RBSE board class 9th Science imp questions varshik paper 2024 || राजस्थान बोर्ड कक्षा नौवीं विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न 2024
नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान बोर्ड कक्षा नवमीं विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न और साथ ही उनके उत्तर भी बताएंगे। यह प्रश्न उत्तर जो हम आपको बताएंगे वो राजस्थान बोर्ड की वार्षिक परीक्षा कक्षा नवमी विज्ञान के पेपर में आपको जरूर देखने को मिल जाएंगे। दोस्तों अगर आपके लिए यह आर्टिकल useful हो तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।
राजस्थान वार्षिक परीक्षा 2023-24
कक्षा 9 विषय विज्ञान
अति महत्वपूर्ण प्रश्न
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक)
प्रश्न 1. वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा से क्या समझते हो?
उत्तर– वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा, ताप की वह मात्रा होती है जो 1 किग्रा द्रव को वायुमंडलीय दाब और द्रव के क्वथनांक पर गैसीय अवस्था में परिवर्तन करने हेतु आवश्यक होती है।
प्रश्न 2. संगलन की गुप्त ऊष्मा से क्या समझते हो?
उत्तर– संगलन की गुप्त ऊष्मा ऊर्जा की वह मात्रा है जो 1 किग्रा ठोस को वायुमंडलीय दाब पर ठोस को उसके संगलन बिंदु पर द्रव अवस्था परिवर्तन के लिए आवश्यक होती है।
प्रश्न 3. सामान्यतया ठोस पदार्थ की अपेक्षा द्रवों का घनत्व कम होता है। लेकिन आपने बर्फ के टुकड़ों को जल में तैरते हुए देखा होगा। समझाइए ऐसा क्यों होता है?
उत्तर– कोई भी वस्तु जल पर तब तैरती है जब उसका घनत्व जल के घनत्व से कम होता है। जब जल, बर्फ में परिवर्तित होता है तो उसका आयतन थोड़ा सा बढ़ जाता है जिसके कारण उसका घनत्व जल की अपेक्षा थोड़ा सा कम हो जाता है। इसलिए बर्फ का टुकड़ा जल पर तैरता रहता है।
प्रश्न 4. वाष्पन (वाष्पीकरण) से क्या समझते हो?
उत्तर– वाष्पन (वाष्पीकरण) – “किसी द्रव का उसके क्वथनांक से नीचे तापमान पर स्वत: ही वाष्प में बदलने की घटना वाष्पन (वाष्पीकरण) कहलाती है।”
प्रश्न 5. ऊर्ध्वपातन को परिभाषित। कीजिए उदाहरण भी दीजिए।
उत्तर– ऊर्ध्वपातन – “किसी ठोस पदार्थ को गर्म करने पर बिना द्रव अवस्था में बदले सीधे गैस अवस्था बदलने की घटना ऊर्ध्वपातन कहलाती है।” उदाहरण: कपूर, नौसादर ।
प्रश्न 6. गलनांक को परिभाषित कीजिए।
उत्तर– गलनांक – “वह स्थिर ताप जिस पर गर्म करने से ठोस पदार्थ द्रव अवस्था में परिवर्तित होता है उसे ठोस का गलनांक कहलाता है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. गलनांक एवं क्वथनांक में अंतर लिखिए।
उत्तर– गलनांक एवं क्वथनांक में अंतर
1. यह वह स्थिर ताप है जिस पर पदार्थ ठोस अवस्था से द्रव अवस्था में परिवर्तित होता है।
2. अशुद्धियां मिलाने पर यह काम हो जाता है।
क्वथनांक
1. यह वह स्थिर ताप है जिस पर पदार्थ द्रव अवस्था से गैस अवस्था में परिवर्तित होता है।
2. अशुद्धियां मिलने पर यह बढ़ता है।
प्रश्न 2. गर्मियों में मटके का जल ठंडा क्यों होता है ?
उत्तर–गर्मियों में मटके का जल ठंडा इसलिए होता है, क्योंकि मटके की दीवार छिद्रित होती है। जिससे मटके की दीवार से जल का वाष्पीकरण होता रहता है, परिणामस्वरुप जल का तापमान गिर जाता है।
प्रश्न 3. गर्मियों में हमें सूती कपड़े क्यों पहनना चाहिए ?
उत्तर– गर्मियों में हमें अधिक पसीना आता है। चूंकि सूती कपड़ो में जल का अवशोषण अधिक होता है, अतः हमारा पसीना इसमें अवशोषित होकर सरलता से वाष्पीकृत हो जाता है। इस प्रकार हमें शीतलता महसूस होती है।
अति दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. ठोस के सामान्य गुण लिखिए।
उत्तर - ठोस के सामान्य गुण –
(1) इसके कणों के मध्य रिक्त स्थान न्यूनतम होता है।
(2) इसके कणों की गति तथा गतिज ऊर्जा न्यूनतम होती है।
प्रश्न 2. पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों में अंतर को सारणीबद्ध कीजिए।
प्रश्न 3. वाष्पीकरण की दर को प्रभावित करने वाले कारक लिखिए।
उत्तर - वाष्पीकरण की दर को प्रभावित करने वाले कारक इस प्रकार हैं–
1. सतह का क्षेत्रफल – सतह का क्षेत्रफल बढ़ जाने पर वाष्पीकरण की दर भी बढ़ जाती है। इसलिए कपड़े सुखाने के लिए हम उन्हें फैला देते हैं।
2. वायु की गति – वायु की गति बढ़ने पर वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है। यही कारण है कि तेज हवा में कपड़े जल्दी सूख जाते हैं।
3. आद्रता की मात्रा – जब वायु में आद्रता की मात्रा बढ़ती है तो वाष्पीकरण की दर घट जाती है।
4. तापमान – तापमान बढ़ने पर ज्यादा कणों को पर्याप्त गतिज ऊर्जा मिलती है जिसके कारण वे तेजी से वाष्पीकृत हो जाते हैं।
अध्याय 2
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. शुद्ध पदार्थ क्या है?
उत्तर - ऐसे पदार्थ जिनके मौजूद सभी कण समान रासायनिक प्रकृति के होते हैं शुद्ध कहलाते हैं। एक शुद्ध पदार्थ एक ही प्रकार के कणों से मिलकर बना होता है।
प्रश्न 2. क्या हमारे आसपास के पदार्थ शुद्ध हैं
उत्तर - जब हम अपने चारों ओर देखते हैं तो पाते हैं कि सभी पदार्थ दो या दो से अधिक अवयवों के मिलने से बने हैं। उदाहरण के लिए समुद्र का जल, खनिज मिट्टी आदि सभी मिश्रण है। इसी प्रकार से अन्य विभिन्न वस्तुएं जैसे दूध, जल, वसा आदि भी मिश्रण है। यह सभी वस्तुएं विभिन्न पदार्थों के मिश्रण है अतः शुद्ध नहीं है।
प्रश्न 3. मिश्रण से क्या समझते हो?
उत्तर - मिश्रण दो या दो से अधिक शुद्ध पदार्थों के अनिश्चित अनुपात में मिलने से बने पदार्थ जिनमें उनके अवयवों के गुण विद्यमान रहते हैं, मिश्रण कहलाते हैं।
प्रश्न 4. मिश्रण कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर -अवयवों की प्रकृति के अनुसार विभिन्न प्रकार के मिश्रणों का निर्माण होता है इस तरह मिश्रण के कई प्रकार होते हैं जैसे समांगी मिश्रण, विषमांगी मिश्रण आदि।
प्रश्न 5. विलयन क्या है?
उत्तर - विलयन दो या दो से अधिक पदार्थों का सामान्य मिश्रण होता है जैसे नींबू जल, सोडा जल आदि।
प्रश्न 6. तत्व किसे कहते हैं?
उत्तर -एक ही प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बने पदार्थ तत्व कहलाते हैं जैसे सोना, चांदी, तांबा, लोहा, अल्युमिनियम आदि।
प्रश्न 7. यौगिक किसे कहते हैं?
उत्तर - दो या दो से अधिक तत्वों के निश्चित अनुपात में मिलने से बने पदार्थ जिनके गुण अपने अवयव तत्वों के गुणों से सर्वथा भिन्न होते हैं, यौगिक कहलाते हैं। जैसे जल, कार्बन डाइऑक्साइड, नमक या सोडियम क्लोराइड आदि।
लघु उत्तरीय प्रश्न –
प्रश्न 1. निम्नलिखित अभिलक्षण वाले प्रत्येक मिश्रण का एक उदाहरण दीजिए तथा इन मिश्रण की अवयवों को पृथक करने की उपयुक्त विधि का नाम बताइए।
अ. दो अभिश्रणीय द्रव
ब. क्वथनांकों में पर्याप्त अंतर रखने वाले वाष्पशील अवयव
स. किसी विलायक में घुले दो या दो से अधिक रंगीन अवयव
द. अवयवों में से एक जो ठोस से सीधे गैसीय अवस्था में परिवर्तित हो
उदाहरण :-
अ. जल एवं केरोसीन का मिश्रण – पृथक करने की विधि
ब. पेट्रोल एवं डीजल का मिश्रण – आसवन विधि (प्रभाजी)
स. काली स्याही का जल में विलयन – क्रोमेटोग्राफी विधि
द. नमक तथा अमोनियम क्लोराइड का मिश्रण – ऊर्ध्वपातन विधि
प्रश्न 2. एक तत्व अत्यधिक ध्वनिक तथा तन्य है आप इस तत्व को किस श्रेणी में वर्गीकृत करेंगे? इस तत्व के अन्य अभिलक्षणों को लिखिए।
उत्तर - इस तत्व को धातु तत्व की श्रेणी में वर्गीकृत करेंगे। इस तत्व के अभिलक्षण निम्नलिखित हैं –
1. यह आघातवर्ध्यनीय है।
2. यह ऊष्मा एवं विद्युत का सुचालक है।
3. यह चमकदार होता है।
4. यह सामान्यतः ठोस तथा कठोर होता है।
प्रश्न 3. एक संतृप्त विलयन बनाने के लिए 36g सोडियम क्लोराइड को 100g जल में 293K पर घोला जाता है। इस तापमान पर सांद्रता ज्ञात कीजिए।
उत्तर - दिया गया है - सोडियम क्लोराइड (विलेय) का द्रव्यमान = 36g
जल (विलायक) का द्रव्यमान = विलेय का द्रव्यमान + विलायक द्रव्यमान
= 36g + 100g
= 136g
विलयन की सांद्रता = विलेय का द्रव्यमान × 100
= विलयन का द्रव्यमान
= 36×100
= 136
= 26.47
विलयन की 293K ताप पर सांद्रता = 26.47 होगी।
प्रश्न 4. आपको रेत,लौह छीलन, अमोनियम क्लोराइड तथा सोडियम क्लोराइड युक्त मिश्रण दिया गया है इस मिश्रण से इन अवयवों को पृथक करने के लिए प्रयुक्त प्रक्रियाओं को सुझाए।
उत्तर - दिए गए मिश्रण के अवयवों को पृथक करने की प्रक्रिया के सुझाव –
1. सर्वप्रथम मिश्रण को एक पात्र में रखकर उसमें चुंबक घुमाते हैं जिससे लौह छीलन पृथक हो जाती है। इसे चुंबक से पृथक कर अलग रख लेते हैं।
2. मिश्रण में से ऊधर्वपातन की प्रक्रिया द्वारा ऊधर्वपातन अमोनियम क्लोराइड को पृथक कर लेते हैं।
3. शेष मिश्रण को जल में घोलते हैं जिससे सोडियम क्लोराइड जल में घुलनशील होने के कारण घुल जाता है तथा रेत नीचे तली में बैठ जाती है।
4. इस विभाजन को फिल्टर पत्र से छानते हैं तो रेट फिल्टर पत्र के ऊपर अवशेष के रूप में बचता है तथा सोडियम क्लोराइड
निस्यंद (फिल्ट्रेट) के रूप में बीकर में एकत्र हो जाता है।
5. सोडियम क्लोराइड वाले निस्यंद विलयन को गर्म करते हैं तो जल वाष्पीकृत होकर उड़ जाता है तथा सोडियम क्लोराइड के क्रिस्टल शेष रह जाते हैं।
प्रश्न 5. मिश्रण और यौगिक में अंतर लिखिए।
उत्तर - मिश्रण और यौगिक में अंतर निम्नलिखित है–
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. विद्यार्थियों के एक समूह ने गत्ते का एक बॉक्स लिया तथा इस बॉक्स में एक छिद्र बनाकर एक टॉर्च लगा दिया तथा दूसरे पार्श्व पर प्रकाश को देखने के लिए एक अन्य छिद्र बना दिया। दूध के नमूने को एक कांच के बीकर में लेकर बॉक्स में रख दिया उन्हें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि बीकर में लिया गया दूध प्रदीप्त करता है। उन्होंने इस क्रियाकलाप को नमक का विलयन लेकर करने का प्रयास किया परंतु पाया कि प्रकाश इसमें से सामान्य रूप से निकल जाता है।
अ. यह बताइए दूध क्यों प्रदीप्त हुआ ? तथा इस परिघटना का नाम।
ब. नमक के विलयन से समान परिणाम प्रेक्षित नहीं हुए।
स. क्या आप दूध के विलयन द्वारा दर्शाये गए प्रभाव के समान प्रदर्शित करने वाले दो अन्य विलयन के नाम सुझा सकते हैं।
।
उत्तर– अ. दूध एक कोलाइडी विलयन है जिसके कण प्रकाश को फैलने की प्रवृत्ति रखते हैं इसलिए दूध प्रदीप्त हुआ। इस परिघटना का नाम टिण्डल प्रभाव है।
ब. नमक का विलयन शुद्ध विलयन है जो टिण्डल प्रभाव का गुण नहीं रखता इसलिए समान परिणाम प्रेक्षित नहीं हुए।
स. कोहरा तथा धुआं
प्रश्न 2. आपके अध्यापक द्वारा आपको नैफ्थलीन तथा अमोनियम क्लोराइड का मिश्रण दिया गया है। इसको पृथक करने के लिए प्रक्रिया को नामांकित चित्र सहित सुझाव दीजिए।
उत्तर– दिए गए नैफ्थलीन तथा अमोनियम क्लोराइड के मिश्रण का पृथक करना –
अमोनियम क्लोराइड जल में घुलनशील होता है तथा नैफ्थलीन अघुलनशील मिश्रण को एक बीकर में पानी में घोल लेते हैं। जिससे अमोनियम क्लोराइड तो घुल जाता है परंतु नैफ्थलीन नहीं घुलता मिश्रण को फिल्टर पत्र से कीप द्वारा दूसरे बीकर में छान लेते हैं। अमोनियम क्लोराइड को विलयन नीचे बीकर में एकत्रित हो जाता है तथा नैफ्थलीन अवशेष के रूप में फिल्टर पत्र पर एकत्रित हो जाता है।
अमोनियम क्लोराइड के विलयन का वाष्पन करके ठोस अमोनियम क्लोराइड प्राप्त कर लेते हैं।
प्रश्न 3. कैल्शियम कार्बोनेट गर्म किए जाने पर कैल्शियम ऑक्साइड तथा कार्बन डाइऑक्साइड देता है।
अ. क्या यह एक भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन है।
ब. उपर्युक्त विधि से प्राप्त उत्पादों से क्या आप एक अम्लीय तथा एक क्षारकीय विलयन बना सकते हैं। हां तो संबंधित का रासायनिक समीकरण दीजिए ?
उत्तर– अ. हां, यह एक रासायनिक परिवर्तन है।
ब. हां, हम प्राप्त उत्पादों से एक अम्लीय तथा क्षारीय विलियन बना सकते हैं।
रासायनिक समीकरण CaO + H2O - Ca(OH)2 क्षारकीय प्रकृति
CO2 + H2O - H2O CO3 अम्लीय प्रकृति
प्रश्न 4. निम्न को रासायनिक और भौतिक परिवर्तनों वर्गीकृत कीजिए :
(i) पेड़ों को काटना, (ii) मक्खन का एक बर्तन में पिघलना, (iii) अलमारी में जंग लगना, (iv) जल का उबालकर वाष्प बनना, (v) विद्युत तरंग का जल में प्रवाहित होना तथा उसका हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैसों में विघटित होना, (vi) जल में साधारण नमक का घुलना, (vii) फलों से सलाद बनाना, तथा (viii) लकड़ी और कागज का जलना।
उत्तर–इनका वर्गीकरण इस प्रकार से है–
भौतिक परिवर्तन – (i), (ii), (iv), (vi), (vii)
रासायनिक परिवर्तन – (iii), (v), (viii)
प्रश्न 5. कोलाॅइड एवं निलंबन को परिभाषित कीजिए
उत्तर– कोलाॅइड – “जब किसी विलयन में विलेय के कण निलंबन की अपेक्षा इतने छोटे होते हैं की साधारण आंखों से दिखाई नहीं देते लेकिन ये प्रकाश की किरणों को आसानी से फैला देते हैं, ऐसे विलयन को कोलाॅइड कहते हैं।” उदाहरण – दूध, मक्खन, पनीर, जेली, धुआं आदि।
निलंबन – “वह विषमांगी विलयन जिसमें विलेय के कण आसानी से आंखों से देखे जा सकते हैं तथा ये माध्यम की समष्टि में निलंबित रहते हैं, निलंबन कहलाता है।” उदाहरण – मिट्टी युक्त गंदा पानी, चाॅक का घोल आदि।
प्रश्न 6. कोलाॅइड के चार गुण धर्म लिखिए।
उत्तर– कोलाॅइड के गुणधर्म –
(1) यह एक विषमांगी विलयन होता है।
(2) उनके कणों को आंखों से नहीं देखा जा सकता।
(3)टिंडल प्रभाव प्रदर्शित करते हैं।
(4) इनको आसानी से पृथक नहीं किया जा सकता है।
लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें
यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें