MP Board 11th Hindi varshik paper 2023 PDF download || एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं हिंदी वार्षिक पेपर संपूर्ण हल 2023

Ticker

MP Board 11th Hindi varshik paper 2023 PDF download || एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं हिंदी वार्षिक पेपर संपूर्ण हल 2023

MP Board 11th Hindi varshik paper 2023 PDF download || एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं हिंदी वार्षिक पेपर संपूर्ण हल 2023

MP Board 11th Hindi varshik paper 2023 PDF download,एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं हिंदी वार्षिक पेपर संपूर्ण हल 2023,MP Board class 11th Hindi varshik paper 2023,कक्षा ग्यारहवीं हिंदी वार्षिक परीक्षा पेपर,Hindi class 11th varshik paper 2023,MP Board class 11th varshik Pariksha time table 2023,एमपी बोर्ड कक्षा ग्यारहवीं हिंदी का पेपर 2023,

एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा-2023

कक्षा-11वीं 

विषय-हिंदी

समय-3 घंटे                                          पूर्णांक-80


प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए–           (1×6=6)


1. हिंदी कविता का जागरण काल किस युग को माना जाता है?

(अ) द्विवेदी युग                (ब) भारतेंदु युग

(स) शुक्ल युग                  (द) प्रसाद युग

उत्तर - (ब) भारतेंदु युग


2. मीरा अपना सर्वस्य मानती है – 

(अ) राम को                    (ब) विष्णु को

(स) राजा रावल को           (द) कृष्ण को

उत्तर -    (द) कृष्ण को


3. भारतेंदु काल के नाटककार हैं –

(अ) जयशंकर प्रसाद         (ब) बालकृष्ण भट्ट

(स) शंभूनाथ सिंह             (द) डॉ. रामकुमार वर्मा

उत्तर - (स) शंभूनाथ सिंह


4. बेबी हालदार घर के मालिक को किस नाम से पुकारती थी –

(अ) तातुश                      (ब) बाबा

(स) बाबूजी                     (द) मालिक

उत्तर - (अ) तातुश


5. 'संचार' शब्द की उत्पत्ति 'चर' धातु से हुई है जिसका अर्थ है –

(अ) समझना                     (ब) रटना

(स) चलना                        (द) पढ़ना

उत्तर - (स) चलना


6. 'झोला' है एक –

(अ) तत्सम शब्द                  (ब) विदेशी शब्द

(स) तद्भव शब्द                   (द) क्षेत्रीय शब्द

उत्तर - (द) क्षेत्रीय शब्द


प्रश्न 2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए –           (1×7=7)


(1) कबीर ने ईश्वर की …………सत्ता मानी है।

उत्तर - एक

(2) काव्य में मधुक्कड़ी भाषा का प्रयोग ……….. ने किया है।

उत्तर - कबीर दास

(3) मियां चारपाई पर बैठे …..……… का मजा ले रहे थे।

उत्तर - बीड़ी

(4) भारतीय संगीत में मुख्य वाद्य …..……… रहा है।

उत्तर - वीणा

(5) शब्दकोश न केवल शब्दों के अर्थ बताता है बल्कि शब्दों का ………….. होता है।

उत्तर - खजाना

(6) काव्य का सौंदर्य बढ़ाने वाले धर्म ……………कहलाते है।

उत्तर - अलंकार

(7) शब्द – युग्म के …………. प्रकार है।

उत्तर - छः 


प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए–                 (1×6=6)


          (अ)                                    (ब)

(1) कुल की कानि         —        एक सौ बीस कुंइयां

(2) गलता लोहा            —        निषेधवाचक वाक्य 

(3) खड़ेरों की दाणी       —         पंचवटी

(4) स्वलेखन                —         शेखर जोशी

(5) खंडकाव्य               —         परिवार की मर्यादा

(6) तुम घर मत जाओ     —         डायरी


उत्तर - 

          (अ)                                    (ब)

(1) कुल की कानि         —          परिवार की मर्यादा

(2) गलता लोहा            —           शेखर जोशी

(3) खड़ेरों की दाणी       —        एक सौ बीस कुंइयां

(4) स्वलेखन                —             डायरी

(5) खंडकाव्य               —             पंचवटी

(6) तुम घर मत जाओ     —           निषेधवाचक वाक्य


प्रश्न 4. एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए –     (1×7=7)

1. बिहारी सतसई किस काल की रचना है ?

उत्तर- रीतिकाल


2. मियां नसीरुद्दीन कितने किस्म की रोटियां पकाने के लिए मशहूर थे ?

उत्तर- 56 किस्म


3. अजन्ता की दीवारों पर बने चित्रों को किसने बनाया ?

उत्तर- बौद्ध भिक्षुओं ने


4. पटकथा की मूल इकाई क्या होती है ?

उत्तर- दृश्य


5. काव्य के कितने भेद होते हैं ?

उत्तर- दो


6. शब्द गुण कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर- तीन 

  • माधुर्य

  • ओज

  • प्रसाद


7. दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच होने वाला संभाषण क्या कहलाता है ?

उत्तर- संवाद


प्रश्न 5. सत्य/असत्य लिखिए–                  (1×6=6)


1. 'पथेर पांचाली' की शूटिंग करने के लिए बिल्कुल नया व सुसज्जित घर मिला।

उत्तर - असत्य 

2. कृष्णा सोबती ने देश-भक्ति से संबंधित कहानियां लिखीं।

उत्तर - असत्य

3. तातू ने बेबी को पढ़ने के लिए बांग्ला अभिधान की पुस्तक दी।

उत्तर - असत्य

4. टिप्पणी का मुख्य उद्देश्य मामलों को लटकाना है।

उत्तर - असत्य

5. गजल का अंतिम शेर 'मक्ता' कहलाता है।

उत्तर - सत्य 

6. 'क्या मधु आती थी?' एक आज्ञा वाचक वाक्य है।

उत्तर - असत्य


प्रश्न 6. निर्गुण धारा और सगुण धारा में कोई दो अंतर बताइए।         (2)

उत्तर -


    निर्गुण धारा

    सगुण धारा

निर्गुण भक्ति धारा में निराकार बृहता की उपासना की है।

सगुण धारा में साकार परमात्मा की भक्ति का अंकन किया है।

निर्गुण धारा के काव्य में रहस्यवाद एवं मसनबी शैली को अपनाया गया है।

सगुण धारा के काव्य में समन्वय एवं सौंदर्य अंकन की प्रधानता है।

अथवा

प्रयोगवादी कविता की कोई दो विशेषताएं लिखिए।


प्रश्न 7. कबीर ने अपने को दीवाना क्यों कहा है?   (2)

उत्तर - कबीर दास जी ने परमात्मा के सच्चे स्वरूप के साथ साक्षात्कार कर लिया उन्होंने माया रूपी जगत तथा स्वयं के अंदर विद्यमान ईश्वरीय तत्व के मध्य अंतर को भली-भांति समझ लिया है। एक साधक के रूप में अपने ईश्वर के प्रति उनकी सच्ची एवं अनन्य भक्ति ने उन्हें पागल सा कर दिया है। संभवतः इसलिए कबीर ने अपने को दीवाना कहा है।

अथवा

मेरा जगत को देख कर रोती क्यों है?


प्रश्न 8. संस्मरण और रेखाचित्र में अंतर लिखिए।     (2)

अथवा

नाटक और एकांकी में अंतर लिखिए।

उत्तर -


      नाटक

          एकांकी

नाटक दृश्य काव्य का विस्तृत रूप है।

एकांकी दृश्य काव्य का छोटा रूप है।

नाटक में अनेक अंक होते हैं।

एकांकी में एक अंक होता है।


प्रश्न 9. स्त्री के चरित्र की बनी बनाई धारणा से रजनी का चेहरा किन मायनों में अलग है।       (2)

उत्तर - भारतीय समाज में स्त्री के प्रति एक कोयल, कर्तव्यपरायण, त्यागी, सहनशील, शक्तिहीन होने की धारणा बनी हुई है। परंतु रजनी नारी के इस रूप से विपरीत है। सर्वप्रथम वह अन्याय को सहन नहीं करती। रजनी संघर्ष करने वाली तथा समाज में न्याय के लिए जागरूकता पैदा करती है वह अध्यापकों के विरुद्ध होने वाले अन्याय के प्रति भी बोलती है।

अथवा

धनराम को मोहन के किस व्यवहार पर आश्चर्य होता है और क्यों?


प्रश्न 10. अजंता की गुफाओं के बारे में आप क्या जानते हैं?      (2)

उत्तर - अजंता की गुफाएं अपनी कलाकृतियों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। अजंता की गुफाएं चौथी से छठवीं शताब्दी के बीच गुप्त साम्राज्य में खोदी गयीं।  इनकी दीवारों पर चित्र बनाए गए। ऐसा मानना है कि अजंता की दीवारों पर बने चित्रों को बौद्ध भिक्षुओं ने बनाया था।

अथवा

कुंई का मुंह छोटा क्यों रखा जाता है?


प्रश्न 11. इंटरनेट पत्रकारिता ने दुनिया को किस प्रकार समेट लिया है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।      (2)

अथवा

पटकथा लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

उत्तर - पटकथा लिखते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना आवश्यक है-

  • दृश्य संख्या के साथ दृश्य की लोकेशन या घटनास्थल लिखा जाता है।

  • पात्रों के संवाद बोलने के ढंग हेतु निर्देश भी देने चाहिए।

  • घटना के समय का संकेत-सुबह/शाम, दिन/रात आदी।


प्रश्न 12. काव्य की परिभाषा देते हुए उसके भेद बताइए।      (2)

उत्तर - आचार्य विश्वनाथ के शब्दों में – "रसात्मकं वाक्यं काव्यम्" अर्थात् रसात्मक वाक्य ही काव्य की कोटी में आता है।

पंडित जगन्नाथ के शब्दों में – " रमणीयार्थ प्रतिपादक: शब्द: काव्यम्"। अर्थात् रमणीय अर्थ को प्रतिपादन करने वाले शब्द ही काव्य कहलाते हैं।

काव्य के भेद–

दृश्य काव्य और श्रव्य काव्य

अथवा

रोला छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।


प्रश्न 13. लक्षणा शब्द-शक्ति की परिभाषा उदाहरण लिखिए।       (2)

अथवा

प्रसाद गुण की परिभाषा उदाहरण लिखिए।

उत्तर - प्रसाद गुण– जिस रचना को सुनने,पढ़ने या लिखने में हृदय प्रभावित हो उसमें प्रसाद गुण होता है।

उदाहरण– 

ओ छिनार के पेट में, रहै न मोटी बात।

आध सेर के पात्र में, कैसे सेर समात।।


प्रश्न 14. निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ बताते हुए वाक्य प्रयोग कीजिए–      (2)

मैदान मारना,       उल्टी गंगा बहाना।

अथवा

निपात शब्द किसे कहते हैं? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर - निपात शब्द– वे अवयव जो किसी शब्द या पद के बाद लगकर विशेष बल देते हैं, निपात शब्द कहलाते हैं।

जैसे– राम केवल पढ़ रहा है।


प्रश्न 15. निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए–       (2)

  • उसका होश उड़ गया।

          उत्तर - उसके होश उड़ गए।

  • पिता को पुत्र पर विश्वास है।

उत्तर - पिता को पुत्र पर विश्वास है।

अथवा

मिश्रित तथा संयुक्त वाक्य में अंतर बताइए।


प्रश्न 16. कबीर अथवा त्रिलोचन का काव्यगत परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए–       (3)

  • दो रचनाएं

  • भाव पक्ष एवं कला पक्ष

  • साहित्य में स्थान

उत्तर - त्रिलोचन

दो रचनाएं– धरती और गुलाब

भाव पक्ष– सहज अनुभूति को सरल अभिव्यक्ति प्रदान करने में कुशल त्रिलोचन के विषय अपने आसपास से ही लिए गए हैं। लोक जीवन में उनका मन खूब रमा है, इसलिए जनजीवन की जितनी सहज, स्वाभाविक प्रस्तुति आपके काव्य में हुई है उतनी अन्यत्र दुर्लभ है।

कला पक्ष– चमत्कार बनावटीपन और दुरुहता से मुक्त त्रिलोचन के काव्य का कला पक्ष अत्यंत सरल सुस्पष्ट और प्रभावी है।

साहित्य में स्थान– आधुनिक काल के वरिष्ठ कवियों में प्रतिष्ठित त्रिलोचन का लोकजीवन से गहरा जुड़ाव रहा है। आधुनिक काल के रचनाकारों में त्रिलोचन का महत्वपूर्ण स्थान है।


प्रश्न 17. प्रेमचंद्र अथवा मन्नू भंडारी का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए– (3)

  • दो रचनाएं

  • भाषा-शैली

  • साहित्य में स्थान


प्रश्न 18. "दूर के ढोल सुहावने होते हैं।" का भाव पल्लवन कीजिए।       (3)

उत्तर - दूर के ढोल सुहावने होते हैं कहावत का तात्पर्य यह है कि कोई भी पदार्थ दूर होने के फलस्वरूप मोहक तथा सुहावना लगता है क्योंकि दूर का पदार्थ वास्तविकता से अलग होता है इसलिए उसमें कर्कशता का आभास नहीं हो पाता। वृद्धों को अतीत एवं युवकों को भविष्य आकर्षक लगता है, लेकिन जब वे कर्म के क्षेत्र में समावेश करते हैं तो यथार्थ सत्य का ज्ञान होता है। अतीत एवं अनागत दूर के ढोल की तरह सुहावने लगते हैं। यह समझा जाता है कि दुनिया दूर से जितनी लुभावनी लगती है उतनी आकर्षक नहीं है।

"अतः यह कथन सत्य है कि दूर के ढोल सुहावने लगते हैं।"

अथवा

अपने विद्यालय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पुस्तक प्रदर्शनी का विज्ञापन बनाइए।


प्रश्न 19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए–     (3)


पर्यावरण प्रदूषण परमात्माकृत नहीं अपितु मानवकृत है जो उसने प्रगति के नाम पर किए गए अविष्कारों द्वारा निर्मित किया है। आज जल, वायु सभी कुछ प्रदूषित हो चुका है। शोर, धुंआ अवांछनीय गैसों का मिश्रण एक गंभीर समस्या बन चुका है। यह संपूर्ण मानवता के लिए एक खुली चुनौती है और एक समस्या है जो संपूर्ण मानवता के जीवन और मरण से संबंधित है। इसके समक्ष मानवता बौनी बन चुकी है।


प्रश्न–

1.मानव ने पर्यावरण प्रदूषण किसके नाम पर किया है?

2.वर्तमान काल की सबसे बड़ी पर्यावरणीय समस्या कौन-सी है?

3.प्रदूषण किसके कारण निर्मित होता है?

अथवा

निम्नलिखित अपठित पद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए–


प्राचीन हो या नवीन छोड़ो रूढ़ियां जो हों बुरी,

बनकर विवेकी तुम दिखाओ हंस जैसी चातुरी।

प्राचीन बातें ही भली हैं यह विचारों अलीक है,

जैसी अवस्था हो जहां, तैसी व्यवस्था ठीक है।

सर्वज्ञ एक अपूर्व युग का हो रहा संचार है,

देखो दिनों दिन बढ़ रहा विज्ञान का विस्तार है।

अब तो उठो क्यों पड़ रहे हो व्यर्थ सोच-विचार में,

सुख दूर जीना भी कठिन है श्रम बिना संसार में।।


प्रश्न– (क) कवि ने किन्हें छोड़ने की बात की है ?

(ख) इस पद्यांश का शीर्षक बताइए।

(ग) इस पद्यांश का भाव स्पष्ट कीजिए।


प्रश्न 20. निम्नलिखित पद्यांश की प्रसंग–संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए –              (4)


हम तौ एक-एक करि जांनां।

दोइ कहैं तिनहीं कौं दोजग जिन नाहिंन पहिचांनां।।

एकै पवन एक ही पानीं एकै जोति समांनां।

एकै खाक गढ़े सब भांडै एकै कोंहरा सांनां।।

जैसे बाढ़ी काष्ट ही काटै अगिनि न काटै कोई।

सब घटि अंतिर तूंही व्यापक धरै सरूपै सोई।।

माया देखि के जगत लुभांनां काहे रे नर गरबांनां।

निरभै भया कछु नहिं व्यापै कहै कबीर दिवांनां।।

अथवा

भीतर की आग धनुष की डोरी तीर का नुकीलापन कुल्हाड़ी की धार जंगल की ताजा हवा नदियों की निर्मलता पहाड़ों का मौन गीतों की धुन मिट्टी का सोंधापन फसलों की लहलहाहट।


प्रश्न 21. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए–        (4)


रजनी : कुछ नहीं कर सकते आप? तो मेहरबानी करके यह कुर्सी छोड़ दीजिए। क्योंकि यहां पर कुछ कर सकने वाला आदमी चाहिए। जो ट्यूशन के नाम पर चलने वाली धांधलियों को रोक सके …… मासूम और बेगुनाह बच्चों को ऐसे टीचर्स के शिकंजों से बचा सके जो ट्यूशन ना लेने पर बच्चों के नंबर काट लेते हैं ….. और आप हैं कि कॉपिया न दिखाने के नियम से उनके सारे गुना ढंक देते हैं।

अथवा

हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट का सेक्रेटरी साहित्य-प्रेमी आदमी जान पड़ता था। उसने लिखा था, "आश्चर्य है, इस समय जब हम 'पेड़ लगाओ' स्कीम ऊंचे स्तर पर चला रहे हैं, हमारे देश में ऐसे सरकारी अफसर मौजूद है जो पेड़ों को काटने का सुझाव देते हैं, और वह भी एक फलदार पेड़ को, और वह भी जामुन के पेड़ को, जिसके फल जनता बड़े चाव से खाती है! हमारा विभाग किसी हालत में इस फलदार वृक्ष को काटने की इजाजत नहीं दे सकता।"


प्रश्न 22. नगर की अनियमित विद्युत व्यवस्था हेतु अधिशासी अभियंता के लिए एक शिकायती-पत्र लिखिए। (4)

अथवा

अपने बड़े भाई के विवाह में सम्मिलित होने के लिए अपनी सहेली को निमंत्रण-पत्र लिखिए।


प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संक्षिप्त किंतु सारगर्भित निबंध लिखिए।        (4)


  • इंटरनेट : आज की आवश्यकता

  • जल का महत्व

  • भारतीय समाज में नारी का स्थान

  • पर्यावरण का जीवन में महत्व





Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2