MP Board class 6th Hindi varshik real paper 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 6वीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023
वार्षिक परीक्षा कक्षा-6 विषय हिंदी का पेपर दोस्तों इस आर्टिकल में आपको बताया जाएगा। कक्षा 6 में वार्षिक मूल्यांकन वर्कशीट जो राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा जारी कर दिए गए हैं, इस आर्टिकल में आपको हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित सभी के वार्षिक पेपर के सॉल्यूशन प्रदान करेंगे। जैसा कि आप जानते हैं। कि आप की कक्षा छठवीं हिंदी का पेपर 10 अप्रैल को होने वाला है।
मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा छठवीं के सभी छात्र छात्राएं के लिए आज के इस आर्टिकल में हम विषय हिंदी वार्षिक पेपर 2023 की संपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इस पोस्ट के माध्यम से आप को हिंदी विषय का वार्षिक पेपर के सभी प्रश्न बताएं जाएंगे जो कि आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।
class 9th hindi varshik paper 2023,class 9th hindi varshik paper 2023 mp board,mp board hindi varshik paper 2023 class 9th,class 10th hindi varshik paper 2023 mp board,mp board hindi varshik paper 2023 class 10th,hindi ka varshik paper 2023 class 9th mp board,hindi ka varshik paper 2023 class 10th mp board,class 10th hindi varshik paper 2023,kaksha 9 hindi varshik paper 2023 mp board,mp board class 9th hindi annual exam paper 2023,वार्षिक परीक्षा 2023,वार्षिक परीक्षा कक्षा 6वीं विषय गणित,कक्षा 6वीं वार्षिक परीक्षा 2023,वार्षिक परीक्षा कक्षा 6वीं 2023,वार्षिक परीक्षा 2023 कक्षा 9वी गणित,वार्षिक परीक्षा 2023 कक्षा 8 वी गणित,कक्षा 9वी वार्षिक परीक्षा पेपर 2023,कक्षा 6 का सामाजिक विज्ञान का पेपर वार्षिक परीक्षा 2023,विज्ञान का पेपर कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2023,वार्षिक परीक्षा कक्षा 6 हिन्दी पेपर,कक्षा आठवीं गणित वार्षिक परीक्षा का पेपर 2023,💯गणित का पेपर वार्षिक परीक्षा 2023 कक्षा 9 वी पेपर
![]() |
MP Board class 6th Hindi varshik real paper 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 6वीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023 |
एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा- 2023
कक्षा-6वीं
विषय - हिंदी
समय-3.15 घंटे
पूर्णांक- 70
Note-
1. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
2. विद्यार्थी सर्वप्रथम पेपर के ऊपर अपना नामांकन लिखें।
बहुविकल्पीय प्रश्न-
1. कार्निस पर चिड़िया के कितने अंडे थे?
(अ) चार
(ब) दो
(स) तीन
(द) पांच
उत्तर-(स) तीन
2. मंगल ग्रह पर उतरने वाला यान था।
(अ)वाइकिंग
(ब) अपोलो
(स) एप्पल
(द) सोयूज
उत्तर-(अ)वाइकिंग
3. बचपन में लक्ष्मी बाई किसके साथ खेलती थी।
(अ) भाई के
(ब) नाना के
(स) पिता के
(द) मित्र के
उत्तर-(ब) नाना के
4. हेलेन केलर का जन्म हुआ था।
(अ) भारत में
(ब) कनाडा में
(स) जर्मनी में
(द) अमेरिका में
उत्तर-(द) अमेरिका में
5. गांधीजी नौकरों को मानते थे।
(अ) भाई
(ब) मालिक
(स) सेवक
(द) दोस्त
उत्तर-(अ) भाई
कक्षा ग्यारहवीं भौतिक शास्त्र वार्षिक पेपर
6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(अ) वास्तविक लोकगीत देश के…….. मैं है। (गांव/शहरों)
(ब) आदमियों से पहले धरती पर सिर्फ………... थे।(पहाड़/जानवर)
(स) अक्षरों की खोज…….. ने की है। (भगवान/आदमी)
(द) छूने से चिड़िया के अंडे…... हो जाते हैं। (गंदे/कमजोर)
उत्तर-(अ) गांवों, (ब) जानवर, (स) आदमी, (द) गंदे।
7. वह चिड़िया जो कविता के आधार पर चिड़िया को किन-किन चीजों से प्यार था?
उत्तर-चिड़िया को दूध भरे ज्वार के कच्चे दानों से, जंगल से बहती नदी से और स्वतंत्र विचरण करने से भी प्यार है।
8. केशव ने श्यामा से चिथड़े टोकरी और दाना पानी मांगकर कारण इस पर क्यों रखे थे?
उत्तर-केशव और श्यामा को अंडों से बहुत लगाव था वह अंडों को सुरक्षित रखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने ऐसा किया।
9. अक्षरों का प्रयोग कहां-कहां होता है?
उत्तर-अक्षरों का प्रयोग पुस्तकें लिखने में होता है आज तरह-तरह के अक्षरों में संसार में हजारों समाचार पत्र तथा पुस्तकें छपती हैं।
10. निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखिए।
1. भीगी बिल्ली बनना-
अर्थ-डर के मारे छुप जाना।
2. लकीर का फकीर होना-
अर्थ-पुरानी प्रथा पर चलना।
11. 'एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना' पंक्ति का भावार्थ क्या है?
उत्तर-इस पंक्ति का भाव अर्थ है- 'कि अकेला व्यक्ति काम करते हुए थक जाता है, तो उसकी बोझ को बांटकर कम कर देना चाहिए उसका साथ देना चाहिए।'
12. समास किसे कहते हैं तथा यह कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर-दो या दो से अधिक शब्दों को जोड़ने और विभक्ति चिन्ह का लॉप होने पर बने शब्दों के मेल को समास कहते हैं।
यह छह प्रकार के होते हैं।
13. लक्ष्मी बाई का बचपन का नाम क्या था?
उत्तर-छबीली।
14. लेखक ने प्रकृति के अक्षर किसे कहा है?
उत्तर-धरती पर मौजूद छोटे-बड़े पत्थर, जीव-जंतु, पेड़-पौधे, नदियां- पहाड़ और अन्य छोटी-बड़ी वस्तुओं को लेखक ने प्रकृति के अक्षर कहा है।
15.मिलान कीजिए।
हैरत नकल करना
अनुकरण ताकत
सामर्थ्य सम्मेलन
अधिवेशन आश्चर्य
16. गांधीजी ने श्रीमती पोलक के बच्चे का दूध कैसे छुड़वाया?
उत्तर-गांधी जी श्रीमती पोलक के बच्चे को अपने बिस्तर पर लेटा लेते थे। वह चारपाई के पास पानी का एक बर्तन पास में रख लेते हैं। ताकि बच्चे को जब भी प्यास लगे तो वह उसे पिला सके। इस प्रकार एक पखवाड़े तक मां से अलग सुलाने के बाद बच्चे ने मां का दूध छोड़ दिया।
17. बांस को बुड्ढा कब कहा जा सकता है?
उत्तर-जब बांस 3 साल से अधिक का होता है। तब उसे बुड्ढा बांस कहते हैं। बुड्ढे बांस सख्त होते हैं और चिरई बुनाई करते समय टूट भी जाते हैं।
18. संज्ञा किसे कहते हैं यह कितने प्रकार की होती है?
उत्तर-जिन शब्दों से किसी प्राणी, व्यक्ति, स्थान अथवा भाव के नाम का बोध होता है। उन्हें संज्ञा कहते हैं।
संज्ञा पांच प्रकार के होते हैं, व्यक्तिवाचक संज्ञा, जातिवाचक संज्ञा, भाववाचक संज्ञा, द्रव्यवाचक संज्ञा और समूहवाचक संज्ञा।
19. अपने प्रधानाध्यापक जी को स्थानांतरण प्रमाण पत्र हेतु एक प्रार्थना पत्र लिखिए।
20. निम्न में से किसी एक पर निबंध लिखिए।
(अ) मेरे प्रिय शिक्षक
(ब) दीपावली
(स) स्वतंत्रता दिवस
(द) हमारा विद्यालय
एक टिप्पणी भेजें