सूत-पुत्र नाटक का सारांश हिंदी में || Sut Putra natak summary in Hindi

Ticker

सूत-पुत्र नाटक का सारांश हिंदी में || Sut Putra natak summary in Hindi

सूत-पुत्र नाटक का सारांश हिंदी में || Sut Putra natak summary in Hindi

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी website पर। आज की इस पोस्ट में हम आपको 'सूत-पुत्र' नाटक का सारांश बताएंगे। दोस्तों अगर आपको यह post पसंद आए तो अपने दोस्तों और मित्रों में जरूर share करें और comment box में जरूर बताएं कि आपको यह post कैसी लगी।

सूत-पुत्र नाटक का सारांश,sut putra natak ka saransh,सूतपुत्र नाटक,हिंदी का सूत-पुत्र नाटक,सूत-पुत्र नाटक,सूतपुत्र नाटक के नायक का चरित्र चित्रण,सूत पुत्र नाटक,सूत-पुत्र का सारांश,sutputra natak ka saransh,सूतपुत्र नाटक सारांश लेखन,सूतपुत्र का सारांश,सूतपुत्र नाटक के नायक कर्ण का चरित्र चित्रण- class 12th up board,सूत-पुत्र नाटक का कथानक अपने शब्दों में लिखिए,सूतपुत्र का अर्थ,सूत पुत्र कर्ण नाटक का सारांश,UP Board solutions for class 11 sahityik Hindi नाटक chapter 4 सूत पुत्र,सूत पुत्र नाटक के मुख्य पात्र कौन हैं,

सूत-पुत्र नाटक का सारांश,sut putra natak ka saransh,सूतपुत्र नाटक,हिंदी का सूत-पुत्र नाटक,सूत-पुत्र नाटक,सूतपुत्र नाटक के नायक का चरित्र चित्रण,सूत पुत्र नाटक,सूत-पुत्र का सारांश,sutputra natak ka saransh,सूतपुत्र नाटक सारांश लेखन,सूतपुत्र का सारांश,सूतपुत्र नाटक के नायक कर्ण का चरित्र चित्रण- class 12th up board,सूत-पुत्र नाटक का कथानक अपने शब्दों में लिखिए,सूतपुत्र का अर्थ,सूत पुत्र कर्ण नाटक का सारांश
सूत-पुत्र नाटक का सारांश || Sut Putra natak ka Saransh

Table of contents –


सूत-पुत्र नाटक का सारांश

सूत पुत्र की कथावस्तु

सूत-पुत्र नाटक के प्रथम अंक का सारांश

सूत-पुत्र नाटक के द्वितीय अंक का सारांश

सूत-पुत्र नाटक के तृतीय अंक का सारांश 

सूत-पुत्र नाटक के चतुर्थी अंक का सारांश 

सूत-पुत्र नाटक के प्रमुख पात्र का चरित्र-चित्रण

सूत-पुत्र नाटक के आधार पर 'श्रीकृष्ण' का चरित्र-चित्रण 

सूत-पुत्र नाटक के आधार पर नारी पात्र 'कुंती' का चरित्र-चित्रण

FAQ Questions 

प्रश्न - 'सूत-पुत्र' की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए।

अथवा

'सूत-पुत्र' नाटक का कथानक (कथासार/सारांश) अपने शब्दों में लिखिए।

अथवा

'सूत-पुत्र' नाटक के प्रथम अंक की कथा अपने शब्दों में लिखिए।

अथवा

'सूत-पुत्र' के किसी एक अंक की कथावस्तु लिखिए।

अथवा

'सूत-पुत्र' नाटक के द्वितीय अंक (द्रौपदी स्वयंवर) की कथा अपने शब्दों में लिखिए।

अथवा

द्रौपदी स्वयंवर की कथा 'सूत-पुत्र' नाटक के आधार पर लिखिए।

अथवा

'सूत-पुत्र' नाटक के कथा तत्व पर प्रकाश डालिए।

अथवा

'सूत-पुत्र' नाटक के तृतीय अंक की कथा संक्षेप में लिखिए।

अथवा

'सूत-पुत्र' नाटक के चतुर्थ अंक (अंतिम अंक) की कथा अपने शब्दों में लिखिए।


उत्तर - 


प्रथम अंक –


'सूत-पुत्र' नाटक के प्रथम अंक में प्रारंभ में महर्षि परशुराम के आश्रम का दृश्य परिलक्षित होता है। श्रेष्ठ धनुर्धर परशुराम पर्वतों के बीच अपने आश्रम के समीप तपस्यारत हैं। परशुराम जी का दृढ़ संकल्प है कि वे केवल ब्राह्मणों को ही धनु र्विद्या सिखाएंगे। कर्ण सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर बनने की आकांक्षा लिए हुए परशुराम जी के आश्रम में जाता है और स्वयं को मिथ्या रूप से ब्राह्मण बताकर परशुराम जी से धनुर्विद्या की शिक्षा प्राप्त करने लगता है। 1 दिन परशुराम जी कर्ण की जांघ पर सिर रखकर सो रहे थे कि एक विषैले कीट ने कर्ण की जांघ में काट लिया जिससे उसकी जांघ से रक्त प्रवाहित होने लगा। गुरु की निद्रा भंग होने के भय से कर्ण उस कष्ट को सहन करता रहा किंतु कर्ण के रक्त की उष्णता से परशुराम की निद्रा भंग हो गयी और उन्होंने संदेह व्यक्त किया कि ऐसा धैर्य तो केवल क्षत्रियों में ही हो सकता है। उन्होंने कर्ण से पूछा कि तुम वास्तव में कौन हो? कर्ण ने संपूर्ण सत्य को व्यक्त कर दिया। इस पर परशुराम ने क्रुद्ध होकर कर्ण को शाप दिया कि तुम अपने अंतिम समय में इस विद्या को भूल जाओगे और इसका प्रयोग नहीं कर सकोगे।


द्वितीय अंक –


द्वितीय अंक में द्रौपदी के स्वयंवर की कथा है। इसमें राजकुमार और दर्शक एक भव्य मंडप में अपने-अपने स्थान पर विराजमान हैं। खौलते तेल के कड़ाहे के ऊपर एक खंबे में निरंतर घूमते रहने वाले चक्र के ऊपर एक मछली रखी है जिसके नेत्र का भेदन तेल में पढ़ने वाले उसके प्रतिबिंब को देखकर करना है। राजा द्रुपद अपनी कन्या द्रौपदी के विवाह का निश्चय इस लक्ष्य-भेदन के उपरांत लक्ष्य-भेद करने वाले पुरुष के साथ करते हैं। अनेक राजकुमारों के असफल होने पर कर्ण भी लक्ष्य-भेद के लिए जाता है परंतु कर्ण के परिचय से असंतुष्ट होने के कारण द्रुपद उसे इस प्रतियोगिता के अयोग्य घोषित कर देते हैं। इसी बीच दुर्योधन कर्ण को अंगदेश का राजा नियुक्त कर देता है परंतु वह उसके क्षत्रियत्व एवं पात्रता को सिद्ध नहीं कर पाता है। इसके पश्चात ब्राह्मण वेशधारी अर्जुन अपने भाइयों समेत वहां आते हैं और राजा द्रुपद की अनुमति प्राप्त कर लक्ष्य-भेद में सफल हो जाते हैं। इस प्रकार द्रोपदी अर्जुन के गले में वरमाला डाल देती है। सभी लोग धीरे-धीरे जाने लगते हैं और अंत में कर्ण तथा दुर्योधन सूने मंडप में अकेले रह जाते हैं। दुर्योधन कर्ण से द्रोपदी को बलपूर्वक छीनने की बात कहता है परंतु कर्ण इससे सहमत नहीं होता है। परंतु दुर्योधन अर्जुन तथा भीम से संघर्ष करता है और अन्ततः घायल होकर कर्ण के पास वापस लौट आता है। वह कर्ण को बताता है कि ब्राह्मण वेशधारी अन्य कोई नहीं बल्कि अर्जुन और भीम हैं। अब दुर्योधन को विश्वास हो जाता है कि लाक्षागृह में पांडवों के वध की योजना असफल हो गई है।


तृतीय अंक – 


इस अंक का प्रारंभ कर्ण के नदी के तट पर सूर्योपासना करने से होता है। सूर्यदेव कर्ण की स्तुति पर वहां आते हैं और उसे भावी संकट के प्रति सचेत करते हैं। वे कर्ण को दिव्य कवच और कुंडल प्रदान करते हैं। यह अभेद्य कवच है। सूर्यदेव कर्ण को बताते हैं कि इंद्र छल द्वारा तुम्हारा कवच-कुंडल प्राप्त करने की चेष्टा करेंगे। सूर्यदेव कर्ण को माता के नाम के अतिरिक्त उसके पूर्व वृतांत का वर्णन करते हैं। इसके पश्चात वे चले जाते हैं। कुछ समय पश्चात इंद्र ब्राह्मण वेश में कर्ण के पास आकर दान में कवच-कुंडल मांग लेते हैं। कर्ण पूछता है कि आपको केवल कवच और कुंडल ही क्यों चाहिए? इंद्र इसका संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाते हैं। कर्ण अपने कवच-कुंडल दान में दे देता है। इस पर इंद्र प्रसन्न होकर उसे एक अमोघ शक्ति प्रदान करते हैं। इंद्र के चले जाने के उपरांत कुंती गंगा तट पर आती है और उसे पांडवों का बड़ा भाई होने का रहस्य बताती है‌। वह कर्ण से पांडवों का वध ना करने का वचन लेना चाहती है। कर्ण ऐसा करने में अपनी असमर्थता व्यक्त करता है परंतु आश्वस्त करता है कि वह अर्जुन के अतिरिक्त किसी अन्य पांडव का वध नहीं करेगा। कुंती कर्ण से दुर्योधन का साथ छोड़ने के लिए भी आग्रह करती है परंतु कर्ण इसे अस्वीकार कर देता है। अन्ततः कुंती वहां से चली जाती है।


चतुर्थ अंक –


इस अंक की कथा कुरुक्षेत्र की रणभूमि से प्रारंभ होती है। इसमें कर्ण की दानवीरता, दृढ़प्रतिज्ञता, बाहुबल आदि गुणों का वर्णन है। एक ओर श्री कृष्ण और अर्जुन तथा दूसरी ओर कर्ण और शल्य युद्धक्षेत्र में दिखाई देते हैं। शल्य बार-बार अपशब्दों द्वारा कर्ण को हतोत्साहित करते हैं। कर्ण और अर्जुन का युद्ध होता है। कर्ण द्वारा बाण मारे जाने पर अर्जुन का रथ थोड़ा-सा पीछे हट जाता है जिस पर कृष्ण कर्ण की प्रशंसा करते हैं। अर्जुन इससे रूष्ट होता है। तब श्रीकृष्ण बताते हैं कि तुम्हारे रथ पर हनुमान जी स्वयं पताका के ऊपर, शेषनाग पहियों से लिपटकर और मैं त्रैलोक्य का भार लेकर तुम्हारे रथ पर बैठा हूं। फिर भी कर्ण तुम्हारे रथ को पीछे हटा देता है तो कर्ण वास्तव में प्रशंसनीय है।

रणक्षेत्र में कर्ण के रथ का पहिया दलदल में फंस जाता है। कर्ण रथ का पहिया निकालने के लिए प्रयास करता है। इसी समय अर्जुन निहत्थे कर्ण को मर्मान्तक रूप से घायल कर धराशायी कर देता है। इसके पश्चात युद्ध बंद हो जाता है।

श्री कृष्ण कर्ण की दानशीलता और प्रतिज्ञाबद्धता की प्रशंसा करते हैं। कर्ण की परीक्षा लेने हेतु श्री कृष्ण और अर्जुन घायल कर्ण के पास जाकर उससे सोना मांगते हैं। कर्ण अपने स्वर्णजटित दांत को तोड़कर ब्राह्मण वेशधारी कृष्ण को दे देता है। श्री कृष्ण और अर्जुन अपना छद्‌म त्यागकर वास्तविक रूप में आ जाते हैं। श्री कृष्ण कर्ण को प्रेम से गले लगा लेते हैं और अर्जुन कर्ण के चरण स्पर्श करता है। इस प्रकार संपूर्ण नाटक का अंत हो जाता है।


प्रश्न - 'सूत-पुत्र' नाटक के आधार पर नायक या प्रमुख पात्र (कर्ण) का चरित्र-चित्रण कीजिए।

अथवा

'सूत-पुत्र' नाटक का जो पात्र आपको सबसे अधिक प्रभावित करता है, उसका चरित्र-चित्रण कीजिए।

अथवा

'सूत-पुत्र' नाटक के आधार पर 'सूत-पुत्र' की चारित्रिक विशेषताएं लिखिए।


UP Board solutions for class 11 sahityik Hindi नाटक chapter 4 सूत पुत्र,सूत पुत्र नाटक के मुख्य पात्र कौन हैं,सूत पुत्र नाटक का सारांश,सूत पुत्र नाटक का सारांश अपने शब्दों में लिखिए,sut Putra natak ka Saran
सूत-पुत्र नाटक का सारांश || Sut Putra natak ka Saransh

उत्तर - 'सूत-पुत्र' नाटक का प्रमुख पात्र कर्ण है। वह इस नाटक का नायक है। कर्ण के चरित्र में निम्नलिखित विशेषताएं पायी जाती हैं।


दिव्य संतान –


कर्ण जीवनभर अपनी असवर्णता के कारण तिरस्कृत, अपमानित और दु:खी रहा। समाज में वह दुर्योधन के सारथी अधिरथ और उसकी पत्नी राधा का पुत्र समझा जाता था, वास्तव में वह परम तेजस्वी सूर्य देव और क्षत्राणी कुंती का पुत्र था।


तेजस्वी और प्रतिभाशाली –


कर्ण का व्यक्तित्व प्रतिभाशाली है। वह सूर्य के समान तेजस्वी है। कर्ण ऐसा पहला व्यक्ति है जिसके तेजस्वी रूप से दुर्योधन जैसा अभिमानी व्यक्ति भी प्रभावित हुआ। द्रौपदी स्वयंवर में कर्ण को पहली बार देखकर ही दुर्योधन उससे प्रभावित हो जाता है। अपना मित्र बनाने के लिए वह उसे अंग देश का राजा घोषित कर देता है।


महान योद्धा –


कर्ण एक महान योद्धा है। महाभारत के युद्ध में उसकी गणना बड़े-बड़े वीरों में होती है। भीष्म पितामह और द्रोणाचार्य के पश्चात उसी को कौरव-दल का सेनापति नियुक्त किया जाता है। अनुपम धनुर्धारी अर्जुन भी उसे पराजित करने में समर्थ नहीं हो पाता है।

युद्ध में अर्जुन भी उसे तब घायल कर पाता है जब वह खाली हाथ अपने रथ को कीचड़ से निकालने में लगा होता है। युद्ध विद्या को वह अपना जीवन समझता है।


दृढ़-प्रतिज्ञ –


कर्ण अपनी प्रतिज्ञा का पक्का है। उसने एक बार जो प्रतिज्ञा कर ली, उसका पूर्ण पालन किया। प्रतिज्ञा भंग करना वह किसी भी दशा में उचित नहीं समझता। जब परशुराम जी कर्ण को उसकी प्रतिज्ञा स्मरण कराते हैं, तो वह कहता है –

"मुझे यह बात भली-भांति स्मरण है गुरुदेव! आप स्मरण न दिलाते, तब भी मैं उस प्रतिज्ञा का जीवनभर पालन करता।"


सच्चा मित्र – 


कर्ण एक सच्चे मित्र के रूप में चित्रित हुआ है। वह दुर्योधन से मित्रता करता है और उसका जीवनभर निर्वाह करता है। यह मित्रता द्रौपदी के स्वयंवर में होती है, जिसका प्रतिफल वह साथ के साथ द्रोपदी का विवाह दुर्योधन के साथ करवा देना चाहता है।

कर्ण जानता है कि दुर्योधन अन्याय का पक्षधर है। कुंती से उसे यह भी ज्ञात हो जाता है कि पांडव उसके भाई हैं परंतु दुर्योधन से एक बार मित्रता कर ली तो चाहे कुछ भी हो, प्राण भी चले जाएं, उसकी मित्रता का वह आजीवन निर्वाह करना अपना धर्म समझता है। कुंती से वह साफ कहता है –

"उन्होंने मुझे रथचालक सूत से शासक बनाकर क्षत्रिय के समान मान दिलाया। मैं आज जो भी हूं, उन्हीं के अनुग्रह से हूं। मैं उनका पक्ष नहीं त्याग सकता।"


दानवीर –


कर्ण के चरित्र की एक बड़ी विशेषता उसकी दानवीरता है। वह ऐसा दानवीर है कि जिसके सम्मुख पहुंचकर कोई याचक खाली हाथ वापस नहीं लौटता। इंद्र ब्राह्मण का रूप बनाकर उससे वह कवच-कुंडल दान में मांग लेता है, जो उसकी रक्षा के अमोघ साधन थे।

देवराज उसकी दानवीरता की प्रशंसा करते हुए कहते हैं-

"सेवा तो तुम मेरी बहुत कर चुके हो कर्ण! जैसी उदारता और दानशीलता तुमने मेरे प्रति प्रदर्शित की है, वैसी संभवत: किसी ने भी न की होगी।"

सारांश यह है कि कर्ण का चरित्र एक तेजस्वी योद्धा, महत्वाकांक्षी तथा आदर्श महापुरुष का चरित्र है। वह सच्चा मित्र तथा अपनी बात का धनी है। उससे त्याग, तपस्या और कर्तव्यपरायणता की प्रेरणा मिलती है।


प्रश्न - 'सूत-पुत्र' नाटक के आधार पर 'श्रीकृष्ण' के चरित्र पर प्रकाश डालिए।

उत्तर - 'सूत-पुत्र' नाटक में श्री कृष्ण एक प्रभावशाली पात्र हैं। उनके चरित्र में निम्नलिखित विशेषताएं पाई जाती हैं।


श्रेष्ठ वीर –


श्रीकृष्ण श्रेष्ठ वीर हैं। वह अर्जुन के मित्र हैं और युद्ध में अर्जुन के सारथी हैं। कठोर से कठोर परिस्थितियों में भी वे उत्साह दिखाते हैं। सच्चा वीर शत्रु की वीरता की भी प्रशंसा करता है। श्री कृष्ण कर्ण की वीरता और शक्ति की प्रशंसा करते हैं। उन्हें इस बात पर प्रसन्नता होती है कि कर्ण  सर्वप्रकारेण सुरक्षित अर्जुन के रथ को कई कदम पीछे हटा देता है। वे कहते हैं–

"धन्य हो कर्ण! तुम्हारे सामान धनुर्धर संभवतः पृथ्वी पर दूसरा नहीं है।"


कुशल राजनीतिज्ञ –


कर्ण को सूर्य के द्वारा दिए गए कवच-कुंडलों को दान देने पर प्रसन्न होकर इंद्र ने एक अमोघ-शक्ति दी थी। इस शक्ति को कर्ण अर्जुन के लिए सुरक्षित रखना चाहता था किंतु श्रीकृष्ण कर्ण की उस शक्ति का प्रयोग घटोत्कच पर कराकर उसे असहाय बना देते हैं। यह श्रीकृष्ण की दूरदर्शिता एवं कुशल राजनीति का ही परिणाम है।


वाक्पटुता – 


श्री कृष्ण कुशल वक्ता के रूप में सामने आते हैं। निहत्थे तथा विवश कर्ण पर अर्जुन बाण नहीं चलाना चाहता तो श्री कृष्ण उसके भावों को भटकाते हैं और इस तरह बातें करते हैं कि अर्जुन को धनुष पर बाण चलाने के लिए विवश होना ही पड़ता है। अर्जुन उत्तेजित होकर कर्ण के शरीर को छलनी बना देता है।


ज्ञानी पुरुष –


श्री कृष्ण महान वीर और राजनीतिज्ञ होने के साथ महान ज्ञानी भी हैं। वे ही अर्जुन को गीता का उपदेश देते हैं। जब-जब अर्जुन युद्ध में विचलित होता है तब-तब श्रीकृष्ण उसे उपदेश देते हैं। वे अर्जुन को समझाते हैं–"मृत्यु को देखकर बड़े-बड़े योद्धा, तपस्वी और ज्ञानी तक व्याकुल हो उठते हैं" तथा "शरीर के साथ आत्मा का बंधन बहुत ही दृढ़ होता है।"


धर्मज्ञ –


श्री कृष्ण धर्म के पूर्ण ज्ञाता हैं। वे धर्म के विरुद्ध आचरण होने पर पश्चाताप करते हैं। श्री कृष्ण अर्जुन से कर्ण का वध कराते हैं। इस कार्य में उन्हें अन्याय करना पड़ता है। इस अधर्म कार्य पर वे स्वयं पश्चाताप करते हैं। वे अर्जुन से कहते हैं–"हमने अपनी विजय प्राप्ति के स्वार्थवश कर्ण के साथ जो अन्याय किया है, हम इस प्रकार यश दिलाकर उसे भी थोड़ा हल्का कर सकेंगे।"


सारांश यह है कि श्री कृष्ण इस नाटक में थोड़ी देर के लिए नाटक के अंत में ही सामने आते हैं तथापि इतने ही समय में उनके चरित्र की झलक मिल जाती है।


प्रश्न - 'सूत-पुत्र' नाटक के आधार पर इसके नारी पात्र 'कुंती' का चरित्र-चित्रण कीजिए।

उत्तर - 'सूत-पुत्र' नाटक में कुंती एकमात्र नारी पात्र है। कुंती का चरित्र एक आदर्श महिला का चरित्र है। उसके जीवन में निम्नलिखित विशेषताएं पाई जाती हैं।


प्रभावशाली व्यक्तित्व –


कुंती का व्यक्तित्व अत्यंत प्रभावशाली है। यद्यपि वह अब 50 वर्ष की प्रौढ़ अवस्था में है और विधवा भी है, तथापि बहुत सुंदर दिखाई पड़ती है। उसके काले लंबे बाल और सफेद रेशमी साड़ी उसके सौंदर्य में और वृद्धि कर देती है। उसके मुख पर अपूर्व सौम्यता है।


कोमल हृदय नारी –


कुंती के चरित्र में नारीगत विशेषताएं विशेष रूप से उभरी हैं। स्त्रियां स्वभाव से ही कोमल ह्रदय होती हैं। कुंती में यह गुण विशेष रूप से पाया जाता है। नारी का मातृ रूप सभी के लिए स्नेहिल और वंदनीय होता है। कुंती कर्ण की माता है, किंतु जब कर्ण अन्य नारी के पुत्र के रूप में उसे अपना परिचय देता है, तो उसे बहुत दु:ख होता है। उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।


सेवा-भाव –


सेवा-कार्य जो नारी कर सकती है, वह पुरुष नहीं कर सकता। कुंती के चरित्र में यह विशेषता स्पष्ट दिखाई पड़ती है। जब वह किशोर अवस्था में ही थी, दुर्वासा ऋषि उसके पिता के महल में ठहरे। कुंती ने उन महात्मा की इतनी सेवा की कि वे प्रसन्न हो गए और बोले–

"बालिका! मैं तेरी सेवा से उद्धार पाने के लिए देव आह्वान का मंत्र देना चाहता हूं।" और उन्होंने सूर्य, धर्मराज, इंद्र, वायु तथा अश्विनी कुमारों के 'आह्वान' मंत्र उसे सिखा दिए।


स्वाभिमानिनी –


कुंती महाराज पांडु की पत्नी और युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन सरीखे पुत्रों की माता है। अपने कुल और गुणों के अनुरूप उसमें स्वाभिमान भी पाया जाता है। कर्ण उसका पुत्र है, वह उसकी याचना को ठुकरा देता है तो फिर वह उसकी खुशामद नहीं करती, बल्कि वापस लौट जाती है और कहती है–"चलती हूं पुत्र! नहीं, नहीं, कर्ण! मुझे तुम्हारे आगे याचना करके भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।"

कुंती का चरित्र एक आदर्श महिला का यथार्थ चरित्र है। वह कोमल ह्रदयानारी और स्नेहमयी माता है। उसका चरित्र सर्वथा मनोवैज्ञानिक और मानवीय है।



Frequently asked questions (FAQ)-


प्रश्न - सूत-पुत्र नाटक के मुख्य पात्र कौन हैं?

उत्तर - डॉ गंगा सहाय प्रेमी कृत 'सूत-पुत्र' नाटक में कर्ण मुख्य पात्र है और दुर्योधन गौण पात्र।


प्रश्न - सूत-पुत्र का अर्थ क्या है?

उत्तर - सूत-पुत्र का अर्थ है सेवक का लड़का।


प्रश्न - कर्ण को सूत-पुत्र क्यों कहा जाता है?

उत्तर - अधिरथ की पत्नी का नाम राधा था। राधा ने उस बालक का अपने पुत्र के समान पालन किया। उस बालक के कान बहुत ही सुंदर थे इसलिए उसका नाम कर्ण रखा गया। इस सूत दंपत्ति ने ही कर्ण का पालन-पोषण किया था इसलिए कर्ण को 'सूत-पुत्र' कहा जाता था तथा राधा ने उसे पाला था इसलिए उसे 'राधेय' भी कहा जाता था।


प्रश्न - कर्ण के गुरु का नाम क्या था?

उत्तर - कर्ण के गुरु का नाम परशुराम था।


आशा करता हूं दोस्तों कि आपको यह post पसंद आई होगी और हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुई होगी।

अगर आपको इस post से कोई भी जानकारी पसंद आई हो तो post को अपने दोस्तों के साथ जरूर share करिएगा।


इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇


👉 पंचलाइट कहानी का सारांश


👉 बहादुर कहानी का सारांश


👉 ध्रुव यात्रा कहानी का सारांश


👉 लाटी कहानी का सारांश

यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।


Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2