MP Board Class 6th Science Varshik Paper 2023 / एमपी बोर्ड कक्षा छठवीं विज्ञान का वार्षिक पेपर साल्यूशन

Ticker

MP Board Class 6th Science Varshik Paper 2023 / एमपी बोर्ड कक्षा छठवीं विज्ञान का वार्षिक पेपर साल्यूशन

MP Board Class 6th Science Varshik Paper 2023 / एमपी बोर्ड कक्षा छठवीं विज्ञान का वार्षिक पेपर साल्यूशन  

एमपी बोर्ड कक्षा छठवीं विज्ञान का वार्षिक पेपर साल्यूशन

वार्षिक मूल्यांकन वर्कशीट 2022-23

कक्षा - 6वीं

विषय-विज्ञान


परीक्षा अवधि- 2½ घंटे                    पूर्णांक - 60


निर्देश - प्रश्नों को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए। 


बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1-10)


प्रश्न-1 बाघ एक……..है, क्योंकि यह केवल माँस खाता है।


(A) शाकाहारी

(B) मांसाहारी

(C) सर्वाहारी

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- मांसाहारी


प्रश्न-2 विटामिन D के अभाव से होता है-

(A) रतौंधी

(B) बेरी-बेरी

(C) स्कर्वी

(D) रिकेट्स

उत्तर- रिकेट्स


प्रश्न 3 लकड़ी का टुकड़ा जल पर-


(A) तैरता है

(B) डूब जाता है

(C) स्थिर हो जाता है

(D) गतिमान रहता है

उत्तर- तैरता है


प्रश्न 4. वेग में परिवर्तन की दर को क्या कहते हैं ?


(A) त्वरण

(B) गति

(C) चाल

(D) वेग

उत्तर- त्वरण


प्रश्न-5 पृथ्वी पर कितने प्रतिशत नाइट्रोजन उपस्थित है- 


(A) 30% 

(B) 71%

(C) 78% 

(D) 55%

उत्तर- 78%


प्रश्न 6. उत्पादक कहलाते है-


(A) मनुष्य 

(B) जंतु

(C) हरे-पौधे

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- हरे पौधे


प्रश्न 7 धान के दानों को डंडियों से पृथक करने की विधि को क्या कहते हैं ?


(A) निस्तारण

(B) थ्रेशिंग

(C) वाष्पन

(D) निस्यन्दन

उत्तर- थ्रेशिंग


प्रश्न 8 प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया पौधे के किस भाग के द्वारा होती है ?


(A) तना 

(B) जड़

(C) पत्तियों

(D) फलों पत्तियों

उत्तर-पत्तियों


प्रश्न-9 एक मीटर में......... सेंटीमीटर होते हैं ?


(A) 100

(B) 1000

(C) 500

(D) 150

उत्तर- 100 सेंटीमीटर।


प्रश्न-10 चुंबक में कितने ध्रुव होते हैं?


(A) एक

(B) दो

(C) पांच

(D) दस

उत्तर-दो ध्रुव


लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न-11-20)


निर्देश -नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित है।


प्रश्न-11 क्या सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता होती है?

उत्तर- नहीं, सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता नहीं होती विभिन्न प्रकार के भोजन की आवश्यकता होती है।


प्रश्न-12 नारियल तन्तु से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तर-नारियल तन्तु से बनने वाली वस्तुएँ-गद्दे, पर्स आदि।


प्रश्न-13 पकाने से पहले दालों के किसी नमूने से आप भूसे एवं धूल के कण कैसे पृथक करेंगे?

उत्तर- पकाने से पहले दालों के नमूने से भूसे तथा धूल के कण निस्पावन विधि पृथक करते हैं।


प्रश्न-14 यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा विन्यास हो तो उसकी जड़ें किसी प्रकार की होंगी?

उत्तर- यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जड़ें मूसला जड़ें होंगी।


प्रश्न-15. कपाल की कौन-सी अस्थि गति करती है?

उत्तर- कपाल का केवल निचला जबड़ा गति करता है।


प्रश्न-16. चुम्बक के ध्रुव कहाँ स्थित होते हैं?

उत्तर- छड़ चुम्बक के ध्रुव सिरों के नजदीक होते हैं।


प्रश्न-17 वायुमण्डल की कौन-सी गैस श्वसन के लिए आवश्यक है?

उत्तर- वायुमण्डल की ऑक्सीजन गैस श्वसन के लिए आवश्यक है।


प्रश्न-18 लाल केंचुए किस प्रकार के कचरे को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते?

उत्तर-लाल केंचुए अजैविक अपशिष्ट जैसे प्लास्टिक, पॉलीथीन - कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते।


प्रश्न-19. लंबाई का एस.आई (S.I) मात्रक क्या है ?

उत्तर-मीटर


प्रश्न-20. चुंबक के कितने ध्रुव होते हैं ? नाम लिखिए ।

उत्तर-चुंबक के दो ध्रुव होते हैं- उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव ।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न-21-24 )


निर्देश - नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए । प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।


प्रश्न-21 कंदुक- खल्लिका सन्धि क्या है?

उत्तर- कन्दुक-खल्लिका सन्धि: कंदुक खल्लिका संधि में अस्थि (हड्डी) का गोल सिरा दूसरी अस्थि के कटोरी रूपी गुहिका (Cavity) में ध्ंसा होता है। यहीं कारण है कि कंधे और घुटने जैसे जोड़ों में, सभी दिशाओं में गति सम्भव हो पाती है। इससे जोड़ स्वतंत्र रूप से गति कर सकते हैं ।


प्रश्न 22. निष्पावन से क्या अभिप्राय है? यह कहाँ उपयोग किया जाता है?

उत्तर- किसी मिश्रण से भारी तथा हल्के अवयवों को अलग करने की क्रिया निष्पावन कहलाती है।

इस विधि का उपयोग हल्के भूसे को भारी अन्न से अलग करने में किया जाता है।


प्रश्न 23. मेरुदंड किसे कहते हैं ? इसका क्या कार्य है ?

उत्तर- मेरुदण्ड - पीठ की हड्डियों का समूह जो मस्तिष्क के पीछे भाग से निकलकर गुदा के पास तक जाती है, मेरुदंड कहते हैं।


कार्य- मेरुदण्ड मनुष्य को सीधा रखता है और मस्तिष्क के कार्य में सहायता प्रदान करता है।


प्रश्न 24. विद्युत खम्बो या विद्युत उप केंद्रों के पास चेतावनी या खतरे का निशान बने होने का क्या महत्व है?

उत्तर- विद्युत खम्बो या विद्युत उप केंद्रों के पास चेतावनी या खतरे का निशान बने होने का निम्नलिखित महत्व है-

i) चेतावनी या खतरे का निशान देखकर बच्चे एवं मनुष्य विद्युत खंभों के पास नहीं आते हैं जिससे उनके जीवन की सुरक्षा होती है।


ii) चेतावनी या खतरे का निशान देखकर विद्युत कर्मचारियों को भी यह ज्ञात रहता है कि इस लाइन में कितना वोल्टेज चल रहा है जिससे उन्हें अपना कार्य करने में सुविधा रहती है।


Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2