सिंधु घाटी सभ्यता का रहस्य// Indus Valley civilization in Hindi

Ticker

सिंधु घाटी सभ्यता का रहस्य// Indus Valley civilization in Hindi

सिंधु घाटी सभ्यता का रहस्य// Indus Valley civilization in Hindi

नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में आप लोगों को बताएंगे। सिंधु घाटी सभ्यता का मतलब क्या होता है, सिंधु घाटी सभ्यता का इतिहास सभी की जानकारी इस लेख के माध्यम से दी जाएगी। तो इस लेख को पूरा पढ़ें और दोस्तों में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।


Table of contents


सिंधु घाटी सभ्यता का मतलब क्या है?

सिंधु घाटी सभ्यता कहां स्थित है?

सिंधु घाटी सभ्यता का नाम कैसे पड़ा?

सिंधु घाटी सभ्यता की विशेषताएं

सिंधु घाटी सभ्यता की नगर योजना का वर्णन करें

सिंधु घाटी सभ्यता के संदर्भ में बाटों से क्या अभिप्राय है?

सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि क्या थी?

सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी

सिंधु घाटी सभ्यता की प्रमुख विशेषताएं लिखिए?

सिंधु घाटी सभ्यता


सिंधु घाटी सभ्यता का रहस्य// Indus Valley civilization in Hindi
सिंधु घाटी सभ्यता का रहस्य// Indus Valley civilization in Hindi

आर्यभट्ट के अनुसार महाभारत काल का 3137 युद्ध ईसा पूर्व में हुआ था। अर्थात 5154 वर्ष पूर्व हुआ था। कि 2600 ईसा पूर्व अर्थात आज से 4616 वर्ष पूर्व इस नगर सभ्यता की स्थापना हुई थी। कुछ इतिहासकारों के अनुसार इस सभ्यता का काल निर्धारण किया गया है लगभग 2700 ईसा पूर्व से 1900ई. पूर्व तक माना जाता है।


पहले की खुदाई और शोध के आधार पर माना जाता था। कि 2600 ईसा पूर्व अर्थात आज से 4617 वर्ष पूर्व हड़प्पा और मोहनजोदड़ो नगर सभ्यता की स्थापना हुई थी। कुछ इतिहासकारों के अनुसार इस सभ्यता का काल लगभग 2700 ई. पूर्व से 1900 ई. पूर्व तक माना जाता है।


सिंधु घाटी के लोग मानती थे दीपावली


वैज्ञानिकों का यह शोध प्रतिष्ठित रिसर्च पत्रिका नेचर के प्रकाशित किया है। 25 मई 2016 को प्रकाशित यह दुनिया भर की सभ्यताओं के उद्गम को लेकर नई बहस छिड़ गया है वैज्ञानिक ने सिंधु घाटी की पांटरी की नई सिरे से पड़ताल की और ऑप्टिकली स्टिम्यलैटड लूमनसन्स तकनीक का इस्तेमाल कर इसकी उम्र का पता लगाया तो यह 6000 वर्ष पुराने निकले हैं। इसके अलावा कई तरह की शोध से यह पता चला कि यह सभ्यता 8000 वर्ष पुरानी है। इसका मतलब यह है कि सभ्यता तब विद्यमान थी जबकि भगवान श्रीराम 5114 ईसा पूर्व का काल था। और श्री कृष्ण के काल 3228 ईसा पूर्व में इस का पतन होना शुरू हो गया था।


सिंधु सभ्यता का विस्तार


वैज्ञानिकों की इस टीम के अनुसार सिंधु घाटी सभ्यता का विस्तार हरियाणा के भिर्राना और राखीगढ़ी में भी था। उन्होंने भिर्राना की एकदम नई जगह पर खुदाई शुरू की और बड़ी चीज बाहर लेकर निकले। इसमें जानवरों की हड्डियां, गायों के सींग ,बकरियों, हिरण और चिंगारे के अवशेष मिले। डेक्कन कॉलेज की अराती देशपांडे ने बताया इन सभी के बारे में कार्बन 14 के जरिए जांच की गई। जिससे यह पता चला कि उस दौर में सभ्यता को किस तरह की पर्यावरणीय स्थितियो का सामना करना पड़ा था सिंधु सभ्यता की जानकारी हमें अंग्रेजो के द्वारा की गई खुदाई से ही प्राप्त होती है जबकि उसके बाद अन्य कई शोध और खुदाईयां हुई है जिसका जिक्र इतिहास की किताबों में नहीं किया गया जाता।


इसका मतलब यह है कि इतिहास के ज्ञान को कभी अपडेट नहीं किया गया, जबकि अन्य देश अपने यहां के इतिहास ज्ञान को अपडेट करते रहते हैं। यह सवाल कि कैसे सिंधु सभ्यता नष्ट हो गई थी इसके जवाब में वैज्ञानिक कहते हैं कि कमजोर मानसून और प्रकृति परिस्थितियों के बदलाव के चलते यह सभ्यता उजड़ गई थी। सिंधु घाटी में ऐसी कम से कम 8 प्रमुख जगह हैं जहां संपूर्ण नगर खोज लिए गए हैं जिनका नाम हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, चुंनहुदड़ो, लुथल, कालीबंगा, सुरकोटदा, रंगपुर और रोपड़ है।


हड़प्पा की नष्ट होने का समय वही है जोकि महाभारत के युद्ध का समय है। महाभारत का युद्ध के दौरान गुरु दौड़ के पुत्र अश्वत्थामा ने भगवान प्रश्न के मना करने के बावजूद ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया। अश्वत्थामा ब्रह्मास्त्र चलाना तो जानता था पर उसे लौटाना नहीं जानता था। अति प्रचंड तेजोमय अग्नि को अपनी ओर आता देख अर्जुन भयभीत हो गया। और उसने श्री कृष्ण से विनती की। श्री कृष्ण बोलते 'हैं अर्जुन तुम्हारे भय से व्याकुल होकर अश्वत्थामा ने यह ब्रह्मास्त्र तुम पर छोड़ा है। इस ब्रह्मास्त्र से तुम्हारे प्राण घोर संकट में है इससे बचने के लिए तुम्हें भी अपना ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करना होगा क्योंकि अन्य किसी अस्त्र से इसका निवारण नहीं हो सकता।


कहते हैं कि अश्वत्थामा ने ब्रह्मास्त्र को छोड़ा प्रत्युत्तर में अर्जुन ने भी छोड़ा। अश्वत्थामा ने पांडवों के नाश के लिए छोड़ा था और अर्जुन ने उसके ब्रह्मास्त्र को नष्ट करने के लिए दोनों द्वारा छोड़े गए इस ब्रह्मास्त्र के कारण लाखों लोगों की जान चली गई थी।


आज जिस हिस्से को पाकिस्तान और अफगानिस्तान कहा जाता है महाभारत काल में उसके उत्तरी हिस्से को काम गांधार,मद्र,कोकर और कंबोज की स्थली कहा जाता था। अयोध्या और मथुरा से लेकर कंबोज (अफगानिस्तान का उत्तर इलाका) तक आर्यावर्त के बीच वाले खंड में कुरुक्षेत्र होता था, जहां यह युद्ध हुआ उस काल में कुरुक्षेत्र बहुत बड़ा क्षेत्र होता था आजकल यह हरियाणा का एक छोटा सा क्षेत्र है।


उस काल में सिंधु और सरस्वती नदी के पास लोग रहते थे। सिंधु और सरस्वती के बीच के क्षेत्र में कुरु रहते थे। यही सिंधु घाटी की सभ्यता और मोहनजोदड़ो के शहर बसे थे। जो मध्यप्रदेश की नर्मदा घाटी तक फैले थे। सिंधु घाटी सभ्यता के मोहनजोदड़ो हड़प्पा आदि स्थानों की प्राचीनता और उनके रहस्यों को आज भी सुलझाया नहीं जा सका है। मोहन जोदड़ो सिंधु नदी के दो टापुओ पर स्थित है।


जब पुरातत्व शास्त्रियों ने पिछली शताब्दी में मोहनजोदड़ो स्थल की खुदाई के अवशेषों का निरीक्षण किया था। तो उन्होंने देखा कि वहां की गलियों में नर कंकाल पड़े थे कई अस्थि पंजर चित अवस्था में लेटे थे और कई अस्थि पंजरो ने एक दूसरे के हाथ इस तरह पकड़ रखे थे। मानो किसी विपत्ति ने उन्हें अचानक उस अवस्था में पहुंचा दिया था।


उन नर कंकालों पर उसी प्रकार ही रेडियो एक्टिविटी के चिन्ह थे जैसे कि जापानी नगर हिरोशिमा और नागासाकी के कंकालो एटम बम विस्फोट के पश्चात देखे गए थे। मोहनजोदड़ो स्थल के अवशेषों पर नाइट्रिफिकेशन के जो चिन्ह पाए गए थे उसका कोई स्पष्ट कारण नहीं था क्योंकि ऐसी अवस्था केवल अणु बम के विस्फोट के पश्चात ही हो सकती है।



FAQ


प्रश्न 1 सिंधु घाटी सभ्यता कहां स्थित है? उत्तर-सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित प्रमुख स्थल यह स्थल वर्तमान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मोंटगोमरी जिले में स्थित हैं यहां सबसे पहले उत्खनन कार्य किया गया था यह रावी नदी के तट पर स्थित है।



प्रश्न 2 सिंधु घाटी सभ्यता का नाम कैसे पड़ा?

 उत्तर हड़प्पा सभ्यता के आरंभिक अवशेष सिंधु नदी की घाटी से प्राप्त हुए अतः इसे सिंधु घाटी की सभ्यता का नाम दिया गया।



प्रश्न 3  सिंधु सभ्यता की शुरुआत कहां से हुई थी? 

उत्तर-सिंधु सभ्यता की शुरुआत सिंधु नदी घाटी में हुई थी जो सिंचित कृषि से मेसोपोटामिया मॉडल का उपयोग करने वाले गांव से विकसित हुई थी।

सिंधु घाटी सभ्यता का रहस्य// Indus Valley civilization in Hindi
सिंधु घाटी सभ्यता का रहस्य// Indus Valley civilization in Hindi






Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2