MP Board Class 11th Political science Half Yearly Paper 2023-24 / कक्षा 11 राजनीति शास्त्र अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2023-24
MP Board Class 11th Political science Half Yearly Paper 2023नमस्कार मित्रों स्वागत है आपका हमारे एक और नये आर्टिकल पर। आज की पोस्ट में हम आपको 'MP Board Class 11th Political science Half Yearly Paper 2023-24 / कक्षा 11 राजनीति शास्त्र अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2023-24' के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे एवं इस पेपर से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पर भी परिचर्चा करेंगे। ये सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर एमपी बोर्ड द्वारा जारी सिलेबस पर आधारित हैं। तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए। अगर पोस्ट अच्छी लगे तो अपने दोस्तों में भी शेयर करिए।
Click Here To Join Our PDF Group
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
कक्षा - 11वीं
विषय - राजनीति विज्ञान
समय: 3:00 घंटे पूर्णांक : 80
निर्देश - 1. सभी प्रश्न अनिवार्य है।
2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक कुल 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न है, प्रत्येक प्रश्न पर 01 अंक निर्धारित है इसके कुल अंक 32 हैं।
3. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
4. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक कुल 10 प्रश्न है, प्रत्येक प्रश्न के लिए 02 अंक निर्धारित है।
5. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 04 प्रश्न है, प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक निर्धारित है।
6. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक कुल 04 प्रश्न है प्रत्येक प्रश्न के लिए 04 अंक निर्धारित है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए। (6)
1. राजनीतिक दलों को मान्यता देने का कार्य करता है -
(अ) लोकसभा
(ब) राज्यसभा
(स) निर्वाचन आयोग
(द) सर्वोच्च न्यायालय
2. जनता और सरकार के बीच एक कड़ी के रूप में कौन कार्य करता है-
(अ) सांसद
(ब) धार्मिक नेता
(स) कार्यपालिका
(द) सरकारी अधिकारी
3. लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या है-
(अ) 545
(ब) 542
(स) 430
(द) 445
4. भारत के संघवाद में नागरिकों को कौन सी नागरिकता प्रदान की गई है-
(अ) एकहरी
(ब) दोहरी
(स) तिहरी
(द) कोई नहीं।
5. बराक हुसैन ओबामा राष्ट्रपति थे -
(अ) अमेरिका
(ब) जर्मनी
(स) चीन
(द) जापान
6. मानव अधिकार दिवस कब मनाया जाता है -
(अ) 10 दिसम्बर
(ब) 23 जून
(स) 10 अक्तूबर
(द) 08 मई
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए - (6)
1. भारतीय संविधान में,..... मौलिक अधिकार प्राप्त हैं।
2. रोजगार का अधिकार…… अधिकार के अंतर्गत आता है।
3. उग्र राष्ट्रवाद……. का समर्थन है।
4. मतदान की न्यूनतम आयु…… वर्ष है।
5. चुनाव आयोग की स्थापना…... वर्ष में हुई।
6. राष्ट्रपति राज्यसभा….. में सदस्य मनोनीत करता है।
प्रश्न 3. सत्य/असत्य लिखिए - (6)
1. भारत में अध्यक्षात्मक व्यवस्था है।
2. लोकसभा को भंग करने की शक्ति केवल राष्ट्रपति पास होती है।
3. राज्यसभा का कार्यकाल कल 5 वर्ष का होता है।
4. स्थानीय स्वशासन लोकतंत्र को मजबूत करता है।
5. भारतीय संविधान में अवसरों की समानता नहीं है।
6. मौलिक अधिकार भाग 3 में है।
प्रश्न 4. सही जोड़ी मिलाइए - (7)
1. अमेरिका में - संसदीय व्यवस्था
2. इंग्लैंड - नौकरशाही
3. एकात्मक शासन - आयरलैंड
4. स्थायी कार्यपालिका - अमेरिका
5. नीति निर्देशक तत्व - ब्रिटेन
6. मौलिक अधिकार - अध्यक्षात्मक व्यवस्था
7. संसदीय शासन व्यवस्था - हिरोशिमा
प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर दीजिए- (7)
1. मौलिक कर्तव्य किस संविधान संशोधन में जोड़ा गया।
2. सांस्कृतिक अधिकार हमें किससे प्राप्त होते हैं।
3. अरस्तु के अनुसार राज्य के कार्यों में भाग लेने वाले को क्या कहते हैं।
4. नागरिकता प्राप्त करने की विधियों के नाम लिखिए।
5. संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई।
6. निर्वाचन घोषणा पत्र कौन जारी करता है।
7. स्थायी कार्यपालिका किसे कहते हैं?
प्रश्न 6. नीति निर्देशक तत्व क्या है? (2)
अथवा
कैबिनेट मिशन योजना क्या है?
प्रश्न 7. मतदाता अपना प्रतिनिधि कैसे चुनेंगे? (2)
अथवा
संसद के दो प्रमुख कार्य लिखिए।
प्रश्न 8. संघवाद की दो विशेषताएं लिखिए। (2)
अथवा
सोवियत संघ का विघटन कब हुआ।
प्रश्न 9. लॉग वाक 2 फ्रीडम क्या है? (2)
अथवा
फ्रांस की क्रांति क्या है?
प्रश्न 10. साधारण विधेयक क्या होता है? लिखिए। (2)
अथवा
राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल एवं योग्यताएं लिखिए।
प्रश्न 11. सोवियत संघ के विघटन के कारण लिखिए कोई दो। (2)
अथवा
विधि के समक्ष समानता क्या है?
प्रश्न 12. सामाजिक न्याय क्या है? लिखिए। (2)
अथवा
किन्ही दो नागरिक अधिकारों के नाम लिखिए।
प्रश्न 13. समान कार्य समान वेतन से क्या आशय है? (2)
अथवा
राष्ट्रवाद के दो कारक लिखिए।
प्रश्न 14. संविधान सभा के कोई दो सदस्यों के नाम लिखिए। (2)
अथवा
सार्वजनिक वयस्क मताधिकार क्या है?
प्रश्न 15. प्रश्न कल क्या होता है? लिखिए। (2)
अथवा
दल बदल क्या है समझाइए।
प्रश्न 16. निर्वाचन आयोग के प्रमुख कार्य लिखिए। (3)
अथवा
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव क्या होता है?
प्रश्न 17. लोकतंत्र में कार्यपालिका किसके प्रति उत्तरदाई होती है? (3)
अथवा
संसदीय नियंत्रण के तीन प्रमुख साधन लिखिए।
प्रश्न 18. स्थानीय स्वशासन किसे कहते हैं? (3)
अथवा
ग्राम पंचायत के तीन कार्य लिखिए।
प्रश्न 19. आर्थिक न्याय एवं सामाजिक न्याय से क्या आशय है? (3)
अथवा
मतदान के अधिकार को समझाइए?
प्रश्न 20. संविधान की आवश्यकता हमें क्यों पड़ती है, व्याख्या कीजिए? (4)
अथवा
सर्वोच्च न्यायालय के कार्यों और शक्तियों की विवेचना कीजिए?
प्रश्न 21. स्थानीय स्वशासन की चार विशेषताएँ लिखिए। (4)
अथवा
चार भारतीय राजनीतिक दार्शनिक के नाम लिखिए।
प्रश्न 22. नगर पालिका के चार अनिवार्य कार्य लिखिए। (4)
अथवा
चार भारतीय राजनीतिक चिंतकों के विचारों को समझाइए।
प्रश्न 23. राष्ट्र के निर्माण में इतिहास का क्या योगदान है? (4)
अथवा
राष्ट्रीयता के निर्माण में सहायक तत्यों की विस्तृत व्याख्या कीजिए ?
Click Here To Join Our PDF Group
लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें
एक टिप्पणी भेजें