MP Board Class 11th Biology Half Yearly Paper 2023-24 / कक्षा 11 जीव विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2023-24
कक्षा 11 जीव विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2023-24नमस्कार मित्रों स्वागत है आपका हमारे एक और नये आर्टिकल पर। आज की पोस्ट में हम आपको 'MP Board Class 11th Biology Half Yearly Paper 2023-24 / कक्षा 11 जीव विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2023-24' के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे एवं इस पेपर से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पर भी परिचर्चा करेंगे। ये सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर एमपी बोर्ड द्वारा जारी सिलेबस पर आधारित हैं। तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए। अगर पोस्ट अच्छी लगे तो अपने दोस्तों में भी शेयर करिए।
Click Here To Join Our PDF Group
अर्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
कक्षा- 11
विषय- जीव विज्ञान
समय 3:00 घंटे पूर्णांक: 70
निर्देश 1. सभी प्रश्न अनिवार्य है।
2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक कुल 28 वस्तुनिष्ठ प्रश्न है. प्रत्येक प्रश्न पर 01 अंक निर्धारित है इसके कुप्त अंक 28 है।
3. प्रश्न क्रमांक 6 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
4. प्रश्न प्रमांक 6 से 12 तक कुल 07 प्रश्न है. प्रत्येक प्रश्न के लिए 02 अंक निर्धारित है।
5. प्रश्न क्रमांक 13 से 16 तक कुल 04 प्रश्न है, प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक निर्धारित है।
6. प्रश्न क्रमांक 17 से 20 तक गुप्त 04 प्रश्न है प्रत्येक प्रश्न के लिए 04 अंक निर्धारित है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए- (6)
1. वर्गीकरण की छोटी इकाई है -
(अ) जाति
(ब) वंश
(स) गण
(द) वर्ग
2. गेहूँ के वंश का वैज्ञानिक नाम है-
(अ) टिट्रिकम
(ब) सोलेनम
(स) एलियन
(द) मैग्नी फैरा
3. निम्नलिखित में से जीवाणु जनित रोग है-
(अ) हैजा
(ब) टाईफाइड
(स) मलेरिया
(द) उपरोक्त सभी
4. वर्गीकरण के जनक हैं-
(अ) लैमार्क
(ब) अरस्तु
(स) लीनियस
(द) बेंथम
5. निम्नलिखित में पत्ती के भाग हैं-
(अ) पर्णाधर
(ब) पर्णवृत्त
(स) मध्यशिरा
(द) सभी
6. रॉबर्ट ब्राउन ने किसकी खोज की-
(अ) केंद्रक
(ब) कोशिका
(स) कोशिकाद्रव्य
(द) प्लाज्मा झिल्ली
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए - (6)
1. एक संरचना जो भ्रूण और गर्भाशय के बीच संवहनी संबंध बनती.. ...कहलाती है।
2. बिना निषेचन के फल बनने की प्रक्रिया.. कहलाती है।
3. बीजांड का विकास.. से हुआ।
4. मैडल ने वंशागति के कुल.. नियम प्रस्तावित किये।
5. मानव युग्मक में गुणसूत्रों की संख्या................ होती है।
6. माता द्वारा स्रावित प्रथम दुग्ध.......... कहलाता है।
प्रश्न 3. सत्य असत्य लिखिए लिखिए- (6)
1. जीवन की उत्पत्ति जल में हुई है।
2. केला एक झूठा फल है।
3. एंड्रोजन हार्मोन फैलोपियन ट्यूब द्वारा स्रावित होता है।
4. ऊर्जा पिरामिड सदैव सीधा होता है।
5. मिलर ने अपने प्रयोग में मीथेन, अमोनिया हाइड्रोजन को मिश्रित किया।
6. पृथ्वी पर सबसे पहले उत्पन्न हुआ जीव मानव है।
प्रश्न 4. सही जोड़ी मिलाइए- (5)
1. एक्रोसोम - एक्स गुण सूत्र
2. 3:1 - वृषण
3. महिला प्रजनन अंग - मोनोहइब्रिड क्रॉस
4. पुरुष प्रजनन अंग - अंडवाहिनी
5. 9:3:9 - शुक्राणु
- डाइइब्रिड क्रॉस
- Y-गुणसूत्र
प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर दीजिए- (5)
1. शुक्राणु को किस प्रकार पोषण मिलता है?
2. मनुष्य में निषेचन कहाँ होता है?
3. यूरेसिल किस न्यूक्लिक अम्ल में पाया जाता है।
4. आरंभन कोडोन का नाम लिखिए।
5. गुणसूत्र का वंशानुक्रम सिद्धांत किसने दिया।
प्रश्न 6. समष्टि को परिभाषित कीजिए? (2)
अथवा
टेक्सोन को परिभाषित कीजिए?
प्रश्न 7. सहजीविता से आप क्या समझते हैं? (2)
अथवा
ब्रायोफाइटा के दो आर्थिक महत्व लिखिए।
प्रश्न 8. द्वि-निषेचन को स्पष्ट कीजिए? (2)
अथवा
विषम बीजाणुता को लिखिए?
प्रश्न 9. खुले परिसंचरण तथा बंद परिसंचरण में दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
पोरीफेरा संघ के दो लक्षण लिखिए।
प्रश्न 10. स्वसन मूल को उदाहरण सहित समझाइए |(2)
अथवा
अंडनिवेश को परिभाषित करें?
प्रश्न 11. पैरेनकाइमा ऊतक के दो कार्य लिखिए।(2)
अथवा
जाइलम व फ्लोयम का एक-एक कार्य लिखिए।
प्रश्न 12. संयोजी ऊतक को परिभाषित कीजिए? (2)
अथवा
अमीनो अम्ल का संरचनात्मक सूत्र लिखिए।
प्रश्न 13. प्रोटीन के तीन कार्य लिखिए? (3)
अथवा
DNA एवं RNA में तीन अंतर लिखिए।
प्रश्न 14. प्लाजमिड क्या होते हैं? जीवाणु में उनकी भूमिका को लिखिए। (3)
अथवा
समसूत्री व अर्द्धसूत्री कोशिका विभाजन में कोई तीन अंतर लिखिए।
प्रश्न 15. वर्गीकरण के किन्हीं तीन पद्धतियों के नाम लिखिए। (3)
अथवा
पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका में तीन अंतर लिखिए।
प्रश्न 16. मोनेरा जगत के तीन लक्षण लिखिए। (3)
अथवा
ब्रायोफाइटा का आर्थिक महत्व लिखिए।
प्रश्न 17. अन्तः श्वसन के समय होने वाले परिवर्तनों को लिखिए। (4)
अथवा
रक्त समूह का वर्णन कीजिए?
प्रश्न 18. रक्त को एक संयोजी ऊतक क्यों माना जाता है? (4)
अथवा
मनुष्य के हृदय का नामांकित चित्र बनाइए।
प्रश्न 19. नेफान की संरचना का नामांकित चित्र बनाइए? (4)
अथवा
रक्त व लसिका में अन्तर लिखिए।
प्रश्न 20. कीटों की श्वसन क्रिया विधि कैसी होती है? समझाइए।
अथवा
उत्सर्जन की क्रिया में यकृत की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
Click Here To Join Our PDF Group
लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें
एक टिप्पणी भेजें