स्वास्थ्य पर निबंध (health essay in Hindi

Ticker

स्वास्थ्य पर निबंध (health essay in Hindi

स्वास्थ्य पर निबंध (health essay in Hindi)

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वास्थ्य पर निबंध लेख में स्वागत है, यदि आप सभी स्वस्थ रहना चाहते हैं तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां हासिल करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट आप सभी के लिए बहुत उपयोगी है।


Table of contents 

प्रस्तावना

अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बातें

निबंध-1(250-300 शब्द

अच्छे स्वास्थ्य की परिभाषा

स्वास्थ्य को बनाए रखने का महत्व

निबंध  2(400 शब्द)

स्वास्थ्य को सुधारने की तकनीक

स्वास्थ्य आहार योजना का पालन करें

उचित विश्राम करें

व्यायाम

दिमागी खेल खेलें

सकारात्मक लोगों के साथ रहे

मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य की तरह महत्वपूर्ण है


प्रस्तावना


स्वास्थ्य एक व्यक्ति की शारीरिक , मानसिक और सामाजिक बेहतरी को संदर्भित करता है। एक व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेते हुए तब कहा जाता है जब वह किसी भी शारीरिक बीमारियों, मानसिक का तनाव से रहित होता है और अच्छे परस्परिक संबंधों का मजा उठाता है। पिछले कई दशकों मैं स्वास्थ्य की परिभाषा काफी विकसित हुई है। हालांकि इससे पहले इसे केवल एक व्यक्ति की भौतिक भलाई से जोड़ा जाता था पर अब उस स्थिति को संदर्भित करता है जब कोई व्यक्ति अच्छे मानसिक स्वास्थ्य का आनंद ले रहा है, आध्यात्मिक रूप से जागृत है और एक अच्छा सामाजिक जीवन जी रहा है।


स्वास्थ्य पर निबंध (health essay in Hindi


अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बातें


अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बातें निम्नलिखित है:-

•अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें प्रतिदिन व्यायाम व योग करना चाहिए, इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।


•हमें पौष्टिक भोजन का ही आहार करना चाहिए।


•नियमित रूप से चिकित्सक के पास जाकर जांच करनी चाहिए।


•पूरी नींद लेनी चाहिए। मनुष्य के लिए काम से काम 6 घंटे की नींद लेना आवश्यक है।


•सुबह-सुबह हमें रोज जाना घूमने जाना चाहिए|


•हमें हमेशा समय पर भोजन करना चाहिए और कहते समय ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए|


•हमें बाहर का खाना कम से कम खाना चाहिए|


निबंध-1(250-300 शब्द)


शास्त्रों में कहा गया है की स्वास्थ्य धन ही सर्व प्रमुख धन है।"आप क्या खा रहे हैं स्वास्थ्य का संबंध केवल इससे नहीं है बल्कि आप क्या सोच रहे हैं और क्या कह रहे हैं स्वास्थ्य का संबंध है इससे भी है। स्वास्थ्य का संबंध केवल शरीर से ही नहीं बल्कि मन की दृढ़ता से भी है।


अच्छे स्वास्थ्य की परिभाषा


1948 में विश्व संगठन ( डब्लयूएचओ ) मैं किसी व्यक्ति की संपूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्थिति को स्वास्थ्य में शामिल किया ना कि केवल बीमारी का अभाव/इसे लंबे समय के लिए अव्यहारिक मानकर खारिज कर दिया गया था


1980 में स्वास्थ्य की एक नई अवधारणा लाई गई। इसके तहत स्वास्थ्य को एक संसाधन के रूप में माना गया है। आज एक व्यक्ति को तब स्वस्थ माना जाता है जब वह अच्छा शारीरिक, सामाजिक, आध्यात्मिक और संज्ञानात्मक स्वास्थ्य का आनंद ले रहा है।


स्वास्थ्य को बनाए रखने का महत्व


परिवारिक जीवन में: कोई व्यक्ति जो शारीरिक रूप से अयोग्य  है वे अपने परिवार की देखभाल नहीं कर सकता है। इसी तरह कोई व्यक्ति मानसिक तनाव का सामना कर रहा है और अपनी भावनाओं को संभालने मैं अक्षम है तो वह परिवार के साथ अच्छे रिश्ते का निर्माण और उनको बढ़ावा नहीं दे सकता है।


निष्कर्ष


अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है। जब आप स्वस्थ होंगे तब आप अपने जीवन के हर पहलुओं की भी देखभाल करने में सक्षम होंगे। मनुष्य को धन और वैभव की ओर अंधी दौड़ को छोड़कर स्वास्थ्य के महत्व को समझाने की नितांत आवश्यकता है।


निबंध-2(400 शब्द)


प्रस्तावना


स्वास्थ्य उस स्थिति का नाम है जब एक व्यक्ति अच्छी तरह से शारीरिक और मानसिक रूप से फिट हो, सबसे अच्छे पारस्परिक संबंध हो और अध्यात्मिक रूप से जागृत हो। सेहतमंद जीवन का आनंद लेने के लिए अपने स्वास्थ्य के हार पहलूअत्यधिक ध्यान रखना चाहिए।


स्वास्थ्य को सुधारने की तकनीक


स्वास्थ्य का सुधार करने में सहायता करने के लिए कुछ सरल तरीके दिए गए हैं:


1. स्वास्थ्य आहार योजना का पालन करें


अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने की ओर पहला कदम विभिन्न सूक्ष्म पोषक तत्वों से समृद्ध आर होना है। आपके आर में विशेष रुप से ताजे फल और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल होनी चाहिए। इसके अलावा दालें , अंडे और डेयरी उत्पाद भी है जो आपके सामग्र विकास और अनाज में मदद करती है जो पूरे दिन चलने के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं।


2. उचित विश्राम करें


अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्तऊर्जा प्रदान करने और काम करने के लिए ऊर्जा बनाए रखना आवश्यक है। इसके लिए 8 घंटों के लिए सोना जरूरी है। किसी भी मामले में आपको अपनी नींद पर समझौता नहीं करना चाहिए। नींद की कमी आपको सुस्त बना देती है और आपको शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करती।


3. व्यायाम


आपको अपने पसंद के किसी भी शारीरिक व्यायाम में शामिल होने के लिए अपने दैनिक कार्यक्रम से कम से कम आधे घंटे का समय निकालना चाहिए। आप तेज चलना, जोगिंग, तैराकी, साइकिल चलाना, योग या अपनी पसंद कोई भी अन्य व्यायाम का प्रयास कर सकते हैं। यह आपको शारीरिक रूप से फिट रखता है और अपने दिमाग को आराम देने का एक शानदार तरीका भी है।


4. दिमागी खेल खेलें


जैसा कि आप के लिए शारीरिक व्यायाम में शामिल होना महत्वपूर्ण है आपके लिए दिमागी खेल खेलना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यह आपके संज्ञानात्मकस्वास्थ्य के लिए अच्छा है।


5. ध्यान लगाना


ध्यान आपके मन को शांत करने और आत्मनिरीक्षण 

करने का एक शानदार तरीका है। है आपको एक कुछ स्थिति में ले जाता हैं और आपके विचारों को एक अधिक स्पष्टता देता है।


6. सकारात्मक लोगों के साथ रहे


सकारात्मक लोगों के साथ रहना आवश्यक है। उन लोगों के साथ रहे जिनके साथ आप स्वस्थ और सार्थक चर्चाओं में शामिल हो सकते हैं तथा जो आपको बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। यह आपके भावनात्मक और सामाजिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है


7. प्रोटीन चेक-अप कराते हैं


वार्षिक स्वास्थ्य जांच करना एक अच्छा विचार है। सावधानी हमेशा इलाज से बेहतर है। इसलिए यदि आप अपनी वार्षिक रिपोर्ट मैं किसी भी तरह की कमी या किसी भी तरह के को देखते हैं तो आपको जरुर से मेडिकल सहायता प्राप्त करनी चाहिए और इससे पहले कि यह बड़े इसे ठीक लेना चाहिए।


8.निष्कर्ष 


आज के समय में लोग इतने व्यस्त है कि वह अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना भूल जाते हैं। यह समझाना आवश्यक है कि स्वास्थ्य सबसे पहले है। स्वास्थ्य को अनुकूलित करने और सेहतमंद रहने के लिए उपयुक्त बिंदुओं का पालन करना चाहिए।


निबंध-3(500 शब्द)


स्वास्थ्य शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण की स्थिति है। स्वास्थ्य का महत्व सबसे पहले है और बाकी सब कुछ इसके बाद में आता है। अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखना कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे हम किसी हवा में सांस लेते हैं, कैसा पानी पीते हैं, कैसा भोजन खाते हैं, किस तरह के लोगों से हम मिलते हैं और हम कैसा व्यायाम हम  करते हैं।


मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य की तरह महत्वपूर्ण है


जहां किसी व्यक्ति के प्रारंभिक बरसों से ही उसको शारीरिक रूप से फिट होने पर बहुत महत्व दिया जाता है वही कई लोग भावनात्मक और मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत और महत्व की अनदेखी करते हैं। यह सही समय है जब लोगों को यह समझाना चाहिए कि मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने और उस दिशा में काम करना कितना महत्वपूर्ण है।


माता-पिता को अक्सर अपने बच्चों के द्वारा खाए जाने वाले भोजन को और उनके शारीरिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता के स्तर को बनाए रखने को महत्व देते देखा जा सकता है। कई माताएं अपने बच्चों की खाने की आदतों पर चिंता करती देखी जा सकती है। वे अपने बच्चों को शारीरिक रूप से फिट और ऊर्जावान रखने के लिए अलग-अलग तरीकों का प्रयोग करते हुए भोजन करने के लिए मजबूर करते हैं लेकिन हमने शायद ही कभी यह जानने की कोशिश की है बच्चे के मन में क्या है चल रहा है। हमें यह समझाना चाहिए कि माता-पिता अक्सर अपने बच्चों को काम करने के लिए निर्देश देते हैं लेकिन इस चीज का विश्लेषण करने का प्रयास नहीं करते कि उनका बच्चा क्यों काम करने से बच रहा है या इंकार कर रहा है। बच्चों के साथ समय बीत ना और उनकी भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने की तरह उन्हें खिलाना भी महत्वपूर्ण होता है।


यह ना केवल बच्चों के लिए बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए अच्छा है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को इतना महत्व देना चाहिए जितना वह अपने शारीरिक स्वास्थ्य को देता है। इस बात की कमी की वजह से अवसाद कुछ रक्तचाप और तनाव जैसी समस्याएं जन्म ले रही है।


भारत में हेल्थ केयर


भारत के नागरिकों के लिए कोई राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा प्रणाली नहीं है। यही कारण है कि निजी क्षेत्र हमारे देश में मुख्य स्वास्थ्य प्रदाता है। देश में जहां-जहां पर सरकारी अस्पताल है वहां इलाज मुफ्त किया जाता है और लोगों को मुफ्त दवाइयां प्रदान की जाती हैं पर बहुत से लोग स्वच्छता की कमी के कारण इन अस्पतालों से दूर रहते हैं इसके अलावा चुकिं यह सेवाएं मुफ्त मुहैया कराई जाती हैं इसलिए यह लंबी लंबी लाइन लगती हैं।


सरकार को इन सुविधाओं को बनाए रखने के लिए काम करना चाहिए और इन्ही सुविधाओं की तरह और अधिक अस्पताल स्थापित करने चाहिए ताकि प्रत्येक नागरिक की जरूरतों को पूरा किया जा सके। भारत में आम आदमी को स्वास्थ्य देखभाल के लिए भारी मात्रा में पैसे की आवश्यकता होती है। उनके द्वारा की गई अधिकांश बचत अपने परिवार के स्वास्थ्य की देखभाल करने में खर्च होती है। जो लोग हेल्थकेयर बीमा खरीदते हैं उन्हें भी विभिन्न उपचारों के दौरान पैसे की जरूरत होती है क्योंकि इन पांलिसियो मैं बहुत कमियां होती है


निष्कर्ष


जीवन में हर कदम पर प्रतिस्पर्धा होती है ‌। प्रत्येक व्यक्ति दूसरे की बराबरी करना चाहता है चाहे वह स्कूल या कॉलेज स्तर पर हो या जीवन में स्वास्थ्य शैली को बनाए रखने की हो। लोगों को इस तथ्य को पहचानना चाहिए कि स्वास्थ्य पहले है। और जीवन के अन्य पहलुओं पर बेहतर काम करते हैं। सरकार को देश की भलाई के लिए अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान करनी चाहिए।


उपसंहार


आज हम सभी अपने जीवन में इतने अधिक व्यस्त हो गए हैं कि अपने स्वास्थ्य को देअर्ने देखा करने लगे हैं और फास्ट फूड जैसी वस्तुएं खा रहे हैं।


आज सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना आवश्यक है, जिससे लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और योग को अपने जीवन में अपनाएं


स्वस्थ रहने के लिए हमें सभी को आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है, जिससे हम स्वस्थ रहे और बीमारियों से दूर रहें। यह स्वास्थ्य हमें भगवान का दिया हुआ वरदान है, जिसकी हमें कद्र करनी चाहिए और हमेशा स्वस्थ रहने का प्रयास करना चाहिए।


स्वास्थ्य और सफलता


स्वास्थ्य और सफलता का बहुत गहरा संबंध होता है, स्वास्थ्य गोधन माना जाता है क्योंकि जब स्वास्थ्य अच्छा होता है तभी धन की प्रभाती होती है अर्थात जब किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा होगा तभी वह पैसा कमा सकता है कर कर के, अस्वस्थ व्यक्ति किसी भी प्रकार के कार्य को नहीं कर पाता है।


स्वस्थ व्यक्ति में शरीर स्वस्थ रहता है तथा मस्तिष्क भी स्वस्थ होता है जिसके कारण मनुष्य के मस्तिष्क का विकास होता है और मनुष्य मानसिक तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है जिससे मनु सफलता की ओर अग्रसर होता है और अपने लक्ष्योंको भी हासिल कर पाता है।


एक स्वास्थ्य दिमाग से ही बेहतर जीवन और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तथा अस्वस्थ व्यक्ति के अंदर नकारात्मकता का विचार आता है जो व्यक्ति के विकास में रुकावट डालता है।


मनुष्य के लिए जितना आवश्यक शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना होता है उतना ही आवश्यक मानसिक रूप से भी रहना होता है, क्योंकि व्यक्ति जब शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है तो उसे किसी भी कार्य को करने में उत्सुकता होती है और मानसिक रुप से स्वस्थ रहता है तो जीवन में कई विचार आते हैं जो सफलताओं को प्राप्त करता है।


जो व्यक्ति के मानसिक रूप से स्वास्थ्य नहीं रहता है वह उत्रति नहीं कर पाता और मानसिक रुप से स्वस्थ ना रहने पर व्यक्ति को तनाव हो जाता है जिसके कारण व्यक्ति बीमार हो जाता है और आगे  आगे नहीं बढ़ पाता,तथा व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं रहता है तो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भी फोकस नहीं कर पाता ।


स्वास्थ्य का ख्याल रखने का उपाय


हम सभी को अपने स्वास्थ्य पर पूर्ण रूप से ख्याल रखना चाहिए क्योंकि जो व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ रहना चाहता है उन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखना बहुत आवश्यक है।


FAQ question -


प्रश्न-शारीरिक स्वास्थ्य का महत्व.


उत्तर-पूर्ण स्वस्थ शारीरिक मानसिक और सामाजिक कल्याण की स्थिति है. स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार और नियमित रूप से व्यायाम करने की आवश्यकता होती है। व्यक्ति को उचित आश्रय में रहना चाहिए, पर्याप्त नींद लेनी चाहिए और स्वच्छता की अच्छी आदतें होनी चाहिए।


प्रश्न-स्वस्थ हमारे लिए क्यों जरूरी है।


उत्तर- स्वस्थ रहना बहुत ही आवश्यक है आधुनिक युग में खराब जीवनशैली के कारण हम अस्वस्थ रहने लगे हैं। इन सब के कारण हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियां हो जाती है तथा हमें स्वस्थ रहने के लिए अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है। यदि आपने दिन प्रतिदिन के जीवन में हम कुछ बातों का ख्याल रखें तो ऐसे में हम एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।


प्रश्न-स्वस्थ कैसे रहे पर निबंध।


उत्तर- योग और ध्यान से भी हमें अपने शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद मिलती है हमें नियमित रूप से अधिक पानी पीने की आदत को अपनाना चाहिए। पानी के नियमित सेवन करने से हमें शरीर से विषाक्त और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है खूब पानी पीना भी स्वस्थ जीवन शैली का एक हिस्सा है।


प्रश्न-मानव स्वास्थ्य पर टिप्पणी।


उत्तर- मानव स्वास्थ्य को मानव स्थिति के मानसिक शारीरिक और सामाजिक पहलुओं के संबंध में कल्याण की स्थिति के रूप में परिभाषित किया गया है। बीमारी की अनु शक्ति के कारण किसी व्यक्ति को केवल स्वस्थ नहीं कहा जा सकता है। वह या वह वास्तव में स्वस्थ रहने के लिए सभी तरह से अच्छा करने की जरूरत है।


इसे भी पढ़ें 

छत्तीसगढ़ पर निबंध


आंध्र प्रदेश पर निबंध





Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2