MP board class 6th Hindi varshik paper full solution 2022-23// कक्षा 6वीं हिंदी वार्षिक पेपर एमपी बोर्ड

Ticker

MP board class 6th Hindi varshik paper full solution 2022-23// कक्षा 6वीं हिंदी वार्षिक पेपर एमपी बोर्ड

 MP board class 6th Hindi varshik paper full solution 2022-23// कक्षा 6वीं हिंदी वार्षिक पेपर एमपी बोर्ड

7vi hindi varshik paper 2023,kaksha satvin visay hindi varshik paper full solution 2023,class 7th hindi varshik pariksha real paper 2022-23,कक्षा 7वीं हिंदी वार्षिक परीक्षा पेपर 2023,कक्षा सातवीं हिंदी वार्षिक परीक्षा का पेपर 2023,hindi varshik paper class 7th 2023,class 7 hindi varshik paper 2023,class 6 hindi paper varshik pariksha 2023,mp board kaksha 7vi hindi board varshik paper 2023,class 10th hindi varshik paper 2023 mp board

MP board class 6th Hindi varshik paper 2023

            वार्षिक परीक्षा 2022-23

                        कक्षा-6वीं

                      विषय - हिंदी


समय-3.15 घंटे                            पूर्णांक- 70


Note-

1. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।

2. विद्यार्थी सर्वप्रथम पेपर के ऊपर अपना नामांकन लिखें।


बहुविकल्पीय प्रश्न-


1. कार्निस पर चिड़िया के कितने अंडे थे?

(अ) चार

(ब) दो

(स) तीन 

(द) पांच


उत्तर-(स) तीन


2. मंगल ग्रह पर उतरने वाला यान था।

(अ)वाइकिंग

(ब) अपोलो

(स) एप्पल

(द) सोयूज


उत्तर-(अ)वाइकिंग


3. बचपन में लक्ष्मी बाई किसके साथ खेलती थी।

(अ) भाई के

(ब) नाना के

(स) पिता के

(द) मित्र के


उत्तर-(ब) नाना के


4. हेलेन केलर का जन्म हुआ था।

(अ) भारत में

(ब) कनाडा में

(स) जर्मनी में

(द) अमेरिका में


उत्तर-(द) अमेरिका में


5. गांधीजी नौकरों को मानते थे।

(अ) भाई

(ब) मालिक

(स) सेवक

(द) दोस्त


उत्तर-(अ) भाई


6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-


(अ) वास्तविक लोकगीत देश के…….. मैं है। (गांव/शहरों)

(ब) आदमियों से पहले धरती पर सिर्फ………... थे।(पहाड़/जानवर)

(स) अक्षरों की खोज…….. ने की है। (भगवान/आदमी)

(द) छूने से चिड़िया के अंडे…... हो जाते हैं। (गंदे/कमजोर)


उत्तर-(अ) गांवों, (ब) जानवर, (स) आदमी, (द) गंदे।


7. वह चिड़िया जो कविता के आधार पर चिड़िया को किन-किन चीजों से प्यार था?

उत्तर-चिड़िया को दूध भरे ज्वार के कच्चे दानों से, जंगल से बहती नदी से और स्वतंत्र विचरण करने से भी प्यार है।


8. केशव ने श्यामा से चिथड़े टोकरी और दाना पानी मांगकर कारण इस पर क्यों रखे थे?

उत्तर-केशव और श्यामा को अंडों से बहुत लगाव था वह अंडों को सुरक्षित रखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने ऐसा किया।


9. अक्षरों का प्रयोग कहां-कहां होता है?

उत्तर-अक्षरों का प्रयोग पुस्तकें लिखने में होता है आज तरह-तरह के अक्षरों में संसार में हजारों समाचार पत्र तथा पुस्तकें छपती हैं।


यह भी पढ़ लें👇

MP Board class 6th sanskrit varshik paper 2023


10. निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखिए।


1. भीगी बिल्ली बनना-

अर्थ-डर के मारे छुप जाना।

2. लकीर का फकीर होना-

अर्थ-पुरानी प्रथा पर चलना।


11. 'एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना' पंक्ति का भावार्थ क्या है?

उत्तर-इस पंक्ति का भाव अर्थ है- 'कि अकेला व्यक्ति काम करते हुए थक जाता है, तो उसकी बोझ को बांटकर कम कर देना चाहिए उसका साथ देना चाहिए।'


12. समास किसे कहते हैं तथा यह कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर-दो या दो से अधिक शब्दों को जोड़ने और विभक्ति चिन्ह का लॉप होने पर बने शब्दों के मेल को समास कहते हैं।

यह छह प्रकार के होते हैं।


13. लक्ष्मी बाई का बचपन का नाम क्या था?

उत्तर-छबीली।


14. लेखक ने प्रकृति के अक्षर किसे कहा है?

उत्तर-धरती पर मौजूद छोटे-बड़े पत्थर, जीव-जंतु, पेड़-पौधे, नदियां- पहाड़ और अन्य छोटी-बड़ी वस्तुओं को लेखक ने प्रकृति के अक्षर कहा है।


15.मिलान कीजिए।

'अ'                              'ब'

1.हैरत                      नकल करना

2.अनुकरण                            ताकत

3.सामर्थ्य                          सम्मेलन

4.अधिवेशन                            आश्चर्य

उत्तर- 

1.आश्चर्य

2.नकल करना

3. ताकत

4. सम्मेलन


16. गांधीजी ने श्रीमती पोलक के बच्चे का दूध कैसे छुड़वाया?

उत्तर-गांधी जी श्रीमती पोलक के बच्चे को अपने बिस्तर पर लेटा लेते थे। वह चारपाई के पास पानी का एक बर्तन पास में रख लेते हैं। ताकि बच्चे को जब भी प्यास लगे तो वह उसे पिला सके। इस प्रकार एक पखवाड़े तक मां से अलग सुलाने के बाद बच्चे ने मां का दूध छोड़ दिया।


17. बांस को बुड्ढा कब कहा जा सकता है?

उत्तर-जब बांस 3 साल से अधिक का होता है। तब उसे बुड्ढा बांस कहते हैं। बुड्ढे बांस सख्त होते हैं और चिरई बुनाई करते समय टूट भी जाते हैं।


18. संज्ञा किसे कहते हैं यह कितने प्रकार की होती है?

उत्तर-जिन शब्दों से किसी प्राणी, व्यक्ति, स्थान अथवा भाव के नाम का बोध होता है। उन्हें संज्ञा कहते हैं।

संज्ञा पांच प्रकार के होते हैं, व्यक्तिवाचक संज्ञा, जातिवाचक संज्ञा, भाववाचक संज्ञा, द्रव्यवाचक संज्ञा और समूहवाचक संज्ञा।


19. अपने प्रधानाध्यापक जी को स्थानांतरण प्रमाण पत्र हेतु एक प्रार्थना पत्र लिखिए।

उत्तर- 


सेवा में, 

           प्रधानाचार्य महोदय

          राजकीय इंटर कालेज गुना

                (मध्य प्रदेश)

विषय- स्थानांतरण प्रमाण पत्र हेतु एक प्रार्थना पत्र-


महोदय, 

सविनय निवेदन है कि मैं सौरभ भारद्वाज आपके विद्यालय का कक्षा 6वीं का छात्र  हूं और मेरे पिता जी एक सरकारी कर्मचारी है जिनका स्थानांतरण गुना से भोपाल हो गया है जिसके कारण हम भी उनके साथ जा रहे हैं और हमें स्थानांतरण प्रमाणपत्र की जरूरत है अतः आपसे निवेदन है कि आप हमारा स्थानांतरण प्रमाणपत्र बनाने की कृपा करें।

धन्यवाद                     आपका आज्ञाकारी शिष्य

                                             सौरभ भारद्वाज

दिनांक-


20. निम्न में से किसी एक पर निबंध लिखिए।


(अ) मेरे प्रिय शिक्षक

(ब) दीपावली

(स) स्वतंत्रता दिवस

(द) हमारा विद्यालय


उत्तर- दीपावली पर निबंध-


1. दिवाली या दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा या प्रमुख त्यौहार है।


2. यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।


3. दिवाली को प्रकाश का उत्सव या त्योहार भी कहते हैं क्योंकि इस दिन सभी लोग दीपक मोमबत्ती और झालर आदि जलाते हैं।


4. ऐसा बताया जाता है कि दीपावली के दिन प्रभु श्री राम चौदह वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या वापस लौटे थे।


5. भगवान श्री राम के अयोध्या वापस लौटने की खुशी में संपूर्ण अयोध्या में दीपक जलाए गए थे। और संपूर्ण नगर में हर्ष और उल्लास था यही परंपरा आज भी चली आ रही है।


6. दीपावली का त्यौहार 5 दिनों तक चलता है। इसके पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दिवाली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवें दिन भैया दूज का त्यौहार मनाया जाता है।


7. दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में सभी लोग माता लक्ष्मी, गणेश जी और सरस्वती जी की विधि विधान से पूजा और अर्चना करते हैं।


8. गणेश - लक्ष्मी जी की पूजा होने के बाद सभी लोग अपने बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हैं।


9. दीपावली के दिन सभी लोग एक दूसरे को गिफ्ट उपहार या मिठाई भेंट स्वरूप देते हैं और एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं भी देते हैं।


10. दिवाली के दिन बच्चे बड़े और बुजुर्ग सभी लोग फुलझड़ी पटाखे आदि जलाते हैं और जमकर मिठाई पकवान और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लेते हैं। दीपावली का त्यौहार हमें अंधकार रूपी अज्ञान से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाने का संदेश देता है।


यह भी पढ़ें  👇


MP Board class 6th english varshik real paper 2023

Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2