समाचार पत्रों के महत्व पर निबंध || Essay on importance of newspapers

Ticker

समाचार पत्रों के महत्व पर निबंध || Essay on importance of newspapers

समाचार पत्रों के महत्व पर निबंध || Essay on importance of newspapers

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको समाचार पत्र के महत्व के बारे में बताएंगे। दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।


समाचार पत्रों के महत्व पर निबंध,samachar Patra ke mahatva per nibandh,essay on importance of newspaper,छात्रों के लिए समाचार पत्र निबंध का महत्व,समाचार पत्र पर निबंध,newspaper essay in Hindi,समाचार पत्र से क्या लाभ हैं,समाचार पत्र पर निबंध हिंदी में, समाचार पत्रों की आवश्यकता है,समाचार पत्र का महत्व उपयोगिता लाभ निबंध


समाचार पत्रों के महत्व पर निबंध,samachar Patra ke mahatva per nibandh,essay on importance of newspaper,छात्रों के लिए समाचार पत्र निबंध का महत्व,समाचार पत्र पर निबंध,newspaper essay in Hindi,समाचार पत्र से क्या लाभ हैं,समाचार पत्र पर निबंध हिंदी में, समाचार पत्रों की आवश्यकता है,समाचार पत्र का महत्व उपयोगिता लाभ निबंध
समाचार पत्रों के महत्व पर निबंध || Essay on importance of newspapers

Table of contents –


1. प्रस्तावना

2. समाचार पत्र का आरंभ 

3. समाचार पत्र का जन्म

4. समाचार पत्र के प्रकार

5. समाचार पत्र की आवश्यकता

6. समाचार पत्र का महत्व

7. समाचार पत्रों का दायित्व

8. उपसंहार 

9. समाचार पत्र के महत्व पर 10 लाइन 

10. FAQ Questions 


प्रस्तावना –


देश-विदेश की खबरें पहुंचाने के साधन को समाचार पत्र कहते हैं। समाचार पत्र ही वह सबसे प्रबल साधन है जिसके द्वारा हम विश्व में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी घर बैठे ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। समाचार पत्र बहुत ही शक्तिशाली यंत्र है जो लोगों और संसार के बीच संबंध स्थापित करता है।


समाचार पत्र का आरंभ –


भारत में अंग्रेजों के आने से पहले समाचार पत्र का प्रचलन नहीं था। अंग्रेजों ने भारत में समाचार पत्रों का विकास किया। सन् 1780 में कोलकाता में भारत का सबसे पहला समाचार पत्र दि बंगाल गजट प्रकाशित किया गया जो कि अंग्रेजों में प्रकाशित किया गया था और इसका संपादन जेम्स ऑगस्टस हिक्की ने किया था। यही वह समय था जिसके बाद समाचार पत्रों का विकास हुआ।


हिंदी का प्रथम साप्ताहिक पत्र उदंत मार्तंड का प्रकाशन 30 मई 1826 को हुआ। जिस तरह से मुद्रण कला का विकास होने लगा उसी तरह से समाचार पत्रों की संख्या भी बढ़ने लगी। वर्तमान समय में देश के प्रत्येक भाग में समाचार पत्रों का प्रकाशन हो रहा है। आज समाचार पत्र देश-विदेश में होने वाली घटनाओं से जन सामान्य को जागरूक बना रहे हैं।


समाचार पत्र का जन्म –


समाचार पत्र का जन्म प्रौद्योगिकी और व्यापार के विकास के साथ आरंभ हुआ। समाचार पत्र की जन्मभूमि इटली के रोम शहर को माना जाता है। उस समय समाचार पत्थर या धातु की पट्टी पर लिखे होते थे। 15वीं शताब्दी के मध्य में छापने की मशीन का आविष्कार हुआ जिसके फलस्वरूप समाचार, किताब आदि का प्रकाशन संभव हो पाया।


16वीं शताब्दी के अंत में विश्व का पहला समाचार पत्र रिलेशन प्रकाशित हुआ। 17वीं शताब्दी तक समाचार पत्र का प्रचार पूरे यूरोप में हो चुका था। भारत में समाचार पत्र का प्रकाशन 18वीं शताब्दी में अंग्रेजों द्वारा हुआ। देखते ही देखते भारत में इसकी बाढ़ सी आ गई।


समाचार पत्र के प्रकार –


समाचार पत्र कई प्रकार के होते हैं जैसे – दैनिक, साप्ताहिक तथा मासिक। इन सबमें दैनिक पत्र का प्रसार सबसे अधिक है क्योंकि दैनिक समाचार पत्र लोगों द्वारा अधिक पसंद किया जाता है। सभी समाचार पत्र विश्व में होने वाली घटनाओं की अधिकाधिक जानकारी देते हैं।


समाचार पत्र की आवश्यकता –


मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। इस कारण वह समाज में होने वाली दिन-प्रतिदिन की घटनाओं को जानने के लिए उत्सुक रहता है। समाचार पत्र ही एक ऐसा सशक्त साधन है जिसके द्वारा यह जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सरकार तथा जनता के बीच की कड़ी समाचार पत्र ही होते हैं। सरकार के विचारों तथा नीति को समाचार पत्र के माध्यम से जान सकते हैं। जनता के आक्रोश को सरकार तक पहुंचाने का माध्यम समाचार पत्र ही हैं।


समाचार पत्र का महत्व –


समाचार पत्र पर निबंध,essay on importance of newspaper,essay on importance of newspaper in our daily life,importance of newspaper essay,essay on importance of newspaper in hindi,essay on newspaper in hindi,essay on newspaper, समाचार पत्र के महत्व पर निबंध,hindi essay on importance of newspaper,essay on importance of newspaper in english,essay on importance of reading newspaper,importance of newspaper essay in english,समाचार पत्र का महत्व पर निबंध,importance of newspaper essay in hindi
समाचार पत्रों के महत्व पर निबंध || Essay on importance of newspapers

समाचार पत्र के महत्व को हम नीचे लिखी बातों से समझ सकते हैं –


1. समाचार पत्र एक शक्तिशाली उपकरण है जो लोगों को सूचना प्रसारित करता है।


2. यह कम लागत में संपूर्ण मात्रा में जानकारी देते हैं।


3. यह बहुत विश्वसनीय स्रोत है जो हमें पूरी जांच करने के बाद ही जानकारी देते हैं।


4. समाचार पत्र काफी भाषाओं में प्रकाशित होते हैं।


5. अखबार ने समाज में सकारात्मक प्रभाव पैदा किया है।


6. अखबार के माध्यम से देश-विदेश की सभी खबरें घर बैठे ही प्राप्त हो जाती है।


7. नौकरी की खोज कर रहे लोगों को समाचार पत्र से रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं।


8. समाचार पत्र किसी भी समस्या को लेकर जनता को जागरूक बनाकर सरकार से उनकी बात को स्वीकार करने के लिए विवश कर सकते हैं।


9. यह हमारे ज्ञान का विकास करता है।


10. व्यापारी घर बैठे अपने माल का विज्ञापन समाचार पत्रों के माध्यम से जनता तक पहुंचा सकते हैं।


समाचार पत्रों का दायित्व –


समाचार पत्रों का सबसे बड़ा उत्तरदायित्व शक्तिसंपन्न होने पर भी संतुलित एवं मर्यादित होना चाहिए। समाचार पत्रों को जनसामान्य का भलि प्रकार दिशा-निर्देश करना चाहिए।


उपसंहार –


वर्तमान समय में मानव की जिज्ञासा हरपल नई दिशा की ओर अग्रसर है। मानव के लिए इस दिशा में समाचार पत्रों का महत्वपूर्ण योगदान है। समाचार पत्र के महत्व के साथ संपादकों का दायित्व भी बढ़ गया है। कष्टप्रद स्थिति तब सामने आती है जब समाचार पत्र अपने स्तर से गिरकर लालच में आकर गलत समाचारों का प्रकाशन करते हैं। इस ओर विशेष ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।


एक अच्छा संपादक जीवन को सही मार्ग पर ले जाता है। हमारे देश में समाचार पत्रों का बहुत विकास हुआ है। यह उन्नति के संदेशवाहक हैं।


समाचार पत्र के महत्व पर 10 लाइन –


1. समाचार पत्र/अखबार हमारे जीवन का एक अहम/महत्वपूर्ण हिस्सा है।


2. समाचार पत्र से हमें देश दुनिया में होने वाली घटनाओं की जानकारी मिलती है।


3. समाचार पत्र हमें राजनीति, खेल, अर्थव्यवस्था आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है।


4. समाचार पत्र हमें सब्जी, दाल, चावल, पेट्रोल आदि की कीमत की जानकारी प्रदान करता है।


5. समाचार पत्र हमें सरकार के नियमों और कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।


6. समाचार पत्र छात्रों को शिक्षा और परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।


7. समाचार पत्र पढ़ने से हमारा सामान्य ज्ञान/जनरल नॉलेज बढ़ता है।


8. समाचार पत्र हमारे व्यक्तित्व को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।


9. प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालनी चाहिए।


10. देश के विकास और लोगों को जागरूक करने में समाचार पत्र एक अहम भूमिका निभाता है।


Frequently Asked Questions (FAQ) –


प्रश्न - समाचार पत्रों का क्या महत्व है?

उत्तर - अखबार हमें अपने देश में हो रही सभी घटनाओं के साथ ही संसार में हो रही घटनाओं से भी अवगत कराते हैं। यह हमें खेल, नीतियों, धर्म, समाज, अर्थव्यवस्था, फिल्म उद्योग, फिल्म (चलचित्र), भोजन, रोजगार आदि के बारे में बिल्कुल सटीक जानकारी देता है। आज के समय में समाचार पत्र जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन चुका है।


प्रश्न - समाचार पत्र से क्या लाभ हैं?

उत्तर - समाचार पत्र निस्संदेह सूचनाओं एवं संवेदनाओं के आदान-प्रदान का एक प्रमुख स्रोत हैं। इसके अतिरिक्त समाचार पत्रों के माध्यम से व्यक्ति अपने व्यापार, विवाह, नौकरी अथवा अन्य विषयों से संबंधित विज्ञापन भेज सकता है। विज्ञापन के माध्यम से व्यापारिक संस्थान अपने उत्पाद का प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।


प्रश्न - हमारे जीवन में समाचारों की क्या उपयोगिता है?

उत्तर - प्रत्येक व्यक्ति समाचार पत्रों के माध्यम से अपनी अभिरुचि के अनुसार सामग्री प्राप्त करता है। हमारे देश में राष्ट्रीय चेतना जाग्रत करने का श्रेय समाचार पत्रों को ही है। व्यापारिक क्षेत्र में भी समाचार पत्रों में विज्ञापन दिए जाते हैं।


प्रश्न - समाचार पत्र का उद्देश्य क्या है?

उत्तर - समाचार पत्र या अखबार, समाचारों पर आधारित एक प्रकाशन है, जिसमें मुख्यतः सामयिक घटनाएं, राजनीति, खेल-कूद, व्यक्तित्व, विज्ञापन इत्यादि जानकारियां सस्ते कागज पर छपी होती हैं। समाचार पत्र संचार के साधनों में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।


प्रश्न - भारत में समाचार पत्र की शुरुआत कब हुई?

उत्तर - किसी भारतीय भाषा में प्रकाशित होने वाला पहला समाचार पत्र मासिक 'दिग्दर्शक' था, जो 1818 ईस्वी में प्रकाशित हुआ। लेकिन निर्विवाद रूप से भारत का सबसे पहला प्रमुख समाचार पत्र 'संवाद कौमुदी' था। इस साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन 1821 में शुरू हुआ था और इसके प्रबंधक-संपादक थे।

यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।  

यहां पर आपको समाचार पत्रों के महत्व पर निबंध के बारे में बताया गया है। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप nityastudypoint.com पर विजिट कर सकते हैं। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने सभी दोस्तों को social media platform WhatsApp, Facebook or telegram पर share करिएगा।



Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2