सावन महीना पर निबंध//savan Mahina per nibandh Hindi mein 2023

Ticker

सावन महीना पर निबंध//savan Mahina per nibandh Hindi mein 2023

सावन महीना पर निबंध//savan Mahina per nibandh Hindi mein 2023

सावन का महीना केवल भारत ही नहीं विदेशों में रहने वाले हिंदुओं के लिए भी बहुत महत्व रखता है। यह महीना हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है इस महीने के सभी दिन हिंदू धर्म में बहुत शुभ माने जाते हैं हिंदू धर्म के कुछ महत्वपूर्ण त्योहार भी इसी महीने में आने से सावन का महीना हिंदुओं के लिए और भी खास बन जाता है सावन में मंदिरों में सामान्य से अधिक भीड़ इकट्ठा होती है सावन में बारिश से मौसम ठंडा और खुशहाल हो जाता है इस समय बाहर घूमना बड़ा ही ताजा और आनंद की अनुभूति कराता है।

सावन महीना पर निबंध//savan Mahina per nibandh Hindi mein 2023
सावन महीना पर निबंध//savan Mahina per nibandh Hindi mein 2023


Table of contents


सावन का पर्व क्यों मनाया जाता है?

सावन माह का क्या महत्व है?

सावन के महीने में कौन सा त्यौहार मनाया जाता है?

सावन का महीना इतना पवित्र क्यों माना जाता है?

सावन पर निबंध हिंदी में

सावन पर निबंध 250 शब्दों में

सावन पर निबंध 800 शब्दों में

सावन महीने का मतलब क्या होता है?

सावन पर 10 लाइन हिंदी में

FAQ


10 lines on Saavn month in Hindi


1-इस महीने में श्रवण नक्षत्र वाली पूर्णिमा आती है इसलिए इसे श्रावण महीना वो कहते हैं


2-ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार श्रावण माह जुलाई से अगस्त में आता है


3-हिंदू धर्म के अनुसार सावन भगवान शिव को समर्पित पवित्र महीना होता है.


4-इस महीने में हिंदू लोग उपवास रखते हैं और भगवान की भक्ति करते हैं.


5-सावन महीने के सोमवार और शिवरात्रि का बहुत महत्व होता है.


6-सावन के महीने में कई महत्वपूर्ण हिंदू त्यौहार पड़ते हैं.


7-प्रसिद्ध कावड़ यात्रा भी सावन के महीने में ही किया जाता है.


8-कई विशिष्ट स्थानों पर सावन के महीनों में मेला का आयोजन किया जाता है.


9-सावन के महीने में खूब बारिश होती है इसलिए यह महीना किसानों को भी प्रिय होता है.


10-सावन के महीने में हर तरफ हरियाली छा जाती है और मौसम खुशमिजाज हो जाता है.


सावन पर निबंध

सावन पर 250 शब्दों में निबंध


हिंदुओं के हिसाब से सावन का महीना बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है क्योंकि यह हिंदुओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है यह केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले हिंदुओं के द्वारा भी मनाया जाता है इस महीने को हिंदू धर्म के हिसाब से बहुत ही शुभ माना जाता है।


सावन के महीने में बहुत से त्यौहार आते हैं जो कि हिंदुओं के लिए बहुत ही खास और महत्वपूर्ण हैं सावन के महीने में सबसे ज्यादा मंदिरों में भीड़ देखी जाती है सावन का महीना बारिश का होता है और इन दिनों मौसम बहुत ही सुहाना और ठंडा रहता है लोगों को इस मौसम में घूमने में बहुत ही मजा आता है।


इस महीने को सावन का महीना इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस महीने में श्रवण नक्षत्र वाली पूर्णिमा आती है इसलिए इसे सावन का महीना कहा जाता है। यह महीना अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से जुलाई से अगस्त के महीने में आता है इस महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। जो की बहुत ही शुभ मानी जाती है कहा जाता है कि जो भी भगवान शिव से मांगता है उसकी इच्छा पूरी होती है।


इस महीने में हिंदुओं के द्वारा उपवास रखा जाता है कई लोग पूरे सावन में एक समय ही भोजन करते हैं और भगवान शिव की भक्ति करते हैं सावन के महीने में अधिकतर सावन के सोमवार का बहुत ही महत्व माना जाता है सावन के महीने में कई जगह पर मेले भी लगे होते हैं। सावन के दिनों में मंदिरों में बहुत ही ज्यादा भीड़ पाई जाती है।


सावन के महीने में प्रसिद्ध कावड़ यात्रा इसके बारे में तो शायद आप जानते ही होंगे वह भी सावन के महीने में भी आयोजित की जाती है कहा जाता है कि सावन के महीने में बहुत अधिक बारिश होती है और यह किसानों के लिए बहुत ही प्री महीना होता है सावन के महीने में हर तरफ हरियाली छा जाती है धरती मानव स्वर्ग से लगती है और बहुत ही सुंदर दिखाई देता है।



सावन पर निबंध 850 शब्द में

सावन का महीना हिंदुओं का पवित्र महीना माना जाता है यह हिंदू कैलेंडर के हिसाब से जुलाई के अंत में होकर अगस्त तक चलता है इस महीने में हिंदुओं के द्वारा उपवास रखा जाता है कुछ लोग इस समय एक समय भोजन करते हैं।


सावन के महीने में अधिक वर्षा होती इसलिए भगवान शंकर का प्रिय महीना होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में जो भी पूरी लगन के साथ भगवान शंकर की पूजा करता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है इस महीने में सबसे अधिक त्योहार आते हैं और हिंदुओं के हिसाब से उन त्योहारों को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।


सावन के त्यौहार


दोस्तों सावन के महीने में त्यौहार का सीजन स्टार्ट हो जाता है जो कि सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है अधिकतर हिंदू के लिए सावन के महीने का सबसे अधिक महत्व होता है कुछ त्यौहार हम आप लोगों को इस तरह बता रहे हैं तो आप लोग देख सकते हैं 


कृष्ण जन्माष्टमी


रक्षाबंधन


नारियल पूर्णिमा


नाग पंचमी


बसवा पंचमी


अवनी अवित्तम


श्री बाला देव का जन्मदिन


गांम पूर्णिमा


कजरी पूर्णिमा


पुत्रदा एकादशी


पवित्रा एकादशी


जंध्याम पूर्णिमा


सलोनो


श्रावणी मेला


सावन की लोकप्रिय संस्कृति


सावन के महीने में अधिक पूजा पाठ की जाती है इस महीने में बहुत से ग्रंथ भी पढ़े जाते हैं जैसे की संस्कृत पाठ मेघदूत कालिदास द्वारा मनाया जाता है इन सब से कई फिल्म भी बन चुकी है जैसे सावन झूम के सावन भादो सोलवा सावन सावन को आने दो और भी कई फिल्में बनी है जो आप लोगों को पता ही होंगे क्योंकि यह लोकप्रिय महीना माना जाता है।


हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में भी सावन का बहुत ही अधिक प्रयोग किया जाता है बहुत से गानों के लिए संगीत के लिए सावन बहुत ही प्रचलित है जैसे कि बरसात के मौसम में दौरान राधा कृष्ण साथ ही बॉलीवुड गीत में भी सावन का बहुत ही अधिक प्रयोग किया जाता है जैसे की सावन की ऋतु है सावन का महीना पवन करे शोर इत्यादि और भी कई प्रकार के सॉन्ग संगीत बॉलीवुड में बनाये गई है।


प्रचलित कथा मारकंडे


एक कथा के अनुसार एक व्यक्ति था जिसका नाम मार्कंडेय था जोकि ऋषि मार्कंडेय के पुत्र थे ऐसा कहा जाता है उन्होंने इस महीने में भगवान शंकर की बहुत अधिक तपस्या की थी और वह इस तपस्या से प्रसन्न हुए थे इसकी वजह से मार्कंडेय महादेव से लंबी आयु का वरदान प्राप्त किया था।


इसके लिए भगवान महादेव ने मार्कंडेय को लंबी आयु का वरदान देकर कुछ ऐसी मंत्र शक्तियां भी प्रदान की थी जिसके सामने मृत्यु के देवता यमराज भी कुछ नहीं कर पाई थी और वह अजर अमर हो गई थे।


प्रचलित कथा समुद्र मंथन


पौराणिक कथा के अनुसार एक कथा और प्रचलित है इस महीने में देवता और राक्षसों के बीच समुद्र मंथन किया गया था जिसमें से अमृत प्राप्त हुआ था इसके पश्चात विश भी निकला लेकिन जब उसमें से अमृत निकला तब देवताओं को बहुत ही चिंतन हो गया था कि अगर वह अमृत राक्षसों को मिल गया तो वह अजर अमर हो जाएंगे। इसीलिए वह भगवान विष्णु के पास गए और उन्होंने इस समस्या का समाधान करने के लिए कहा।


तत्पश्चात विष्णु जी भगवान शंकर के पास गए और उनसे विनती की वह उस विष को खुद ग्रहण कर जाएं। तत्पश्चात भगवान शंकर ने पूरा का पूरा विश्व अपने कंठ में समा लिया था। इसीलिए भगवान शंकर को नीलकंठ भी कहा जाता है और भगवान विष्णु स्त्री का रूप धारण करके अमृत का सेवन देवताओं को करवाया और उन्हें अमर होने का वरदान मिला।


FAQ


1-सावन के महीने की क्या विशेषता है? 

उत्तर-सावन का महीना हिंदू धार्मिक कैलेंडर का पांचवा महीना होता है सावन का महीना हिंदू आस्था से जुड़ा एक पवित्र महीना होता है भारत में वर्षा ऋतु का यह दूसरा महीना होता है सावन के महीने मंदिरों को दर्शनार्थियों की भीड़ होती है।


2-सावन का पर्व क्यों मनाया जाता है? उत्तर-सती ने दक्ष प्रजापति के यज्ञ में अपना शरीर होम करने के बाद उन्होंने हमले की पुत्री पार्वती के रूप में जन्म लिया तब उन्होंने श्रावण मास में भगवान शिव की विधिवत पूजा उपासना की थी इसके कारण उन्होंने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया इसी कारण भगवान शिव को यह माह बहुत प्रिय है।


Read more

2023 में सावन के सोमवार कितने हैं


सावन महीना पर निबंध हिंदी में










Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2