MP Board class 10th Science trimasik paper 2023-24 || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा 2023-24

Ticker

MP Board class 10th Science trimasik paper 2023-24 || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा 2023-24

MP Board class 10th Science trimasik paper 2023-24 || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं  विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा 2023-24

class 10th science trimasik paper 2022 mp board,class 10th trimasik paper 2022 science,trimasik paper 10th class science,mp board trimasik paper 2022,#mp board class 10th science trimasik paper 2023-24,trimasik paper 2022 23,class 10th science trimasik paper,#class 10th science trimasik paper 2023-24,#full solution class 10th science trimasik paper,#leak paper class 10th science trimasik paper 2023-24,mp board class 10th science paper 2022
MP Board class 10th Science trimasik paper 2023

Class 10 Science Trimasik Paper 2023 MP Board : अगर आप भी पाना चाहते हैं त्रैमासिक परीक्षा के सभी विषयों का पेपर तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं l दोस्तों MP Board Class 10 Science Trimasik Paper 2023 pdf प्राप्त करने के लिए आप इस पोस्ट को लास्ट जरुर तक पढ़े l इस पोस्ट में हम आपको MP Board Class 10th Science Trimasik Paper 2023 pdf प्रोवाइड करेंगे, जिसकी सहायता से आप बोर्ड परीक्षा या वार्षिक परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकेंगे l यदि आप कक्षा 10वीं  से लेकर 12वीं कक्षा के बीच किसी भी क्लास में पढ़ाई कर रहे हैं और आप कक्षा 10वीं अथवा 12वीं में टॉप करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको MP Board Class 9 Science Trimasik Paper 2023 में भी फोकस करना होगा, तभी आप बेहतर रिजल्ट पा सकेंगे l


Science 10th Trimasik Paper 2023 MP Board pdf लेने से पहले आपको MP Board Class 10th Science Trimasik Paper 2023 syllabus, MP Board Class 10 Science Trimasik Paper 2023 pattern एवं MP Board Class 10 Science Blueprint जरूर समझना चाहिए, तभी आप MP Board Class 10 Science Trimasik Paper 2023 की बेहतरीन तैयारी कर सकेंगे l साथ ही आपको इतना पता होना चाहिए कि MP Board Class 10 Science Trimasik Paper 2023 देना क्यों जरूरी है l

लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram Channel

Click here

Join WhatsApp Group

Click Here

Join Instagram Channel

Click Here

UP BOARD LIVE  Home

Click here


MP Board class 9th trimasik paper overview 


Board name 

Mp board

Name of Exam 

Trimasik exam 2023

Course Name 

Trimasik paper

Session 

2023

Exam date 

Download click here

EXAM MODE

Offline 

OFFICIAL website 

Mp board



Important link

Download Result 

Click here 

Official websi

Click here



MP Board Class 10th Science Trimasik Real Paper 2023

ऑनलाइन की इस दुनिया में सब कुछ ऑनलाइन किया जा रहा है परीक्षा से लेकर टेस्ट सीरीज और क्लासेस सभी अब ऑनलाइन की जा रही है l यही वजह है कि हम आपको इस आर्टिकल में MP Board kaksha 10vi Science Trimasik Paper 2023 pdf प्रोवाइड करेंगे, ताकि आप भी ऑनलाइन सेवाओं का पूरा लाभ ले सके और अपने मोबाइल फोन का सही इस्तेमाल कर सके l हम आपको Class 10 Science Trimasik Paper 2023 MP Board फॉर्मेट में प्रोवाइड करेंगे l MP Board Class 10 Science Trimasik Paper Solution 2023 pdf को आप मोबाइल अथवा कंप्यूटर दोनों में खोल सकते हैं और उसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं l

MP Board Class 10 Science Trimasik Exam Paper 2023-24

दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं कि MP Board Class 10 Science Trimasik exam 2023 सितंबर 2023 में आयोजित की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तैयार किया गया MP Board Class 10 Science Trimasik Paper 2023 pdf आपको नीचे दिया गया है, जिसे पढ़कर आप बोर्ड परीक्षा अथवा वार्षिक परीक्षा की बेहतरीन तैयारी कर सकते हैं l आपको बता दें कि MP Board Class 10 hindi Trimasik Paper 2023 pdf official paper है, जो माध्यमिक शिक्षा मंडल के बड़े शिक्षकों द्वारा तैयार किया जाता है l

Click Here To Join Our PDF Group

MP BSE Class 10 Science Trimasik Paper 2023 pdf download

दोस्तों नीचे हमने कक्षा 10वीं  के सभी विषयों का MP Board Class 9 Trimasik Paper 203 pdf प्रोवाइड किया है l आप जिस भी विषय का MP Board Class 9 Trimasik Paper 2023 pdf download करना चाहते हैं, उसके सामने वाली लिंक पर क्लिक करें l आप चाहे तो MP Board Class 9 Science Trimasik Paper 2023 pdf download करके MP Board Class 9 Science Trimasik Paper 2023 pdf का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं ।

1043-B


कक्षा 10वीं त्रैमासिक परीक्षा, 2023-24


विज्ञान - 200

( माध्यम हिन्दी )


(कुल प्रश्नों की संख्या 22 ) ( समय 03 घण्टे )


(कुल मुद्रित पृष्ठों की संख्या : 08) (पूर्णाक 75)


निर्देश -


(1) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।


(2) प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक के लिए 30 अंक आवंटित हैं। सही विकल्प 8 अंक, सही जोड़ी 8 अंक, रिक्त स्थान 7 अंक, एक वाक्य में उत्तर 7 अंक के होगें।


(3) प्रश्न क्रमांक 5 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक आवंटित हैं। प्रत्येक उत्तर लगभग 30 शब्दों में लिखिए।


(4) प्रश्न क्रमांक 17 से 19 के लिए प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक आवंटित हैं। प्रत्येक उत्तर लगभग 75 शब्दों में लिखिए।


(5) प्रश्न क्रमांक 20 से 22 के लिए प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक आवंटित हैं। प्रत्येक उत्तर लगभग 120 शब्दों में लिखिए।


(6) आवश्यकतानुसार स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए ।


प्र. 1 सही विकल्प चुनकर लिखिए -   (1X8=8)


(i) खाद्य पदार्थों का कार्बन डाइऑक्साइड और पानी में टूटना किस प्रकार की अभिक्रिया है?


(अ) ऊष्माशोषी अभिक्रिया


(ब) थर्मिट अभिक्रिया


(स) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया


(द) ऊर्जा परिवर्तन के बिना अभिक्रिया


(ii) Fe₂O₃ + 2AI →Al₂O₃ + 2Fe ऊपर दी गई अभिक्रिया है-


(अ) संयोजन अभिक्रिया


(ब) वियोजन अभिक्रिया


(स) द्विविस्थापन अभिक्रिया


(द) विस्थापन अभिक्रिया .


(iii) किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ कहलाते हैं -


(अ) उत्पाद


(ब) अभिकारक


(स) यौगिक


(द) मिश्रण


(iv) H₂ का योग एवं O₂ का ह्रास कहलाता है. -


(अ ) अपचयन अभिक्रिया


(ब) रेडॉक्स अभिक्रिया


(स) उपचयन अभिक्रिया


(द) संक्षारण अभिक्रिया


(v) टूटी हड्डियों को जोड़ने के लिए प्लास्टर चढ़ाते समय किस पदार्थ का उपयोग होता है?


(अ) धावन सोडा


(ब) बेकिंग सोडा


(स) प्लास्टर ऑफ पेरिस


(द) ब्राइन


(vi) दही में पाया जाने वाला अम्ल है -


(अ) साइट्रिक अम्ल


(ब) ऑक्सैलिक अम्ल


(स) लैक्टिक अम्ल


(द) मेथेनोइक अम्ल


(vii) केक व पावरोटी बनाने में किस पदार्थ का उपयोग होता है?


(अ) धावन सोडा


(ब) बेकिंग सोडा


(स) प्लास्टर ऑफ पेरिस


(द) ब्राइन


(viii) अपच का उपचार करने के लिए निम्न में से किस औषधि का उपयोग होता है?


(अ) एंटीबायोटिक


(ब) एनालजेसिक


(स) एन्टेसिड


(द) एंटीसेप्टिक


प्र. 2 रिक्त स्थान भरिए-                     (1X7=7)


(i) मानव शरीर में ऑक्सीजन परिवहन के लिए उत्तरदायी वर्णक…….होता है।


(ii) पादपों में जल का संवहन, …….. ऊतक द्वारा होता है।


(iii) कपाल तंत्रिकाओ और मेरू तंत्रिकाओ से मिलकर ………तंत्रिका तंत्र का निर्माण होता है।


(iv) अग्नाशय से निकलने वाले प्रोटीन पाचक विकर का नाम……… है।


(v) मनुष्य में प्रतिवर्ती क्रिया का केंद्र…….होता है।


(vi) मनुष्य के मस्तिष्क में सोचने वाला भाग.......होता है।


(vii) दो तंत्रिका कोशिकाओं के मध्य खाली स्थान को........कहते हैं।


प्र. 3 एक वाक्य में उत्तर लिखिए -        (1X7=7)


(i) चांदी के आभूषण पर काली परत किसकी होती है?


(ii) CaOCl₂ का प्रचलित नाम क्या है?


(iii) किस धमनी में वि-ऑक्सीजनीकृत रुधिर प्रवाहित होता है?


(iv) मानव उत्सर्जन तंत्र की कार्यात्मक इकाई क्या है?


(v) किस हार्मोन की कमी से मधुमेह रोग होता है?


(vi) एक आपतित किरण समतल दर्पण 30° का आपतन कोण बनाती है तो परावर्तन कोण का मान क्या होगा?


(vii) प्रिज्म के दो फलकों के बीच का कोण क्या कहलाता है?


प्र.4 सही जोड़ियाँ बनाकर लिखिए -      (1X8=8)


कॉलम - (अ)                           कॉलम - (ब)


(i) नेत्र रोग।   (a) घने जंगल के वितान से सूर्य प्रकाश का गुज़रना


(ii) टिण्डल प्रभाव                 (b) इन्द्रधनुष


(iii) आकाश का नीला रंग    (c) वायुमंडलीय अपवर्तन


(iv) तारों का टिमटिमाना       (d) धुंधला दिखना


(v) स्पेक्ट्रम                       (e) प्रकीर्णन


(vi) उत्तल लेंस.                  (f) प्रकाश किरण


(vii) एक सरल रैखीय पथ.    (g) लेंस की क्षमता


(viii) डायोप्टर (h) बीच में मोटा तथा किनारों पर पतला


प्र.5 श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं?(2)


अथवा


सिल्वर क्लोराइड को गहरे रंग की बोतल में क्यों रखा जाता है?


प्र.6 किसी रासायनिक अभिक्रिया की पहचान के दो लक्षण लिखिए । (2)


अथवा


खाद्य पदार्थों को विकृतगंधिता से बचाने के दो उपाय लिखिए।


प्र. 7 निम्न के सूत्र लिखिए-                (2)


(i) प्लास्टर ऑफ पेरिस


(ii) बुझा हुआ चूना


अथवा


वॉशिंग सोडा के कोई दो औद्योगिक उपयोग लिखिए।


प्र.8 क्षार एवं अम्ल में 2 अंतर लिखिए।            (2)


अथवा


अम्लीय वर्षा क्या है?


प्र. 9 पौधों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया कहाँ संपन्न होती है? प्रकाश संश्लेषण का रासायनिक समीकरण भी लिखिए।             (2)


अथवा


विषमपोषी पोषण की परिभाषा लिखिए।


प्र. 10 रक्त और लसीका में दो अंतर लिखिए।       (2)


अथवा


रुधिर के दो कार्य लिखिए ।


प्र. 11 आयोडीन युक्त नमक का उपयोग करने की सलाह क्यों दी जाती है?                (2)


अथवा


मनुष्य के शरीर में पाचन के उपरांत अवशोषण की क्रिया किस भाग में पूर्ण होती है?


प्र. 12 मनुष्य में प्रतिवर्ती क्रिया के दो उदाहरण लिखिए ।      (2)


अथवा


पादप हार्मोन के पौधों के लिए दो महत्त्व लिखिए।


प्र.13 अपसारी लेंस के दो गुण लिखिए।      (2)


अथवा


अभिसारी लेंस के दो गुण लिखिए।


प्र. 14 उत्तल दर्पण के दो अनुप्रयोग लिखिए।    (2)


अथवा


अपवर्तनांक किसे कहते हैं?


प्र.15 प्रकाश के विक्षेपण की प्रक्रिया को स्पष्ट कीजिए। (2)


अथवा


तारे टिमटिमाते हैं परंतु ग्रह नहीं, क्यों?


प्र.16 रेटिना पर किसी वस्तु का प्रतिबिंब किस प्रकार का बनता है?           (2)


अथवा


दूर दृष्टि दोष क्या है? -


प्र.17 रेडॉक्स अभिक्रिया क्या है? रासायनिक समीकरण लिखकर उपचयन एवं अपचयन अभिक्रिया को दर्शाइए ।         (3)


अथवा


जब चूने के पानी में कार्बन डाइऑक्साइड गैस प्रवाहित की जाती है तो चूने का पानी दूधिया हो जाता है, क्यों? 


प्र.18 वायवीय और अवायवीय श्वसन में तीन अंतर लिखिए।               (3)


अथवा


माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का बिजलीघर क्यों कहते हैं?


प्र. 19 कोई अवतल दर्पण अपने सामने 10 सेमी. दूरी पर रखे किसी बिंब का तीन गुना आवर्धित वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है, प्रतिबिंब दर्पण से कितनी दूरी पर है?                   (3)


अथवा


5.0 सेमी. लम्बाई का कोई बिंव 30 सेमी. वक्रता त्रिज्या के किसी उत्तल दर्पण के सामने 20 सेमी. दूरी पर रखा गया है। प्रतिबिम्ब की स्थिति, प्रकृति तथा आकार ज्ञात कीजिए।


प्र. 20 धावन सोडा एवं बेकिंग सोडा के दो-दो उपयोग लिखिए।             (4)


अथवा


लवण किसे कहते हैं? तीन उदाहरण लिखिए।


प्र. 21 मानव मस्तिष्क का नामांकित चित्र बनाइए ।(4)


अथवा


मनुष्य में पाई जाने वाली किन्ही चार अंतः स्त्रावी ग्रंथियों की स्थिति को चित्र के माध्यम से स्पष्ट कीजिए ।


प्र. 22 इंद्रधनुष किस दिशा में बनता है? इसमें लाल रंग का क्या स्थान होता है?           (4)


अथवा


निकटदृष्टि दोष क्या है? कारण और निवारण लिखने के साथ ही इस दोष का सचित्र निरूपण कीजिए ।


यह भी पढ़ें 👇👇👇

MP Board class 10th Science trimasik paper 2023-24


MP Board class 10th Sanskrit trimasik paper 2023-24




Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2