Up board class 10th social science model paper 2024 || यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर 2024

Ticker

Up board class 10th social science model paper 2024 || यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर 2024

Up board class 10th social science model paper 2024 || यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर 2024

Up board class 10th social science model paper 2024 || यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर 2024

आदर्श प्रश्न-पत्र सत्र 2023-24

कक्षा- 10

विषय सामाजिक विज्ञान 

(केवल प्रश्न-पत्र)


समय: 3 घण्टे 15 मिनट


पूर्णांक: 70

सामान्य निर्देश


(1) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(ii) प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित है।

 (iii) यह प्रश्न पत्र दो खण्डों 'अ' एवं 'ब' में विभाजित है।

(iv) खण्ड 'अ' में 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न है जिनका उत्तर ओ0एम0आर0 शीट पर दिया जाना है।

(v) ओ0एम0आर0 शीट पर उत्तर अंकित किये जाने के पश्चात उसे काटे नहीं तथा इरेजर (Eraser) एवं व्हाइटनर (Whitener) आदि का प्रयोग न करें। 

(vi) खण्ड 'ब' 50 अंकों का है। इसमें वर्णनात्मक-1, वर्णनात्मक-2 एवं मानचित्र सम्बन्धी दो प्रश्न हैं।

 (vii) प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक उसके सम्मुख अंकित है। 

(vii) दिये गये मानचित्र को उत्तरपुस्तिका में मजबूती के साथ संलग्न करना आवश्यक है।

(ix) दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से प्रश्न लिखने के लिए दिये गये है।


खण्ड 'अ'

20 अंक

बहुविकल्पीय प्रश्न


1.निम्न में से कौन 1815 की वियना संधि से सम्बन्धित है?

(अ) विस्मार्क

(ब) नेपोलियन

(स)इयूक मैटरनिख

(द)ज्यूसेपी मेत्सिनी

Click Here To Join Our PDF Group


2.सता की साझेदारी के बेल्जियम मॉडल का मुख्य महत्व क्या है? 

(अ) सभी जातीय समूहों से उनकी आबादी के अनुसार शक्ति साझा की गयी।

(ब) सभी जातीय समूहों से उनकी आबादी के अनुसार शक्ति साझा नहीं की गयी।

(स)सम्प्रदायों को समान प्रतिनिधित्व दिया गया।

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं।


3. 1928 से 1934 के बीच भारत में गेहूं की कीमत 50 प्रतिशत तक क्यों गिर गई

(अ)बाढ़ के कारण 

(स) महामंदी के कारण

(ब)सूखे के कारण 

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं।


4. ब्रेटन वुड्स नामक संस्थान निम्नलिखित में से कहाँ स्थित था?

(अ) अमेरिका 

(ब) अफ्रीका

(स) यूरोप

(द) इनमें से कोई नहीं


5. निम्नलिखित में कौन-सा लक्षण संघीय सरकार से सम्बन्धित नहीं है? 

(अ) कठोर संविधान

(ब) शक्तियों का केन्द्रीयकरण

(स) संघ एवं राज्यों के मध्य शक्तियों का विभाजन

(द) सर्वोच्च न्यायालय


6.निम्नलिखित में से सामाजिक विभाजकारण क्या है?

 (अ)धर्म

(ब)भाषा

(स)अ और व दोनों

(द)उपरोक्त में से कोई नहीं।


7.यदि हम लैंगिक विभाजन की बात करते हैं तो उसका अर्थ होता है।

(अ) समाज में स्त्री और पुरुष की असमान भूमिका

(ब)स्त्री और पुरुष के मध्य जैविक भिन्नता

(स) बालक और बालिकाओं की संख्या में असमानता

(द)उपरोक्त में से कोई नहीं।


8. राष्ट्रवाद का उदय सर्वप्रथम किस देश से हुआ ?

(अ)जर्मनी

(ब)फ्रान्स

(स)इटली

(द)ब्रिटेन


9.इयूक मैटरनिख ने हमारी सामाजिक व्यवस्था का सबसे खतरनाक दुश्मन किसको माना?

(अ) रूसो

(ब)विक्टर इमैनुएल 

(स) काल्विन

(द)ज्यूसेपी मेत्सिनी


10. लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था अन्य व्यवस्थाओं से अच्छी है, क्योंकि यह

(अ) नागरिकों में समानता को बढ़ावा देती है।

(ब)व्यक्ति की गरिमा को बढ़ावा देती है।

(स) अ एवं व दोनों

(द)उपरोक्त में से कोई नहीं।


11. मृदा किस प्रकार का प्राकृतिक संसाधन है?

(अ) नव्यीकरण योग्य संसाधन

(ब)अनव्यीकरण योग्य संसाधन

(स) जैव संसाधन

(द)संभावी संसाधन


12. निम्नलिखित में से पंजाब में भूमि संकुचन के मुख्य कारण क्या है?

(अ) गहन खेती

(ब)अधिक सिंचाई

(स)वनोन्मूलन

(द)अति पशुचारण


13.भारत के किस राज्य की शिशु मृत्युदर निम्नतम है ?

(अ) केरल 

(ब)पंजाब

(स)बिहार

(द)हरियाणा


14. सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र को किस आधार पर वर्गीकृत किया जाता है ?

(अ)रोजगार की परिस्थितियाँ

(ब)आर्थिक क्रिया की प्रकृति

(स)उद्यम का स्वामित्व

(द) किसी उद्यम में काम कर रहे श्रमिकों की संख्या


खण्ड 'ब'

50 अंक

(1) प्रथम विश्व युद्ध के पश्चात होने वाली महामंदी के कारणों की समीक्षा कीजिए। 4.

अथवा

1928 से 1934 के मध्य होने वाली महामंदी का भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों की समीक्षा कीजिए।


(2) सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र की आत्मा है। इस कथन की विवेचना कीजिए।

अथवा

जाति में राजनीति एवं राजनीति में जाति की भूमिका की विवेचना कीजिए।


(3) 'आर्थिक विकास के लिए ऊर्जा एक आधारभूत आवश्यकता है। इस कथन के परिप्रेक्ष्य में ऊर्जा संरक्षण हेतु अपनाये जाने वाले उपायों पर अपना मत स्पष्ट कीजिए।

अथवा

परिवहन तथा संचार के साधन किसी भी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं ? तर्क सहित उत्तर दीजिए।


(4) बहुराष्ट्रीय कम्पनियाँ अपने उत्पाद की उत्पादन लागत कम बनाए रखने के लिए किस प्रकार का प्रबन्धन करती है? विवेचना कीजिए।

अथवा

अच्छे बाजार के प्रमुख लक्षणों की संक्षेप में विवेचना कीजिये।


वर्णनात्मक-2 (उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए)


(5) महात्मा गांधी द्वारा चलाये जाने वाले असहयोग आन्दोलन के क्या कारण थे? इसे उन्होंने क्यों स्थगित कर दिया ?4+2

अथवा

सत्याग्रह का क्या अर्थ है? सत्याग्रह पर महात्मा गांधी के क्या विचार थे? 2+4


(6) लोकतांत्रिक सुधार का क्या अर्थ है? इसके लिए उठाए जा सकने वाले किन्हीं चार कदमों का उल्लेख कीजिए ।2+4

अथवा

वैध शासन का क्या अर्थ है? लोकतंत्र किस प्रकार उत्तरदायी, जिम्मेदार एवं वैध सरकार का गठन करता है?


(7) वैश्वीकरण का क्या अर्थ है? वैश्वीकरण का कृषि पर पड़ने वाले प्रभावों का वर्णन कीजिए ।

अथवा

भारत में पाये जाने वाले मोटे अनाजों का उल्लेख करते हुए इन अनाज की पैदावार के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन करिये।


(8) असगंध क्षेत्र के श्रमिक सामाजिक भेदभाव के भी सितारे हैं क्या आप इस कथन से सहमत हैं कारण सहित उत्तर दीजिए।

अथवा

मानव विकास सूचकांक क्या है? मानव विकास नापने वाले मूलभूत अवयवों का वर्णन कीजिए.


(मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न)


9- (क) निम्नलिखित स्थानों को भारत के रेखा मानचित्रों में () चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइये सही नाम व सही अंकन हेतु V. ४. अंक निर्धारित है।


(क) वह स्थान जहाँ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड हुआ।

(ख) वह स्थान जहाँ से गाँधी जी ने नमक बनाना प्रारम्भ किया।

(ग) वह स्थान जहाँ नील की खेती करने वाले किसानों ने आन्दोलन किया।

(घ) वह स्थान जहाँ सूती मिल श्रमिकों ने सत्याग्रह किया। 

(इ) वह स्थान जहाँ दिसम्बर, 1920 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। (केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिये मानचित्र कार्य के विकल्प केरूप में)


निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए। 


1) जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड किस स्थान पर हुआ?

ii) गाँधी जी ने नमक बनाना किस स्थान से प्रारम्भ किया?

 iii) नील की खेती करने वाले किसानों ने किस स्थान से आंदोलन प्रारम्भ किया? 

iv) सूती मिल श्रमिकों ने कहाँ सत्याग्रह किया?

(v) दिसम्बर, 1920 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन किस स्थान हुआ?


लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram Channel

Click Here

Join WhatsApp Group

Click Here

Join Instagram Channel

Click Here

UP BOARD LIVE  Home

Click Here


Important link

Download pdf 

Click here 

Official website 

Click here 


मानचित्र कार्य


9-(ख) निर्देश दिये गये भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइये-


 (1) पश्चिम बंगाल का एक उद्यान चिह्न द्वारा नाम सहित ।


(ii) नर्मदा नदी पर बना बांध • चिह्न द्वारा नाम सहित । 

(ii) महानदी चिह्न द्वारा नाम सहित।


(iv) झारखण्ड का एक कोयला क्षेत्र 4 चिह्न द्वारा नाम सहित ।


(v) भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक पत्तनचिह्न द्वारा नाम सहित। (केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिये मानचित्र कार्य के विकल्प के रूप में) 


निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।


(i) पश्चिम बंगाल के एक उद्यान नाम लिखिए। 

(ii) नर्मदा नदी पर बने बांध का नाम लिखिए।

(iii) उत्तर भारत की एक नदी का नाम लिखिए।

(iv) झारखण्ड प्रांत की एक कोयला खान का नाम लिखिए। 

(v) भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक पतन का नाम लिखिए।




Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2