विश्व संगीत दिवस 21 जून : कब, क्यों और कैसे शुरू हुआ

Ticker

विश्व संगीत दिवस 21 जून : कब, क्यों और कैसे शुरू हुआ

विश्व संगीत दिवस 21 जून : कब, क्यों और कैसे शुरू हुआ

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको विश्व संगीत दिवस के बारे में बताने वाले हैं। इसके साथ ही हम आपको विश्व संगीत दिवस कब, क्यों और कैसे शुरू हुआ इन सबके बारे में भी बताएंगे। दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।


विश्व संगीत दिवस पर निबंध,विश्व संगीत दिवस,21 जून विश्व संगीत दिवस,विश्व संगीत दिवस कब, क्यों और कैसे शुरू हुआ,world music day,विश्व संगीत दिवस क्यों मनाते हैं,विश्व संगीत दिवस का इतिहास क्या है,विश्व संगीत दिवस का महत्व क्या है, विश्व संगीत दिवस की स्थापना कब हुई,world music day in Hindi,Vishva Sangeet Divas per nibandh


विश्व संगीत दिवस पर निबंध,विश्व संगीत दिवस,21 जून विश्व संगीत दिवस,विश्व संगीत दिवस कब, क्यों और कैसे शुरू हुआ,world music day,विश्व संगीत दिवस क्यों मनाते हैं,विश्व संगीत दिवस का इतिहास क्या है,विश्व संगीत दिवस का महत्व क्या है, विश्व संगीत दिवस की स्थापना कब हुई,world music day in Hindi,Vishva Sangeet Divas per nibandh
विश्व संगीत दिवस 21 जून : कब, क्यों और कैसे शुरू हुआ

Table of contents –

1. प्रस्तावना

2. विश्व संगीत दिवस का इतिहास

3. कैसे हुई वर्ल्ड म्यूजिक डे की शुरुआत

4. विश्व संगीत दिवस का उद्देश्य

5. संगीत का महत्व

6. संगीत का प्रभाव

7. कैसे मनाया जाता है वर्ल्ड म्यूजिक डे

8. संगीत पर शायरी

9. विश्व संगीत दिवस पर 10 लाइन

10. FAQ Questions 


प्रस्तावना –


प्रत्येक वर्ष 21 जून को ''विश्व संगीत दिवस'' संपूर्ण विश्व में मनाया जाता है। विश्व संगीत दिवस को फेटे डी ला म्यूजिक के नाम से भी जाना जाता है। इसका अर्थ है म्यूजिक फेस्टिवल। विश्व संगीत दिवस के अलावा इसे संगीत समारोह के रूप में भी जाना जाता है।


विश्व संगीत दिवस का इतिहास-


विश्व में सदा ही शांति बरकरार रखने के लिए ही फ्रांस में पहली बार 21 जून 1982 में प्रथम विश्व संगीत दिवस मनाया गया था, जिसका श्रेय तात्कालिक सांस्कृतिक मंत्री श्री जैक लो को जाता है। इससे पूर्व अमेरिका के एक संगीतकार योएल कोहेन ने वर्ष 1976 में इस दिवस को मनाने की बात की थी।


विश्व संगीत दिवस कुल 110 देशों में ही मनाया जाता है (जर्मनी, इटली, मिस्र, सीरिया, मोरक्को, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, कांगो, कैमरुन, मॉरीशस, फिजी, कोलंबिया, चिली, नेपाल और जापान आदि)


कैसे हुई वर्ल्ड म्यूजिक डे की शुरुआत –


फ्रांसीसी संस्कृति मंत्री मौरिस फ्ल्यूरेट द्वारा इसे प्रस्तावित किए जाने के बाद वर्ष 1981 में, पूर्व फ्रांसीसी संस्कृति मंत्री जैक लैंग ने संगीत के चमत्कार को विश्व संगीत दिवस के रूप में मनाने के इस पर विचार किया और इसकी स्थापना की। तभी से यह दिन हर साल 21 जून को मनाया जाता है जो साल का सबसे लंबा दिन होता है।


वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाए जाने का श्रेय पूरी तरह से उस समय रहे सांस्कृतिक मंत्री जैक लैंग को जाता है। हालांकि इससे पहले अमेरिका के एक म्यूजिशियन योएल कोहेन ने भी 1976 में इस दिवस को लेकर अपना विचार प्रकट किया था।

इसे फ्रेंच भाषा में फेटे डी ला म्यूजिक भी कहा जाता है जिसका मतलब 'म्यूजिक फेस्टिवल' होता है। अर्थात् संगीत समारोह या संगीत का त्यौहार।


विश्व संगीत दिवस का उद्देश्य –


विश्व संगीत दिवस को मनाने का उद्देश्य अलग-अलग तरीके से लोगों को संगीत के प्रति जागरूक करना है ताकि लोगों का विश्वास संगीत से ना उठे। इसको मनाने का उद्देश्य अलग-अलग तरीके से म्यूजिक का का प्रोपेगैंडा तैयार करने के अलावा एक्सपर्ट व नए कलाकारों को इकट्ठा करके एक मंच पर लाना है। विश्व भर में, इस दिन संगीत और ललित कला को प्रोत्साहित करने वाले कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।


मानव जीवन में संगीत की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि संगीत सुनना हर किसी को पसंद है जो व्यक्ति अपने जीवन में संगीत को आनंद के साथ सुनते हैं वह असली जीवन जगत में संगीत का महत्व जानते हैं। कोई व्यक्ति यदि संगीत में रुचि रखता है तो वह व्यक्ति अपनी जिंदगी में हमेशा खुश रहता है और हर समस्या में तनाव मुक्त रहता है। संगीत सुनने से मस्तिष्क को शांति एवं आनंद की प्राप्ति होती है। संगीत सुनना मनुष्य को जीवन में कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।


संगीत को कई उत्सवों, कार्यक्रमों पर भी सुना जाता है क्योंकि इससे कार्यक्रमों महोत्सव की रौनक बढ़ती है। सबको अपने पसंदीदा संगीत सुनना पसंद होता है। क्योंकि संगीत सिर्फ किसी एक विषय पर नहीं हो सकता। संगीत को आप किसी कारण के भी सुन सकते हैं, यदि आपका मन बहुत खुश है तो खुशी के संगीत सुन सकते हो, यदि आप नाराज हो तो नाराजगी के संगीत, यदि किसी के प्यार में हो तो प्यार भरे संगीत साथ ही शादी, पार्टियों में डीजे के संगीत भी लोग सुनना पसंद करते हैं। संगीत से व्यक्ति जीवन की कई समस्याओं को शांत किया जाता है क्योंकि संगीत सुनने से मन और आत्मा प्रफुल्लित रहती है। वर्तमान में संगीत को हर जगह हर वक्त सुना जा सकता है जैसे आजकल मनुष्य अपने तनाव को दूर करने के लिए ऑफिस, चलते समय अकेले या फिर दोस्त के साथ संगीत सुनते हैं जिससे उनके मस्तिष्क को तरोताजगी महसूस होती है।


संगीत सुनने से हमें मानसिक शांति, संतुष्टि, स्वास्थ्य प्रदान होते हैं। संगीत हमारे ध्यान को बढ़ाता है और साथ ही संगीत सुनने से हमारे अंदर सकारात्मक विचार रहते हैं, यदि आप संगीत को परेशानी में सुनते हो तो आपका मन शांत करने के लिए यह बहुत मदद करता है। संगीत तुम्हें अक्सर कई दुविधाओं से निकालता है और तुम्हें सफलता की ओर ले जाएगा। संगीत सुनने से आप मोटिवेट होते हैं। संगीत आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।


संगीत हमारी अंदर की आत्मा का स्पर्श करता है और हमारी समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। कई व्यक्तियों को संगीत सुनना बहुत पसंद होता है और वह प्रत्येक दिन संगीत सुनते हैं।


संगीत का महत्व –


संगीत सिर्फ सात सुरों में बंधा नहीं होता। इसे बांधने के लिए विश्व की सीमाएं भी कम पड़ जाती हैं। संगीत दुनिया में हर मर्ज की दवा मानी जाती है। यह दुःखी से दुःखी इंसान को भी खुश कर देती है, संगीत का जादू एक मरते हुए इंसान को भी खुशी के लम्हे दे जाता है। संगीत दुनिया में हर जगह है। अगर इसे महसूस करें तो दैनिक जीवन में संगीत ही संगीत भरा है कोयल की कूक, पानी की कलकल, हवा की सरसराहट हर जगह संगीत ही तो है बस जरूरत है तो इसे महसूस करने की। अपनी जिंदगी के व्यस्त समय से कुछ पल सुकून के निकालिए और महसूस कीजिए इस संगीतमय दुनिया की धुन को। संगीत मानव जगत को ईश्वर का एक अनुपम दैवीय वरदान है। यह न सरहदों में कैद होता है और न भाषा में बंधता है। माना हर देश की भाषा, पहनावा और खानपान भले ही अलग हो, लेकिन हर देश के संगीत में सभी सात सुर एक जैसे होते हैं और लय-ताल भी एक सी होती है। संगीत हर इंसान के लिए अलग मायने रखता है। किसी के लिए संगीत का मतलब अपने दिल को शांति देना है तो कोई अपनी खुशी का संगीत के द्वारा इजहार करता है। प्रेमियों के लिए तो संगीत किसी रामबाण या ब्रह्मास्त्र से कम नहीं।


संगीत का प्रभाव –


संगीत हर किसी को आनंद की अनुभूति देता है। संगीत के सात सुरों में छिपे राग मन को शांति देने के साथ ही रोगों को भी दूर करने में सहायक है। संगीतज्ञ पुरुषोत्तम शर्मा शास्त्रीय संगीत से तनाव व इसी से जुड़े अन्य रोग दूर कर रहे हैं। घनी आबादी के छोटे से घर में रहने वाले पुरुषोत्तम शर्मा के यहां काफी लोग तनाव, अनिद्रा ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का इलाज कराने आते हैं। वह अपने रोगियों को कोई दवा या व्यायाम नहीं कराते। केवल एकाग्र मन से राग सुनने की नसीहत देते हैं। पुरुषोत्तम शर्मा कहते हैं कि राग से रोग तो दूर होता ही है, रोगी में आत्मविश्वास भी भरता है।


कैसे मनाया जाता है वर्ल्ड म्यूजिक डे –


120 देशों के 1000 से अधिक शहरों में, इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें भारत, स्पेन, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, ब्राज़ील, संयुक्त राज्य अमेरिका, नाइजीरिया और अर्जेंटीना जैसे देश शामिल होते हैं।


हर साल 21 जून के दिन मेक म्यूजिक कंसर्ट का आयोजन किया जाता है जिसमें दुनिया भर के उत्कृष्ट कलाकारों, संगीतकारों, गायकों, रॉक बैंड, मार्चिंग बैंड और रैपर भी हिस्सा लेते हैं।


इसमें कौशल युक्त लोगों को एक मंच प्रदान किया जाता है जहां पर वह अपने आप और अपनी कला को लोगों तक पहुंचाने के लिए स्वतंत्र होते हैं। यह मेक म्यूजिक कंसर्ट पूरी तरह से मुफ्त और जनता के लिए खुले होते हैं। पिछले कुछ सालों तक कोविड-19 प्रभावित इलाकों में इस उत्सव का आयोजन वर्चुअली या डिजिटली किया गया था।


संगीत पर शायरी –

विश्व संगीत दिवस,21 जून विश्व संगीत दिवस,21 जून विश्व संगीत दिवस 2023,विश्व संगीत दिवस कब और क्यों मनाया जाता है,कब और कैसे हुई संगीत दिवस मनाने की शुरुआत?,विश्व संगीत दिवस की शुरुआत,विश्व संगीत दिवस की थीम,विश्व संगीत दिवस पर कुछ पंक्तियां,विश्व संगीत दिवस पूरी जानकारी,विश्व संगीत दिवस का निबंध,विश्व संगीत दिवस पर आसान निबंध,विश्व संगीत दिवस पर निबंध हिंदी में,विश्व संगीत दिवस पर आसान निबंध हिंदी में
विश्व संगीत दिवस 21 जून : कब, क्यों और कैसे शुरू हुआ

''संगीत की भाषा, पूरी दुनिया समझती है।

इसके बिना जिंदगी अधूरी सी लगती है।''


"हंसकर जीने में ही जीत है, आत्मा की

आवाज ही संगीत है।"


''दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में संगीत ही

वो सबसे अच्छी भाषा है, जिसे सब समझते हैं।''


"भले ही आप संगीत को छू ना सके, लेकिन

संगीत आपको छू सकता है…।।"


"खुश होने पर आप संगीत का आनंद लेते हैं,

लेकिन दुःखी होने पर आप इसे महसूस करते हैं।"


विश्व संगीत दिवस पर 10 लाइन-


1. विश्व संगीत दिवस 21 जून को मनाते हैं।

2. सबसे पहले विश्व संगीत दिवस फ्रांस में मनाया गया था।

3. विश्व संगीत दिवस की शुरुआत 1982 में हुई।

4. हमारे जीवन में संगीत का बहुत महत्व है।

5. विश्व संगीत दिवस के दिन बड़े-बड़े संगीतकार का सम्मान करते हैं।

6. विश्व संगीत दिवस के दिन कई प्रतियोगिताएं रखते हैं।

7. मुझे गाना सुनना बहुत ही पसंद है।

8. विश्व संगीत दिवस के दिन कई कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

9. गाना गाने से पहले भगवान का नाम लेते हैं।

10. विश्व संगीत दिवस के दिन पितृ दिवस भी मनाते हैं।


Frequently Asked Questions (FAQ) –


प्रश्न - विश्व संगीत दिवस का क्या महत्व है?

उत्तर - संगीत दिवस सभी संगीत उत्साही लोगों को मुफ्त संगीत प्रदान करने और शौकिया और पेशेवर कलाकारों के लिए दुनिया के बाकी हिस्सों में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच बनाने के लिए मनाया जाता है। यह संगीत के मूल्य और इसके लाभों पर जोर देने के लिए मनाया जाता है।


प्रश्न - विश्व संगीत दिवस का इतिहास क्या है?

उत्तर - विश्व संगीत दिवस मनाने की शुरुआत फ्रांस से हुई। साल 1982 में पहली बार विश्व संगीत दिवस मनाया गया। उस समय के फ्रांस के तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री जैक लैंग ने देश के लोगों की संगीत के प्रति दीवानगी को देखते हुए संगीत दिवस मनाने की घोषणा कर दी। इस दिन को 'फेटे ला म्यूजिक' कहा गया।


प्रश्न - संगीत दिवस क्यों मनाते हैं?

उत्तर - इस दिन को संगीत के माध्यम से दुनिया भर के लोगों को एक साथ लाने के उद्देश्य से बनाया गया था। संगीत को समर्पित एक और दिन है जिसे 'विश्व संगीत दिवस' कहा जाता है जोकि 21 जून को प्रतिवर्ष मनाया जाता है और यह एक बहुत बड़ा कार्यक्रम है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस का अपना महत्व है।


प्रश्न - विश्व संगीत दिवस की स्थापना किसने की?

उत्तर - विश्व संगीत दिवस की स्थापना जैक लैंग ने की।


प्रश्न -  संगीत की उत्पत्ति कहां से हुई?

उत्तर - संगीत की उत्पत्ति ब्रह्मा द्वारा हुई। ब्रह्मा ने आध्यात्मिक शक्ति द्वारा यह कला देवी सरस्वती को दी। सरस्वती को 'वीणा पुस्तक धारणी' कहकर और साहित्य की अधिष्ठात्री माना गया है। इसी अध्यात्मिक ज्ञान द्वारा सरस्वती ने नारद को संगीत की शिक्षा प्रदान की।

यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।  

यहां पर आपको विश्व संगीत दिवस पर निबंध के बारे में बताया गया है। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप nityastudypoint.com पर विजिट कर सकते हैं। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने सभी दोस्तों को social media platform WhatsApp, Facebook or telegram पर share करिएगा।


ये भी पढ़ें 👇👇👇👇


समाचार पत्र पर निबंध 2023


स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध 2023


• अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध


अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर निबंध


राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर निबंध


• विश्व संगीत दिवस पर निबंध


• भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना किसने की


• समाचार पत्रों के महत्व पर निबंध


गाँव और शहर के जीवन पर निबंध 2023


Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2