RBSE Board class 11th Hindi varshik paper 2023 || राजस्थान बोर्ड कक्षा 11वीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023

Ticker

RBSE Board class 11th Hindi varshik paper 2023 || राजस्थान बोर्ड कक्षा 11वीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023

RBSE Board class 11th Hindi varshik paper 2023 || राजस्थान बोर्ड कक्षा 11वीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023 

आरबीएसई बोर्ड कक्षा 11 हिंदी का पेपर वार्षिक परीक्षा 2023,वार्षिक परीक्षा 2023 कक्षा 11 हिंदी का पेपर,class 11 hindi paper 2023,varshik pariksha 2023 kaksha 11 hindi paper,kaksha 11 hindi anivarya ka paper varshik pariksha 2023,class 11th hindi annual exam model paper 2023 || कक्षा ग्यारहवीं हिंदी वार्षिक परीक्षा मॉडल पेपर 23,class 11th hindi paper 2023,hindi class 11th 2023 paper,class 11th hindi annual exams model paper 2023,class 11th hindi varshik paper 2023 RBSE board,

आरबीएसई बोर्ड कक्षा 11 हिंदी का पेपर वार्षिक परीक्षा 2023,वार्षिक परीक्षा 2023 कक्षा 11 हिंदी का पेपर,class 11 hindi paper 2023,varshik pariksha 2023 kaksha 11 hindi paper,kaksha 11 hindi anivarya ka paper varshik pariksha 2023,class 11th hindi annual exam model paper 2023 || कक्षा ग्यारहवीं हिंदी वार्षिक परीक्षा मॉडल पेपर 23,class 11th hindi paper 2023,hindi class 11th 2023 paper,class 11th hindi annual exams model paper 2023,class 11th hindi varshik paper 2023 RBSE board,
RBSE Board class 11th Hindi varshik paper 2023

आरबीएसई बोर्ड वार्षिक परीक्षा, 2022-23 

कक्षा - 11 XI

विषय - हिन्दी अनिवार्य

समय:3.15 घंटे                                 पूर्णांक-100


प्रश्न 1. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-              5 


फल की विशेष आसक्ति से कर्म के लाघव की वासना उत्पन्न होती है, चित्र में यही आता है कि कर्म बहुत कम या बहुत सरल करना पड़े और फल बहुत-सा मिल जाये। श्रीकृष्ण ने कर्म- मार्क से फलासक्ति की प्रबलता हटाने का बहुत ही स्पष्ट उपदेश दिया, पर उनके समझाने पर भी भारतवासी इस वासना से ग्रस्त होकर कर्म से उदास हो बैठे और फल के इतने पीछे पड़े  कि गली में ब्राह्मण को एक पेठा देकर पुत्र की आशा करने लगे, चार आने रोज का अनुष्ठान कराके व्यापार लाभ-शत्रु पर विजय, रोग से मुक्ति, धन-धान्य की वृद्धि तथा और भी न जाने क्या-क्या चाहने लगे। आसक्ति प्रस्तुत या उपस्थित वस्तु में ही ठीक कही जा सकती है। कर्म सामने उपस्थित रहता है। इससे आसक्ति उसी में चाहिए। फल दूर रहता है, इससे उसकी ओर कर्म का लक्ष्य काफी है। जिस आनंद से कर्म की उत्तेजना होती है और जो आनंद कर्म करते समय तक बराबर चला चलता है उसी का नाम उत्साह है।


(1) गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।


(2) "फल की विशेष आसक्ति से कर्म के लाघव की वासना उत्पन्न होती है।" इस कथन के माध्यम से लेखक क्या कहना चाहता है?


(3) श्रीकृष्ण ने कर्म मार्ग से फलासक्ति की प्रबलता हटाने का बहुत ही स्पष्ट उपदेश दिया था।" से क्या तात्पर्य है?


(4) उत्साह क्या है?


(5) भारतवासी किस वासना से ग्रस्त होकर कर्म करते है? 


प्रश्न 2. निम्नलिखित अपठित पद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-          5


घर कर चरण विजित भृगो पर झण्डा वही उड़ाते है 

अपनी ही अँगुली पर जो खंजर की जंग छुड़ाते है।  

पड़ी समय से होड़ खींच मत तलवों से काँटे रुककर, 

फूँक-फूँक चलती न जवानी, काँटो से बचकर झुककर ।

नींद कहाँ उनकी आँखों में जो धुन के मतवाले हैं। 

गति की तृष्णा और बढ़ती है, पड़ते जब पग में छाले है। जागरूक की जय निश्चित है, हार चुके सोने वाले 

लेना अनल किरीट भाल पर, ओ आशिक होने वाले।


(1) उपर्युक्त पद्यांश का उचित शीर्षक लिखो।


(2) कवि के अनुसार "गति की तृष्णा" से क्या अभिप्राय है और वह कब बढ़ती है?


(3) कवि ने जवानी की क्या विशेषता बताई है? 


(4) कविता के अनुसार किसकी जय निश्चित है।


(5) 'धर कर चरण विजित श्रृगो पर झण्डा वही उड़ाते है', पंक्ति का आशय स्पष्ट करो।


प्रश्न 3. उत्पत्ति के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते हैं ? प्रकारों के नाम लिखो।        1


प्रश्न 4. विकारी शब्द किसे कहते है?       1


प्रश्न 5. क्रिया किसे कहते है?        1


प्रश्न 6. देशज शब्द किसे कहते है?         1


प्रश्न 7. 'तुम बहुत धीरे-धीरे चलते हो।' वाक्य में निहित क्रिया विशेषण पद छांटकर उसकी परिभाषा लिखो।        1


प्रश्न 8. 'सारंग' शब्द के कोई दो अर्थ लिखो।            1


प्रश्न 9. संयुक्त और मिश्र वाक्य में क्या अन्तर है? उदाहरण द्वारा स्पष्ट करो।         2 


प्रश्न 10. उचित विराम चिह्न लगाइए-       2

(1) भगतसिंह नही रहे वे अमर हो गए

(2) सभी के जीवन में सुख-दुख तो आते ही रहते हैं


प्रश्न 11. किसी एक विषय पर 450 शब्दों में सारगर्भित निबंध लिखिए-             10


(1) महिला सशक्तिकरण


(2) राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान


(3) पर्यावरण संरक्षण


प्रश्न 12. निम्नलिखित गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या करो-      7


अर्थ की जिस शिला पर हमारे युग के न जाने कितने साधकों की, तरिया चूर-चूर हो चुकी है, उसी को वे अपने अदम्य वेग में पार कर आये है। उनके जीवन पर उस संघर्ष के जो आघात है वे उनकी हार के नहीं शक्ति के प्रमाण-पत्र है। उनके कठोर श्रम, गम्भीर दर्शन और सजग कला की त्रिवेणी न अछोर मरू में सूखती है न अकूत समूद्र में अस्तित्व खोती है।

अथवा 

इन लक्ष्यों को आसानी से हासिल करने के लिए वे शिष्टाचार के नियमों को सीखते हैं और अपने आपको रीति-रिवाजों, परम्पराओं, आचार संहिता और इसी तरह की दूसरी चीजों में ढालते है। आज के नौजवान को जीवन-शैली को स्व पराजय की ओर ले जाने वाले इन रास्तों से बचना चाहिए। भौतिकता अर्जित करने के लिए कार्य करने की संस्कृति और उससे मिलने वाले प्रतिफल को अपने जीवन से अलग कर देना चाहिए जब मैं अमीर, सत्ता संपन्न शिक्षित लोगों को अपने भीतर शांति के लिए तड़पने, छटपटाने, संघर्ष करते देखता हूं तो अहमद जलालुद्दीन और अर्यादुर्र सोलोमन जैसे लोग याद आते हैं। पास में कुछ भी नहीं होते हुए वे कितने खुश थे।


प्रश्न 13. निम्नलिखित पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या करो-      7


इस नदी की धार ठंडी हवा आती तो है 

नाव जर्जर ही सही, लहरों से टकराती तो है। 

एक चिनगारी कही से ढूंढ लाओ दोस्तों,

इसलिए में तेल से भीगी हुई बाती तो है।

अथवा

क्रीड़ा होती हथियारों से, होती थी केलि कटारों से।

अमि धार देखने को उँगली, कट जाती थी तलवारों से ॥ हल्दीघाटी का वैभव-पथ रंग दिया गया था खूनों से। जननी-पद-अर्चन किया गया जीवन के विकच प्रसूनों से ।।


प्रश्न 14. निम्नलिखित निबंधात्मक प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 2×4=8 


(1) हमारे देश का विकास उधार की वैसाखियों के सहारे हुआ है? पठित पाठ के आधार पर अपने तार्किक विचार लिखिए।

अथवा

'अतिथि देवो भव:' के सन्दर्भ में प्राचीन और आधुनिक व्यवहार के अंतर को स्पष्ट कीजिए? 


(2) 'धरती धोरा री' कविता के आधार पर राजस्थान के प्रमुख अंचलों की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए?

अथवा 

पठित गजलों के आधार पर दुष्यन्त कुमार के काव्य की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।


प्रश्न 15. निम्नलिखित लघुत्तरात्मक प्रश्नों के उत्तर दीजिए-  10


(1) 'शिवाजी का सच्चा स्वरूप' एकांकी की आधार पर शिवानी की चारित्रित विशेषताएँ लिखिए।


(2) हल्दीघाटी का भैरवपथ खून से क्यों रंग दिया था? 


(3) सेस सुरेश दिनेश गनेस प्रजेस धनेस महेस मनावौ।

कोक भवनी भजौ, मन को सब आस सबै विधि जाइ पुरावौ।।

पंक्ति का काव्य सौंदर्य स्पष्ट करो।


प्रश्न 16. अति लघुत्तरात्मक प्रश्नों के उत्तर दीजिए-     1x2=2


(1) मीरां किसकी अनन्य भक्त थी? 


(2) 'जागो फिर एक बार' कविता में कौनसा रस है? यह कविता युवा पीढ़ी को क्या संदेश देती है?


प्रश्न 17. 'महादेवी वर्मा' अथवा 'रामधारी सिंह दिनकर' का साहित्यिक परिचय दीजिए।      6


प्रश्न 18. निम्नलिखित निबंधात्मक प्रश्न का उत्तर दीजिए-   6


'जैसलमेर की राजकुमारी' कहानी नारी के कुशल प्रबन्धन तथा सूझ बूझ को अभिव्यक्त करती है। अपने विचार व्यक्त कीजिए।

अथवा

एटम बम कहानी की मूल संवेदना स्पष्ट कीजिए। 


प्रश्न 19. लघुत्तरात्मक प्रश्नों के उत्तर दीजिए (कोई तीन प्रश्न ) -

3x3=9


(1) जैसलमेर की राजकुमारी पाठ के आधार पर मलिक काफूर की चारित्रिक विशेषताएं लिखो। 


(2) 'ताई' कहानी पारिवारिक सम्बन्धों की विसंगतियों को उजागर करती है। कैसे? स्पष्ट करो।


(3) जिस दिन देशभक्त के जीवन का अन्तिम पृष्ठ लिखा जाने वाला था-उस दिन स्वर्ग-लोक में आनन्द का अपार पारावार क्यों उमड़ रहा था? 


(4) 'खेल' कहानी में बालकों की क्रीड़ाओं का सहन और स्वाभाविक चित्रण है। कैसे? स्पष्ट करों।


प्रश्न 20. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-


(1) सोशल मीडिया की शक्तियों और खबरों का उल्लेख कीजिए।       4


(2) एक अच्छे पत्र की पाँच विशेषताएँ लिखिए?       4


(3) हिन्दी का पहला दैनिक पत्र कौनसा था ? कब व कहां से निकला?           2


(4) प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डाबड़ी की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग, जोधपुर को निःशुल्क पाठयपुस्तकें उपलब्ध करवाने हेतु कार्यालय-पत्र लिखिए।            5


Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2