रक्तदान पर निबंध || Blood donation essay in Hindi

Ticker

रक्तदान पर निबंध || Blood donation essay in Hindi

रक्तदान पर निबंध || Blood donation essay in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको रक्तदान पर निबंध लिखना बताएंगे। दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा 


रक्तदान पर निबंध,छात्रों और बच्चों के लिए रक्तदान निबंध,रक्तदान पर 10 वाक्य,10 lines on blood donation in Hindi,long and short essay on blood donation in Hindi,रक्तदान का महत्व पर निबंध,विश्व रक्तदान दिवस पर निबंध,raktdaan per nibandh,रक्तदान पर निबंध-निबंध लेखन,essay on blood donation in Hindi,रक्तदान पर भाषण कैसे दें


रक्तदान पर निबंध,छात्रों और बच्चों के लिए रक्तदान निबंध,रक्तदान पर 10 वाक्य,10 lines on blood donation in Hindi,long and short essay on blood donation in Hindi,रक्तदान का महत्व पर निबंध,विश्व रक्तदान दिवस पर निबंध,raktdaan per nibandh,रक्तदान पर निबंध-निबंध लेखन,essay on blood donation in Hindi,रक्तदान पर भाषण कैसे दें
रक्तदान पर निबंध || Blood donation essay in Hindi

Table of contents –


1. प्रस्तावना

2. रक्तदान क्यों करना चाहिए

3. रक्तदान का महत्व

4. रक्तदान के फायदे 

5. रक्त चार प्रकार के तत्वों से निर्मित होता है

6. रक्तदाताओं को रक्तदान के फायदे

7. रक्तदान से पहले होने वाले टेस्ट

8. रक्तदान के बाद क्या खाएं

9. उपसंहार 

10. रक्तदान पर 10 वाक्य हिन्दी में

11. FAQ Questions 


''थोड़ा सा करके रक्तदान,

सबको दो जीवनदान!''


प्रस्तावना –


रक्तदान को महादान कहा गया है। हम अपना रक्तदान करके किसी का अमूल्य जीवन बचा सकते हैं। रक्तदान करना जनकल्याण का कार्य है। क्योंकि हमारे द्वारा दान किया गया रक्त किसी के प्राणों की रक्षा करता है। अतः रक्तदान को सभी प्रकार के दानों में श्रेष्ठ माना जाता है।


रक्तदान क्यों करना चाहिए?


आधुनिक समय में हम एक व्यस्त जीवन जी रहे हैं। व्यस्तता से भरे इस जीवन में हर दिन कोई ना कोई दुर्घटना होती ही रहती है। दुर्घटना के दौरान शरीर से रक्त काफी मात्रा में निकल जाता है और इस कारण ज्यादातर लोगों की मृत्यु हो जाती है। इस मृत्यु दर को कम करने हेतु हम सभी को मिलकर थोड़ा-थोड़ा रक्तदान करते रहना चाहिए। हमारे द्वारा दान किया गया रक्त किसी को जीवनदान दे सकता है।


रक्तदान का महत्व –


स्वस्थ लोगों द्वारा किए गए रक्तदान का उपयोग जरूरतमंद लोगों को खून चढ़ाने के लिए किया जाता है। किसी की जान बचाने में सहयोग कर हम पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं। हम सभी एक पढ़े-लिखे सभ्य समाज के व्यक्ति हैं, हम केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के महान कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें। वैसे भी हमारे शरीर में पुराने खून का स्वत: ही क्षय हो जाता है।

अतः रक्तदान की महत्वता को समझते हुए हर एक स्वस्थ व्यक्ति को अपना रक्त कुछ मात्रा में दान अवश्य करना चाहिए।


रक्तदान के फायदे –


एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में औसतन 10 यूनिट रक्त होता है, जिसमें से व्यक्ति एक यूनिट blood donate कर सकता है। लेकिन जागरूकता की कमी की वजह से व्यक्ति blood donation करने से डरता है या हिचकिचाता है। जरा सोचिए हमारे देश को हर साल करीब 120 लाख यूनिट ब्लड की आवश्यकता होती है लेकिन केवल 90 लाख यूनिट ब्लड ही उपलब्ध हो पाता है। ऐसे में देश 30 लाख यूनिट ब्लड की कमी से जूझता है। जबकि 38 हजार से अधिक ब्लड यूनिट की हर रोज जरूरत होती है।


विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO के आंकड़ों के अनुसार केवल 2% और अधिक रक्तदाताओं का blood donate के लिए आगे आना कई लोगों की जान बचा सकता है। लेकिन ब्लड देने के फायदे के बारे में जानकारी ना होने से व्यक्ति blood donate करना नहीं चाहता है साथ ही व्यक्ति के मन में ब्लड डोनेशन से जुड़े कई भ्रम भी होते हैं इस वजह से लोग रक्तदान नहीं करते। पर शायद आप यह नहीं जानते हैं कि आपके द्वारा जो ब्लड डोनेशन किया जाता है वह किसी को जीवनदान देता ही है साथ ही इससे आप भी स्वस्थ रहते हैं। रक्तदान के फायदे मरीज के साथ-साथ रक्तदाता को भी होता है।


एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में 5-6 लीटर ब्लड होता है और अच्छी बात यह है कि अपने ब्लड की इस मात्रा से साल में कम से कम 4 बार रक्तदान किया जा सकता है बिना किसी शारीरिक नुकसान के। दूसरे शब्दों में कहें तो एक स्वस्थ शरीर के इंसान में लगभग 10 यूनिट रक्त होता है जिसमें से वह एक यूनिट रक्त (350 मिली) आराम से दान कर सकता है। एक नियमित रक्तदाता 3 महीने बाद फिर से अगला रक्तदान कर सकता है। 


रक्त चार प्रकार के तत्वों से निर्मित होता है –


रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा। जब कोई व्यक्ति ब्लड डोनेशन करता है, तो 2 से 3 दिनों के भीतर उसके शरीर में प्लाज्मा का दोबारा निर्माण हो जाता है। जबकि रेड ब्लड सेल्स को बनने में 1 से 2 महीने लग सकते हैं। इस तरह कोई व्यक्ति 3 महीने बाद दोबारा रक्तदान कर सकता है।


रक्तदाताओं को रक्तदान के फायदे/ब्लड देने के फायदे –


ब्लड देने के फायदे निम्नलिखित हैं –


1. खून देने से हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है –


आमतौर पर जब व्यक्ति के देवरिया किडनी में आयरन संचित होने लगता है, तो उससे हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है। दरअसल आयरन खून को गाढ़ा बना देता है, जिससे हृदय रोग होने का जोखिम बढ़ता है। रक्तदान करने से शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है और हृदय रोग का खतरा कम होता है।


2. डिमेंशिया या अल्जाइमर जैसी बीमारियों के होने की आशंका को कम करता है –


उम्र बढ़ने के साथ-साथ व्यक्ति में आयरन की अधिकता के कारण डिमेंशिया या अल्जाइमर जैसी बीमारियों के होने की आशंका भी बढ़ जाती है। नियमित तौर पर रक्तदान करने से आयरन नियंत्रित रहता है जोकि वृद्धावस्था में होने वाली बीमारी डिमेंशिया या अल्जाइमर से आपकी सुरक्षा करता है।


3. स्ट्रोक का खतरा कम –


रक्तदान से स्ट्रोक का खतरा भी 33% तक कम हो जाता है।


4. कैंसर का जोखिम कम करता है –


शरीर में आयरन के अनियंत्रित रहने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। व्यक्ति के शरीर से आयरन निकालने की प्रक्रिया बहुत धीमी होती है। ऐसे में रक्तदान करने से इसका सही संतुलन बना रहता है।


रक्तदान से पहले होने वाले टेस्ट-


रक्तदान से पहले रक्तदाता की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाती है। इसमें पांच प्रमुख टेस्ट होते हैं –


हेपेटाइटिस बी

हेपेटाइटिस सी

सिफलिस

एचआईवी

मलेरिया


उपर्युक्त के अतिरिक्त एचबी लेवल टेस्ट और ब्लड प्रेशर की भी जांच की जाती है।


रक्तदान के बाद क्या खाएं –


रक्तदाताओं को अपने आहार में आयरन, विटामिन बी व सी युक्त आहार लेना चाहिए। इसके लिए पालक, संतरे का जूस, फलियां और डेयरी उत्पाद को अपने नियमित आहार में लेना चाहिए।


रक्तदान करने से दो-तीन घंटे पूर्व पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीएं व भरपेट भोजन करें। इससे खून में शुगर की मात्रा स्थिर होती है।


रक्तदान पर 10 वाक्य हिन्दी में –


essay on blood donation,essay on blood donation in hindi,essay on blood donors day in hindi,benefits of blood donation in hindi,blood donation essay 10 lines in hindi,10 lines essay on blood donation in hindi,essay writing on blood donation in hindi,रक्तदान पर निबंध,how to write essay on blood donation in hindi,10 lines essay writing on blood donation in hindi,blood donation,blood donation essay writing hindi,10 lines on blood donation in hindi
रक्तदान पर निबंध || Blood donation essay in Hindi

1. अपनी स्वेच्छा से किसी की सहायता के लिए दिया गया रक्त 'रक्तदान' कहलाता है।


2. वैश्विक स्तर पर 2004 से प्रतिवर्ष 14 जून को 'विश्व रक्तदान दिवस' मनाया जाता है।


3. रक्त समूह के खोजकर्ता कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिवस के रूप में इसे मनाया जाता है।


4. रक्त मानव शरीर में जीवन का संचार करने वाला मुख्य तरल पदार्थ है।


5. हमारा एक यूनिट रक्तदान कुल तीन जिंदगियों को बचा सकता है।


6. रक्तदान को लेकर बहुत सारी भ्रांतियां फैली हैं जिनके कारण लोग रक्तदान से डरते हैं।


7. किसी की जान बचाने के लिए लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना जरूरी है।


8. भारत में प्रतिदिन लगभग 12000 लोगों की रक्त ना मिलने के कारण मृत्यु हो जाती है।


9. शरीर के लिए रक्त परम आवश्यक पदार्थ है इसलिए रक्तदान को 'महादान' कहा जाता है।


10. भारत में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए 1975 से हर साल 1 अक्टूबर को 'स्वेच्छा रक्तदान दिवस' मनाया जाता है।


उपसंहार –


रक्तदान एक महापुण्य का काम है। हम सभी को इस पुण्य के कार्य में खुद भी सहयोग करना चाहिए। साथ ही दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। सरकार और डब्ल्यू.एच.ओ. जैसे संगठन भी इस दिशा में प्रयासरत हैं। हमें इस पुनीत कार्य में ऐसे संगठनों और सरकार का भी सहयोग करना चाहिए।


"रक्तदान कहलाता महादान,

होता है इससे महाकल्याण!"


FAQ'S Questions –


प्रश्न - रक्तदान क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर - रक्तदान द्वारा किसी को नवजीवन देकर जो आत्मिक आनंद मिलता है उसका ना तो कोई मूल्य आंका जा सकता है ना ही उसे शब्दों में व्यक्त किया जा सकता है। चिकित्सकों का यह मानना है कि रक्तदान खून में कोलेस्ट्रॉल की अधिकता रक्त प्रवाह में बाधा डालती है। रक्तदान शरीर द्वारा रक्त बनाने की क्रिया को भी तीव्र कर देता है।


प्रश्न - रक्तदान से क्या मतलब है?

उत्तर - रक्तदान तब होता है जब एक स्वस्थ व्यक्ति स्वेच्छा से अपना रक्त देता है और रक्त आधान के लिए उसका प्रयोग होता है या फ्रैकशेनेशन नामक प्रक्रिया के जरिए दवा बनाई जाती है। विकसित देशों में, अधिकांश रक्तदाता अवैतनिक स्वयंसेवक होते हैं, जो सामुदायिक आपूर्ति के लिए रक्तदान करते हैं।


प्रश्न - मानव शरीर में कितना खून होता है?

उत्तर - वयस्कों के शरीर में लगभग 1.2-1.5 गैलन (10 यूनिट) रक्त होगा। रक्त एक वयस्क के वजन का लगभग 10% होता है।


प्रश्न - रक्तदान कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर - वास्तव में 8 से अधिक विभिन्न प्रकार के रक्त होते हैं, जिनमें से कुछ एक दूसरे के साथ संगत नहीं होते हैं।


प्रश्न - 1 यूनिट ब्लड कितने दिन में बनता है?

उत्तर - एक यूनिट रक्तदान की कमी 24 घंटे में शरीर में पूरी हो जाती है।

यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।  

यहां पर आपको रक्तदान के निबंध के बारे में बताया गया है जो हर भारतीय को जरूर पता होने चाहिए। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप nityastudypoint.com पर विजिट कर सकते हैं। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने सभी दोस्तों को social media platform WhatsApp, Facebook or telegram पर share करिएगा।


ये भी पढ़ें 👇👇👇👇


समाचार पत्र पर निबंध 2023


स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध 2023


• अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध


अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर निबंध


राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर निबंध


• विश्व संगीत दिवस पर निबंध


• भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना किसने की


• जीएसटी पर निबंध


• समाचार पत्रों के महत्व पर निबंध


गाँव और शहर के जीवन पर निबंध 2023


Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2