथवा
ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म क्या है?
प्रश्न 9. दक्षिण एशिया के 2 देशों के नाम लिखिए?
अथवा
SAFTA क्या है?
प्रश्न 10 निशस्त्रीकरण क्या है?
अथवा
गठबंधन सरकार किसे कहते हैं?
प्रश्न 11 भारत के प्रथम विधि व शिक्षा मंत्री कौन थे?
अथवा
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कब व किस दल की स्थापना की थी?
प्रश्न 12 कांग्रेस की स्थापना कब व किसने की?
अथवा
भारतीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कब व कहां हुआ?
प्रश्न 13 जनादेश क्या है?
अथवा
दलबदल का आशय क्या है?
प्रश्न 14 संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहां है?
अथवा
संयुक्त राष्ट्र संघ के पहले महासचिव कौन थे?
प्रश्न 15 अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के कोई दो कार्य लिखिए?
अथवा
मानव अधिकार आयोग के कोई दो कार्य लिखिए?
प्रश्न 16 सोवियत संघ के विघटन के क्या परिणाम हुए?
अथवा
सोवियत प्रणाली क्या है?
प्रश्न 17. आसियान को समझाइए?
अथवा
क्षेत्रीय संगठन बनाने के तीन उद्देश्य क्या है?
प्रश्न 18 योजना आयोग को समझाइए।
अथवा
हरित क्रांति क्या थी समझाइए?
प्रश्न 19 आसियान विजन 2020 क्या है वर्णन कीजिए।
अथवा
नेपाल की जनता अपने देश में लोकतंत्र को बहाल करने में कैसे सफल हुए?
प्रश्न20. महाशक्तियां छोटे देशों के साथ सैन्य संगठन क्यों रखती थी? तीन कारण बताइए।
अथवा
गुटनिरपेक्ष आंदोलन अब अप्रासंगिक हो गया है समीक्षा कीजिए।
प्रश्न 21 सुरक्षा परिषद के कार्य लिखिए।
अथवा
यूनिसेफ के कार्यों को समझाइए।
प्रश्न 22 द्वि-राष्ट्र के सिद्धांत को समझाइए?
अथवा
राष्ट्र निर्माण की कौन-कौन सी चुनौतियां हैं?
प्रश्न 23 निम्न पर टिप्पणी लिखिए।
1. भारत की परमाणु नीति
2. भारत की वर्तमान विदेश नीति।
अथवा
किसी राष्ट्र का राजनीतिक नेतृत्व किस तरह उस राष्ट्र की विदेश नीति पर असर डालता है समझाइए?
एक टिप्पणी भेजें