Atgrade abhyas pustika class 8th science chapter 1 full solution 2022-23 // एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा 8वीं विज्ञान पाठ 1 सम्पूर्ण हल
![]() |
Atgrade abhyas pustika class 8th science |
नमस्कार बच्चों इस पोस्ट में हम आपको कक्षा आठवीं ऐटग्रेड अभ्यास पुस्तिका 2022 23 की पाठ 1 का संपूर्ण हल बताएंगे बच्चों इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें इस पोस्ट में हमने सभी प्रश्नों के उत्तर बताएं है
पाठ 1
फसल उत्पादन एवं प्रबंध
अति- लघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.फसल का वर्गीकरण किस आधार पर किया जाता है? प्रत्येक वर्ग का नाम लिखकर दो-दो उदाहरण दीजिए।
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-01 के अंतिम पैराग्राफ एवं पृष्ठ 2 से पैराग्राफ - 1 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- मुख्यतः फसली को दो भागो में बाँटा गया है-
(1) खरीफ फसल - धान, सोयाबीन-
(2) रबी फसल- गेहूँ, चना
प्रश्न 2. खरपतवार फसलों को किस प्रकार नुकसान पहुँचाते हैं? (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 10, पैराग्राफ 1 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- खरपतवार जल, पोषक, जगह और प्रकाश की स्पर्धा कर फसल की वृद्धि पर प्रभाव डालते है। और फसल कटाई में भी बाधा डालते
प्रश्न 3. मिट्टी में रहने वाले केंचुए एवं सूक्ष्मजीवों को किसानों का मित्र क्यों कहा गया है?
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-2, विषयवस्तु 1.3, पैराग्राफ 2 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- मिट्टी में रहने वाले केंचुए एवं सूक्ष्मजीव किसानों के 'मित्र' होते है क्योंकि यह मिट्टी को पलटकर पोला करते है तथा ह्यूमस बनाते है।
प्रश्न 4: सीडड्रिल यंत्र द्वारा बुआई करने से क्या-क्या लाभ हैं? (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-5, पैराग्राफ 1 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- सीडड्रिल यंत्र द्वारा बुआई करने से बीजो में समान दूरी एवं गहराई बनी रहती है। सीडड्रिल द्वारा बुआई करने से समय तथा श्रम दोनों की ही बचत होती है।
लघु-उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 5. खाद देने से फसलों को क्या-क्या लाभ होते हैं? (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-7, पैराग्राफ 1 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- खाद देने से फसलों को निम्नलिखित लाभ होते है.
(1) मिट्टी की जल धारण में वृद्धि होती है।
(2) मिट्टी भुरभुरी एवं सरंध्र हो जाती है।
(3) मित्र जीवाणुओं की संख्या में वृद्धि होती है।
(4) मिट्टी का गठन सुधरता हैं।
प्रश्न 6. फसल को बोने से पूर्व आप स्वस्थ बीजों का चयन किस प्रकार करेंगे? (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-4 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- फसल बोने से पहले स्वास्थ्य बीज का चयन करना बहुत ही आवश्यक होता है क्योंकि बाजारों में बीज कई प्रकार से उपलब्ध होते हैं और उनमें से आप को स्वस्थ बीज का चयन करना होता है जो कि अच्छी उपज के लिए बहुत जरूरी है अच्छी उपज के लिए अच्छे बीज होना चाहिए जो कि अच्छी तरह से सूखे हो और उनमें किसी तरह का कोई भी जीवाणु या कोई भी प्रकार का उसमें वायरस वगैरह ना हो जिससे की फसल को बोलने के बाद उस से हानि हो इस तरह से हम बीज का चयन कर सकते हैं।
प्रश्न 7. फसल के भण्डारण से पूर्व धूप में सुखाना क्यों आवश्यक हैं?
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 11, पैराग्राफ -1 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- फसल के बीजों को सुख आए बिना भंडारित करते हैं तो उन बीजों में नमी रह जाती है जिससे कि बीजों के खराब होने की संभावना ज्यादा रहती है इसलिए बीज को ज्यादा समय के लिए भंडारित करने के लिए उसको सबसे पहले धूप दिखाना चाहिए जिससे कि बीजों की नमी चली जाए और उसमें जीवाणु वायरस आदि ना पैदा हो सके और उसमें किसी भी प्रकार के कीट, पाई ,घुन न हो और बीजों को ज्यादा समय तक सुरक्षित रखा जा सके।
प्रश्न 8. उर्वरक और खाद में क्या अंतर हैं? लिखिए।
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-7 की सारिणी 1.1 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर-
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 9. (अ) सिंचाई के पारंपरिक तरीकों के नाम लिखिए-
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 8 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर-"सिंचाई के पारंपरिक तरीके निम्न है है.
(1) मोट (घिरनी), (2) चेन पम्प
(3) ढेकली 4) रहट (उत्तोलक यंत्रा
प्रश्न 9. (ब) जल की कमी वाले क्षेत्रों में सिंचाई की किस विधि का उपयोग किया जाता है? विधि का नाम लिखिए तथा चित्र बनाइए ।
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-6 का पेराग्राफ 2 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- जल की कमी वाले क्षेत्रों में सिंचाई में ड्रिप तंत्र ( बूँद-बूँद टपक सिंचाई तंत्र) का उपयोग किया जाता है।
Also Read
एक टिप्पणी भेजें