विश्व में कितने महाद्वीप हैं और उनके नाम क्या हैं || Vishva mein kitne mahadweep hain

Ticker

विश्व में कितने महाद्वीप हैं और उनके नाम क्या हैं || Vishva mein kitne mahadweep hain

विश्व में कितने महाद्वीप हैं और उनके नाम क्या हैं || Vishva mein kitne mahadweep hain

नमस्कार दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कितने महाद्वीप हैं यदि आप नहीं जानते तो आज हम आपको विश्व में कुल कितने महाद्वीप हैं उनके बारे में बताने जा रहे हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पृथ्वी के 70% भाग में पानी है, जबकि 30% ही भूभाग है। महासागर पृथ्वी के साथ महाद्वीपों को भी जोड़ता है।

दोस्तों अगर आपके लिए यह post useful हो तो अपने सभी दोस्तों के साथ share करिएगा।


दुनिया में कितने महाद्वीप हैं और उनके नाम क्या है,all continents in Hindi,विश्व के 7 महाद्वीप,7 continents of the world,सात महाद्वीप और उनके देश और राजधानी,दुनिया में कुल कितने महाद्वीप हैं,दुनिया में सात महाद्वीप और उनके देश कौन से हैं,विश्व के 7 महाद्वीप कौन-कौन से हैं,विश्व के 7 महाद्वीप, duniya mein kitne mahadweep hain,विश्व के सात महाद्वीपों का नाम तथा संक्षिप्त विवरण,विश्व भर में कितने महाद्वीप हैं और उनके नाम क्या क्या है,


दुनिया में कितने महाद्वीप हैं और उनके नाम क्या है,all continents in Hindi,विश्व के 7 महाद्वीप,7 continents of the world,सात महाद्वीप और उनके देश और राजधानी,दुनिया में कुल कितने महाद्वीप हैं,दुनिया में सात महाद्वीप और उनके देश कौन से हैं,विश्व के 7 महाद्वीप कौन-कौन से हैं,विश्व के 7 महाद्वीप, duniya mein kitne mahadweep hain,विश्व के सात महाद्वीपों का नाम तथा संक्षिप्त विवरण,विश्व भर में कितने महाद्वीप हैं और उनके नाम क्या क्या है,
विश्व में कितने महाद्वीप हैं और उनके नाम क्या है


Table of contents –

महाद्वीप किसे कहते हैं?
महाद्वीप कैसे बने?
विश्व में कितने महाद्वीप हैं?
विश्व में कितने महाद्वीप हैं और उनके नाम क्या है?
विश्व के सात महाद्वीपों के नाम और उनकी जनसंख्या की सूची 
दुनिया के सभी महाद्वीपों के नाम क्षेत्रफल और आबादी
क्षेत्रफल के अनुसार महाद्वीपों का घटता क्रम 
जनसंख्या के अनुसार महाद्वीपों का घटता क्रम 
दुनिया के सात महाद्वीपों की विशेषताएं 
FAQ Questions 

दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पृथ्वी के 71% भाग में पानी है, बागी 29% भूमि जिसमें सात महाद्वीप हैं और इन सात महाद्वीपों में कुल 195 देश हैं।

महाद्वीप किसे कहते हैं? (What is Continent)

पृथ्वी के भूभाग को घेरने वाले सबसे बड़े क्षेत्र या इकाई को महाद्वीप कहा जाता है। प्रत्येक महाद्वीप का अपना एक विस्तृत क्षेत्र होता है और उसका एक विशिष्ट नाम और पहचान होती है। सभी महाद्वीप एक दूसरे से जल या भूमि द्वारा अलग होते हैं।

महाद्वीप कैसे बने? (How did the continents formed)

बीसवीं शताब्दी के दौरान, भू वैज्ञानिकों ने प्लेट टेक्टोनिक सिद्धांत को स्वीकार कर लिया। जिसके अनुसार महाद्वीप पृथ्वी की ऊपरी सतह पर खिसकते हैं, जिसे महाद्वीपीय बहाव या कॉन्टिनेंटल ड्रीफ्ट कहा जाता है।
पृथ्वी की सतह पर 7 बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट हैं। और ये टेक्टोनिक प्लेट्स एक दूसरे से दूर, टूट कर अलग हो जाती हैं, जो समय के साथ महाद्वीप बन जाती हैं।

विश्व में कितने महाद्वीप हैं?

महाद्वीप एक विस्तृत भू-भाग का फैलाव है जो पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देते हैं। महाद्वीप को व्यक्त करने के कोई स्पष्ट मापदंड नहीं है। अलग-अलग सभ्यताओं और वैज्ञानिकों ने महाद्वीप की अलग परिभाषा दी है। पर आम राय यह है कि एक महाद्वीप धरती का बहुत बड़ा विस्तृत क्षेत्र होता है जिसकी सीमाएं स्पष्ट पहचानी जा सके। पृथ्वी के जो 7 सबसे बड़े ठोस सतह के टुकड़े हैं उन्हें महाद्वीप कहा गया है और उन्हें अलग-अलग नाम भी दिया गया है जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं। जैसे-अफ्रीका, एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया।

पृथ्वी पर कितने महाद्वीप है इस बात पर पूरी सहमति नहीं है। कुछ लोग चार या पांच महाद्वीप‌ स्वीकारते हैं पर अधिकतर लोग 6 या 7 महाद्वीप के होने का मत रखते हैं। भू वैज्ञानिकों में मुख्य रूप से दो मतभेद हैं। पहला तो ये है कि क्या यूरोप और एशिया को अलग-अलग महाद्वीप मानें। दूसरा, क्या उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका को अलग-अलग महाद्वीप मानें या इन्हें साथ मिलाकर एक अमेरिका महाद्वीप मानें। कुछ भूगोल वैज्ञानिकों ने ये भी सुझाव दिए हैं कि यूरोप, एशिया और अफ्रीका को जोड़कर यूराफ्रेशिया मानना चाहिए। भारतीय महाद्वीप का अधिकांश भाग भारतीय प्लेट में आता है। अतः वह भी किसी परिभाषा से एक महाद्वीप है।


विश्व में कितने महाद्वीप हैं और उनके नाम क्या है? How many continents are there in the world 

विश्व में सात महाद्वीप हैं - एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया

विश्व के सात महाद्वीपों के नाम और उनकी जनसंख्या की सूची –

    महाद्वीप 

  जनसंख्या

एशिया

4.6 अरब

अफ्रीका

1.3 अरब

यूरोप

750 मिलियन

उत्तरी अमेरिका

580 मिलियन

दक्षिण अमेरिका

420 मिलियन

ऑस्ट्रेलिया

42 मिलियन 

अंटार्कटिका

0


दुनिया के सभी महाद्वीपों के नाम क्षेत्रफल और आबादी

एशिया महाद्वीप

एशिया पृथ्वी पर सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है जहां दुनिया की 60% आबादी रहती है। 
यह उत्तर में उत्तरी ध्रुव महासागर, दक्षिण में हिंद महासागर और पूर्व में प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है। इस महाद्वीप में कुल 48 देश हैं।
जो 44,579,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है, जो पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 30% और पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 8.7% है।
इस महाद्वीप में दुनिया के लगभग सभी धर्मों (हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, यहूदी, जैन, ताओ आदि) के लोग एशिया की धरती पर रहते हैं। इतना ही नहीं एक दूसरे से बात करने के लिए एशिया में लगभग 2200 भाषाओं का प्रयोग किया जाता है। बाकी महाद्वीपों से ज्यादा आबादी इस महाद्वीप पर बसती है। इसका कारण यह भी है कि दुनिया में बसने वाली पहली सभ्यता यहीं पर हुई है।

अफ्रीका महाद्वीप

अफ्रीका पृथ्वी पर दूसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है। इसे अंध महाद्वीप के नाम से भी जाना जाता है। यह विश्व के सर्वाधिक देशों वाला महाद्वीप है। इसमें कुल 54 देश हैं। जहां दुनिया के 16% लोग रहते हैं। जो 30,370,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है, जो पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 20% और पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 6% है। अफ्रीका महाद्वीप का लगभग एक तिहाई हिस्सा मरुस्थल है। उत्तरी अफ्रीका महाद्वीप में फैला सहारा मरुस्थल संसार का सबसे बड़ा मरुस्थल है। दक्षिणी अफ्रीका में फैला कालाहारी मरुस्थल दूसरा मुख्य मरुस्थल है। विश्व की सबसे लंबी नदी नील नदी इसी महाद्वीप में बहती है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप

उत्तरी अमेरिका की खोज 1992 ईस्वी में कोलंबस द्वारा की गई थी इसलिए इसे नईदुनिया भी कहा जाता है। कोलंबस एक नागरिक था जो भारत की खोज के लिए निकला था। उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का उच्चतम पर्वत शिखर माउंट मैकिनले 6194 मीटर ऊंचा, अलास्का में है यह एक सक्रिय ज्वालामुखी है।
उत्तरी अमेरिका क्षेत्रफल के हिसाब से तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है जहां दुनिया की 7.5% जनसंख्या रहती है। जो 24,709,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है, जो पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 16.5% और पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 4.8% है।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के विस्तार कोलंबिया से टिएरा डेल फ्युगो द्वीप तक है। इस महाद्वीप में कुल 13 देश हैं। ब्राजील इस महाद्वीप के सबसे बड़ा देश है।
दक्षिण अमेरिका पृथ्वी पर चौथा सबसे बड़ा और पांचवा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है जहां 423 मिलियन से अधिक लोग रहते हैं जो 17,840,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है। इस महाद्वीप की कुल जनसंख्या 42.25 करोड़ है।

अंटार्कटिका महाद्वीप

अंटार्कटिका महाद्वीप सात महाद्वीपों में से सबसे ठंडा महाद्वीप है। अंटार्कटिका पृथ्वी का दक्षिणतम महाद्वीप है, जिसमें दक्षिणी ध्रुव है। यह चारो ओर से दक्षिणी महासागर से घिरा हुआ है।
अंटार्कटिका पृथ्वी पर पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है और इसका आकार ऑस्ट्रेलिया से लगभग 2 गुना है जो 14,200,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

यूरोप महाद्वीप

यूरोप पृथ्वी पर छठा सबसे बड़ा और तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है। यूरोप और एशिया एक ही भूभाग पर है जिसे यूरेशिया कहा जाता है। जहां दुनिया की 10% आबादी रहती है। जो 10,180,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है। जो पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 6.8% और पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 2% है।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप विश्व का सबसे छोटा तथा सबसे कम जनसंख्या वाला महाद्वीप है।यह दक्षिणी एवं पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है। मकर रेखा इसके बीच से गुजरती है।
ऑस्ट्रेलिया पृथ्वी का सातवां सबसे बड़ा और छठा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है जहां 41 मिलियन लोग रहते हैं। जो 8,525,989 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसकी जनसंख्या लगभग 3 करोड़ 33 लाख है।

क्षेत्रफल के अनुसार महाद्वीपों का घटता क्रम –

क्रं.सं.

महाद्वीप 

क्षेत्रफल

पृथ्वी के क्षे. का %

1.

एशिया

44.58 मिलियन वर्ग किमी (17.22 मिलियन वर्ग मील)

पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 30% और पृथ्वी के कुल सतह क्षेत्र का 8.7%

2.

अफ्रीका

30.37 मिलियन वर्ग किमी (11.73 मिलियन वर्ग मील)

पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का 20% और इसके कुल सतह छेत्र का 6%

3.

उत्तरी अमेरिका

24.71 मिलियन वर्ग किमी (9.54 मिलियन वर्ग मील)

पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 16.5% और इसके कुल सतह का लगभग 4.8%

4.

दक्षिण अमेरिका

17.84 मिलियन वर्ग किमी (6.89 मिलियन वर्ग मील)

पृथ्वी के क्षेत्रफल का लगभग 12.0%

5.

अंटार्कटिका

14.20 मिलियन वर्ग किमी (5.50 मिलियन वर्ग मील)

पृथ्वी के क्षेत्रफल का लगभग 9.2%

6.

यूरोप

10.53 मिलियन वर्ग किमी (3.93 मिलियन वर्ग मील)

पृथ्वी के भूमि क्षेत्र का 6.8% और इसके सतह क्षेत्र का 2%

7.

ऑस्ट्रेलिया

8.60 मिलियन वर्ग किमी (3.30 मिलियन वर्ग मील)

पृथ्वी के क्षेत्रफल का लगभग 5.9%


जनसंख्या के अनुसार महाद्वीपों का घटता क्रम –

क्रं.सं.

महाद्वीप 

जनसंख्या

विश्व जनसंख्या का %

1.

एशिया

4.5 बिलियन

विश्व की आबादी का लगभग 60%

2.

अफ्रीका

1.3 बिलियन

विश्व की आबादी का लगभग 16%

3.

यूरोप

741 मिलियन

विश्व जनसंख्या का लगभग 11%

4.

उत्तरी अमेरिका

579 मिलियन

विश्व की आबादी का लगभग 7.5%

5.

दक्षिण अमेरिका

423 मिलियन

विश्व की आबादी का लगभग 5.6%

6.

ऑस्ट्रेलिया

39 मिलियन

विश्व की आबादी का लगभग 0.5%

7.

अंटार्कटिका

4,490

विश्व की आबादी का लगभग < 0.1%


विश्व में कुल कितने महाद्वीप हैं,विश्व में कितने महाद्वीप है,#विश्व में कितने महाद्वीप है,Vishva mein kitne mahadweep hain,#किस महाद्वीप में कितने देश हैं, duniya mein kitne mahadweep hain aur unke naam क्या-क्या hai,Vishva ke saat mahadvipon ke naam,विश्व में कितने महासागर और महाद्वीप है,विश्व में कितने महाद्वीप/,विश्व में महाद्वीप कितने हैं,विश्व में कितने महासागर है,विश्व के महाद्वीप,विश्व मे कितने महाद्वीप है?,विश्व के 7 महाद्वीप,कितने महाद्वीप है,दुनिया में कुल कितने महाद्वीप हैं,महाद्वीप कितने है,पृथ्वी पर कुल कितने महाद्वीप है,दुनिया में कितने देश और महाद्वीप हैं
विश्व में कितने महाद्वीप हैं और उनके नाम क्या है 

दुनिया के सात महाद्वीपों की विशेषताएं –

एशिया महाद्वीप (Asia Continent) की विशेषता –

एशिया महाद्वीप आकार (क्षेत्रफल) और जनसंख्या के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है जो कि पूरी दुनिया की जमीन का लगभग 30% हिस्सा समेटे हुए है।
इस महाद्वीप की जनसंख्या बाकी के महाद्वीपों की कुल जनसंख्या से भी अधिक है। इस महाद्वीप में खाली रेगिस्तान, नदियां और दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत पाए जाते हैं।

अफ्रीका महाद्वीप (Africa Continent) की विशेषता –

यदि अफ्रीका महाद्वीप के बारे में बात करें तो यह जनसंख्या और क्षेत्रफल के अनुसार दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है और इसमें कुल देशों की संख्या 54 है।
इतिहासकार और विशेषज्ञों के अनुसार इसी महाद्वीप में सबसे पहले मानव जन्म विकसित हुआ था। इसका अंदाजा हम इस बात से भी लगा सकते हैं कि अफ्रीका महाद्वीप के कई देशों में आज भी अविकसित जनजीवन मौजूद है। जो कि प्राचीन संस्कृतियों की विविधता भरी झलक दिखाता है। यह महाद्वीप अत्यंत विशाल रेगिस्तान, घने वन, घास के बड़े-बड़े मैदानों, विशाल नदियों एवं झीलों के साथ विचित्र जंगली जानवरों के रूप में जाना जाता है।

यूरोप महाद्वीप (Europe Continent) की विशेषता - 

यदि यूरोप महाद्वीप के बारे में बात करें तो जनसंख्या के आधार पर यह तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। वहीं क्षेत्रफल के आधार पर यह 6वां सबसे बड़ा महाद्वीप है और इसमें कुल 48 देशों की संख्या है।
यह महाद्वीप अधिकतर खूबसूरत और विकसित देशों के साथ दुनिया भर से यूरोपियन देशों में पर्यटकों का हमेशा जमावड़ा लगा रहता है।

उत्तर अमेरिका महाद्वीप (North America Continent) की विशेषता –

उत्तर अमेरिका महाद्वीप जनसंख्या के आधार पर चौथा और क्षेत्रफल की दृष्टि से तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है इसमें कुल 41 देश हैं।
इस महाद्वीप के ज्यादातर इलाके में दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश यूनाइटेड स्टेट्स (संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा) फैले हुए हैं।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप (South America Continent) की विशेषता –

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप जो की जनसंख्या के आधार पर पांचवा तथा क्षेत्रफल के आधार पर चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है और इसमें कुल 14 देशों की संख्या है।


इस महाद्वीप में खनिज एवं प्राकृतिक स्रोतों के कारण ज्यादातर हिस्सों में घने जंगल, पहाड़ एवं सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला के साथ प्रकृति ने पैर पसारे हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप (Australia Continent) की विशेषता –

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप जिसे ऑशेनिया (Oceania) महाद्वीप भी कहा जाता है। यह महाद्वीप जनसंख्या और क्षेत्रफल के मामले में सबसे छोटा महाद्वीप है। इस महाद्वीप में कुल पड़ोसी द्वीप समूह और कुल देशों की संख्या 23 है।

अंटार्कटिका महाद्वीप (Antarctica Continent) की विशेषता –

अंटार्कटिका महाद्वीप क्षेत्रफल के अनुसार पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसके अलावा यह इकलौता ऐसा महाद्वीप है; जहां कोई भी इंसान नहीं रहता है। क्योंकि यह महाद्वीप चारों ओर से बर्फ से ढका हुआ है। इस महाद्वीप पर दुनिया भर के लगभग 5000 शोधकर्ता एवं वैज्ञानिक की हमेशा मौजूदगी रहती है। जो कि साल भर आते जाते रहते हैं।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप, फेसबुक एवं टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया हैंडल्स पर जरूर share करें।

इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇


विश्व में कुल कितने महाद्वीप हैं


विश्व में कुल कितने महासागर हैं


दुनिया में कितने सागर हैं? और उनके नाम क्या-क्या हैं


सागर और महासागर में अंतर


एशिया महाद्वीप में कुल कितने देश हैं? और उनके नाम


अफ्रीका महाद्वीप में कितने देश हैं एवं उनके नाम


यूरोप महाद्वीप में कितने देश हैं एवं उनके नाम


उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कितने देश हैं एवं उनके नाम


दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में कितने देश हैं? एवं उनके नाम


अंटार्कटिका महाद्वीप में कितने देश हैं?


ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश हैं तथा उनके नाम

Reference –
hindileaf.com
hindigyan.com
यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।
Frequently asked questions (FAQ)-

प्रश्न - विश्व में कितने महाद्वीप हैं?
उत्तर - विश्व में 7 महाद्वीप हैं।

प्रश्न - सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
उत्तर - सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया महाद्वीप है।

प्रश्न - सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?
उत्तर - सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप है।

प्रश्न - विश्व के सात महाद्वीपों के नाम बताइए।
उत्तर - विश्व के सात महाद्वीप के नाम-
एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया।

प्रश्न - सात महाद्वीपों में कुल कितने देश हैं?
उत्तर - हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी के 71% भाग में पानी है, बाकी 29% भूमि जिसमें 7 महाद्वीप हैं और इन सात महाद्वीपों में कुल 195 देश हैं।

प्रश्न - 2023 में एशिया में कितने देश हैं?
उत्तर - संयुक्त राष्ट्र के अनुसार एशिया में 49 देश हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2