तमिलनाडु पर निबंध//essay on Tamil Nadu in Hindi

Ticker

तमिलनाडु पर निबंध//essay on Tamil Nadu in Hindi

तमिलनाडु पर निबंध//essay on Tamil Nadu in Hindi

नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में आप लोगों को बताएंगे तमिलनाडु पर निबंध essay on Tamil Nadu in Hindi तमिलनाडु तमिल साहिता सूचना तमिलनाडु भारत का एक दक्षिणी राज्य है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है।


Table of contents 

10 lines on Tamil Nadu in Hindi

What is Tamil Nadu famous for?

What are the five lines of Tamilnadu in Hindi.

What is the language of Tamilnadu in Hindi

What is the old name of Tamilnadu.

तमिलनाडु राज्य के बारे में हिंदी में जानकारी

तमिलनाडु के बारे में 10 लाइन

तमिलनाडु का पहनावा

तमिलनाडु की संपूर्ण जानकारी


तमिलनाडु पर निबंध//essay on Tamil Nadu in Hindi
तमिलनाडु पर निबंध//essay on Tamil Nadu in Hindi

तमिलनाडु के अन्य महत्वपूर्ण नगर मदुरै,त्रिचि(तिरुच्चि), कोयंबतूर, सेलम, तिरुनेलवेली है। इसके पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश कर्नाटक और केरल हैं तमिलनाडु में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तमिल है। तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री एम० के० स्टालिन और राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि है।


तमिलनाडु पर निबंध essay on Tamilnadu in Hindi


तमिलनाडु साउथ इंडिया का सबसे बड़ा राज्य है। भारत के दक्षिणी राज्य में प्रमुख तमिलनाडु का प्राकृतिक सौंदर्यता बड़ा ही मनमोहक है। प्राचीन काल में इस प्रदेश में कई राजवंशों ने शासन किया।


यह स्थल सदियों से तमिल भाषी लोगों की भूमि रही है इसी कारण तमिलनाडु का पुराना नाम तमिल कम है। यहां पर विदेशियों जैसे पुर्तगाली डच फ्रांसीसियो और अंग्रेजों ने लंबे समय तक राज किया।


लेकिन तमिलनाडु के लोग अपने संस्कृति और परंपरा को संजोए रखा। यहां लोग धर्मावलंबी होने के साथ-साथ बहुत ही शिष्ट और कर्तव्य परायण हैं तमिलनाडु में विश्व प्रसिद्ध कई अद्वितीय मंदिर स्थित हैं। यहां की स्थापत्य कला की द्रविड़ शैली व वास्तुकला पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। वास्तुकला की द्रविड़ शैली तमिलनाडु की पहचान है। यहां से निर्मित कुंभकोणम रामेश्वरम महाबलीपुरम आदि मंदिरों की भव्यता और अनोखी स्थापत्य शैली की कोई मिसाल नहीं है पोंगल यहां के लोगों का मुख्य त्योहार है।


इस लेख में तमिलनाडु की संस्कृति इतिहास भाषा तमिलनाडु के जिले प्रमुख पर्यटन रहन-सहन व वेशभूषा एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से बताएंगे।


तमिलनाडु का इतिहास history of Tamilnadu in Hindi

इस प्रदेश का इतिहास प्रागैतिहासिक कालीन माना जाता है इतिहासकारों के अनुसार इस प्रदेश का इतिहास संभवत सिंधु नदी घाटी सभ्यता से पूर्व काल का हो सकता है।


इसकी लिखित इतिहास की बात की जाए तो संगम ग्रंथों में इसका कुछ उल्लेख मिलता है लेकिन स्पष्ट नहीं है। लेकिन पढ़ लो राजवंशी के शासनकाल में इस प्रदेश के बारे में लिखित इतिहास उपलब्ध है।


सदियों तक यह भूभाग चालुक्य, चोल, शेर और पंडया साम्राज्य के शासकों के सासंका उठा-पटक का गवाह रहा। इन राजवंशों के काल में प्रचलित वास्तुकला आज भी देखी जा सकती है। इस प्रदेश में पल्लव राजवंशों के समय द्रविड़ शैली की वास्तुकला अपने चरम पर थी। बाद में चोर राजाओं का राज्य हुआ जिन्होंने यह करीब 200 साल तक राज किया।


चोल राजाओं के पतन के बाद तमिलनाडु पर बहमनी सल्तनत के तहत मुस्लिम शासकों का राज कायम हुआ। अलाउद्दीन खिलजी के सेना प्रमुख ने भारत ने संपूर्ण दक्षिण क्षेत्र पर अपना अधिकार कर लिया।


बाद में इस क्षेत्र में विजयनगर साम्राज्य ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली विजयनगर को हिंदू राजाओं ने तमिलनाडु के अलाउद्दीन खिलजी के कब्जे से छीन कर अपने अधीन कर लिया। तालीकोटा की लड़ाई के बाद विजय नगर साम्राज्य का पतन हो गया। कालांतर में इस प्रदेश पर पुर्तगाली, फ्रांसीसी, डच और अंग्रेजों ने पहले व्यापारिक केंद्र खोला।


लेकिन अंग्रेजों ने यहां ईस्ट इंडिया कंपनी के तहत  बाकी यूरोपीय देशों का वर्चस्व खत्म कर दिया। धीरे-धीरे उन्होंने तमिलनाडु सहित पूरे भारत को अपने अधीन कर लिया।


तमिलनाडु पर निबंध//essay on Tamil Nadu in Hindi
तमिलनाडु पर निबंध//essay on Tamil Nadu in Hindi

तमिलनाडु राज्य का गठन


संयुक्त मद्रास राज्य के पुनर्गठन के बाद दक्षिण भारत का तमिलनाडु एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। सन 1960 में राज्य के गठन के समय इसका नाम मद्रास राज्य था। लेकिन सन 1969 में मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु रखा गया तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है जो इस राज्य का सबसे बड़ा शहर माना जाता है।


तमिलनाडु के राजनीतिक व्यवस्था


भारत के दक्षिण में स्थित यह राज्य 234 विधानसभा सीटों में बटा हुआ है राज्य में लोकसभा की सीटों की संख्या 39 तथा राज्यसभा की कुल सीटें 18 है। सन 1950 में राज्य के गठन के बाद इसके प्रथम मुख्यमंत्री पी. एस. कुमार स्वामी राजा थे। तमिलनाडु के प्रथम राज्यपाल होने का श्रेय सरदार उज्जवल सिंह का प्राप्त है।


तमिलनाडु में कुल 33 जिले हैं इन जिलों के नाम इस प्रकार हैं-


चेन्नई जिला, डिंडीगुल जिला, तंजावर जिला ,अरियालूर जिला, इरोड जिला, कल्लकुर्ची जिला, कांचीपुरम जिला, कुड्डलोर जिला, कृष्ण गिरी जिला, कन्याकुमारी जिला, करूर जिला, कोयंबटूर जिला, तिरुचिरापल्ली जिला, तिरुपुर जिला, तिरुवन्नामलई जिला, तिरुवल्लूर जिला, तिरुवारूर जिला, तिरुनेलवेली जिला, तूतुकुड़ी जिला, तेनी जिला, वेल्लूर जिला, शिवगंगा जिला, सेलम जिला, धर्मपुरी जिला, नागपट्टनम जिला, नामकक्ल जिला, नीलगिरी जिला, पुदुकोट्टई जिला, पेरंबलूर जिला, और मदुरई जिला।


तमिलनाडु का भूगोल


भारत के सुदूर दक्षिण में स्थित इस राज्य के दक्षिण में 3 महासागर आकार का मिलन होता है यह कहा जा सकता है कि तमिलनाडु बंगाल की खाड़ी अरब सागर और हिंद महासागर के मुहाने पर स्थित है।


भारत के राज्य तमिलनाडु का क्षेत्रफल 130058 वर्ग किलोमीटर है तमिलनाडु की चौहद्दी के रूप में इसके पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में केरल स्थित है इसके उत्तर में आन्ध्र प्रदेश व कर्नाटक और दक्षिण में हिंद महासागर स्थित है।


तमिलनाडु की प्रमुख नदियों में कावेरी पलार, नोय्यल थामिराबरानी, वैगई, मोयर, पेन्नायर और अमरावती के नाम हैं। तमिलनाडु के प्रमुख शहर में चेन्नई, कोयंबतूर, मदूरै, सालेम, तिरूचिरापल्ली तिरूपुर वेल्लोर आदि आते हैं।


चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का तथा दलहनी फसल तमिलनाडु के मुख्य फसल कहलाता है यहां के नकदी फसल में कपास गन्ना चाय कॉफी और नारियल की खेती प्रसिद्ध है।


तमिलनाडु की संस्कृति

तमिलनाडु की संस्कृति काफी प्राचीन मानी जाती है इस राज्य की संस्कृति को यहां मनाए जाने वाले त्योहार पोंगल जलीकट्टू के दौरान देखा जा सकता है यहां के प्राचीन मंदिर से भी तमिलनाडु के प्राचीन संस्कृति की झलक मिलती है।



तमिलनाडु के कई लोक नृत्य प्रसिद्ध है जो इस राज्य की संस्कृति और परंपरा को दर्शाती है। इसमें तमिलनाडु का तमिलनाडु लोक नृत्य चकई अट्टम सबसे प्रसिद्ध है। तमिलनाडु के प्रमुख नृत्य भरतनाट्यम इस के जीवंत संस्कृति को दर्शाता है।


अंग्रेजों ने तमिलनाडु सहित पूरे भारत पर राज किया। लेकिन तमिलनाडु के निवासियों के हृदय में बसे अनेक पुरातन संस्कृति के प्रेम को परिवर्तन करने में कामयाब नहीं हो सके।


तमिलनाडु का रहन सहन

किसी भी प्रदेश के रहन-सहन वहां की वेशभूषा आवाज नृत्य और त्यौहार से साफ दिखाई पड़ता है। तमिलनाडु भारत के एक संपन्न राज्य है जो इसके रहन-सहन में साफ दृष्टिगोचर है। तमिलनाडु के लोग पक्के मकान में रहते हैं।


समुद्र के किनारे स्थित होने के कारण यहां गर्मी ज्यादा पड़ती है। यहां के लोगों की आजीविका का मुख्य साधन खेती के साथ मछली पालन है यहां के लोग सभी त्यौहारों को बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं।


तमिलनाडु की भाषा


तमिलनाडु में तमिल भाषा बोली जाती है। यह भारत के दक्षिण में स्थित तमिलनाडु राज्य की आधिकारिक भाषा है तमिल भाषी प्रदेश होने के कारण है इस प्रदेश का नाम तमिलनाडु पड़ा तमिल भाषा का इतिहास प्राचीन माना जाता है।


इसके अलावा यहां अंग्रेजी का भी प्रयोग किया जाता है अब धीरे-धीरे यहां के लोग हिंदी भाषा में भी बोलने और समझने लगे हैं इसके अलावा तमिलनाडु की कुछ विशेष क्षेत्र में लोग कन्नड़ तेलुगू और मलयालम भी बोलते हैं।


तमिलनाडु का भोजन


तमिलनाडु के पारंपरिक भोजन में चेतेनाडु, मसाला डोसा, इडली, सांभर, उतपम, सादा डोसा वडा आदि प्रमुख हैं। तमिलनाडु के मुख्य भोजन में चावल की प्रधानता दिखती है। यहां लोग लेमन चावल, सांभर चावल, दही चावल आदि खूब प्रयोग करते हैं। यहां के भोजन में नारियल और इमली का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है।


तमिलनाडु का पहनावा

तमिलनाडु की वेशभूषा में यहां के पुरुष कमर के ऊपर धोती को लूंगी की तरह पहनते हैं शरीर के ऊपरी हिस्से में शर्ट पहनते हैं कंधे पर गमछे की तरह एक लंबा परिधान रखा जाता है। तमिलनाडु की महिलाएं कांजीवरम साड़ी पहनती हैं लेकिन आधुनिकता की दौड़ में लोग शर्ट पैंट और जींस पैंट भी पहनने लगे हैं।



10 लाइन तमिलनाडु पर निबंध


1-तमिलनाडु राज्य का स्थान भारत के दक्षिण में है।


2-तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई है।


3-तमिलनाडु का सबसे बड़ा शहर चेन्नई है।


4-तमिलनाडु की कुल जनसंख्या 72147030 है।


5-इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 130058 किलोमीटर है।


6-तमिलनाडु की राजभाषा तमिल है।


7-इस राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ है।


8-इस राज्य में कुल 32 जिले हैं।


9-तमिलनाडु राज्य पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है।


10-कन्याकुमारी पर्यटन क्षेत्र तमिलनाडु का प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र है।


10 lines on Tamil Nadu


1) Tamil Nadu is a state in the southern part of India.


2) The capital of Tamil Nadu is Chennai, which is also the largest city in the state.


3) Tamil Nadu has a long history dating back to the ancient Tamil civilization.


4) Tamil Nadu is known for its rich cultural heritage, including its language, literature, music, and dance.


5) The state is also home to several important Hindu temples, including the Meenakshi Temple in Madurai and the Brihadeeswarar Temple in Thanjavur.


6) Tamil Nadu is known for its fertile land and is a major agricultural producer, with crops such as rice, sugarcane, and bananas being widely cultivated.


7) The state is also home to a number of industries, including textiles, automobiles, and technology.


8) Tamil Nadu is home to several national parks and wildlife sanctuaries, including the Mudumalai National Park and the Indira Gandhi Wildlife Sanctuary.


9) The state is known for its beaches, with popular destinations including Marina Beach in Chennai and Kanyakumari Beach in the southernmost tip of the state.


10) Tamil Nadu is known for its delicious cuisine, which includes dishes such as idli, dosa, and sambar.


उम्मीद करती हूं दोस्तों यह लेख आप लोगों को पसंद आया होगा अगर पसंद आया हो तो अपने दोस्तों में जरूर शेयर करें। और साथ ही दोस्तों कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं यह लेख कैसा लगा धन्यवाद दोस्तों।


इसे भी पढ़ें 

छत्तीसगढ़ पर निबंध


तमिलनाडु पर निबंध


आंध्र प्रदेश पर निबंध





Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2