छत्तीसगढ़ पर निबंध//Chhattisgarh essay in Hindi

Ticker

छत्तीसगढ़ पर निबंध//Chhattisgarh essay in Hindi

छत्तीसगढ़ पर निबंध//Chhattisgarh essay in Hindi


हेलो दोस्तों स्वागत है, आज की नई आर्टिकल में आज आपको बताने वाले छत्तीसगढ़ की स्थापना कब हुई, छत्तीसगढ़ के बारे में निबंध आर्टिकल और संपूर्ण जानकारी जिसमें आपको बताएंगे छत्तीसगढ़ राज्य कैसे बना, और 36 गढ़ी कैसे  राज्य का नाम करण हुआ।  इसमें छत्तीसगढ़ के आधार पर किया गया है इस बारे में भी बताएंगे यह पोस्ट को शुरू करते हैं धन्यवाद।


छत्तीसगढ़ पर निबंध//Chhattisgarh essay in Hindi
छत्तीसगढ़ पर निबंध//Chhattisgarh essay in Hindi

Table of contents 


छत्तीसगढ़ के बारे में कैसे लिखें?

छत्तीसगढ़ के बारे में 10 लाइन

छत्तीसगढ़ का पुराना नाम क्या है?

छत्तीसगढ़ में क्या खास है?

छत्तीसगढ़ क्यों प्रसिद्ध है?

छत्तीसगढ़ का निबंध गुजराती

विकास के पथ पर छत्तीसगढ़ निबंध

छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर निबंध

छत्तीसगढ़ के बारे में 20 लाइन

छत्तीसगढ़ राज्य और किसान निबंध

मेरा स्वच्छ छत्तीसगढ़ पर निबंध

छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति

छत्तीसगढ़ का इतिहास

छत्तीसगढ़ की लोक सभा पर निबंध

छत्तीसगढ़ क्यों प्रसिद्ध है?


प्रस्तावना- छत्तीसगढ़ भारत देश के 28 राज्यों में से एक है। छत्तीसगढ़ अर्थव्यवस्था के मामlले में पूरे भारत देश में 17वें स्थान पर आता है।

इसी के साथ जनसंख्या के मामले में भी छत्तीसगढ़ पूरे भारत में 16वें स्थान पर आता है यह राज्य भारत देश के दक्षिण पूर्व में स्थित है छत्तीसगढ़ का पहले नाम दक्षिण कौशल था और इसका इतिहास 4 शताब्दी ईस्वी तक पुराना है। इसका पौराणिक इतिहास रामायण और महाभारत काल तक से जुड़ा है। राजवंश ने छत्तीसगढ़ पर 14वी सदी के आसपास लगभग 6 सदियों तक राज किया। मध्य युग में चालुक्य साम्राज्य ने खुद को बस्तर में स्थापित किया। मध्य युग में चालुक्य साम्राज्य ने खुद को बस्तर में स्थापित किया। अन्नम देव नाम के पहले चालुक्य शासक थे। जिन्होंने सन 1320 में बस्तर में राजवंश स्थापित किया सन 1741 में मराठों ने है-हम शासकों से यह राजवंश छीन लिया। मराठों ने राज जीतने के बाद वर्ष 1445 में रतनपुर घराने के अंतिम वंशज रघुनाथ सिंह जी को क्षेत्र छोड़ने पर मजबूर किया। आखिरकार सन 1758 में मराठों ने छत्तीसगढ़ पर विजय हासिल की और बिंबा जी भोसले को शासक घोषित किया गया बिंबाजी भोसले के देहांत के बाद मराठों ने सुबह प्रणाली का पालन करना शुरू कर दिया यह वह दौर था जब सब तरफ अशांति और कुशासन था मराठा सेना ने तब बड़े पैमाने पर लूटपाट की थी।



सरकार और राजनीति


छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बंटवारे की प्रक्रिया शांतिपूर्ण थी पर फिर भी जाति आधार पर अलग राज्य की मांग ने भारत के इतिहास में नए अध्याय जोड़ें इस वजह से ही देश में नए राज्यों का गठन एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया छत्तीसगढ़ सरकार की विधाएं प्रमुख राज्यपाल और कार्यकारी प्रधान मुख्यमंत्री हैं।


भूगोल 


छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण मध्य प्रदेश के 16 जिलों को मिलाकर किया गया जो भाषाई बाधा के आधार पर मजबूती से जुड़े थे हालांकि बाद में इसमें और जिले जोड़े गए और अब यहां कुल 27 जिले हैं। यह राज नई शताब्दी में 1 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के अन्य पड़ोसी राज्य हैं। उत्तर प्रदेश झारखंड उड़ीसा महाराष्ट्र तेलंगाना और आंध्र प्रदेश छत्तीसगढ़ का कुल क्षेत्र अनुमानित तौर पर 135191 वर्ग किलोमीटर है।



छत्तीसगढ़ की जनसंख्या


सन 2000 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ की आबादी लगभग 2.55 करोड़ है। राज्य की जनसंख्या कितनी है और यह 189 प्रति वर्ग किलोमीटर है इसके चार मुख जिले रायपुर दुर्ग सरगुजा और बिलासपुर है जिनमें राज्य की अधिकतम आबादी रहती है। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जिलों में शहरों से ज्यादा आबादी रहती है। हालांकि पिछले कुछ सालों में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों ने अच्छी नौकरी और बेहतर जीवन के लिए शहरों की ओर पलायन किया है औद्योगिकरण की कमी के चलते छत्तीसगढ़ के जातक जिले कृषि पर निर्भर है।



सरकार और राजनीति


छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बंटवारे की प्रक्रिया शांतिपूर्ण थी पर फिर भी जाति आधार पर अलग राज्य की मांग ने भारत के इतिहास में नए अध्याय जोड़ें। इस वजह से ही देश में नए राज्यों का गठन एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया छत्तीसगढ़ सरकार की विदाई प्रमुख राज्यपाल और कार्यकारी प्रधान मुख्यमंत्री हैं।


छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल - छत्तीसगढ़ राज्य का क्षेत्रफल लगभग एक लाख 35 हजार 361 वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का 9वां और जनसंख्या की दृष्टि से 16 वां बड़ा राज्य है। 


छत्तीसगढ़ के जिले, राजधानी और सबसे बड़ा शहर


छत्तीसगढ़ राज्य में 32 जिले हैं। जिसमें कांकेर जिला (उत्तर बस्तर कोरबा जिला कोरिया जिला जसपुर जिला दंतेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर) दुर्ग जिला धमतरी जिला बिलासपुर जिला बस्तर जिला मोहला मानपुर जिला मनेंद्रगढ़ जिला महासमुंद जिला जांजगीर चांम्पा जिला, राजनांदगांव जिला रायगढ़ जिला रायपुर जिला सरगुजा जिला बेमेतरा बालोद जिला बालौद बाजार बलरामपुर गरियाबंद, सूरजपुर कोंडागांव जिला मुंगेली जिला सुकमा जिला गौरेला पेंड्रा मारवाही जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला, शक्ति जिला नारायणपुर जिला तथा बीजापुर है।


इस राज्य में आदिवासी जनजाति भी निवास करती है जो छत्तीसगढ़ी भाषा बोलते हैं यहां की संस्कृति और गायन का कहना ही क्या यहां के गीत भोजरी देवार गीत कर्मा ददरिया पंडवानी भारत थली लोक गाथा बांस गीत गऊरा गऊरी गीत, जस गीत सुआ गीत डांडा फाग चनऔनई, राऊत गीत और पंथी गीत प्रमुख है।


इन कुछ गीतों को गाने के साथ साथ नृत्य भी प्रस्तुत किया जाता है छत्तीसगढ़ राज्य में खेल की प्राचीन परंपरा रही है यहां खेल की सबसे अधिक महत्व दिया जाता है यहां खेलों को गीत के साथ भी खेला जाता है। यहां के खेलों में फुगड़ी लंगड़ी टांग कबड्डी तथा डांडी पौहा सबसे लोकप्रिय है।


यह राज्य पर्यटन की दृष्टि से काफी विकसित है यहां अनेक सैलानी भ्रमण के लिए आते हैं तथा आनंद का अनुभव करते हैं यहां के कुछ दर्शनीय स्थल जो दर्शकों को यहां आने के लिए आकर्षित करते हैं।


उनमें राजिम आरंग नवागढ़ मरी बाई मंदिर कैलाश गुफा इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान बिलासपुर सेतगंगा तीरथगढ़ अमरकंटक तथा शिरपुर यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं जहां हर साल हजारों पर्यटक आते हैं।


छत्तीसगढ़ के बारे में 10 लाइन

1-छत्तीसगढ़ राज्य भारत के मध्य प्रदेश में स्थित है यह राज्य पहले मध्य प्रदेश का भाग हुआ करता था


2-इस राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 को किया गया था इस राज्य का स्थापना दिवस हर साल 1 नवंबर को मनाया जाता है।


3-छत्तीसगढ़ राज्य में 32 जिले हैं इस राज्य का सबसे बड़ा शहर रायपुर है जो इस राज्य की राजधानी भी है।


4-इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 135192 वर्ग किलोमीटर है जो इससे भारत का नवा सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला राज्य बनाता है कुल क्षेत्रफल के 40 फ़ीसदी जगह पर वन क्षेत्र है भारत में वनों की दृष्टि से तीसरा सबसे बड़ा राज्य छत्तीसगढ़ है।


5-छत्तीसगढ़ राज्य की कुल जनसंख्या लगभग 3 करोड़ है जो इस राज्य को जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सोलवा बड़ा राज्य बनाती है.


6-इस राज्य की राजभाषा राज्य भाषा हिंदी तथा छत्तीसगढ़ी है जो सामान तौर पर अधिकतर लोगों द्वारा बोली जाती है।


7-इस राज्य में वनों की बहुलता है यहां अनेक नदियां भी बैठी है जिसमें गोदावरी तथा महानदी प्रमुख नदियां हैं।


8-यह राज अपनी साक्षरता दर 70.28% है. तथा लिंगानुपात 991 है इस राज्य का उच्च न्यायालय बिलासपुर में स्थित है.


9-इस राज्य में विधानसभा सदस्यों की संख्या 90 लोकसभा सदस्य 11 तथा राज्यसभा सदस्यों की संख्या 5 है।


10-छत्तीसगढ़ राज्य के 70 फ़ीसदी लोग कृषि कार्य में संगलन है यहां धान का अधिक उत्पादन किया जाता है इसलिए इसे भारत का धान का कटोरा भी कहा जाता है.


वर्तमान में इस राज्य में 32 जिले हैं जिसमें सबसे बड़ा जिला सरगुजा तथा सबसे छोटा दुर्ग जिला है इस राज्य की राजधानी रायपुर है।


भाषा


छत्तीसगढ़ की अधिकारिक भाषा हिंदी है। हालांकि राज्य की ज्यादातर आबादी छत्तीसगढ़ी बोलती है जो कि हिंदी की ही बोली है छत्तीसगढ़ी भाषा की कई विशेषताएं हैं और इसकी शब्दावली मुंडा और द्रविड़ीयन से ली गई है पूर्णविराम राज्य में कुछ लोग तेलुगु भी बोलते हैं। उड़िया भोजपुरी और कोसाली भी राज्य के कुछ भागों में बोली जाती है।


शिक्षा


छत्तीसगढ़ की साक्षरता दर 71% है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। यहां कई सरकारी और निजी स्कूल हैं जो छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल या सीआईएससीई से संबंध्द है। यहां कई विश्वविद्यालय हैं जो कई क्षेत्रों में उच्च शिक्षा देते हैं जैसे छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय गुरु घासीदास विश्वविद्यालय सरगुजा विश्वविद्यालय आदि।


छत्तीसगढ़ में पर्यटन

छत्तीसगढ़ में पर्यटन की कई आकर्षण है और कई यह तेजी से एक महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित हो रहा है। राज्य के मुख्य पर्यटन केंद्र अमरकंटक चित्रकूट दूधाधारी मठ इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर बस्तर दंतेश्वरी मंदिर आदि है।


परिवहन


छत्तीसगढ़ रेलवे, सड़क और हवाई माध्यम से अच्छी तरह जुड़ा है।


👇👇👇इसे भी पढ़ें







मैथिलीशरण गुप्त का जीवन परिचय


भारतेंदु हरिश्चंद्र का जीवन परिचय





Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2