शशि कपूर का जीवन परिचय | Shashi Kapoor ka jivan Parichay in hindi

Ticker

शशि कपूर का जीवन परिचय | Shashi Kapoor ka jivan Parichay in hindi

शशि कपूर का जीवन परिचय | Shashi Kapoor ka jivan Parichay in hindi

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री आज जिस मुकाम पर है। उस मुकाम तक उसे पहुंचाने में कपूर खानदान का काफी योगदान रहा है। कपूर खानदान ने बॉलीवुड को ना केवल कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, बल्कि कई सुपरस्टार अभिनेता भी इस इंडस्ट्री को दिए हैं। वहीं कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले शशि कपूर का नाम भी बॉलीवुड के उन महान अभिनेताओं में शामिल है, जिन्होंने अपने अभिनय के जरिए काफी लोगों का दिल जीता है। शशि कपूर ने कई सारी हिंदी फिल्मों में काम किया है। साथ ही कई फिल्मों का निर्देशन भी इस महानायक ने किया है। आज हम आपको शशि कपूर के जीवन का परिचय देने जा रहे हैं।


शशि कपूर का जीवन परिचय | Shashi Kapoor ka jivan Parichay in hindi


शशि कपूर का जीवन परिचय | Shashi Kapoor Short Biography in hindi


नाम

बलबीर राज कपूर

जन्म

18 मार्च 1938, कोलकाता

मृत्यु

4 दिसंबर 2017, मुंबई



माता–पिता



पृथ्वीराज कपूर


रामसरनी कपूर

शिक्षा

डॉन बॉस्को स्कूल मुंबई

पत्नी

जेनिफर केंडल



बच्चे


कुणाल कपूर



करन कपूर



संजना कपूर

ऊंचाई

5' 11

रंग

गौरा

पेशा

अभिनेता

पहली फिल्म (वयस्क के के तौर पर)

धर्मपुत्र 1961

पुरस्कार

पद्म भूषण, दादा साहब


शशि कपूर का जन्म (Shashi Kapoor Birth)


बलबीर राज कपूर यानी शशि कपूर का जन्म पृथ्वीराज कपूर के यहां हुआ था। कलकता में जन्मे बलबीर राज कपूर को उनके परिवार के लोग प्यार से शशि बुलाया करते थे। शशि कपूर से बड़े उनके दो भाई थे। जो कि अभिनेता राज कपूर और शम्मी कपूर थे। शशि कपूर के परिवार के लगभग सभी सदस्य फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए थे।


साल 1958 में की थी शादी (Shashi Kapoor Marriage life and Kids)


शशि कपूर की मुलाकात अपनी पत्नी जेनिफर केंडल से साल 1956 में कलकत्ता के एक थिएटर में हुई थी। जिसके बाद इन दोनों ने जुलाई 1958 में मुंबई में पारंपरिक भारतीय रीति रिवाज से शादी कर ली थी। वह जेनिफर का निधन साल 1984 में कैंसर से हो गया था। पत्नी की मृत्यु के बाद शशि कपूर एकदम अकेले हो गए थे और उन्होंने फिल्मी जगत से दूरी बना ली थी। शशि और जेनिफर के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर है।


शशि कपूर का फिल्मी करियर (Shashi Kapoor film career)


बचपन से ही शशि कपूर को अभिनय करने का काफी शौक था और उनका यह शौक आगे जाकर उनका कैरियर बना गया। शशि कपूर ने सन् 1940 से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। वही काफी कम लोग जानते हैं कि इस महान अभिनेता ने बतौर बाल कलाकार चार फिल्मों में काम किया है। अपने जीवन काल के दौरान शशि कपूर ने कुल 160 फिल्मों में कार्य किया है। जिसमें से 12 फिल्म में उन्होंने अंग्रेजी भाषा में की हैं।


शशि कपूर द्वारा की गई कुछ फिल्मों के नाम इस प्रकार हैं (Shashi Kapoor film list)


संख्या

फिल्मों के नाम

सन्

1

हसीना मान जाएगी

1968

2

एक श्रीमान एक श्रीमती

1969

3

कन्यादान

1968

4

प्यार का मौसम

1969

5

मान गए उस्ताद

1981

6

चक्कर पी चक्कर

1976

7

काली घाटा

1980

8

विजता

1980

9

प्यार की जीत

1981

10

दिल ने पुकारा

1967

11

त्रिशूल

1978

12

आंधी तूफान

1985

13

सलाखें

1975

14

नैना

1975

15

फांसी

1978

16

जुनून

1979

17

फकीरा

1976

18

प्रेम कहानी

1975

19

सत्यम शिवम सुंदरम

1978


20

सुहाना सफर

1970

21

हरीला पन्नालाल

1978

22

रोटी कपड़ा और मकान


23

जूनियर

1979

24

शान


25

दीवार

1976

26

नमक हलाल

1983

27

शर्मीली

1971

28

नींद हमारी ख्वाब तुम्हारे

1966

29

अनाड़ी

1975

30

धर्मपुत्र

1961

31

वक्त

1965

32

शेक्सपियर वाला

1965

33

अभिनेत्री

1970

34

दो मुसाफिर

1978


पसंद की गई थी शशि और अमिताभ की जुड़ी


शशि कपूर और महानायक अमिताभ बच्चन की जोड़ी को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था. इन दोनों अभिनेताओं ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें से कुछ फिल्मों के नाम इस प्रकार हैं- दीवार, त्रिशूल, सुहाग, और नमक हलाल. 'दीवार' फिल्म शशि कपूर ने अमिताभ के छोटे भाई का किरदार निभाया था. इतना ही नहीं इस फिल्म के डायलॉग अभी भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं.


शशि कपूर को मिले पुरस्कार (Shashi Kapoor Awards)


शशि कपूर ने कुल 3 बार फिल्म फेयर अवार्ड जीते हैं। उन्हें पहला फिल्मफेयर अवार्ड सहायक अभिनेता के लिए दिया गया था, जो कि दीवार फिल्म में उनके किरदार के लिए उन्हें मिला था। वही अगला फिल्मफेयर अवार्ड इन्हें 'जुनून' और 'कलयुग' फिल्म के लिए दिया गया था। इतना ही नहीं शशि कपूर को साल 2011 में भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। वहीं साल 2015 में इन्हें फिल्मी जगत के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था। 


दोस्तों मैं आशा करता हूं आपको  Shashi Kapoor ka jivan Parichay in hindi Blog पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों में भी शेयर करें।





Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2