ऑनलाइन शिक्षा पर निबंध - essay on online education in Hindi

Ticker

ऑनलाइन शिक्षा पर निबंध - essay on online education in Hindi

ऑनलाइन शिक्षा पर निबंध - Essay on online education in Hindi

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर दोस्तों आज हम आपको इस ब्लॉग में ऑनलाइन क्लासेज अर्थात ऑनलाइन शिक्षक पर निबंध लिखकर बताएं क्योंकि यह पिछले कुछ समय में बहुत अधिक प्रचलित हुआ है और वर्तमान समय भी लोगों को यह पसंद आता है क्योंकि बच्चे हमेशा चाहता है कि वह ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करके ऑनलाइन एग्जाम दे इसलिए विद्यार्थी को शिक्षक द्वारा इस विषय पर निबंध लिखने के लिए दिया जाता है ताकि वह ऑनलाइन क्लासेस से अपने अनुभव को साझा कर सकें। दोस्तों आपको पोस्ट के अंत तक बने रहना है अगर दोस्तों हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों में शेयर करना बिल्कुल भी ना भूले।


ऑनलाइन शिक्षा का अर्थ  ऑनलाइन शिक्षा क्या है?  ऑनलाइन शिक्षा के लाभ  ऑनलाइन शिक्षा से हानि  ऑनलाइन शिक्षा (डिजिटल शिक्षा) की जरूरत क्यों पड़ी ?  ऑनलाइन शिक्षा पर महत्व।  निष्कर्ष   FAQ-question   ऑनलाइन शिक्षा पर निबंध - essay on online education in Hindi
ऑनलाइन शिक्षा पर निबंध - essay on online education in Hindi


Table of contents 

ऑनलाइन शिक्षा पर निबंध - essay on online education in Hindi

प्रस्तावना

ऑनलाइन शिक्षा का अर्थ

ऑनलाइन शिक्षा क्या है?

ऑनलाइन शिक्षा के लाभ

ऑनलाइन शिक्षा से हानि

ऑनलाइन शिक्षा (डिजिटल शिक्षा) की जरूरत क्यों पड़ी ?

ऑनलाइन शिक्षा पर महत्व।

निष्कर्ष 

FAQ-question 


प्रस्तावना


शिक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिक्षा एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ सीखना सिखाना। शिक्षा हम किसी भी माध्यम के द्वारा ग्रहण कर सकते हैं शिक्षा मनुष्य को बौद्धिक रूप से तैयार करती है। वैसे ही आज की आधुनिक युग में शिक्षा प्राप्त करने का एक सरल तरीका है ऑनलाइन शिक्षा। आधुनिक समय में ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली एक वरदान की तरह है जिसने किसी कारण वश शिक्षा ग्रहण नहीं की। ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली से नए आयाम हासिल कर सकता है।


ऑनलाइन शिक्षा का अर्थ


ऑनलाइन शिक्षा कंप्यूटर आधारित नेटवर्क से संबंधित होती है। इसमें विद्यार्थी घर पर रहकर भी शिक्षा प्राप्त करता है इसके अंतर्गत विद्यार्थी वीडियो के माध्यम से लाभान्वित होते हैं। इसमें शिक्षक से प्रत्याशी संबंध नहीं होता है ऑनलाइन शिक्षा इलेक्ट्रॉनिक अनुप्रयोगों और सीखने की प्रक्रियाओं के उपयोग को संदर्भित करती है ऑनलाइन से चाहे तो इंटरनेट का कनेक्शन कंप्यूटर स्मार्टफोन आदि महत्वपूर्ण सामग्री की जरूरत होती है।


ऑनलाइन शिक्षा क्या है?


जैसे की हम पारंपरिक रूप से गुरुकुल या कक्षा में जाते हैं और उनके शिक्षक के सामने बैठकर उनका ज्ञान प्राप्त करते हैं। लेकिन ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली में ऐसी शिक्षा का नवीनतम रूप माना जाता है, हम अपने शिक्षक से इंटरनेट से मिलते हैं और लैपटॉप या सेल फोन के माध्यम से उनसे मिलते हैं और अपना ज्ञान प्राप्त करते हैं।


वर्ष 1993 से ऑनलाइन शिक्षा को वैध शिक्षा माध्यम के रूप में भी स्वीकार किया गया है। जिन्हें प्रयुक्त भाषा में दूरस्थ शिक्षा कहा जाता है। इसमें निर्धारित पाठ्यक्रम को VS/डीवीडी और इन्टरनेट के माध्यम से शिक्षा दी जाती हैं|बड़ी बड़ी सेवाओं जैसे सिविल सर्विस, इंजीनियरिंग और मेडिकल, कानून आदि की शिक्षा भी आज कई संस्थान ऑनलाइन उपलब्ध करवा रहे हैं।


ऑनलाइन शिक्षा के लाभ


  1. भारत जैसे विशाल देश में पर्याप्त स्कूल और कॉलेज नहीं हैं। ऑनलाइन शिक्षा के विकल्प के साथ, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों पर तनाव कम होगा, और माता-पिता और बच्चे वास्तव में अपने व्यक्तिगत तरीके से पढ़ने और निर्देश देने के लिए स्वतंत्र होंगे; यानी स्कूल से कॉलेज में नामांकन की अनिवार्यता खत्म हो जाएगी।

  2. ऑनलाइन शिक्षा को सशक्त बनाकर छात्र कुछ नया सीखेंगे। शिक्षक की कमी के आरोप भी छोड़े जा सकते हैं।

  3. ऑनलाइन शिक्षा के परिणामस्वरूप कक्षाएं अधिक आकर्षक होती जा रही हैं, और परिणामस्वरूप बच्चे अधिक ध्यान दे रहे हैं।

  4. ऑनलाइन शिक्षा पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इससे कागज की प्रतियों और किताबों की संख्या कम हो जाती है।

  5. ई-लर्निंग समय की बचत करती है और जानकारी की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है।

  6. छात्र ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों और शिक्षकों से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

  7. ऑनलाइन शिक्षा की कमियां

  8. ऑनलाइन शिक्षा एक कंप्यूटर-आधारित प्रणाली से जुड़ी हुई है, जिसके लिए कई महंगे उपकरणों के उपयोग की आवश्यकता होती है। नतीजतन, हर कोई ऑनलाइन शिक्षा से लाभान्वित नहीं हो सकता है।

  9. हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार, ऑनलाइन शिक्षा का बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

  10. रहने का वातावरण ऑनलाइन शिक्षा अध्ययन के लिए अनुकूल नहीं है क्योंकि छात्र आसानी से घर पर खेल और अन्य सोशल मीडिया से दूर हो जाते हैं, जबकि स्कूल और कॉलेज एक संगठित सीखने का माहौल प्रदान करते हैं।

  11. भले ही डिजिटल और ऑनलाइन शिक्षा छात्रों के लिए कितनी भी सुलभ क्यों न हो, यह सुविधा खराब अध्ययन की आदतों और छात्रों में आलसी व्यवहार के विकास को बढ़ावा देती है।


ऑनलाइन शिक्षा से हानि


  • ऑनलाइन शिक्षा से होने वाली सबसे बड़ी हानि यह है कि लगातार मोबाइल और कंप्यूटर के उपयोग से छात्र की आँखे कमजोर होती है।

  • टीचर और विद्यार्थी के बीच में एक अच्छा रिलेशन नही बन पाता है, इस कारण विद्यार्थी में शिक्षा के प्रति दिलचस्पी कम हो जाती है।

  • यह कहना गलत नही होगा कि इंटरनेट पर अच्छी और बुरी सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध है। हो सकता है कि कोई बच्चा बुरी बातें सीख ले। यह ऑनलाइन शिक्षा का सबसे बड़ी हानि है।

  • लगातार मोबाइल और इंटरनेट के बीच रहने से विद्यार्थी का मानसिक ज्ञान तो बढ़ जाएगा परन्तु शारीरिक तौर पर वह कमजोर रह जाता है।

  • विद्यार्थी स्कूल नही जाएगा तो उसके दोस्त भी काफी कम होंगे और दोस्त होना व्यवहारिक जीवन के लिए बहुत जरूरी है।


ऑनलाइन शिक्षा (डिजिटल शिक्षा) की जरूरत क्यों पड़ी ?


जैसा कि आप सभी जानते है, आवश्यकता आविष्कार की जननी है। एजुकेशन के क्षेत्र में ऑनलाइन शिक्षा का कितना योगदान है यह बात कोरोना काल में पूरी तरह से सिद्ध हो चुकी है। ऑनलाइन एजुकेशन की शुरूआत तो कोरोना काल से पहले ही हो चुकी थी परन्तु इसकी सुचारू रूप से शुरुआत कोरोना काल में ही हुई। कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया था। उस दौरान काफी लम्बे समय तक विद्यार्थीयो की पढ़ाई बंद हो चुकी थी। ऐसी परिस्थिति में भारत सहित दुनिया के कई देशों ने शिक्षा के ऑनलाइन विकल्प को अपनाया। कोरोना काल ने डिजिटल शिक्षा को एक नए आयाम पर पहुँचा दिया। इस प्रणाली को लोकप्रिय बनाने में शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और भारत सरकार का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा।


इंटेरनेट की सुविधा आसानी से उपलब्ध होने के कारण इस शिक्षा प्रणाली ने काफी हद तक अपनी जगह बनाई। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी वे विद्यार्थी जो किसी भी कारण से स्कूल या कॉलेज नही जा पाते है. उन्होंने अपनी पढ़ाई ऑनलाइन एजुकेशन के माध्यम से जारी रखी। आज भारत में ऑनलाइन एजुकेशन का स्तर काफी ऊपर पहुँच गया है। बड़े बड़े शिक्षा संस्थान ऑनलाइन शिक्षा पर जोर दे रहे है।


निष्कर्ष


ऑनलाइन शिक्षा ज्ञान अर्जित करने का एक बहुत अच्छा विकल्प है। वह व्यक्ति जिसे अपने काम से साथ पढ़ाई भी करनी है, उसके लिए डिजिटल एजुकेशन एक बहुत अच्छा विकल्प है। भारत में अभी भी पूर्ण रूप से ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली अपनाने में थोड़ा समय लगेगा। क्योकि अभी भी भारत में कई लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करते है। भारत सरकार को ऑनलाइन शिक्षा को कामयाब बनाने के लिए इंटरनेट और बिजली जैसी सुविधा बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। दोस्तों, शिक्षा ऑनलाइन हो या फिर ऑफलाइन, सही शिक्षा प्राप्त करना जरुरी है।


FAQ-question 


प्रश्न-ऑनलाइन शिक्षा का क्या महत्व है?

उत्तर-ऑनलाइन शिक्षा के कारण बच्चों को अब उतना समय पढ़ाई में नहीं लगाना पड़ता जिसने स्कूल में खर्च करना पड़ता था उनके समय की बचत होती है इसके अलावा बच्चे अब स्कूल जाने से ऊब नहीं रहे हैं जो एक महत्वपूर्ण लाभ हैं।


प्रश्न-ऑनलाइन शिक्षा निबंध के फायदे और नुकसान क्या है?

उत्तर- अंत में ऑनलाइन कक्षाएं लचीलापन, लागत बचत और संसाधनों तक पहुंच सहित कई फायदे प्रदान करती हैं। हालाँकि, वे कुछ नुकसान भी लेकर आते हैं, जैसे अलगाव, तकनीकी कठिनाइयाँ, संरचना की कमी और कम सहभागिता।


प्रश्न-ऑनलाइन शिक्षा पर महत्व।

उत्तर- ऑनलाइन शिक्षा से समय की बचत होती है। इसमें ना ही कोई दूर जाकर शिक्षा लेनी है और नाही ट्रांसपोर्ट का खर्चा करना है। यही नहीं ऑनलाइन शिक्षा में ट्यूशन या बड़े -बड़े कोचिंग सेंटर का खर्च भी नहीं होता है। ऑनलाइन ही सभी पढ़ाई हो रही है, जिसकी बजह से समय की बचत के साथ पेसो की भी बचत हो रही है।





Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2