RBSE Board class 11th History varshik paper solution 2023 || आरबीएसई बोर्ड कक्षा 11वीं इतिहास वार्षिक पेपर 2023

Ticker

RBSE Board class 11th History varshik paper solution 2023 || आरबीएसई बोर्ड कक्षा 11वीं इतिहास वार्षिक पेपर 2023

RBSE Board class 11th History varshik paper solution 2023 || आरबीएसई बोर्ड कक्षा 11वीं इतिहास वार्षिक पेपर 2023

class 11th history varshik paper 2023,etihas ka varshik paper 2023 class 11th RBSE board,class 11 itihas varshik paper 2023,varshik pariksha class 11th history ka paper,rbse board class 11th history ka paper 2022,history ka varshik paper 2023 kaksha 11vi,कक्षा 11 इतिहास पेपर वार्षिक परीक्षा 2022,etihas ka paper class 11th varshik pariksha, ओरिजिनल इतिहास पेपर वार्षिक परीक्षा कक्षा 11,class 11th history paper 2021 22,rbse board 12th history paper solution 2023

class 11th history varshik paper 2023,etihas ka varshik paper 2023 class 11th RBSE board,class 11 itihas varshik paper 2023,varshik pariksha class 11th history ka paper,rbse board class 11th history ka paper 2022,history ka varshik paper 2023 kaksha 11vi,कक्षा 11 इतिहास पेपर वार्षिक परीक्षा 2022,etihas ka paper class 11th varshik pariksha, ओरिजिनल इतिहास पेपर वार्षिक परीक्षा कक्षा 11,class 11th history paper 2021 22,rbse board 12th history paper solution 2023

              राजस्थान बोर्ड वार्षिक परीक्षा, 2022-23 

कक्षा - 11 

विषय - इतिहास 

समय:3.15 घंटे                                  पूर्णांक-80


प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए–

          (1×6=6)


1. विश्व में शहरी जीवन की शुरुआत सबसे पहले कहां हुई थी?

(अ) चीन में                              (ब) मेसोपोटामिया में

(स) मिस्र में                              (द) भारत में

उत्तर –  (ब) मेसोपोटामिया में


2. रोम में प्रिंसिपेट की स्थापना कब हुई थी?

(अ) 14 ईसवी                           (ब) 14 ईसवी पूर्व

(स) 27 ईसवी पूर्व                       (द) 46 ईसवी पूर्व

उत्तर – (स) 27 ईसवी पूर्व


👉Rbse class 11th economics varshik pepar


3. कुरिलताई क्या थी?


(अ) मंगोलों की सैन्य टुकड़ी                                    

(ब) मंगोलों की युद्ध रणनीति

(स) मंगोलों की संचार व्यवस्था                                     

(द) मंगोल सरदारों की परिषद

उत्तर – (द) मंगोल सरदारों की परिषद


4. मठों में रहने वाले भिक्षुओं को किस नाम से जाना जाता था?

(अ) मोंक                                      (ब) पादरी

(स) विशप                                     (द) पोप

उत्तर – (अ) मोंक


5. जर्मनी में धर्म सुधार आंदोलन के प्रणेता कौन थे?

(अ) ज्विंगली                              (ब)जॉन कॉल्विन

(स) मार्टिन लूथर                          (द) इरैस्मस 

उत्तर – (स) मार्टिन लूथर


6. यूरोपियों द्वारा उपनिवेशों की स्थापना का क्या कारण था?

(अ) कच्चे माल की प्राप्ति                                     

(ब) निर्मित माल की खपत

(स) अधिकाधिक लाभ कमाना                                      

(द) उक्त सभी 

उत्तर – (द) उक्त सभी 


प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए–           (1×7=7)


1.उर, उरूक मारी नगरों का संबंध ………….. सभ्यता से है।

उत्तर – मेसोपोटामिया

2. 'ओल्ड टेस्टामेंट' ……….. पुस्तक का भाग है।

उत्तर – बाइबिल

3. रोम में प्रचलित चांदी के सिक्कों को ………. कहा जाता था।

उत्तर – दिनार

4. मंगोल लोग ………… समाज से संबंधित थे।

उत्तर – यायावर 

5. सामंतवादी समाज में सर्वोच्च स्थान ……….. का था।

उत्तर – राजा

6. जज द्वारा किसानों से लिया जाने वाला कर ……. कहलाता था।

उत्तर – टीथ

7. वर्तमान में जापान की राजधानी ……… है।

उत्तर – टोक्यो


प्रश्न 3. सही जोड़ियां बनाकर लिखिए–          (1×6=6)


सूची I                                          सूची II


1.तस्मान                    —               1854 ईसवी

2.जेम्स कुक                —           दी लास्ट जजमेंट

3.कनगावा संधि            —            1868 ईस्वी

4.चीन में गणतंत्र           —            तस्मानिया

की स्थापना

5. जापान में शोगून        —           1912 ईस्वी

सत्ता का पतन

6. माइकल एंजिलो         —        न्यू साउथ वेल्स


उत्तर –


सूची I                                          सूची II


1.तस्मान                    —              तस्मानिया

2.जेम्स कुक                —           न्यू साउथ वेल्स

3.कनगावा संधि            —            1854 ईसवी

4.चीन में गणतंत्र           —           1912 ईस्वी

की स्थापना

5. जापान में शोगून        —           1868 ईस्वी

सत्ता का पतन

6. माइकल एंजिलो         —        दी लास्ट जजमेंट


प्रश्न 4. सत्य/असत्य लिखिए–                   (1×6=6)


1. मेसोपोटामिया की सभ्यता सिंधु नदी के किनारे विकसित हुई थी।

उत्तर – असत्य 

2. ऑगस्टस, जूलियस सीजर का दत्तक पुत्र था।

उत्तर – सत्य 

3. रोमन साम्राज्य में संयुक्त परिवार का प्रचलन था।

उत्तर – असत्य 

4. मंगोल पश्चिमी यूरोप के मूल निवासी थे।

उत्तर – असत्य 

5. 'यास' चंगेज खान की विधि संहिता थी।

उत्तर – सत्य 

6. सामंतवाद की प्रथा का प्रादुर्भाव सर्वप्रथम भारत में हुआ था।

उत्तर – असत्य 


प्रश्न 5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए–      (1×7=7)


1. किस रोमन सम्राट के शासनकाल के 'पैक्स रोमाना' के नाम से जाना जाता है।

उत्तर – ऑगस्टस

2. मंगोलिया राष्ट्र का महानायक किसे कहा जाता है?

उत्तर – चंगेज खान

3. मैनर क्या था?

उत्तर – सामंतों का निवास स्थल

4. 'यूटोपिया' के लेखक कौन थे?

उत्तर – सर टॉमर मूर

5. दूरबीन का आविष्कार किसने किया था?

उत्तर – गैलीलियो

6. ऑस्ट्रेलिया की खोज किसने की थी?

उत्तर – कैप्टन जेम्स

7. पहला अफीम युद्ध कब हुआ था?

उत्तर – 1840 ईस्वी


प्रश्न 6. मेसोपोटामिया सभ्यता की दो प्रमुख विशेषताएं लिखिए।

उत्तर – मेसोपोटामिया सभ्यता की दो प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

1.मेसोपोटामिया की सभ्यता एक नगरीय सभ्यता थी।

2. मेसोपोटामिया की सभ्यता में लेखन कला का आविष्कार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी ‌


प्रश्न 7. गिल्गेमिश कौन था? उसने किस महाकाव्य की रचना की?

उत्तर – गिल्गेमिश मेसोपोटामिया के उरूक नगर का पौराणिक राजा था। उसके द्वारा रचित महाकाव्य को 'गिल्गेमिश महाकाव्य' के नाम से जाना जाता है।


प्रश्न 8. व्रत वृतांत क्या है?

उत्तर – समकालीन व्यक्तियों द्वारा लिखित तत्कालीन इतिहास, जिसे प्रतिवर्ष लिखा जाता था, 'व्रत वृतांत' कहलाता था।


प्रश्न 9. कुबकुर क्या है?

उत्तर – मंगोलों द्वारा हरकारा पद्धति (संचार व्यवस्था) के संचालन के लिए एक विशेष प्रकार का कर लगाया जाता था, जिसे 'कुबकुर' के नाम से जाना जाता था। इस कर के अंतर्गत यायावर लोग अपने पशु समूहों का दसवां हिस्सा कर के रूप में दिया करते थे।


प्रश्न 10. सामंती व्यवस्था में सर्फ कौन थे?

उत्तर – सामंतवादी समाज में दासों को 'सर्फ' कहा जाता था। दूसरे शब्दों में इन्हें दास समान कहा जा सकता है। इनके पास अपनी भूमि नहीं होती थी, इन्हें सामंतों की भूमि पर काम करना होता था। ये जीवन भर अपने सामंतों के खेतों पर काम करते थे तथा उन्हें छोड़कर नहीं जा सकते थे। इनकी स्थिति दयनीय थी।


प्रश्न 11. 'न्यू टेस्टामेंट' क्या है?

उत्तर – 'न्यू टेस्टामेंट' बाइबल का वह खंड है, जिसमें ईसा मसीह का जीवन चरित्र, धर्मोंपदेश और उनके प्रारंभिक अनुयायियों का उल्लेख है।


प्रश्न 12. 'मानवतावाद' से आपका क्या तात्पर्य है? संक्षेप में बताइए।

उत्तर – मानवतावाद का तात्पर्य उस विचारधारा से है, जिसमें मानव की विभिन्न समस्याओं का अध्ययन कर समस्याओं को सुलझाने पर बल दिया जाता है एवं मानव जीवन का चहुंमुखी विकास कर उसके जीवन को सुखी एवं समृद्ध बनाने का प्रयास किया जाता है।


प्रश्न 13. 'नेटिव' शब्द का अर्थ समझाइए।

उत्तर – 'नेटिव' का मतलब होता है-ऐसा व्यक्ति जो अपने मौजूदा निवास स्थान में ही पैदा हुआ था। बीसवीं शताब्दी के आरंभिक वर्षों तक यह पद यूरोपीय लोगों द्वारा अपने उपनिवेशों के वाशिंदों के लिए प्रयुक्त किया जाता था।


प्रश्न 14. 'ऐवॉरिजिनीज' कौन थे?

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया में आदिमानव को 'ऐवॉरिजिनीज' के नाम से जाना जाता है। आदिमानव ऑस्ट्रेलिया में लगभग 40000 वर्ष पहले और संभवत: इससे भी पहले निवास करते थे, ऐसा माना जाता है।


प्रश्न 15. मुत्सुहितों के विषय में आप क्या जानते हैं?

उत्तर – मुत्सुहितों, 1867 ईस्वी में जापान के सम्राट पद पर आसीन हुआ था। मुत्सुहितों ने 'मेजी' की उपाधि धारण की थी, इसीलिए उसे 'मेजी सम्राट' (प्रबुद्ध शासक) भी कहा जाता था। मुत्सुहितों के सिंहासनारोहण के पश्चात ही जापान में सम्राट की वास्तविकता सत्ता का साथ प्रारंभ हुआ। इस घटना को जापान के इतिहास में 'मेजी पुनर्स्थापना' के नाम से जाना जाता है।


इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇

Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2