कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान अध्याय- 4 कृषि / Class 10th Social science Chapter 4 Agriculture notes pdf

Ticker

कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान अध्याय- 4 कृषि / Class 10th Social science Chapter 4 Agriculture notes pdf

कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान अध्याय- 4 कृषि / Class 10th Social science Chapter 4 Agriculture notes pdf

agriculture class 10,class 10 agriculture,agriculture class 10 cbse geography,class 10 geography chapter 4,agriculture class 10 geography,agriculture chapter class 10,ch 4 agriculture class 10,class 10th geography chapter 4,agriculture,class 10 geography agriculture,agriculture class 10 in hindi,geography class 10 chapter 4,agriculture full chapter class 10,कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान अध्याय- 4 कृषि,Class 10th Social science Chapter 4 Agriculture notes pdf
कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान अध्याय- 4 कृषि 

Table of contents-

1.बहुविकल्पीय प्रश्न

2.रिक्त स्थानों की पूर्ति

3.सत्य/ असत्य

4.सही जोड़ी बनाइए

5.एक शब्द/ वाक्य में उत्तर

6.अति लघु उत्तरीय प्रश्न

7.लघु उत्तरीय प्रश्न

8.दीर्घ उत्तरीय/ विश्लेषणात्मक प्रश्न


नमस्कार मित्रों स्वागत है आपका हमारे एक और नये आर्टिकल पर। आज की पोस्ट में हम आपको ' कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान अध्याय- 4 कृषि / Class 10th Social science Chapter- 4 Agriculture notes pdf ' के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे एवं इस अध्याय से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पर भी परिचर्चा करेंगे। ये सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित हैं।  तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए। अगर पोस्ट अच्छी लगे तो अपने दोस्तों में भी शेयर करिए।

अध्याय - 4

कृषि


बहुविकल्पीय प्रश्न


1.भारत विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है-


(अ) दालों का

(ब) कपास का

(ब) मक्का का

(द) गेहूं का


उत्तर- (अ) दालों का


2.किस फसल को सुनहरी रेशा कहा जाता है?


(अ) रेशम

(ब) कपास 

(स) जूट

(द) हेम्प


उत्तर- (स) जूट


3.भारत में कपास का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है-


(अ) राजस्थान

(ब) महाराष्ट्र

 (स) बिहार

(द) गोवा


उत्तर- (ब) महाराष्ट्र


4.इनमें से कौन सी रबी की फसल है?


(अ) चावल 

(ब) मोटे अनाज 

(स) चना 

(द) कपास


उत्तर- (स) चना 


5.निम्नलिखित में से कौन सा उस कृषि प्रणाली को दर्शाता है जिसमें एक ही फसल लंबे चौड़े क्षेत्र में उगाई जाती है।


(अ) स्थानांतरी कृषि 

(ब) रोपण कृषि 

(स) बागवानी 

(द) गहन कृषि


उत्तर- (ब) रोपण कृषि 


6.इनमें से कौन सी एक फलीदार फसल है?


(अ) दालें 

 (ब) मोटे अनाज

(स) ज्वार 

(द) तिल


उत्तर- (अ) दालें 


7.कौन सा राज्य रागी का सबसे बड़ा उत्पादक है?


(अ) केरल

(ब)  कर्नाटक 

(स) तमिलनाडु 

(द) पंजाब


उत्तर- (ब)  कर्नाटक 


8.भारत में गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है-


(अ) मध्य प्रदेश

(ब)  उत्तर प्रदेश

 (स) गुजरात

 (द) राजस्थान


उत्तर- (ब)  उत्तर प्रदेश


9.निम्न में से कौन सी फसल मानसून के आरंभ होने पर बोई जाती है और सितंबर- अक्टूबर में काट ली जाती है?


(अ) जायद

(ब)  रबी

(स) खरीफ

 (द) इनमें से कोई नहीं


उत्तर- (स) खरीफ


10. निम्न में से कौन सा राज्य भारत में गेहूं का सबसे बड़ा उत्पादक है?


(अ) मध्य प्रदेश 

(ब) हरियाणा 

(स) राजस्थान

(द) उत्तर प्रदेश


उत्तर- (द) उत्तर प्रदेश


सत्य /असत्य- 


1.2016 में भारत विश्व में चीन के बाद दूसरा बड़ा तिलहन उत्पादक देश था।

उत्तर- सत्य


2. खरीफ फसलें देश के विभिन्न क्षेत्रों में मानसून के आगमन के साथ बोई जाती हैं और सितंबर अक्टूबर में काट ली जाती है।

उत्तर-सत्य


3. भारत में 4 शस्य ऋतुएं है।

उत्तर-असत्य


4. दालें वायु से नाइट्रोजन लेकर भूमि की उर्वरता को बनाए रखते हैं।

उत्तर-सत्य


5. रोपण कृषि भी एक प्रकार की वाणिज्यिक खेती है।

उत्तर- सत्य


रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-


1.भारत की …….जनसंख्या कृषि कार्यों में लगी हुई है।

उत्तर- दो तिहाई


2.कृषि एक……. क्रिया है जो हमारे लिए अधिकांश खाद्यान्न उत्पन्न करती है।

उत्तर-प्राथमिक


3. 'कर्तन दहन प्रणाली' को छत्तीसगढ़ में …..कहा जाता है।

उत्तर- दीपा


4. रोपण कृषि उद्योग और कृषि के बीच एक……. है।

उत्तर- अंतरा पृष्ठ


5. भारत में ……..किस्म की कॉपी पैदा की जाती है।

उत्तर- अरेबिका


6. गहन जीविका कृषि उन क्षेत्रों में की जाती है जहां भूमि पर ………..का दबाव अधिक होता है।

उत्तर- जनसंख्या


सही जोड़ियां बनाइए-

'अ '                                      'ब'

1.चावल                               (क) महाराष्ट्र

2.कॉफी                                (ख) उत्तर प्रदेश

3.कपास                                (ग) असम

4.मक्का                                (घ) पश्चिम बंगाल

5.चाय                                    (ड़) कर्नाटक


उत्तर- 1. →घ  2.→ड़  3.→ क  4→.ख  5.→ग


 शब्द /वाक्य में उत्तर-


१.मूंगफली का प्रमुख उत्पादक राज्य कौन सा है?

उत्तर- गुजरात


२.रबड़ उत्पादक प्रमुख राज्य का नाम बताइए।

उत्तर-केरल


३.गन्ना उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

उत्तर-प्रथम


४.भारत का चावल के उत्पादन की दृष्टि से विश्व में कौन सा स्थान है?

उत्तर-दूसरा


अति लघु उत्तरीय प्रश्न-


प्र.1 किसी फसल का उदाहरण दीजिए जो एक प्रदेश में वाणिज्यिक फसल के रूप में और दूसरे प्रदेश में जीविका फसल के रूप में उगाई जाती है।


उत्तर- हरियाणा और पंजाब में चावल वाणिज्यिक फसल है परंतु ओडिशा में यह एक जीविका फसल है।


प्र.2. भारत में उगाई जाने वाली मुख्य रेशेदार फसलें कौन सी है?


उत्तर- भारत में उगाई जाने वाली मुख्य रेशेदार फसलें कपास ,जूट और प्राकृतिक रेशम हैं। इनमें से पहली 3 मृदा में फसल उगाने से प्राप्त होती हैं और चौथा रेशम के कीड़े के कोकून से प्राप्त होता है जो शहतूत के पेड़ की हरी पत्तियों पर पलता है।


प्र 3. जूट को 'सुनहरा रेशा' क्यों कहा जाता है?

उत्तर-  जूट को भारत का सुनहरा रेशा (Golden fibre)कहते हैं। इसका कारण यह है कि जूट का रेशा सोने की तरह चमकीला होता है। इसे बहुत उपयोगी, सस्ता और व्यापारिक महत्व का होने से सुनहरा रेशा कहते हैं।


प्र. भारत की प्रमुख पेय फसलों के नाम बताइए।

उत्तर- चाय, कहवा और कोको भारत की प्रमुख पेय फसलें हैं।


प्र. रबी और खरीफ की फसलों के नाम बताइए।

उत्तर- रबी और खरीफ की फसलें निम्न प्रकार है-

रबी की फसलें- गेहूं ,जौ, मटर ,चना ,सरसों मुख्य रबी फसलें हैं।


खरीफ की फसलें- चावल, मक्का ,ज्वार, बाजरा, अरहर, मूंग ,उड़द ,कपास ,जूट ,मूंगफली, सोयाबीन आदि खरीफ की फसलें हैं।


प्र. नगद व व्यापारिक फसलों से क्या आशय है?

उत्तर- नगद व व्यापारिक फसलों से आशय उन फसलों से है, जो प्रत्यक्ष रुप से भोजन के लिए उत्पन्न की जाती हैं, परंतु उन्हें बेचकर नगद राशि प्राप्त की जाती है जैसे- कपास ,चाय ,कॉफी ,तिलहन ,सोयाबीन ,गन्ना ,तंबाकू, रबड़ आदि है।


प्र. जायद की फसल के बारे में बताइए।

उत्तर- रबी और खरीफ फसल के बीच ग्रीष्म ऋतु में बोई जाने वाली फसल को जायद फसल कहा जाता है। जायद ऋतु में मुख्यत: तरबूज, खीरा ,खरबूजा सब्जियों और चारे की फसलों की खेती की जाती है।


प्र . भारत की एक खाद्य फसल का नाम बताइए और जहां यह पैदा की जाती है उस क्षेत्रों का विवरण दें।

उत्तर- भारत की एक प्रमुख खाद्य फसल चावल है। चावल उत्तर और उत्तर -पूर्वी, मैदानों ,तटीय क्षेत्रों और डेल्टाई प्रदेशों में उगाया जाता है। नहरों के जाल नलकूपों की सघनता के कारण पंजाब, हरियाणा ,पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ कम वर्षा वाले क्षेत्रों में चावल की फसल उगाना संभव हो गया है।


लघु उत्तरीय प्रश्न- 


प्र. गहन जीविका कृषि क्या है ?गहन जीविका कृषि के किन्हीं तीन लक्षणों को लिखिए।


उत्तर- गहन जीविका कृषि उन क्षेत्रों में की जाती है जहां भूमि पर जनसंख्या का दबाव अधिक होता है यह श्रम गहन खेती है अधिक उत्पादन के लिए अधिक मात्रा में जैव रासायनिक निवेशों और सिंचाई का प्रयोग किया जाता है।


गहन जीविका कृषि के 3 लक्षण- 


1.वर्ष भर में एक से अधिक फसलें प्राप्त की जाती हैं।


2.अच्छे बीजों का प्रयोग करने से अधिक उत्पादन होता है और गहनता मे वृद्धि होती है।


3.कृषि में यंत्रों के प्रयोग से कृषि संबंधी अनेक कार्यों को शीघ्रता से निपटाया जा सकता है।


प्र.प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि क्या है?

उत्तर- प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि भारत के कुछ भागों में अभी भी की जाती है। यह कृषि भूमि के छोटे टुकड़ों पर आदिम कृषि औजारों जैसे- लकड़ी के हल डाओ और खुदाई करने वाली छड़ी तथा परिवार या समुदाय श्रम की मदद से की जाती है। इस प्रकार की कृषि प्रायः मानसून मृदा की प्राकृतिक उर्वरता और फसल उगाने के लिए अन्य पर्यावरणीय परिस्थितियों की उपयोगिता पर निर्भर करती है यह "कर्तन दहन प्रणाली "कृषि है। किसान जमीन के टुकड़े साफ करके उन पर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए अनाज और अन्य फसलें उगाते हैं।


प्र. एक पेय फसल का नाम बताइए तथा उगाने के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों का विवरण दीजिए।


उत्तर- चाय एक महत्वपूर्ण पेय पदार्थ फसल है, जिसे शुरुआत में अंग्रेज भारत लाए थे।


चाय को उगाने के लिए भौगोलिक परिस्थितियां- चाय का पौधा उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु ह्यूमन और जीवांश युक्त गहरी मृदा तथा सुगम जल निकास वाले डलवा क्षेत्रों में उगाया जाता है। चाय की झाड़ियों को तू आने के लिए वर्ष भर उष्ण, नमः और पाल रहित जलवायु की आवश्यकता होती है वर्षभर समान रूप से होने वाली वर्षा की बौछारें इसकी कोमल पत्तियों के विकास में सहायक होती हैं।


प्र. 'खरीफ शस्य ऋतु' की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।


उत्तर-'खरीफ शस्य ऋतु' की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं- 


१.खरीफ फसलें देश के विभिन्न क्षेत्रों में मानसून के आगमन के साथ बोई जाती हैं और सितंबर अक्टूबर में काट ली जाती हैं।


२. इस ऋतु में बोई जाने वाली मुख्य फसलों में चावल ,मक्का, ज्वार ,बाजरा, तुअर ,मूंग ,उड़द, कपास , जूट, मूंगफली और सोयाबीन है।


३. इनको मानसून फसलों के नाम से भी जाना जाता है।


प्र. खाद्यान्न फसलों से क्या तात्पर्य है? खरीफ और रबी की फसल में अंतर स्पष्ट कीजिए।


उत्तर- खाद्यान्न फसलों से हमारा आशय उन फसलों से है जो भोजन के लिए मुख्य पदार्थ के रूप में कार्य करते हैं। खाद्यान्न फसलों में अनाज व दालें समिल हैं जैसे- चावल, गेहूं ,ज्वार ,मक्का ,बाजरा अरहर और अन्य दालें।


खरीफ और रबी की फसल में अंतर- 

क्र सं

खरीफ

रबी

1.

यह ऋतु मानसून के आगमन के साथ ही शुरू होती हैं।

यह फसल मानसून ऋतु के बाद शरद ऋतु के साथ शुरू होते हैं।

2.

खरीफ की प्रमुख फसलें चावल, ज्वार ,बाजरा मक्का, कपास ,मूंगफली आदि हैं

रबी की मुख्य फसलें गेहूं, जौ, चना ,सरसों ,अलसी जैसे तेल निकालने के बीज आदि

3.

खरीफ की फसलों के पकने में कम समय लगता है।

रबी की फसलों को पकने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगता है

4.

इन फसलों का प्रति हेक्टेयर उत्पादन कम होता है।

इन फसलों का प्रति हेक्टेयर उत्पादन अधिक होता है।

5.

यह फसलें सितंबर अक्टूबर में काटी जाती हैं।

यह फसल में मार्च-अप्रैल में काटी जाती हैं।


प्र. भारत में दालों की उपयोगिता व कृषि के लिए भौगोलिक दशाओं तथा प्रमुख उत्पादक राज्यों के नाम लिखिए।


उत्तर- भारत में दालों की उपयोगिता- भारत विश्व में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक तथा उपभोक्ता देश है। शाकाहारी खाने में दालें सबसे अधिक प्रोटीन दायक होते हैं। तुअर (अरहर), उड़द, मूंग ,मसूर ,मटर ,चना भारत की मुख्य दलहनी फसलें हैं।


भारत में कृषि के लिए भौगोलिक दशाएं- दालों को कम नहीं की आवश्यकता होती है और इन्हें शुष्क परिस्थितियों में भी उगाया जा सकता है। इन फसलों को आमतौर पर अन्य फसलों के आवर्तन में बोया जाता है। फलीदार फसलें होने के नाते अरहर को छोड़कर अन्य सभी दाले वायु से ट्रोजन लेकर भूमि की उर्वरता को बनाए रखती है।


भारत में उत्पादक प्रमुख राज्य- भारत में मध्य प्रदेश, राजस्थान ,महाराष्ट्र ,उत्तर प्रदेश और कर्नाटक दाल के मुख्य उत्पादक राज्य है।


प्र. दिन प्रतिदिन कृषि के अंतर्गत गर्मी कम हो रही है ।क्या आप इसके परिणामों की कल्पना कर सकते हैं?


उत्तर-1. भारतीय कृषि की सबसे बड़ी समस्या देश की तीव्र गति से बढ़ती जनसंख्या है जिसके कारण भूमि पर जनसंख्या का भार बढ़ता जा रहा है।


2.भारत में लगभग 83.3 करोड़ लोग लगभग 25 करोड़ हेक्टेयर भूमि पर निर्भर है इस प्रकार एक व्यक्ति के हिस्से में अस्थल आधा 1 टायर से भी कम भूमि आती है।


3.जोतों का औसत आकार भी बहुत छोटा है और इसका वितरण भी आसमान है। कृषि योग्य भूमि के क्षेत्रफल को बढ़ाना असंभव है।


4.2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या का घनत्व 384 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर होने के कारण भूमि की आवश्यकता निरंतर बढ़ रही है। परिणाम स्वरूप कम उपजाऊ यहां तक कि अनुउपजाऊ भूमि को खेतों में बदला जा चुका है।


प्र. चावल तथा गेहूं के लिए उपयुक्त मिट्टी और जलवायु की दशाओं की तुलना कीजिए।


क्र सं

चावल

गेहूं

1.

चावल मुख्यता उष्ण वह आर्द्र मानसूनी प्रदेश की उपज है।

गेहूं शीतोष्ण कटिबंधीय उपज है।

2.

चावल के लिए बोते समय 20 डिग्री सेल्सियस और बढ़ते समय 24 डिग्री सेल्सियस तथा पकते समय 27 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है।

गेहूं के लिए बोते समय 15 डिग्री सेल्सियस तथा पकते समय ऊंचा तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस होना आवश्यक है।

3.

चावल के लिए उपजाऊ चिकनी या चीका -दोमट मिट्टी की आवश्यकता होती है जिससे धान की जड़े बंधी रहे और पौधा खड़ा रह सके।

गेहूं के लिए दोमट मिट्टी और चिकनी मिट्टी उत्तम होती है काली मिट्टी में भी गेहूं होता है।

4.

चावल के लिए वार्षिक वर्षा 150 से 200 सेंटीमीटर आवश्यक है इससे कम वर्षा वाले भागों में यह सिंचाई के सहारे बोया जाता है।

गेहूं के लिए साधारण वर्षा 50 से 70 सेंटीमीटर वार्षिक होनी चाहिए। तेज हवाएं और बादल हानिकारक होते हैं।


प्र. भारत में गेहूं उत्पादन की आवश्यक भौगोलिक दशाएं एवं उत्पादन क्षेत्र लिखिए।


उत्तर- भौगोलिक दशाएं- गेहूं भारत की दूसरी सबसे महत्वपूर्ण खाद्यान्न फसल है। जो देश के उत्तर और पश्चिम भागों में पैदा की जाती है। रबी की फसल को उगाने के लिए शीत ऋतु और पकड़ने के समय खिली धूप की आवश्यकता होती है ।इसे उगाने के लिए समान रूप से वितरित 50 से 75 सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है।


भारत में गेहूं उत्पादन क्षेत्र- भारत में गेहूं उत्पादक मुक्त क्षेत्र हैं- उत्तर पश्चिम में गंगा सतलुज का मैदान और दक्कन का काली मिट्टी वाला प्रदेश पंजाब ,हरियाणा ,उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश ,बिहार और राजस्थान के कुछ भाग गेहूं पैदा करने वाले मुख्य राज्य हैं।


दीर्घ उत्तरीय/ विश्लेषणात्मक प्रश्न-


प्र.भारत में प्रचलित 'गहन जीविका कृषि' और 'वाणिज्यिक कृषि' की तुलना कीजिए।


उत्तर- 'गहन जीविका कृषि' और 'वाणिज्यिक कृषि' में अंतर-


क्रसं

गहन जीविका कृषि

वाणिज्यिक कृषि

1.

गहन जीविका कृषि में किसान अपने लिए उत्पादन करता है।

वाणिज्यिक कृषि में उत्पादन बाजार के लिए किया जाता है।

2.

गहन जीविका कृषि में पूंजी का निवेश कम होता है।

वाणिज्यिक कृषि अत्यधिक पूंजी और श्रमिकों की सहायता से की जाती है।

3.

गहन जीविका कृषि उद्योग से संबंधित नहीं है।

वाणिज्यिक कृषि में प्राप्त समस्त उत्पादन उद्योग में कच्चे माल के रूप में होता है।

4.

गहन जीविका कृषि की जोतों का आकार छोटा होता है।

वाणिज्यिक कृषि में लंबे चौड़े क्षेत्र में एकल फसल बोई जाती है।

5.

गहन जीविका कृषि उन क्षेत्रों में की जाती है जहां जनसंख्या का दबाव होता है।

वाणिज्यिक कृषि उन क्षेत्रों में की जाती है जहां जनसंख्या का दबाव कम होता है।

6.

गहन जीविका कृषि श्रम -गहन खेती है, जहां अधिक उत्पादन के लिए अधिक मात्रा में जैव रासायनिक निवेशों और सिंचाई का प्रयोग किया जाता है।

वाणिज्य कृषि में आधुनिक निवेशों जैसे अधिक पैदावार वाले बीजों रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग से उच्च पैदावार प्राप्त करना है।



Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2