भगत सिंह पर निबंध // (Bhagat Singh Essay in Hindi)

Ticker

भगत सिंह पर निबंध // (Bhagat Singh Essay in Hindi)

भगत सिंह पर निबंध (Bhagat Singh Essay in Hindi)

भगत सिंह पर निबंध (Bhagat Singh Essay in Hindi)

क्रांतिवीरों की जब भी बात होगी उस श्रेणी में भगत सिंह का नाम सबसे ऊपर होगा। गुलाम देश की आज़ादी के लिए अपनी जवानी तथा सम्पूर्ण जीवन भगत सिंह ने देश के नाम लिख दिया। सदियों में ऐसा एक वीर पुरुष जन्म लेकर धरती को कृतार्थ करता है। देश भक्ति के भाव से ओत-प्रोत शहीद भगत सिंह का जन्म पंजाब के जिला लायलपुर गांव बंगा (वर्तमान पाकिस्तान) में, 28 सितम्बर ho1907 को एक देशभक्त सिख परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह तथा माता का नाम विद्यावती कौर था। परिवार के आचरण का अनुकूल प्रभाव सरदार भगत सिंह पर पड़ा।


भगत सिंह पर छोटे-बड़े निबंध (Short and Long Essay on Bhagat Singh in Hindi, Bhagat Singh par Nibandh Hindi mein)

भगत सिंह पर निबंध – 1 (250 – 300 शब्द)

परिचय


कहते हैं ‘पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं’ भगत सिंह के बचपन के कारनामों को देख कर लोगों को यह प्रतीत होने लगा था की वह वीर, धीर और निर्भीक हैं। भगत सिंह के जन्म के समय पर उनके पिता “सरदार किशन सिंह” व उनके दोनों चाचा “सरदार अजित सिंह” तथा “सरदार स्वर्ण सिंह” ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ होने के वजह से जेल में बंद थे।


भगत सिंह की शिक्षा दीक्षा


भगत सिंह का जन्म वर्तमान पाकिस्तान के लायलपुर, बंगा गांव में हुआ था। उनका परिवार स्वामी दयानंद के विचारधारा से अत्यधिक प्रभावित था। भगत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राइमरी स्कूल से हुई। प्राथमिक शिक्षा के पूर्ण होने के पश्चात 1916-17 में उनका दाखिला लाहौर के डीएवी स्कूल में करा दिया गया। भगतसिंह का संबंध देशभक्त परिवार से था वह शूरवीरों की कहानियां सुन कर बड़े हुए थे।


भगत सिंह ने हमारे देश के लिए क्या किया है?


भगत सिंह वो स्वतंत्रता सेनानी हैं, जिन्होंने फांसी से ठीक पहले भी इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाकर अंग्रेजों को चुनौती देने का काम किया था. देश के बड़े स्वतंत्रता सेनानी और कट्टर देशभक्त भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था. भारत मां का ये वीर सपूत एक सिख परिवार में पैदा हुआ था.


भगत सिंह का नारा क्या है?


भगत सिंह मार्क्स के विचारों से काफी प्रभावित थे. उनका 'इंकलाब जिंदाबाद' का नारा आज भी काफी प्रसिद्ध है. इसका मतलब है कि क्रांति की जय हो. इस नारे ने देशवासियों में जोश भरने का काम किया था.


भगत सिंह ने भारत में क्या योगदान दिया?


भगत सिंह को भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन के सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारियों में से एक माना जाता है। वो कई क्रन्तिकारी संगठनों के साथ मिले और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया था। भगत सिंह जी की मृत्यु 23 वर्ष की आयु में हुई जब उन्हें ब्रिटिश सरकार ने फांसी पर चढ़ा दिया।


भगत सिंह को फांसी की सजा क्यों दी गई?


इस वजह से हुई थी फांसी


भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने 1928 में लाहौर में एक ब्रिटिश जूनियर पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद भगत सिंह और बीके दत्त (बटुकेश्वर दत्त) ने 8 अप्रैल 1929 को सेंट्रल असेंबली में बम फेंके थे. बम फेंकने के बाद वहीं पर इन दोनों ने गिरफ्तारी दी थी.


भगत सिंह ने किसकी हत्या की है?


आजादी की लड़ाई के प्रहरी शहीद-ए-आजम भगत सिंह और राजगुरु ने लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या की थी. - वो दिन था 17 दिसंबर, 1928 का. पूरी तैयारी के साथ ब्रिटिश अधिकारी का इंतजार कर रहे भगत सिंह और राजगुरु ने .


भगत सिंह के विचार क्या थे?


शहीद भगत सिंह के अनमोल विचार-


"राख का हर एक कण, मेरी गर्मी से गतिमान है. मैं एक ऐसा पागल हूं, जो जेल में भी आजाद है." "जो भी व्यक्ति विकास के लिए खड़ा है, उसे हर एक रुढ़िवादी चीज की आलोचना करनी होगी, उसमें अविश्वास करना होगा, तथा उसे चुनौती देनी होगी." "बम और पिस्तौल क्रांति नहीं करते.


भगत सिंह कैसे इंसान थे?


भगत सिंह अहिंसा के पुजारी नहीं थे लेकिन हिंसा को अपना धर्म नहीं मानते थे। उन वीरों की वीरता को नमन जिन्होंने मौत के डर को भी जीत लिया था। उनके कृत्य से देश को फायदा हुआ हो, ऐसा मैं नहीं मानता। अगर किसी का खून करके शोहरत पाने की देश में प्रथा चल पड़ी तो लोग एक-दूसरे के खून में इंसाफ की तलाश करने लगेंगे


भगत सिंह ने मरते समय क्या कहा था?


लुधियाना। देश पर अपनी जान न्यौछावर कर देने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने हमेशा अपनी मां की ममता से ज्यादा भारत मां के प्रति अपने प्रेम को तवज्जो दी।


भगत सिंह क्यों प्रसिद्ध है?


भगत सिंह (जन्म: 28 सितम्बर 1907 , वीरगति: 23 मार्च 1931) भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रान्तिकारी थे। चन्द्रशेखर आजाद व पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुक़ाबला किया।


भारत का मुख्य नारा क्या है?


" जय हिंद"


इस शब्द को स्वतंत्र भारत द्वारा राष्ट्रीय नारे के रूप में अपनाया गया था। जय हिंद पोस्टमार्क भी स्वतंत्र भारत का पहला स्मारक पोस्टमार्क था। यह 15 अगस्त, 1947 को भारत की स्वतंत्रता के दिन जारी किया गया था। आज, "जय हिंद" एक अभिवादन है जिसे हम राजनीतिक बैठकों और यहां तक कि स्कूल के कार्यों में भी सुनते हैं।




इंकलाब जिंदाबाद का मतलब क्या होता है?


इंक़लाब ज़िन्दाबाद (नस्तालीक़: اِنقلاب زِنده باد ‎, पंजाबी: ਇਨਕਲਾਬ ਜ਼ਿੰਦਾਬਾਦ) हिन्दुस्तानी भाषा का नारा है, जिसका अर्थ है 'क्रांति की जय हो'। इस नारे को भगत सिंह और उनके क्रांतिकारी साथियों ने दिल्ली की असेंबली में 8 अप्रेल 1929 को एक आवाज़ी बम फोड़ते वक़्त बुलंद किया था।


आजादी के लिए संघर्ष और शहादत


विद्यालय में उनका संपर्क लाला लाजपत राय तथा अंबा प्रसाद जैसे क्रांतिवीरों सें हुआ। उनकी संगति में भगत सिंह के अंदर की शांत ज्वालामुखी सक्रिय अवस्था में आ रही थी और इन सब के मध्य 1920 में हो रहे गांधी जी के सविनय अवज्ञा आंदोलन ने भगत सिंह में देशभक्ति को चरम पर पहुँचा दिया। 13 अप्रैल 1919, पंजाब में स्वर्ण मंदिर के समीप जलियांवाला बाग नामक स्थान पर बैसाखी के दिन जनरल डायर(ब्रिटिश ऑफिसर) द्वारा अंधाधुन गोलियां चला कर हजारों लोगों की हत्या की गई तथा अनेक लोगों को घायल कर दिया गया। इस घटना का भगत सिंह पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा एवं यही घटना ही भारत में ब्रिटिश सरकार के पतन की शुरुआत का कारण बना।


प्रजामंडल ने सीधे तौर पर साम्राज्य के अधीन आने वाले क्षेत्रों में ब्रिटिश दमन के विरुद्ध विरोध किया। अन्य रियासतों में सामाजिक और राजनितिक सुधारों के लिए आन्दोलन हुए हालाँकि यर आन्दोलन अंग्रेजों के विरुद्ध नहीं बल्कि राजाओं के विरुद्ध थे और इसलिए ये स्वतन्त्रता संग्राम का एक हिस्सा भर थे।


निष्कर्ष


23 वर्षीय नौजवान भगत सिंह ने जीते जी तथा मरने के बाद भी अपना सब कुछ देश के नाम कर दिया। उनकी जीवनी पढ़ते समय लोगों में जोश का उत्पन्न होना उनके साहस के चरम को दर्शाता है। भगत सिंह के बलिदान और त्याग को पहचान कर हमें उनसे सीख लेते हुए देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।


निबंध – 2 (400 शब्द)

परिचय


निःसंदेह भगत सिंह का नाम भारत के क्रांतिकारियों के सूची में उच्च शिखर पर विद्यमान है। उन्होंने केवल जीवित रहते ही नहीं अपितु शहीद होने के बाद भी देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया तथा अपने शौर्य से अनेक नौजवानों को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया है।


भगत सिंह को लोग क्यों साम्यवाद तथा नास्तिक कहने लगे?


भगत सिंह उन युवाओं में शामिल थे जो देश की आज़ादी के लिए गांधीवाद विचारधारा में नहीं बल्कि लाल, बाल, पाल के पद चिन्हों पर चलने में विश्वास रखते थे। उन्होंने उन लोगों से हाथ मिलाया जो आज़ादी हेतु अहिंसा का नहीं बल्कि ताकत का प्रयोग करते थे। इस वजह से लोग उन्हें साम्यवाद, नास्तिक तथा समाजवादी कहने लगे।


भगत सिंह के लेखन का सबसे चर्चित लेख, मैं नास्तिक क्यों हूँ?


यह लेख भगत सिंह ने जेल में रहते हुए लिखा था और यह 27 सितम्बर 1931 को लाहौर के अखबार 'द पीपल' में प्रकाशित हुआ. इस लेख में भगत सिंह ने ईश्वर की उपस्थिति पर अनेक तर्कपूर्ण सवाल खड़े किये हैं और इस संसार के निर्माण, मनुष्य के जन्म, मनुष्य के मन में ईश्वर की कल्पना के साथ साथ संसार में मनुष्य की दीनता, उसके शोषण, दुनिया में व्याप्त अराजकता और वर्गभेद की स्थितियों का भी विश्लेषण किया है. यह भगत सिंह के लेखन के सबसे चर्चित हिस्सों में रहा है.


स्वतंत्रता सेनानी बाबा रणधीर सिंह 1930-31 के बीच लाहौर के सेन्ट्रल जेल में कैद थे. वे एक धार्मिक व्यक्ति थे जिन्हें यह जान कर बहुत कष्ट हुआ कि कि भगतसिंह का ईश्वर पर विश्वास नहीं है. वे किसी तरह भगत सिंह की काल कोठरी में पहुँचने में सफल हुए और उन्हें ईश्वर के अस्तित्व पर यकीन दिलाने की कोशिश की. असफल होने पर बाबा ने नाराज होकर कहा, “प्रसिद्धि से तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है और तुम अहंकारी बन गए हो जो कि एक काले पर्दे के तरह तुम्हारे और ईश्वर के बीच खड़ी है. इस टिप्पणी के जवाब में ही भगतसिंह ने यह लेख लिखा .


प्रमुख संगठन जिनसे भगत सिंह जुड़े


सर्वप्रथम भगत सिंह ने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़कर भारत की आज़ादी के लिए नौजवान भारत सभा की स्थापना की। तत्पश्चात राम प्रसाद बिस्मिल के फांसी से वह इतने क्रोधित हुए की चद्रशेखर आजाद के साथ मिल कर हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन से जुड़ गए।


लाला लाजपत राय के मृत्यु का प्रतिशोध


साइमन कमीशन के भारत आने के वजह से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन प्रारंभ हो चुका था। 30 अक्टूबर 1928 के दिन एक दुखद घटना घटित हुई जिसमें लाला लाजपत राय के नेतृत्व में साइमन कमीशन के खिलाफ विरोध कर रहें युवाओं तथा लाला लाजपत राय की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उन्होंने अपने अंतिम समय में भाषण में कहा था- “मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक चोट ब्रिटिश साम्राज्य के कफ़न की कील बनेगी” और ऐसा ही हुआ। इस दुर्घटना से भगत सिंह को इतना आहात पहुंचा की उन्होंने चद्रशेखर आज़ाद, राजगुरु, सुखदेव व अन्य क्रांतिकारियों के साथ मिलकर लाला लाजपत राय के मृत्यु के ठीक एक महिने बाद ब्रिटिश पुलिस ऑफिसर सांडर्स को गोली से उड़ा दिया।


केंद्रीय असेंबली में बम फेंकना


8 अप्रैल 1929 को भगत सिंह तथा बटुकेश्वर दत्त ने ब्रिटिश सरकार के क्रूरता का बदला केंद्रीय असेम्बली पर बम फेंक कर लिया तथा गिरफ़्तारी के बाद गांधी जी समेत अन्य लोगों के अनेक आग्रह करने पर भी उन्होंने मांफी मांगने से इनकार कर दिया। 6 जून 1929 दिल्ली के सेशन जज लियोनॉर्ड मिडिल्टन के अदालत में भगत सिंह ने अपना ऐतिहासिक बयान दिया और उन्हें राजगुरु तथा सुखदेव के साथ फांसी की सजा सुनाई गई।


निष्कर्ष


भगत सिंह के साहस का अनुमान हम उनके आखरी बयान से लगा सकते हैं जिसमें उन्होंने साफ तौर पर केंद्रीय असेंबली पर बम फेंकने की बात को कबूला और उन्होंने ऐसा क्यों किया यह सरेआम सबके समक्ष, लोगों के भीतर की ज्वाला को जगाने के लिए बताया।


निबंध – 3 (500 शब्द)

परिचय


भगत सिंह वीर क्रांतिकारी के साथ-साथ एक अच्छे पाठक, वक्ता तथा लेखक भी थे। उनकी प्रमुख रचनाएँ- ‘एक शहीद की जेल नोटबुक’, ‘सरदार भगत सिंह’, ‘पत्र और दस्तावेज़’, ‘भगत सिंह के सम्पूर्ण दस्तावेज’ तथा बहुचर्चित रचना ‘द पीपल में प्रकाशित होने वाला लेख – मैं नास्तिक क्यों हूँ’ हैं।


भगत सिंह की बहुचर्चित लेख “मैं नास्तिक क्यों हूँ”


27 सितम्बर 1931 में द पीपल नामक अखबार में शहीद भगत सिंह का ‘मैं नास्तिक क्यों हूँ’ लेख प्रकाशित हुआ। समाजिक कुरीति, समस्या तथा मासूम लोगों के शोषण से दुखी होकर इस लेख के माध्यम से उन्होंने ईश्वर के अस्तित्व पर तर्कपूर्ण सवाल खड़े किए। यह लेख उनके प्रसिद्ध रचनाओं में से एक है।


शहीद भगत सिंह के पत्र


“उन्हें यह फ़िक्र है हरदम,


नयी तर्ज़-ए-जफ़ा क्या है?


हमें यह शौक है देखें,


सितम की इम्तहा क्या है?”


शहीद भगत सिंह ने जेल से अपने छोटे भाई कुलतार सिंह के नाम एक ख़त लिखा उसमें इस कविता की चार लाइन लिखी। यह कविता उनकी रचना नहीं है पर उनके हृदय के करीब थी। उनके पत्र में ब्रिटिश सरकार के अतिरिक्त समाज में रंग, भाषा तथा क्षेत्र के अधार पर लोगों मे व्याप्त भेद-भाव के प्रति चिंता पाया जाता था।


भगत सिंह की फांसी रुकवाने के प्रयास


भगत सिंह को धारा 129, 302 तथा विस्फोट पदार्थ अधिनियम 4 और 6 एफ तथा अन्य कई धाराओं के तहत भारतीय दण्ड सहिंता के आधार पर राजगुरु तथा सुखदेव के साथ फांसी की सजा सुनायी गई। उस समय के कांग्रेस अध्यक्ष पं. मदन मोहन मालवीय ने 14 फरवरी 1931 को वायसराय के समक्ष भगत सिंह के माफ़ी का आग्रह किया पर इस माफ़ीनामे पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद 17 फरवरी 1931 को गांधी जी ने भगत सिंह की माफ़ी के लिए वायसराय से मुलाकात की पर इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। यह सब भगत सिंह के इच्छा के विरूद्ध हो रहा था, उनका कहना था “इन्कलाबियों को मरना ही होता है, क्योंकि उनके मरने से ही उनका अभियान मज़बूत होता है, अदालत में अपिल से नहीं”।


भगत सिंह की फांसी तथा उनका दाह संस्कार


23 मार्च 1931 की शाम को भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को फांसी दे दी गई। कहा जाता है वह तीनों फांसी तक जाते समय ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ गीत मस्ती में गाते हुए जा रहे थे। फांसी के वजह से लोग कहीं किसी प्रकार के आन्दोलन पर न उतर आए इसके भय से अंग्रेजों ने उनके शरीर के छोटे टुकड़े कर बोरियों में भर दूर ले जाकर मिट्टी के तेल से जला दिया। लोगों की भीड़ को आते देख अंग्रेजों ने उनकी लाश को सतलुज नदी में फेंक दिया। फिर लोगों ने उनके शरीर के टुकड़ों से उनकी पहचान कर उनका विधिवत दाह संस्कार किया।


यदि शहीद भगत सिंह को फांसी नहीं होती तो क्या होता?


शहीद भगत सिंह के साथ बटुकेश्वर दत्त भी थे उन्हें काले पानी की सजा सुनायी गई थी। देश की आजादी के उपरांत उन्हें भी आज़ाद कर दिया गया पर उसके बाद क्या? उनसे स्वतंत्रता सेनानी होने के सबूत मांगे गए और अंत में जाकर वह किसी सिगरेट की कम्पनी में सामान्य वेतन पर नौकरी करने लगे। फिर यह क्यों नहीं माना जा सकता है की भगत सिंह को यदि फांसी नहीं दी गई होती तो लोग उनका इतना सम्मान कभी न करते।


इसे भी देखें - 👇👇👇👇


👉 भगत सिंह पर निबंध 2023


निष्कर्ष


जिस वक्त शहीद भगत सिंह को फांसी दी गई तब वह सिर्फ 23 वर्ष के थे। उन्होंने स्वयं से पहले सदैव देश तथा देशवासियों को रखा। संभवतः इसीलिए उनके बलिदान के इतने वर्षों पश्चात भी वह हम सब में जीवित हैं।





Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2