₹2000 का नोट वापस लेगा आरबीआई// RBI With draws Rupees 2000 Bank Notes

Ticker

₹2000 का नोट वापस लेगा आरबीआई// RBI With draws Rupees 2000 Bank Notes

₹2000 का नोट वापस लेगा आरबीआई// RBI With draws Rupees 2000 Bank Notes

2000 rupee note,rs 2000 notes,2000 notes,rbi withdraw 2000 notes,2000 rupees note,new 2000 rupees note,2000 notes without gandhi,is your rupees 2000 note real or fake,new 500 rupees notes,2000 notes banned,new 2000 rupee,2000 notes disappeared,will 2000 notes be banned,why 2000 notes vanishing,why rbi banned 2000 notes,2000 notes deposit limit,2000 rs note,2000 notes demonitisation,new 2000 & 500 rupee,gandhi missing on 2000 notes,2000 currency notes
2000 rs. के नोट बंद

2000 Note Ban: भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर से बड़ा फैसला लिया है आरबीआई ने 2016 के नोट बंदी के बाद जारी 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का ऐलान किया है हालांकि बाजार में मौजूद 2000 के नोट फिलहाल चलन में रहेंगे।


भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वह तत्काल प्रभाव से ₹2000 के नोट जारी करना बंद कर दें आरबीआई ने कहा कि 30 सितंबर तक यह नोट सरकुलेशन में बने रहेंगे। यानी जिसके पास इस समय 2000 के नोट है उन्हें बैंक से एक्सचेंज करना होगा।


आरबीआई ने प्रेस रिलीज में बताया कि 2018-19 में ही ₹2000 का नोट को छापना बंद कर दिया था। साल 2016 नवंबर में नोटबंदी के बाद ₹2000 का नोट लाया गया था नोट बंदी में 500 और ₹1000 के नोट बंद कर दिए गए थे।


Table of content-


1.2000 Note Ban

2.₹2000 के नोट को लेकर अपडेट:

3.क्या 2000 के नोट चलन से बाहर होंगे सबसे बड़ा सवाल 30 सितंबर के बाद क्या होगा?

4.2016 में आरबीआई ने किए थे जारी- 

5.23 मई से शुरू होगी बैंकों में नोट बदलने की प्रक्रिया

6.30 सितंबर के बाद भी लीगल टेंडर में रहेगा 2000 का नोट- 

7. 2000 के नोट कब तक बदले जाएंगे?

8.क्या 2000 के नोट बंद होने वाले हैं?

9.2000 के नोट कब तक बदले जाएंगे?

10.FAQ


₹2000 के नोट को लेकर अपडेट:


एक बार में ₹20000 तक के नोट बदले जाएंगे अगर आपके पास 2000 के नोट है तो 30 सितंबर की तारीख याद रखें इससे पहले आप बैंक में जाकर इसे बदल सकते हैं यानी 30 सितंबर तक आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर 2000 के नोट बदल पाएंगे इसके बदले आपको पूरी वैलिड करेंसी मिल जाएगी।


क्या 2000 के नोट चलन से बाहर होंगे सबसे बड़ा सवाल 30 सितंबर के बाद क्या होगा?


लोग ₹2000 के नोट बैंक खातों में जमा कर सकेंगे या फिर उन्हें अन्य मूल के नोटों के साथ किसी भी बैंक शाखा में जाकर एक्सचेंज करा सकेंगे। लोगों को यह ध्यान रखना होगा कि एक बार में अधिकतम ₹20000 मूल्य के नोट बदले जा सकेंगे। यह प्रक्रिया 23 मई से शुरू होगी और 30 सितंबर 2023 को खत्म होगी।


आरबीआई ने ₹2000 के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से ₹2000 मूल्य वर्ग के बैंक नोट जारी करना बंद करें। हालांकि ₹2000 मूल्य वर्ग के बैंक नोट वेद मुद्रा में बने रहेंगे। जानकारी के मुताबिक क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया है। आरबीआई ने कहा है कि यह नोट 30 सितंबर तक कानूनी रूप से वैध रहेंगे।


2016 में आरबीआई ने किए थे जारी- 


आरबीआई ने नवंबर 2016 में आरबीआई एक्ट 1934 की धारा 24 (1) के तहत यह नोट निकाले थे। रिजर्व बैंक ने नोट बंदी के बाद इन नोटों को जारी किया था यह फैसला इसलिए लिया गया था ताकि उस समय 500 और ₹1000 के नोट चलन से हटाए गए थे, उनका बाजार और अर्थव्यवस्था पर असर कम किया जा सके। जब दूसरे मूल्य के बैंक नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो गए, तब ₹2000 को चलन में लाने का उद्देश्य पूरा हो गया। आरबीआई ने कहा कि ₹2000 के बैंक नोटों को लाने के उद्देश्य के एक बार पूरा हो जाने के बाद 2018 - 19 में ₹2000 के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी। उस समय तक अन्य मूल्य वर्ग के बैंक नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो गए थे। आरबीआई ने यह भी बताया कि मार्च 2017 से पहले ₹2000 मूल्य वर्ग के बैंक नोटों में से लगभग 89% जारी किए गए थे।


23 मई से शुरू होगी बैंकों में नोट बदलने की प्रक्रिया


₹2000 के नोट बैंक खातों में जमा कर सकेंगे या फिर उन्हें अन्य मूल्य के नोटों के साथ किसी भी बैंक शाखा में जाकर एक्सचेंज कर सकेंगे। लोगों को यह ध्यान रखना होगा कि एक बार में अधिकतम ₹20000 मूल्य के नोट बदले जा सकेंगे। यह प्रक्रिया 23 मई से शुरू होगी और 30 सितंबर 2023 को खत्म होगी।


30 सितंबर के बाद भी लीगल टेंडर में रहेगा 2000 का नोट


ए एन आई के सूत्रों ने बताया है कि ₹2000 का नोट 30 सितंबर के बाद भी लीगल टेंडर रहेगा। आरबीआई उम्मीद है कि बैंकों के साथ नोट बदलने के लिए लोगों के लिए 4 महीने का पर्याप्त समय है। चलन में चल रहे ₹2000 के अधिकांश नोट 30 सितंबर की निर्धारित समय सीमा के भीतर बैंकों में वापस आ जाएंगे। यह आरबीआई की नियमित कोशिश है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है


FAQ - 


प्रश्न.23 मई से 2000 के कितने नोट बदले जा सकेंगे?


उत्तर -23 मई से 2000 के 10 नोट यानी कि ₹20000 एक बार में बदले जा सकेंगे।


प्रश्न. 2000 के नोट कब तक बदले जाएंगे?


उत्तर- 2000 के नोट 23 मई 2023 से 30 सितंबर 2023 तक बदले जा सकेंगे।


प्रश्न.2000 नोट बंद करने की घोषणा कब की गई?


उत्तर- 19 मई 2023 को 2000 के नोट बंद करने की घोषणा की गई।


प्रश्न. क्या 2000 के नोट बंद होने वाले हैं?


त्तर- भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वह तत्काल प्रभाव से ₹2000 मूल्य वर्ग के बैंक नोट जारी करना बंद करें। हालांकि ₹2000 मूल्य के बैंक नोट वेद मुद्रा में बने रहेंगे। जानकारी के मुताबिक क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया है आरबीआई ने कहा है कि यह नोट 30 सितंबर तक कानूनी रूप से वैध रहेंगे।


प्रश्न. 2000 का नोट कब आया?


उत्तर- 2016 नवंबर में नोटबंदी के बाद ₹2000 का नोट लाया गया था


प्रश्न.2000 का नोट कब तक चलेगा?


उत्तर- आरबीआई ने बताया है कि 2000 रुपये के नोटों को 30 सितंबर 2023 तक एक्‍सचेंज किया जा सकेगा। यानी इन नोटों को बदलने के लिए 23 मई से सितंबर तक का समय रहेगा।



 

Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2