समाचार पत्र पर निबंध || Essay on Newspaper in Hindi

Ticker

समाचार पत्र पर निबंध || Essay on Newspaper in Hindi

समाचार पत्र पर निबंध | Essay on Newspaper in Hindi


समाचार पत्र पर निबंध | Essay on Newspaper in Hindi

हेलो दोस्तों आप सभी का स्वागत है, हम आज के लेख में समाचार पत्र पर निबंध लेकर आए हैं। इस लेख में हम समाचार पत्र से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करेंगे।


अखबार हमें अपने देश में हो रही सभी घटनाओं के साथ ही संसार में हो रही घटनाओं से भी अवगत कराते हैं। यह हमें खेल, नीतियों, धर्म, समाज, अर्थव्यवस्था, फिल्म उद्योग, फिल्म (चलचित्र), भोजन, रोजगार आदि के बारे में बिल्कुल सटीक जानकारी देता है। आज के समय में समाचार पत्र जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन चुका है।


आप सभी के घरों में अक्सर लोग समाचार पत्र पढ़ते होंगे, क्योंकि समाचार पत्र के माध्यम से हमें दुनिया की सारी खबरें पता चलती है तथा हमारे आसपास का खबर भी हमें मिलता है।


आज के समय में समाचार पत्र हमें वर्तमान में हो रही सभी घटनाओं के बारे में बताता है तथा हमारा ज्ञान भी बढ़ाता है समाचार पत्र हम सभी के जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है ।


हमारा यह लेख सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यदि आप सभी भी समाचार पत्र पढ़ते हैं तो आपके ज्ञान में वृद्धि होगी तथा आप सभी को दुनिया की सारी खबरें पता होंगी।


समाचार पत्र पर निबंध 1


प्रस्तावना


समाचार पत्र हम सभी के जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है, वर्तमान समय में भी कई लोगों को समाचार पत्र पढ़ने का आदत होता है, समाचार पत्र पढ़ने से देश में हो रही सारी जानकारियां प्राप्त होती है तथा विदेशों के बारे में भी ज्ञान मिलता है। समाचार पत्र हमारे ज्ञान को प्रत्येक दिन बढ़ाता है और यह हमें हमारे आसपास की खबरें के साथ-साथ दुनिया के प्रत्येक कोने का खबर बताता है।


समाचार पत्र हमें खेल, राजनीति और लड़ाई झगड़े आदि सभी के बारे में बताता है, वर्तमान समय में समाचार पत्र का एक अलग महत्व होता है, क्योंकि इसके माध्यम से हमें किसी भी घटना के बारे में आसानी से जानकारी मिल जाती है।


समाचार पत्र कम खर्च में हमें दुनिया की सारी खबरें बताता है अर्थात मूल्य की तुलना में अखबार की खबरें बहुत ज्यादा होती है। समाचार पत्र के माध्यम से हमें इतिहास और विज्ञान तकनीकी आदि सभी के बारे में ज्ञान प्राप्त होता है।


समाचार पत्र की शुरुआत


समाचार पत्र की शुरुआत इटली के बेसन नामक जगह में सबसे पहले 16वीं शताब्दी में हुई है इसके बाद समाचार पत्र पूरे दुनिया में प्रसिद्ध होते गया, और दुनिया भर में इसकी सराहना की जाने लगी। समाचार पत्र से विशाल ज्ञान का प्राप्त होता है जिसके कारण इसे हमारे देश के अलावा अन्य देशों में भी अपनाना शुरू कर दिया गया परंतु समाचार पत्र को वास्तव में 17वीं शताब्दी के प्रारंभ से प्रसिद्धि प्राप्त हुई।


समाचार पत्र को इंग्लैंड में भी अपनाया गया है, तथा हमारे भारत देश में समाचार पत्र का आगमन अंग्रेजों के शासन काल में हुआ है। भारत का सबसे पहला समाचार पत्र कोलकाता में 1780 ईस्वी में दि बंगाल गैजेट के नाम से प्रकाशित किया गया था।


समाचार पत्र को जेम्स हिक्की के द्वारा संपादित किया गया था और इसके बाद अन्य देशों के समान भारत में भी समाचार पत्र की लोकप्रियता बढ़ने लगी और वर्तमान में भारत देश में अनेक प्रकार के समाचार पत्र मौजूद है।


उपसंहार


हम सभी को प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ना चाहिए क्योंकि इससे हमारे ज्ञान में वृद्धि होती है। समाचार पत्र हमारे समझ और अध्ययन करने की क्षमता को बढ़ाता है तथा हमें वर्तमान में हो रही घटनाओं के बारे में भी सूचना देता है।


समाचार पत्र सभी उम्र के बच्चों और युवा तथा बुजुर्गों के लिए उपयोगी होता है और समाचार पत्र से सभी वर्ग के लोगों को विशाल ज्ञान की प्राप्ति होती है अर्थात समाचार पत्र किसी के लिए भी हानिकारक नहीं होता, समाचार पत्र को प्रतिदिन पढ़ने से हमें देश और दुनिया के वर्तमान स्थिति का ज्ञान होता है।



समाचार पत्र पर निबंध 2


प्रस्तावना


समाचार पत्र हमारे जीवन में अहम भूमिका निभा रहा है । समाचार पत्र हमें दुनिया के बारे में ज्ञान प्राप्त कराने के साथ-साथ हमारे ज्ञान स्तर को भी बढ़ाता है तथा समाचार पत्र पढ़ने से हमारे समाज और निर्णय लेने क्षमताओं में भी वृद्धि होती है। समाचार पत्र की सूचना इतनी सरल होती है कि इसे आम व्यक्ति भी आसानी से पढ़कर समझ सकता है।


समाचार पत्र विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध होता है जिससे आपको जिस भाषा में पढ़ना है या जो भाषा का ज्ञान है, आप उस भाषा में समाचार पत्र को पढ़कर ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। समाचार पत्र की भाषा विभिन्न प्रकार के होते हैं परंतु इसका उद्देश्य केवल सही और ज्ञानवर्धक जानकारियां देना होता है।


हमारे भारत देश में सबसे पहले समाचार पत्र अंग्रेजों के शासनकाल में आया है उससे पहले हमारे भारत देश में समाचार पत्र नहीं था, समाचार पत्र पढ़ने से हमें स्पष्ट रूप से सही जानकारियां प्राप्त होती है, क्योंकि समाचार इंटरनेट के अपेक्षा ज्यादा सरल होता है और इसे आम व्यक्ति भी सरलता से पढ़कर समझ सकता है।


समाचार पत्र के लाभ


समाचार पत्र पढ़ने के विभिन्न लाभ हैं, समाचार पत्र ना सिर्फ हमें देश विदेश की घटनाओं के बारे में जानकारी देता है बल्कि समाचार पत्र होने एक बुद्धिमान व्यक्ति भी बनाता है। समाचार पत्र की खबर हम सभी को जागरूक करने में भी मदद करती है तथा यह हमें अलग-अलग क्षेत्रों में चल रही घटनाओं के बारे में सही और ज्ञानवर्धक जानकारियां देती हैं।


समाचार पत्र के माध्यम से हमें नौकरी के निकलने वाले पदों के बारे में भी ज्ञान प्राप्त होता है, पहले के अधिकतर लोग समाचार पत्र के माध्यम से ही ज्ञान प्राप्त करते थे परंतु आज कुछ लोगों के द्वारा इंटरनेट के माध्यम से भी खबरों को पढ़ा जाता है।


समाचार पत्र में हमें व्यापार से संबंधित खबरें भी देखने को मिलती है अर्थात समाचार पत्र का ज्ञान किसानों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। समाचार के माध्यम से सब्जियों का कीमत भी पता चलता है क्योंकि समाचार पत्र में अनाज और सब्जियों की कीमत दी गई होती हैं जो किसानों के लिए काफी मददगार साबित होता है।


समाचार पत्र में भोजन बनाने से संबंधित जानकारियां भी मिलती है जिनको कई महिलाएं पढ़ती है और विभिन्न प्रकार के पकवान बनाती हैं। समाचार पत्र में खेल से संबंधित जानकारियों को भी दिया जाता है जो खिलाड़ियों के लिए बहुत उपयोगी और मददगार होता है।


समाचार पत्र सभी वर्ग के लोगों के ज्ञान को बढ़ाता है और इतिहास तथा राजनीति के क्षेत्र में हो रहे खबरों के बारे में भी अवगत कराता है और हमारे देश में क्या चल रहा है तथा मौसम विभाग के बारे में भी जानकारियां मिलते हैं।


समाचार पत्र के नुकसान


आप सभी को पता ही होगा कि जहां किसी भी चीज का फायदा होता है वहां कुछ नुकसान भी अवश्य होता है, समाचार पत्र भी फायदेमंद होने के साथ-साथ इससे कुछ नुकसान भी होता है। कुछ लोगों के द्वारा समाचार पत्र में झूठी खबरें छपाई जाती है और लोगों को रोजगार देने के नाम पर ठगा जाता है।


कुछ ऐसे समाचार पत्र भी होते हैं जो समाज में संप्रदायिक तनाव को बढ़ाने का कार्य करते हैं जिसके कारण समाज में कई प्रकार की अस्थिरता वाली माहौल उत्पन्न हो जाती है। तथा कुछ समाचार पत्रों में सरकार की सही नीतियों को जनता के समक्ष कभी-कभी गलत रूप में भी प्रस्तुत किया जाता है।


समाचार पत्र के प्रकार


समाचार पत्र विभिन्न प्रकार की होती है जिन का विभाजन इन के प्रकाशित होने की अवधि के हिसाब से किया जाता है। कुछ समाचार पत्र ऐसे होते हैं जिनको प्रतिदिन प्रकाशित किया जाता है और कुछ समाचार पत्र ऐसे होते हैं जिन्हें हफ्ते में दो बार या कुछ ऐसे भी समाचार पत्र होते हैं जिन्हें 1 महीने में प्रकाशित किया जाता है।


उपसंहार


समाचार पत्र हमारे समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, समाचार पत्र हमारे देश और दुनिया से जुड़ी खबरें हमें देती है जिससे हम सभी को समाज में हो रही गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त होता है। समाचार पत्रों के माध्यम से कई प्रकार की वस्तुओं का सही कीमत हमें पता चलता है जिससे हम सभी जागरूक होते हैं।


समाचार पत्र प्रत्येक दिन पढ़ने से हमारी भाषाओं के ज्ञान में भी वृद्धि होती है तथा हमारी बोलचाल में भी स्पष्टता आती है। समाचार पत्र हमें किसी भी चीज को समझने में मदद करता है तथा हमारे ज्ञान की वृद्धि को और बढ़ाता है। समाचार पत्र के माध्यम से हम विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानकारियां रखते हैं।


समाचार पत्र आधुनिक दूरसंचार का प्रमुख साधन है, जिसके माध्यम से हमें देश विदेश के हर छोटी बड़ी सूचनाएं मिलती है। समाचार पत्र का मुख्य आधार हमें विश्व के सभी क्षेत्रों के बारे में ज्ञान की सूचना देना होता है। वर्तमान में इंटरनेट की उपयोगिता काफी बढ़ चुकी है परंतु आज भी समाचार पत्रों को बहुत अधिक मात्रा में पढ़ा जाता है।


हमारे भारत देश के अधिकतर लोगों का दिन का शुरुआत चाय और अखबार को पढ़ने से होता है, समाचार पत्र को सामान्य भाषा में अखबार के नाम से भी जाना जाता है। समाचार पत्र में सूचनाओं का विशाल ज्ञान होता है जो सरल भाषा में दिया गया होता है जिसके कारण हमें समझने में बहुत आसानी होती है।


निष्कर्ष


समाचार पत्र को अखबार के नाम से भी जाना जाता है, समाचार पत्र लोगों को देश विदेश की जानकारियों को प्राप्त कराता है और हमारे ज्ञान में वृद्धि भी लाता है।


उम्मीद है दोस्तों हमारे द्वारा दी गई समाचार पत्र के बारे में ज्ञानवर्धक जानकारियां आप सभी को पसंद आई होगी, तथा आप सभी को भी ज्ञानवर्धक समाचार पत्रों को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए और प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ना चाहिए।


ये भी पढ़ें - 👇👇👇👇


समाचार पत्र पर निबंध 2023


स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध 2023


गाँव और शहर के जीवन पर निबंध 2023


भगवान बुध्द पर निबंध 2023


योग पर निबंध 2023


•  कैंसर पर निबंध 2023 




•  संगीत पर निबंध 2023 


महंगाई की समस्या पर निबन्ध 2023


अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)


समाचार पत्र का उपयोग बताइए ?

समाचार पत्र का उपयोग जानकारियों को प्राप्त करने के लिए किया जाता है, समाचार पत्र के माध्यम से हमें देश विदेश हो रही सारी जानकारियां प्राप्त होती है।


समाचार पत्र क्या है ?


समाचार पत्र संसार में हो रही प्रमुख घटनाओं का संग्रह है तू जो देश के सभी समाचारों का लिखित पत्र होता है और जिसे बाजार में प्रयुक्त किया जाता है।


भारत में समाचार पत्र की शुरुआत कब हुई?


भारत देश में समाचार पत्रों की शुरुआत 18वीं शताब्दी में अंग्रेजी हुकूमत के अंतर्गत हुई। अंग्रेजों के शासन काल के पहले भारत देश में समाचार पत्र नहीं होता था।


समाचार पत्र को प्रसिद्धि कब मिली थी ?


समाचार पत्र को 17वीं शताब्दी में प्रसिद्धि मिली थी और इसका प्रारंभ इंग्लैंड में प्रचलित हुआ था।




Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2