MP board class 9th science varshik paper 2023/एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2023

Ticker

MP board class 9th science varshik paper 2023/एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2023

MP board class 9th science varshik paper 2023/एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2023

   


Class 9th science varshik Pariksha paper  2023



निर्देश -


(1) सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है ।


(2) प्रश्न क्र. 1 से 4 तक के लिए 30 अंक आवंटित हैं, सही विकल्प 8 अंक, सही जोड़ी 8 अंक, रिक्त स्थान 7 अंक, एक शब्द या वाक्य में उत्तर 7 अंक के होंगे।


(3) प्रश्न क्र. 5 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का हैं, जिसकी शब्द सीमा 30 शब्द है ।


(4) प्रश्न क्र. 17 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का हैं, जिसकी शब्द सीमा 75 शब्द है ।


(5) प्रश्न क्र. 20 से 22 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का हैं, जिसकी शब्द सीमा 120 शब्द है ।


(6) आवश्यकतानुसार स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइये


प्र. 1 सही विकल्प चुनकर लिखिए-.   (1X8=8)      


(i) बर्फ का गलनांक है-

    (अ) 273.15 K             (ब) 373.15 K

    (स) 473.15 K             (द) 290.15 K

उत्तर- (अ) 273.15 K


(ii) तंत्रिका ऊतक की कार्यात्मक इकाई होती है-

     (अ) न्यूरॉन                  (ब) न्यूट्रॉन

     (स) वृक्क                   (द) एक्सोन

उत्तर- (ब) न्यूट्रॉन


(iii) दो या दो से अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण कहलाता है-

     (अ) विलयन              (ब) यौगिक

     (स) विलायक            (द) उपरोक्त में से कोई नही

उत्तर- (अ) विलयन


(iv) मोमबत्ती का जलना है-

     (अ) केवल भौतिक परिवर्तन

     (ब) केवल रासायनिक परिवर्तन

     (स) अकारकीय परिवर्तन

     (द) उपरोक्त में से कोई नहीं ।

उत्तर- (ब) केवल रासायनिक परिवर्तन


(v) मँगनिशियम क्लोराइड का सूत्र होता है-

     (अ) MgCl2             (ब) M82 Cl2

     (स) MgCl2O           (द) MgOCl2

उत्तर- (अ) MgCl2


(vi) आत्महत्या की थैली के नाम से जाना जाता है

      (अ) प्लाज्मा झिल्ली।      (ब) लाइसोसोम

      (स) तेल बूंदे                 (द) राइबोसोम 

उत्तर- (ब) लाइसोसोम


(vii) वेग का SI मात्रक है

      (अ) m/s                   (ब)ms

      (स) m/s 2                 (द) m 2s

उत्तर- (अ) m/s


(viii) कोशिका के खोजकर्ता है-

       (अ) राबर्ट हुक          (ब) राबर्ट ब्राउन

       (स) लिनीयस           (द) स्वान

उत्तर- (अ) राबर्ट हुक


प्र. 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए - -     (1X8=8)


(i) किसी वस्तु का…… होता है। द्रव्यमान तथा गुरुत्वीय त्वरण के गुणनफल के बराबर

उत्तर- भार 


(ii) कार्य करने की क्षमता को.. .. कहते हैं।

उत्तर- ऊर्जा 


(iii) हमारे शरीर में गति के लिए.. . ऊतक होता है।

उत्तर- पेशीय 


(iv) जीवन की मूलभूत इकाई .. है ।

उत्तर- कोशिका 


(v) सोडियम का प्रतीक.. ...होता है।

उत्तर- Na


(vi) टिंडल प्रभाव.. .. विलयन द्वारा प्रदर्शित गुण है ।

उत्तर- कोलाइडी 


(vii) पौधों की पत्तियों में पाए जाने वाले छिद्र जिनसे गैसों का आदान-प्रदान

उत्तर- रंध्र 


(viii) 1 किलोग्राम भार = . न्यूटन ।

उत्तर- 1


प्र. 3 सही जोड़ियां बनाइए-।               (1X7=7) 

उत्तर- 

      

(i) ब्रोमीन.

(1) अधातउ


(ii) घेंघा रोग

(2) आयोडीन

(iii) क्लोरोफिल

(3) पत्ती

(iv) फ्लोएम    

  (4) भोज्य पदार्थों का  ‌   संवहन

(vi) केप्लर

  (5) ग्रहों की गति संबंधी नियम

(v) जाइलम

(6) जल एवं खनिज लवणों का संवहन

(vii) गति का द्वितीय नियम

(7) f=ma



प्र. 4 एक शब्द वाक्य में उत्तर लिखिए।    (1X7=7)

     

(i) न्यूट्रॉन की खोज किसने की? 

उत्तर-  जेम्स चैडविक


(ii) DNA का पूरा नाम लिखिए ।

उत्तर- डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल 


(iii) कोशिका सिद्धांत किसने दिया ?

उत्तर- वनस्पतिशास्त्री श्लोईडेन और प्राणीशास्त्री श्वान।


(iv) स्थिर अनुपात का नियम किसने प्रस्तुत किया था ?

उत्तर- लेवाजियर


(v) त्वरण का SI मात्रक लिखिए ।

उत्तर- ms-2


(vi) किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा के लिए व्यंजक लिखिए ।

उत्तर- KE = ½ mv2 


प्र. 5 गुप्त ऊष्मा किसे कहते है?                   (2)

उत्तर- उष्मा की वह मात्रा है जो उसके इकाई मात्रा द्वारा अवस्था परिवर्तन (change of state) के समय अवषोषित की जाती है या मुक्त की जाती है


                       अथवा  

गर्मियों में किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए और क्यों ?

उत्तर- गर्मियों में हमें सूती कपड़े पहनने चाहिए क्योंकि यह पसीने का अच्छा अवशोषक होता है। सूती कपड़े में पसीना अवशोषित होकर वायुमंडल में आसानी से वाष्पीकृत हो जाता है। वाष्पीकरण की प्रसुप्त ऊष्मा के बराबर ऊष्मीय ऊर्जा हमारे शरीर से अवशोषित हो जाती है, जिससे शरीर शीतल हो जाता है।


प्र. 6 तत्व व यौगिक में अंतर लिखिए ।          (2)

उत्तर- किसी तत्व का निर्माण एक ही प्रकार के पदार्थ के माध्यम से होता है जबकि यौगिक का निर्माण विभिन्न प्रकार के पदार्थों के माध्यम से होता है। तत्व का भौतिक एवं रासायनिक गुण यौगिक से भिन्न होता है जबकि यौगिक का रासायनिक एवं भौतिक गुण तत्वों से भिन्न होता है।


                           अथवा

धातु और अधातु में दो अंतर लिखिए ।

उत्तर- धातु और अधातु में अंतर।




धातु

अधातु

1.

धातुएँ ऊष्मा और विद्युत की सुचालक होती हैं।

अधातुएँ ऊष्मा और विद्युत की कुचालक होती हैं।

2.

धातुएँ आघातवर्धनीयता होती हैं, यानी उन्हें पीट पीट कर उनका आकार बदला जा सकता है।

अधातुएँ आघातवर्धनीयता नहीं होती हैं।


प्र. 7 टिंडल प्रभाव क्या है?                           (2)

उत्तर- जब किसी कोलाइड विलयन में से किसी प्रकाशकिरण पूंज कओ प्रवाहित करने पर इसे प्रकाश की दिशा के लम्बवत् देखने पर,कोलाइडी विलयन में प्रकाश पुंज का मार्ग चमकता हुआ दिखाई देता है। इसी परिघटना को टिडल प्रभाव कहते हैं। 


                             अथवा

भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तनों के दो उदाहरण लिखिए।

उत्तर- भौतिक परिवर्तन - ऐसा परिवर्तन जिसमे पदार्थ के आकार, रंग, आकृति में परिवर्तन होता है, भौतिक परिवर्तन कहलाता है। इसमें रासायनिक संगठन परिवर्तित नहीं होता है।  उदा०• जल = वाक्य में परिवर्तन कपडे का फटना


रासायनिक परिवर्तन- ऐसा परिवर्तन जिसमें पदार्थ पूर्णतया किसी अन्य पदार्थ मैं परिवर्तित हो जाता है, रासायनिक परिवर्तन कहलाता है।इससे रासायनिक संगठन परिवर्तित हो जाता है। 

उदाहरण-लकड़ी का जलना,दूध का दही मे बदलना।


प्र. 8 रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की दो कमियाँ लिखिए ।                                              (2)


उत्तर- 1. रदरफोर्ड द्वारा प्रस्तुत परमाणु मॉडल, परमाणु के स्थायित्व की व्याख्या नहीं कर सका। 2. रदरफोर्ड द्वारा प्रस्तुत परमाणु मॉडल, रेखीय स्पेक्ट्रम की व्याख्या नहीं कर सका।

                            अथवा

समस्थानिक एवं समभारिक में अंतर लिखिए ।

उत्तर- 


    समस्थानिक

      समभारिक

(1) परमाणु क्रमाक समान परन्तु द्रव्यमान संख्या भिन्न-भिन

(1) द्रव्यमान संख्या समान परमाणु क्रमाक भिन्न-भिन

(2) इलेक्ट्रानिक विन्यास समान

(2) इलेक्ट्रानिक विन्यास समान नही होता है।

(3) रासायनिक गुण समान

(3) रासायनिक गुण असमान

(4) भौतिक गुण    अलग-अलग 

(4) भौतिक गुण समान


प्र. 9 परमाणु संख्या से क्या आशय है?          (2)

उत्तर- परमाणु संख्या – किसी परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटोनो की संख्या उस परमाणु की परमाणु संख्या कहलाती है

                     अथवा

संयोजकता किसे कहते है ?

उत्तर- एक संख्या है जो यह प्रदर्शित करती है कि जब कोई परमाणु कितने इलेक्ट्रॉन प्राप्त करता है, या खोता है या साझा करता है जब वह अपने ही तत्व के परमाणु से या किसी अन्य तत्व के परमाणु से बन्धन बनाता है।


प्र. 10 रक्त के दो कार्य लिखिए।                   (2)


उत्तर- रक्त के कार्य- यह ऑक्सीजन को फेफड़ों से ऊतकों तक और कार्बन-डाइऑक्साइड को ऊतकों से फेफड़ों तक पहुँचाता है। (i) तधिर और लसीका तन्त्र बहुत से उपापचयी अपशिष्ट पदार्थों तथा विषैले उत्पादों को उत्सर्जन के लिए वृक्क में ले जाते हैं। (i) रुधिर तथा लसीका ऊतकों की कोशिकाओं तथा परिसंचरण इत्त्र के बीच माध्यम का कार्य करता है


                          अथवा

जाइलम एवं फ्लोएम में दो अंतर लिखिए।

उत्तर- जाइलम एक संवहनी ऊतक है जो पानी और विघटित खनिजों को जड़ से अवशोषित कर शेष पौधे तक पहुँचाता है और फ्लोएम एक संवहनी ऊतक है जो पौधे के हरे भागों से पौधे के बाकी हिस्सों में प्रकाश संश्लेषण के दौरान तैयार घुलनशील कार्बनिक यौगिकों को स्थानांतरित करता है.


1. जाइलम के ऊतक (Tissue) ट्यूबलर के आकार की संरचना के होते हैं, जिसमें क्रॉस दीवारों (Cross walls) की अनुपस्थिति होती है. यह ऊतक एक तारे के आकार जैसा दिखता है. वहीं फ्लोएम ऊतक ट्यूबलर के आकार के, लम्बें होते हैं, पतली छलनी नलिकाओं (Thin Sieve Tubes) के साथ दीवारों (Walls) की उपस्थिति के साथ संरचनाएं वाले.


2. जाइलम एक संवहनी ऊतक है जो पानी और विघटित खनिजों को जड़ से अवशोषित कर शेष पौधे तक पहुँचाता है और फ्लोएम एक संवहनी ऊतक है जो पौधे के हरे भागों से पौधे के बाकी हिस्सों में प्रकाश संश्लेषण के दौरान तैयार घुलनशील कार्बनिक यौगिकों को स्थानांतरित करता है.


प्र. 11 पादप व जंतु कोशिका में दो अंतर लिखिए ।

उत्तर- पादप कोशिका और जंतु कोशिका में दो अंतर।


  जंतु कोशिका‌

    जंतु कोशिकआ


पादप कोशिका में कोशिका भित्ति उपस्थिति होती है।

जंतु कोशिका में कोशिका भित्ति अनुपस्थिति होती है। 

पादप कोशिका में हरितलवक पाया जाता है।

जंतु कोशिका में हरितलवक नहीं  पाया जाता है।

पादप कोशिकाओं में बड़ी रिक्तियां होती है।

जंतु कोशिकाओं में रिक्तियां कम होती है या होती ही नहीं है।



‌                       अथवा

न्यूरॉन का नामांकित चित्र बनाइए ।              (2)



उत्तर-


प्र. 12 चाल व वेग में अंतर बताइये।              (2)

उत्तर- 



चाल (Speed)

वेग (Velocity)


किसी भी दिशा में वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी को चाल होती हैं।

एक निश्चित दिशा में वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी को वेग होता हैं।


चाल एक अदिश राशि है।

वेग एक सदिश राशि है।


चाल को मापने के लिए दूरी प्रति समय के नियमानुसार मापा जाता है।

वेग को मापने के लिए विस्थापन प्रति समय के नियमानुसार मापा जाता है।


किसी भी वस्तु की चार सदैव धनात्मक होती है।

किसी भी वस्तु का वेग धनात्मक, ऋणात्मक तथा शुन्य कुछ भी हो सकता है


किसी भी वस्तु की चाल उस वस्तु के वेग के बराबर या उससे अधिक हो सकता है।

किसी भी वस्तु की वेग उस वस्तु के चाल के बराबर या उससे कम हो सकता है।


                            अथवा

त्वरण किसे कहते हैं? इसका सूत्र एवं मात्रक बताइये ।

उत्तर- त्वरण में परिमाण के साथ दिशा भी होती है इसलिए यह एक सदिश राशि है। इसकी दिशा वही होती है जो वस्तु के वेग परिवर्तन की होती है।

त्वरण का S. I. पद्धति में मात्रक मीटर / सेकंड 2 तथा C.G.S. पद्धति में मात्रक सेमी/सेकंड होता है एवं त्वरण का विमीय सूत्र [M°LT-2] होता है।


प्र. 13 संतुलित बल किन्हें कहते हैं?              (2)

उत्तर- यदि वस्तु पर लगने वाले सभी बलों का परिणामी बल शून्य हो तो वस्तु लगने वाले सभी बल, संतुलित बल कहलाते है।


                      अथवा

असंतुलित बल किसे कहते हैं?

उत्तर- यदि किसी वस्तु पर लगने वाले सभी बलों का परिणामी बल शून्य न हो तो वे बल असंतुलित बल कहलाते है।


प्र. 14 तेज हवा के चलने से किसी पेड़ के फल / पत्ते क्यों गिर जाते हैं?                               (2)

उत्तर- तेज हवाएं फलों / या पतों से लदे पेड़ की शाखाओं को जोर से धक्का देती हैं। फलतः शाखाएँ गति में आ जाती हैं परन्तु फल व पत्ते विराम की जड़ता के कारण स्थिर रहने का प्रयास करते हैं और इसलिए पेड़ से अलग हो जाते हैं और गिर जाते हैं।


                      अथवा

किसी स्थिर वस्तु को कैसे चलाया जा सकता है ?

उत्तर- किसी स्थिर वस्तु के स्थिर रहने या गतिशील वस्तु के उसी गति से गतिशील रहने की प्रक्रिया कहलाती है:


प्र. 15 द्रव्यमान और भार में क्या अंतर है?        (2)

उत्तर- द्रव्यमान यानि मास किसी भी चीज का कुल पदार्थ का माप है जिससे वह बनी होती है। ऐसे में मास कभी भी नहीं बदलता है जबकि भार बदल जाता है। आपको पता ही होगा कि पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण बल है जो कि हर वस्तु को अपनी तरफ खींचता है।


                       अथवा

गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम लिखिए ।

उत्तर- गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम क्या है? वैज्ञानिक आइजैक न्यूटन के द्वारा दिए गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक नियम के अनुसार दुनिया का हर पिंड दुसरे पिंड को पूरी शक्ति से अपनी ओर खींचता है। यह बल दोनों वस्तुओं के भार के गुणनफलों के समानुपाती होता है। वहीँ उसके बीच की दूरी के वर्ग का व्युत्क्रमानुपाती होता है।


प्र. 16 पृथ्वी का द्रव्यमान 6x1024 किलो ग्राम एवं उसकी त्रिज्या 64 10° मीटर है। पृथ्वी के गुरुत्वीय त्वरण का मान ज्ञात कीजिए ।                       (2)

उत्तर- 


                          अथवा

एक वस्तु का द्रव्यमान 10 किलो है। पृथ्वी पर इसका भार कितना होगा?

उत्तर- 


प्र. 17 माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का बिजली घर क्यों कहते हैं?                                             (3)

उत्तर- माइटोकॉण्ड्रिया में भोजन के ऑक्सीकरण से ऊर्जा मुक्त होती है। यहीं पर ऊर्जा ATP के रूप में संचित होती है। इसलिए इसे कोशिका का ऊर्जा संयंत्र ( Power Plant ) कहते हैं। माइटोकॉण्ड्रिया को कोशिका का बिजलीघर अथवा ऊर्जा घर ( Power House ) कहा जाता है क्योंकि यह भोजन के ऑक्सीकरण तथा ऊर्जा उत्पादन का कार्य करता है।


                         अथवा

पादप कोशिका का नामांकित चित्र बनाइये ।

उत्तर- 

              


प्र. 18 हमारे दैनिक जीवन में ऊर्जा का क्या महत्व है?                                                          (3)

उत्तर- हम ऊर्जा को जलावन की लकड़ी, जीवाश्म ईंधन, एवं विद्युत के रूप में उपयोग करते हैं जिससे हमारा जीवन आरामदायक और सुविधाजनक बनता है। हम घरों में विद्युत को लाइटों तथा पंखों, एयर कंडीशनरों, वॉटर हीटर व रूम हीटर, ओवन, माइक्रोवेव, वॉशिंग मशीन, ड्रायर आदि में उपयोग करते हैं।

                           अथवा

एक किलोवॉट में कितने जूल होते हैं? ज्ञात कीजिए।

उत्तर- 1 किलोवाट घंटा (kWh) 3.6 × 1,000000 जूल बराबर होता है।


प्र. 19 जन्तु कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए ।

उत्तर-                                                      

                   


                       अथवा

अमीबा अपना भोजन कैसे प्राप्त करता है?   (3)

उत्तर- अमीबा अन्त:ग्रहण विधि द्वारा अपना भोजन प्राप्त करता है। इसकी कोशिका झिल्ली अत्यधिक लचीली होती है जिसके कारण यह बाहर के वातावरण में से भोजन के कण और अन्य पदार्थ ग्रहण कर लेता है


प्र. 20 डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के प्रमुख बिंदु लिखिए ।                                              (4)

उत्तर- डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के मुख्य बिंदु इस प्रकार है....

डॉल्टन के सिद्धांत अनुसार सभी द्रव्य अर्थात पदार्थ अति सुक्ष्म कणों से मिलकर बनते हैं जिन्हें 'परमाणु' कहा जाता है। परमाणु अविभाज्य कण है, इसको ना तो नष्ट किया जा सकता है और ना ही उत्पन्न किया जा सकता है। किसी तत्व के सभी परमाणु समान गुणधर्म के होते हैं।


                        अथवा

नि.लि. के सूत्र लिखिए- सोडियम ऑक्साइड, एल्यूमीनियम ऑक्साइड, सोडियम सल्फाइड एवं कैल्शियम कार्बोनेट


उत्तर-     यौगिक नाम                      सूत्र

(i) सोडियम आक्साइड              Na2

(i) ऐलुमिनियम क्लोराइड           Alcl3

(iii) सोडियम सल्फाइड     →          Na2s

(vi) मैग्नीशियम हाइड्राक्साइड →       Mg (OH)2


प्र. 21 एक बस की गति 5 सेकण्ड में 80 किलोमीटर प्रति घंटे से घटकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाती है। बस का त्वरण ज्ञात कीजिए । (4)

उत्तर-  अतः, बस का त्वरण -1.11 m/s2 है।


प्र. 22 अरेखित पेशी का नामांकित चित्र बनाइए ।

उत्तर- अरेक्षित पेशी →पेशी → क्षैतिज रेखा अनुपस्थित अनैच्छिक पेशी →इच्छा नियंत्रित→ चिकनी पेशी

                     


                        अथवा

तने की अनुप्रस्थ काट का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए ।                                               (4)

उत्तर- 

                     



Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2