भारत का विकास पर निबंध//Bharat ka Vikas essay in Hindi

Ticker

भारत का विकास पर निबंध//Bharat ka Vikas essay in Hindi

भारत का विकास पर निबंध//Bharat ka Vikas essay in Hindi

नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगों को बताएंगे भारत देश पहले अंग्रेजों का गुलाम था जिससे भारत देश की स्थिति बहुत ही दयनीय थी परंतु वर्तमान में भारत देश आजादी के बाद सभी क्षेत्रों में स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत से प्रयास किए जा रहे हैं और आधुनिक तकनीकों और अपने पास उपलब्ध संसाधनों का उचित प्रयोग किया जा रहा है जिससे हमारे देश में विभिन्न प्रकार के विकास हो सकेंगे और भारत एक विकास देश बन जाएगा। इसी की जानकारी आप लोगों को इस आर्टिकल के माध्यम से दी जाएगी। तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और अपने दोस्तों में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

भारत का विकास पर निबंध//Bharat ka Vikas essay in Hindi
भारत का विकास पर निबंध//Bharat ka Vikas essay in Hindi

Table of contents


भारत का आर्थिक विकास पर निबंध

भारत का विकास पर निबंध

विकास की ओर बढ़ता हुआ भारत देश पर निबंध

भारत के विकास पर कविता

प्रगति के पथ पर बढ़ता भारत निबंध

विकास पथ पर भारत निबंध

भारत की विकास पर 300 शब्दों में निबंध

Essay on Bharat ka Vikas 

प्रस्तावना

FAQ


प्रस्तावना

15 अगस्त 1947 को सैकड़ों वर्षो के दमन अत्याचार शोषण और पराधीनता के कुत्सित पंक से एक पंकज प्रस्फुटित हुआ था स्वतंत्र भारत स्वतंत्र और स्वाभिमान से गर्वोन्नत भारत विश्व भर के स्वाधीनता संग्राम ओं की आशाओं का आकाश दीप भारत। तब से आज तक हमारा भारत निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है आज हमारे राजनेता भारत को शीघ्र ही महाशक्ति बनाने का सपना देखने लगे हैं।


विकास के विभिन्न सोपान देश के विकास के विभिन्न स्थानों को निम्नलिखित रूप से प्रस्तुत किया जा सकता है-


भोजन वस्त्र और आवास के क्षेत्र में

कभी देश को बाहर से अन्न का आयात करना पड़ता था, आज हरित क्रांति के बल पर हम अनाज निर्यात करने की स्थिति में आ गए हैं। वस्तुओं का निर्यात भी हो रहा है। भवन निर्माण की सामग्री देश में उपलब्ध है कॉलोनियों का आवाज विश्वास हो रहा है।


चिकित्सा के क्षेत्र में स्वास्थ्य में विदेश में उल्लेखनीय प्रगति की है। स्वास्थ्य केंद्र तथा चिकित्सालयों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है अनेक जटिल तथा असाध्य रोगों की चिकित्सा अब देश में उपलब्ध है।


शिक्षा के क्षेत्र में

अशिक्षा के कलंक को मिटाने का भी देश में अथक प्रयास हुआ है प्राथमिक शिक्षा अनिवार्य कर दी गई है प्रौढ़ शिक्षा जैसे आंदोलन भी चलते रही हैं शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाने का कानून पारित हो चुका है।


विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमारा भारत वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी दृष्टि से भी विश्व के अनेक विकसित देशों की श्रेणी में आ गया है। साइकिल से लेकर अंतरिक्ष यान तक देश में बन रहे हैं। परमाणु विज्ञान धातु विज्ञान अंतरिक्ष अनुसंधान सूचना प्रौद्योगिकी संचार शस्य विज्ञान आदि। पर निरंतर अनुसंधान हो रहे हैं। सूचना प्रौद्योगिकी में तो भारत ने सारे विश्व में अपनी धाक जमा ली है।


हमारी अनेक कंपनियों विदेशों में नामी कंपनियों का अधिग्रहण कर रही है। टाटा स्टील द्वारा कोरस का अधिग्रहण इस दिशा में उल्लेखनीय है। सॉफ्टवेयर व्यवसाय में तो भारत की धूम मची हुई है निर्यात व्यापार में भी उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है विदेशी मुद्रा भंडार निरंतर बढ़ता जा रहा है।


सुरक्षा के क्षेत्र में भारत अब किसी से पीछे नहीं है परंपरागत तथा नवीनतम अस्त्र शस्त्रों का निर्माण देश में हो रहा है। टैंक रडार मिसाइल लड़ाकू यान पृथ्वी अग्नि आदि पात्रों का विकास देश को सुरक्षा के प्रति आसक्त बना रहा है। हम विश्व की परमाणु शक्ति बन चुके हैं अमेरिका से हुआ परमाणु समझौता उल्लेखनीय है अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण भारत की बढ़ती सुरक्षा व्यवस्था का प्रमाण है।


आर्थिक क्षेत्र में देश का शेयर बाजार आत्मविश्वास से परिपूर्ण है गत वर्षों में आर्थिक प्रकृति 8 से 10 प्रतिशत रही है। विदेशी पूंजी का निवेश निरंतर बढ़ रहा है यह सारे मानदंड देश के विकास को प्रमाणित करते हैं। जब अमेरिका और यूरोपीय देशों में मध्य तथा बेरोजगारी बढ़ रही है भारत में विकास दर ठीक बनी रहने की उम्मीद है।


विकास में बाधक तत्व-विकास की उपयुक्त छवि बड़ी मन मोहिनी है। किंतु विकास काया प्रकाश अभी देश के लाखों लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंचा है। विकास के मार्ग में अनेक ऐसे बाधक तत्व है जो विकास की धारा को जन-जन तक नहीं पहुंचने देते। भ्रष्टाचार, जनसंख्या की वृद्धि, राष्ट्रीय भावना का क्षरण, जीवन मूल्यों के प्रति अनादर, विदेशी षड्यंत्र, बेरोजगारी, जातिवाद, सांप्रदायिकता आदि कारण है, जो देश की प्रगति में बाधक बने हुए हैं।


भारत के विकास पर निबंध 300 शब्दों में

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र जहां के लोग अपने कार्य निष्ठा और गालान मेहनत के लिए जाने जाते हैं। आज से एक दशक पहले भारत में कुछ नहीं था। भारत को कई देश जानते भी ना हो। लेकिन पिछले एक दशक में भारत ने जो अनजान भारत से विकासशील भारत तक का सफर तय किया है यह सराहनीय है आज हर क्षेत्र विभाग विकास के पथ पर चल रहा है। चाहे वह टेक्नोलॉजी हो या नारी शक्ति आज हर जगह भारत का बोलबाला है।


टेक्नोलॉजी में भारत

 पिछले कुछ सालों में भारत में साइंस एंड डेवलपमेंट के क्षेत्र में अधिक पांव पसारा है। जहां हमें हर चीज दूसरे से लेनी पड़ती थी। वही आज हम दूसरे देशों को चीजें भेज रहे हैं। जैसे युद्ध के समान आदि। आज भारत से भी कई मिसाइल लॉन्च हो रही हैं। नए-नए साइंटिस्ट उभर कर आ रही है आज भारत इस क्षेत्र में अमेरिका जापान जैसे विकसित देश से भी सामना कर सकता है।


नारी सशक्तिकरण

आज के भारत में नारियों को बराबर का सम्मान मिलता है वह हर क्षेत्र में पुरुष से कदम से कदम मिलाकर चल रही है घर से लेकर संसद तक नारी शक्ति दिखाई पड़ती है। यह भी भारत के विकास का एक कारण है।


मेक इन इंडिया

इस अभियान के शुरू होने के कारण आज भारत से आयात करके सब चीज खुद ही बना रहा है। इसके कारण भारत के लोग आत्मनिर्भर होना सीख गए। और स्वयं चाहे तो चीन जापान जैसे देशों से पूरी तरह कुछ भी लेने से मना कर सकते हैं। क्योंकि अब हम अपने आप में पूरे हैं।


उपसंहार

आज विकास के पथ पर चल रहे भारत में सबसे जरूरी है कि हम अपने इस प्राप्ति को बनाए रखें ऑल समाज में अशांति फैलाने वाले तत्वों को खत्म करें। अब वह दिन दूर नहीं जब हमारा विकासशील भारत एक विकसित भाग बन जाएगा और महाशक्ति बनेगा।


FAQ

1-भारत देश पर निबंध कैसे लिखें? 

उत्तर-भारत मेरी मातृभूमि है और मैं इसे बहुत प्यार करता हूं भारत के लोग स्वभाव से बहुत ही ईमानदार और भरोसेमंद होते हैं विभिन्न संस्कृति और परंपरा के लोग बिना किसी परेशानी के एक साथ रहते हैं मेरे देश की मातृभाषा हिंदी है हालांकि बिना किसी बंधन के अलग-अलग धर्मों के लोगों के द्वारा यहां कई भाषाएं बोली जाती हैं।


2-भारत विकास देश क्यों है? 

उत्तर-भारत को विकासशील देश इसलिए कहा जाता है क्योंकि भारत की जीडीपी विकसित देशों के मुकाबले बहुत कम है भारत में बेरोजगारी शिक्षा के स्तर में कमी भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं हैं जो विकास की रफ्तार को धीमा करती रहती हैं।


Read more 

विराट कोहली का जीवन परिचय


भारतीय संविधान पर निबंध


भगवान श्रीराम पर निबंध हिंदी में


भगवान शिव पर निबंध हिंदी में










Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2