ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश हैं ? उनके नाम, राजधानी, मुद्रा, क्षेत्रफल

Ticker

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश हैं ? उनके नाम, राजधानी, मुद्रा, क्षेत्रफल

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश हैं ? उनके नाम, राजधानी, मुद्रा, क्षेत्रफल

नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम आपको ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश हैं, इस महाद्वीप का क्षेत्रफल कितना है, इसका इतिहास क्या है इन सबके बारे में आपको बताएंगे। दोस्तों अगर आपके लिए यह पोस्ट useful हो तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर कर दीजिएगा।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश हैं,Australia mahadweep mein kitne desh hain, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप,ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश हैं उनके नाम राजधानी और मुद्रा क्या है, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कौन-कौन से देश आते हैं, ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मुद्रा क्षेत्रफल,ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप देश राजधानी मुद्रा,ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप पूरी जानकारी,Australia mahadweep ki rajdhani


ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश हैं,Australia mahadweep mein kitne desh hain, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप,ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश हैं उनके नाम राजधानी और मुद्रा क्या है, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कौन-कौन से देश आते हैं, ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मुद्रा क्षेत्रफल,ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप देश राजधानी मुद्रा,ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप पूरी जानकारी,Australia mahadweep ki rajdhani
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश हैं ? उनके नाम, राजधानी, मुद्रा, क्षेत्रफल

Table of contents –


ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप क्या है

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की खोज किसने की

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का इतिहास

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की जनसंख्या और क्षेत्रफल

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में सबसे बड़ा देश 

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का नक्शा

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश हैं और उनकी राजधानी

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की जलवायु

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सर्वोच्च सम्मान

FAQ Questions 


ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप क्या है?


पूरी दुनिया में कुल 7 महाद्वीप हैं। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप जिसे ओशेनिया के नाम से भी जाना जाता है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कुल 14 देश हैं। और 9 ऐसे भी क्षेत्र है जो किसी दूसरे देश द्वारा शासित हैं।

इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया है। जो कि पूरे महाद्वीप का अकेले 86% क्षेत्रफल में फैला हुआ है। नाउरू इस देश महाद्वीप का सबसे छोटा देश है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है और प्रशांत महासागर और हिंद महासागर से घिरा हुआ है।


इसके उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू केलेडोनिया जबकि दक्षिण पूर्व में न्यूजीलैंड स्थित है। इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहा जाता है।


ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की खोज –


ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की खोज एबेल तस्मान ने 1642 में और जेम्स कुक ने साल 1770 में की थी।


ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का इतिहास –


ऑस्ट्रेलिया के मानव निवास स्थान की शुरुआत आज से 42000 और 48000 वर्षों पहले की अनुमानित की गई है। ये पहले ऑस्ट्रेलियाई आज के आधुनिक स्वदेशी ऑस्ट्रैलियाईयो के पूर्वज रहे होंगे, वे भू-सेतु के रास्ते आए होंगे और छोटी समुद्री यात्रा वहां से किए होंगे जो आज दक्षिणी पूर्वी एशिया है। इनमें से अधिकांश लोग शिकारी संग्राहक और साथ में मिश्रित मौखिक संस्कृति और ड्रीमटाइम में विश्वास और भूमि की इज्जत करने पर आधारित अध्यात्मिक गुण वाले थे।


ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का क्षेत्रफल और जनसंख्या -


इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 8,486,460 वर्ग किलोमीटर है। जो कि विश्व के क्षेत्रफल का 5.9 प्रतिशत है और जनसंख्या लगभग 4 करोड़ 38 लाख है। जो विश्व की जनसंख्या का केवल 0.54 प्रतिशत ही है। जिसमें अकेले ऑस्ट्रेलिया देश की जनसंख्या ही 2 करोड़ 61 लाख है।


ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ा शहर कौन सा है–


इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया है जो कि पूरे महाद्वीप का 86% क्षेत्रफल में फैला हुआ है। साथ में आस्ट्रेलिया दुनिया का छठवां सबसे बड़ा देश भी है। ऑस्ट्रेलिया विश्व का 12वां सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। और सिडनी ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर है, एवं इसकी जनसंख्या 46 लाख हैं।


ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की जानकारी (एक नजर में) –


क्षेत्रफल

8,486,460 वर्ग किलोमीटर

जनसंख्या

4 करोड़ 38 लाख

जनसंख्या घनत्व

5 व्यक्ति/वर्ग किलोमीटर

देशों की संख्या

14

दूसरे देशों के द्वारा शासित प्रदेश की संख्या

09

Demonym 

ऑस्ट्रेलियन

सबसे बड़ा देश क्षेत्रफल में

ऑस्ट्रेलिया

सबसे छोटा देश क्षेत्रफल में

नाउरु

सबसे बड़ा देश जनसंख्या में

ऑस्ट्रेलिया

सबसे छोटा देश जनसंख्या में

नाउरु 

प्रमुख शहर

सिडनी, मेलबोर्न, गोल्डकोस्ट, ब्रिस्बेन, पर्थ, वेलिंग्टन

प्रमुख धर्म 

ईसाई


ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का नक्शा –

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के देशों की राजधानी और मुद्रा,देश राजधानी और मुद्रा,देश राजधानी और मुद्रा tricks,7 महाद्वीप में कितने देश हैं,यूरोप महाद्वीप के देश और राजधानी,ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के देश और राजधानी,ऑस्ट्रेलिय महाद्वीप के देशों की राजधानी और उनकी मुद्राएं,ऑस्ट्रेलिय महाद्वीप के देशों की राजधानी,ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप,उत्तरी​ अमेरिका के देशों की राजधानी और मुद्रा,विश्व में कितने देश है और उनकी राजधानी,एशिया में कितने देश हैं 2022

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश हैं –


संयुक्त राज्य के द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार आस्ट्रेलिया में कुल 14 देश हैं और 9 ऐसे भी देश है जिस पर किसी दूसरे देश का नियंत्रण है। जैसे कि गुआम, नॉर्थन मेरिआना आईलैंड, अमेरिकन समोआ यह तीनों यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के अधीन है।


ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के कुल 14 देशों की राजधानी –


देश का नाम

राजधानी

मुद्रा

जनसंख्या

ऑस्ट्रेलिया

कैनबेरा

ऑस्ट्रेलियन डॉलर

25,499,884

पापुआ न्यू गिनी

पोर्ट मोरेस्बी

कीना

8,947,024

न्यूजीलैंड

वेलिंगटन

न्यूजीलैंड डॉलर

4,822,233

फिजी

सुवा

फ़िजी डॉलर

896,445

सोलोमन आईलैंड

होनियारा

सोलोमन द्वीप डॉलर

686,884

माइक्रोनेशिया

पलिकर

अमेरिकन डॉलर

548,914

वानुअतु

पोर्ट भीला

वातु

307,145

समोआ

एपिया

ताला

198,414

किरिबाती

टरावा

किरिबाती डॉलर

119,449

टोंगा

नुकू आलोफा

पांगा

105,695

मार्शल आइलैंड

माजुरो

अमेरिकन डॉलर

59,190

पलाऊ

Ngerulmud

अमेरिकन डॉलर

18,094

तुवालु

फनाफुटि

तुवालुअन डॉलर

11,792

नाउरु 

यारेन

ऑस्ट्रेलियन डॉलर

10,824


ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की जलवायु –


न्यू गिनी में, जलवायु ज्यादातर मानसूनी दक्षिण पूर्व मानसून और उष्णकटिबंधीय वर्षा वन में मामूली मौसमी तापमान भिन्नता के साथ होती है। कम ऊंचाई वाले इलाकों में साल भर तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहता है। लेकिन उच्च ऊंचाई जैसे मेंडी, लगातार 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास होती है, जिसमें 11 डिग्री सेल्सियस के पास शांत कम होता है, जिसमें प्रचुर मात्रा में वर्षा और उच्च आद्रता होती हैं। न्यू गिनी आइलैंड भूमध्य रेखा के करीब कुछ क्षेत्रों में से एक है जो बर्फबारी का अनुभव करते हैं, जो मुख्य भूमि के सबसे ऊंचे भागों में होता है। द्वीप के कुछ क्षेत्रों में वर्षा की असाधारण मात्रा का अनुभव होता है।


ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान –


ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

अब तक यह कुल 4 भारतीयों को प्रदान किया जा चुका है।


Frequently Asked Questions (FAQ) –


प्रश्न - ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश हैं?

उत्तर - ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में 14 देश हैं।


प्रश्न - ऑस्ट्रेलिया में कुल कितने राज्य हैं?

उत्तर - ऑस्ट्रेलिया में 6 राज्य और विभिन्न प्रदेश शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का मुख्य क्षेत्र पांच राज्यों और 3 प्रदेशों और दक्षिण में मुख्य भूमि क्षेत्र तस्मानिया द्वीप से मिलकर बना हुआ है।


प्रश्न - ऑस्ट्रेलिया का असली नाम क्या है?

उत्तर - ऑस्ट्रेलिया एक देश है और इस महाद्वीप का नाम ओसीनिया है। इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया है इसलिए इसे अधिकतर लोग ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के नाम से जानते हैं। यह सभी महाद्वीपों में सबसे छोटा महाद्वीप भी है।


प्रश्न - ऑस्ट्रेलिया का सबसे छोटा देश कौन सा है?

उत्तर - ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश नाउरू है जो लगभग 21 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।


प्रश्न - ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में सबसे बड़ा देश कौन सा है?

उत्तर - क्षेत्रफल की दृष्टि से आस्ट्रेलिया विश्व का छठा सबसे बड़ा देश है और जनसंख्या की दृष्टि से 53वां सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा है।


प्रश्न - क्या ऑस्ट्रेलिया भारत से बड़ा है?

उत्तर - भारत का क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किमी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल 7,692, 024 वर्ग किमी है, जो ऑस्ट्रेलिया को भारत से 135% बड़ा बनाता है।


प्रश्न - ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा क्या पैदा होता है?

उत्तर - गेहूं, ऑस्ट्रेलिया की मुख्य खाद्यान्न फसल है, जिसका सर्वाधिक उत्पादन न्यू साउथ वेल्स तथा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया राज्यों में होता है।


प्रश्न - ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या कम क्यों है?

उत्तर - ऑस्ट्रेलिया का औसत जनसंख्या घनत्व 3.4 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर कुल भूमि क्षेत्र है जो इसे दुनिया के सबसे कम आबादी वाले देशों में से एक बनाता है। यह आमतौर पर देश के आंतरिक भाग के अर्ध शुष्क और रेगिस्तानी भूगोल के लिए जिम्मेदार है।

यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।

यहां पर आपको ऑस्ट्रेलिया महादीप में कितने देश हैं तथा उनके नाम व राजधानी की सूची के बारे में बताया गया है। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप nityastudypoint.com पर विजिट कर सकते हैं। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने सभी दोस्तों को social media platform WhatsApp, Facebook or telegram पर share करिएगा।



यूरोप महाद्वीप में कितने देश हैं एवं उनके नाम


उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कितने देश हैं एवं उनके नाम


दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में कितने देश हैं? एवं उनके नाम


अंटार्कटिका महाद्वीप में कितने देश हैं?


ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश हैं तथा उनके नाम

Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2