मेघालय पर निबंध//meghalay per nibandh Hindi mein

Ticker

मेघालय पर निबंध//meghalay per nibandh Hindi mein

मेघालय पर निबंध//meghalay per nibandh Hindi mein

नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में आप लोगों बताएंगे। मेघालय पर निबंध जो आप लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। मेघालय पर 10 लाइन हिंदी में, मेघालय पर 10 लाइन इंग्लिश में, सभी की जानकारी आप लोगों को इस लेख के माध्यम से दी जाएगी। तो इस लेख को पूरा पढ़ें। और अपने दोस्तों में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।


Table of contents 


Meghalay per nibandh

10 lines meghalay per Hindi mein

10 lines meghalay per English mein

मेघालय का पुराना नाम क्या है?

मेघालय की विशेषता क्या है?

मेघालय इतना प्रसिद्ध क्यों है?

मेघालय में कौन सा त्यौहार मनाया जाता है?

मेघालय की कला और संस्कृति

मेघालय की वेशभूषा

मेघालय की भाषा


मेघालय पर निबंध//meghalay per nibandh Hindi mein
मेघालय पर निबंध//meghalay per nibandh Hindi mein

मेघालय भारत के उत्तर पूर्व में एक राज्य है। मेघालय का निर्माण असम के अंतर्गत 2 अप्रैल, 1970 को एक स्‍वतंत्र राज्‍य के रूप में किया गया। इसे पूर्व का स्कॉटलैण्ड भी कहा जाता है। पूर्ण राज्‍य मेघालय 21 जनवरी, 1972 को बना। इसकी उत्तरी और पूर्वी सीमाएं असम से और दक्षिणी तथा पश्चिमी सीमाएं बांग्लादेश से मिलती हैं।


मेघालय का शाब्दिक अर्थ है मेघों का आलय अर्थात बादलों का घर। मेघालय मूलत: एक पहाड़ी राज्‍य है। यहाँ खासी, जैंतिया और गारों आदिवासी समुदाय के लोग मुख्यत: रहते हैं। मेघालय के मध्‍य और पूर्वी भाग में खासी और जैंतिया पहाड़ियाँ और एक विशाल पठारी क्षेत्र है। यहाँ विस्‍तृत मैदान, पहाडियां और नदी, घाटियां हैं। पहाड की तलहटी पर समतल भूमि की संकरी पट्टी बांग्लादेश की अंतरराष्‍ट्रीय सीमा के साथ लगी है।


मेघालय का क्षेत्रफल लगभग 22,429 वर्ग किलोमीटर है। सन् 2000 की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 2,175,000 है। इसके उत्तर में असम है जिसकी सीमा ब्रह्मपुत्र नदी से विभाजित होती है, और दक्षिण में बांग्लादेश है। मेघालय की राजधानी शिलांग है। यह एक बहुत ही ख़ूबसूरत नगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग 260,000 है। मेघालय पहले असम राज्य का अंग था जिसको विभाजित करके 21 जनवरी 1972 को एक नया प्रान्त बनाया गया।


जलवायु

मेघालय (Essay on Meghalaya in Hindi) की जलवायु ना तो अधिक उष्ण या ना अधिक शीत है। यहाँ का जलवायु मध्यम और आर्द्र है। यहाँ वार्षिक वर्षा लगभग 1200 से.मी. तक होती है। यह राज्य को देश का सबसे ‘गीला’ राज्य कहा जाता है । शिलांग के दक्षिण में चेरापूंजी है, जहाँ एक कैलेंडर महीने में सर्वाधिक बरसात का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है ।


इसी नगर के समीप ‘मावसिनराम’ नामक गाँव के नाम सर्वाधिक सालाना बारिश का रिकॉर्ड है । क्षेत्रफल का लगभग एक तिहाई हिस्सा वनों से ढ़का हुआ है । यहाँ की गारो, खासी और जयंतिया पहाड़ियां ज़्यादा ऊँची नहीं हैं । शिलांग शिखर की ऊँचाई 1966 मीटर है, यह यहाँ का सबसे ऊँचा शिखर है । यहाँ की गुफाओं में चूने के जल से बनी विभिन्न आकृतियां हैं, जिनमें स्टेलैक्टाईट और स्टेलैग्माईट जैसी आकृतियां प्रसिद्ध हैं ।


जनसंख्या


यहाँ पर कुल जनसंख्या का लगभग 85 प्रतिशत जनजातीय आबादी है। लगभग 50% खासी हैं, इनके बाद गारो जाति है जिनकी जनसंख्या एक तिहाई है । इसके अलावा जयंतिया तथा हजोंग जाति के लोग भी हैं । लगभग 15 प्रतिशत आबादी में बंगाली तथा शेख़ हैं । मेघालय देश के उन तीन राज्यों में से एक है जहां पर ईसाई बहुमत है। अन्य दो राज्य – नागालैंड और मिज़ोरम भी भारत के उत्तर पूर्व में ही स्थित हैं । खासी जाति के लोग कैथोलिक हैं, गारो जाति के लोग बाप्टिस्ट हैं।


कृषि और सिंचाई

मेघालय प्रधानत: कृषि प्रधान राज्‍य है। यहाँ की लगभग 80 प्रतिशत जनसंख्‍या मुख्‍य रूप से खेती पर ही निर्भर है। यहाँ की मिट्टी और जलवायु बाग़वानी के अनुकूल है। शीतोष्‍ण, उष्णोष्‍ण और उष्‍ण कटिबंधिय फलों और सब्जियों के उत्‍पादन की भी यहाँ पर अपार संभावनाएं हैं।


यहाँ की मुख्‍य फ़सलें चावल और मक्का हैं। इनके अतिरिक्‍त संतरे (खासी मेंडेरियन), अनन्नास, केला, कटहल और आलू बुखारा, नाशपाती तथा आड़ू जैसे शीतोष्‍ण फलों के लिए प्रसिद्ध है। नकदी फ़सलों में आलू, हल्दी, अदरक, काली मिर्च, सुपारी, पान टैपियोका, छोटे रेशे वाली कपास, पटसन और मेस्‍टा, सरसों और तोरिया हैं। इस समय तिलहनों (मूँगफली, सोयाबीन और सूरजमुखी), काजू, स्‍ट्रॉबरी, चाय और कॉफी, मशरूम, जड़ी-बूटियों, ऑर्किड आदि फूलों की खेती पर मुख्य रूप से ध्‍यान केंद्रित किया जा रहा है।


उद्योग

राज्‍य की वित्तीय एवं औद्योगिक विकास संस्‍था का नाम ‘मेघालय औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड’ है, जो उद्योग के लिए स्थानीय उद्यमियों को वित्तीय सहायता देती है। ज़िला औद्योगिक केंद्र ग्रामीण और कुटीर उद्योगों के विकास के लिए कार्य कर रहा है। लोहे, इस्‍पात सामग्री, सीमेंट तथा अन्‍य वस्‍तुओं के उत्‍पादन के लिए भी अनेक उद्योगों की स्‍थापना की गई है।


10 lines meghalay per Hindi mein


1-मेघालय भारत का एक राज्य है जो भारतीय पूर्वी उत्तर क्षेत्र में स्थित है।


2-मेघालय शब्द का अर्थ होता है बादलों का घर।


3-मेघालय प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है यहां अधिक हरियाली है।


4-मेघालय की राजधानी एवं सबसे बड़ा शहर शिलांग है।


5-मेघालय पहले असम राज्य का हिस्सा था जिस से अलग कर इसकी स्थापना 21 जनवरी 1972 को हुई।


6-मेघालय राज्य अपना अंतरराष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश से बनाता है।


7-यहां की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है इसके अलावा यहां अन्य भाषाएं भी बोली जाती है जैसे खासी, गारो, बियाट एवं बंगला इत्यादि।


8-मेघालय में मात्र वंशी प्रणाली चलती है जिसमें वंशावली पिता से नहीं बल्कि मां के नाम से चलती है।


9-यहां बेटे से अधिक बेटी को मान्यता दी जाती है सबसे छोटी बेटी को अपने माता-पिता की देखभाल करना होता है।


10- माता-पिता की सारी संपत्ति सबसे छोटी बेटी को मिलती है।


10 lines meghalay per English mein


1-Meghalaya is a state of India that is located in the Indian North East region.


2-The word Meghalaya means the abode of clouds.


3-Meghalaya is full of natural beauty, it has more greenery.


4-Shillong is the capital and largest city of Meghalaya.


5-Meghalaya was earlier a part of the state of Assam, from which it was established on January 21st, 1972.


6-The state of Meghalaya forms its international border with Bangladesh.


7-The official language here is English, apart from this other languages are also spoken here like Khasi, Garo, Biat, Bangla, etc.


8-In Meghalaya, there is only the Mother genealogy system, in which the genealogy does not run from the father's name but from the mother's name.


9-Here the daughter is given more importance than the son, the youngest daughter has to take care of her parents.


10-And the youngest daughter gets all the property of the parents


शिक्षा

मेघालय भारत के सबसे कम विकसित राज्यों में से एक है।

लगभग आधे से अधिक लोग (63.3 प्रतिशत) साक्षर हैं।

राज्य में 5,517 शिक्षण संस्थाएं हैं।

शिलांग स्थित नॉर्थ- इस्टर्न हिल युनिवर्सिटी राज्य का एकमात्र विश्वविद्यालय है।

भारत के 1947 में हुए विभाजन ने यहाँ की आदिवासी आबादी को विस्थापित कर दिया।

कुछ जनजातियों ने ख़ुद को जिस तरह नई अंतर्राष्ट्रीय सीमा द्वारा विभाजित पाया, उसके परिणामस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) से वे भारत में अप्रवासित होती रहीं।


त्यौहार

मेघालय का ‘पांबलांग-नोंगक्रेम’ खासियों का एक प्रमुख धार्मिक त्‍योहार है। जो पांच दिन तक मनाया जाता है। इसे ‘नोंगक्रेम’ के नाम से भी जाना जाता है। यह शिलांग से लगभग 11 किमी की दूरी पर स्थित ‘स्मित’ नामक गांव में मनाया जाता है। ‘शाद सुक मिनसीम’ खासियों का महत्‍वपूर्ण त्योहार है।


यह त्योहार हर साल अप्रैल के दूसरे हफ़्ते में शिलांग में मनाया जाता है। ‘बेहदीनखलम जयंतिया’ आदिवासियों का महत्‍वपूर्ण त्‍योहार है। यह जुलाई माह में जयंतिया पहाडियों के जोवई कस्‍बे में मनाया जाता है। गारो आदिवासी सलजोंग (सूर्य देवता) नामक देवता के सम्‍मान में अक्टूबर-नवंबर में ‘वांगला’ नामक त्‍योहार मनाते हैं। यह त्‍योहार लगभग एक हफ्ते तक मनाया जाता है।


FAQ

1-मेघालय की राजधानी क्या है?

मेघालय की राजधानी शिलांग है तथा यह मेघालय का सबसे बड़ा शहर है।


2-मेघालय की जनसंख्या कितनी है?

मेघालय की कुल जनसंख्या लगभग 32,11,474 है।


3-मेघालय का कुल क्षेत्रफल कितना है?

मेघालय का कुल क्षेत्रफल लगभग 22,429 वर्ग किलोमीटर है।


4-मेघालय का अंतरराष्ट्रीय सीमा किस देश से मिलता है?

मेघालय का अंतर्राष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश से मिलता है।


5-मेघालय में कौन सी भाषा बोली जाती है?

मेघालय की अधिकारिक भाषा अंग्रेजी है पर यह मुख्य रूप से खांसी, गारो, बियाट एवं बांग्ला इत्यादि बोली जाती है।

मेघालय पर निबंध//meghalay per nibandh Hindi mein
मेघालय पर निबंध//meghalay per nibandh Hindi mein


इसे भी पढ़ें 

कर्नाटक पर निबंध


कश्मीर पर निबंध


छत्तीसगढ़ पर निबंध


तमिलनाडु पर निबंध







Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2