कमल के फूल पर निबंध - essay on lotus flower in Hindi

Ticker

कमल के फूल पर निबंध - essay on lotus flower in Hindi

कमल के फूल पर निबंध - essay on lotus flower in Hindi

कमल के फूल पर निबंध - essay on lotus flower in Hindi

Table of contents 

कमल के फूल का महत्त्व 

Essay on lotus flower in hindi

भारत के राष्ट्रीय फूलके रूप में कमल:-

कमल फूल का उत्पत्ति स्थान

कमल फूल का उपयोग

कमल के पौधे पर 10 पंक्तियां

400 शब्द में कमल पर निबंध

कमल के फूल का क्या अर्थ है?

FAQ-question

निष्कर्ष


कमल के फूल का महत्त्व 

Essay on lotus flower in hindi


कमल का हर प्रकार से महत्वपूर्ण उपयोग है कीचड़ में उगने के बाद भी यह इतना पवित्र माना जाता है की हिन्दू धर्म में पूजा पाठ और आरती के दौरान इस फूल का विशेष तौर पर उपयोग किया जाता है. कमल के बीज को पीसकर शहद के साथ मिलाकर खाने से कफ की समस्या ख़त्म हो जाती है और कमल का बीज हृदय और किडनी की बीमारी को ठीक करने के लिए कारगार औषधि है.


कमल के फूल के अंदर कैल्सियम और आयरन की प्रचुर मात्रा होती है जिसके सेवन से हड्डियों की कई बीमारियों का इलाज किया जाता है. कमल के फूल की चाय बनाकर पी सकते है जिससे गर्मियों में ब्लड क्लॉटिंग जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. कमल के पत्तों पर भोजन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है.


भारत के राष्ट्रीय फूलके रूप में कमल:-


कमल फूल को ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से बहुत महत्व दिया जाता है, तथा इसके महत्व को देखते हुए इसे राष्ट्रीय फूल के रूप में अपनाया गया है। 26 जनवरी सन 1950 को कमल को भारत का राष्ट्रीय फूल घोषित किया गया, कमल का फूल हमारे देश के लिए शांति और सुंदरता का प्रतीक है।


कमल के फूल को हमारे राष्ट्रीय प्रतीकात्मक चिन्ह के रूप में जाना जाता है, कमल फूल के जड़ को औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है, यह शरीर के बहुत से बीमारियों को खत्म कर देता है, यह अनेक प्रकार के बीमारियों के उपचार में बहुत उपयोगी होता है।


कमल फूल का उत्पत्ति स्थान:-


कमल एक जलीय पौधा है, जो तालाबों और झीलों जैसे जल निकायों में पैदा होता है। कमल के पौधे के लिए गर्म जलवायु और जल आवश्यक होता है, कमल फूल के डंठल और जड़े पानी में डूबी हुई रहते हैं तथा इसकी पत्तियां और फूल पानी के ऊपरी सतह पर तैरते रहते हैं।


कमल का तना जड़ कि निचली सतह पर कीचड़ की मिट्टी में भूमिगत होता है, कमल फूल का रचना सभी फूलों से अलग होता है और इस फूल की जड़े छोटी होती है। पौधे का मुख्य भाग फूल होता है जो बहुत ही आकर्षक होता है, और यह फूल गुलाबी तथा सफेद रंग का होता है। कमल का फूल नाजुक पंखुड़ियों द्वारा बना होता है, और इस फूल की कली नुकीली होती है, यह फूल सूर्योदय के समय खिलता है और सूर्यास्त के बाद मुरझाने लगता है।


कमल फूल का उपयोग:-


कमल फूल का उपयोग सौंदर्य के साथ साथ औषधी बनाने में भी किया जाता है, इस फूल का सभी हिस्सा उपयोगी होता है, कमल फूल के पंखुड़ियों का उपयोग सजावट में इस्तेमाल किया जाता है, तथा इसके पत्ते का उपयोग भोजनकरने केलिए उपयोग में लाया जाता है। हमारे भारत देश में कमल के पत्ते पर भोजन करना स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद माना जाता है।


कमल फूल का उपयोग विभिन्न प्रकार के रोगों के निवारण के लिए किया जाता है, इसमें कई गुण है यह हमारे शरीर के लिए विभिन्न प्रकार से उपयोगी और महत्वपूर्ण होता है।


कमल के पौधे पर 10 पंक्तियां


  1. भारत में कई जगह कमल की खेती भी करते है। कमल का फूल गरीब लोगो की जीविका है, जिसे बेचकर वे अपना पेट भरते है।

  2. कमल का फूल सूर्योदय होने पर खिल जाता है और सूर्य के अस्त होने पर इसकी पंखुडियां सिकुड़ जाती है।

  3. कमल का फूल पवित्र होता है क्योंकि इसका उपयोग देवी देवताओं को अर्पित करने और श्रृंगार करने के लिए होता है।

  4. कमल के तने लंबे, सीधे और खोखले होते हैं तथा पानी के नीचे कीचड़ में चारों ओर फैलते हैं। इसके तनों की गाँठों पर से जड़ें निकलती हैं।

  5. ब्रह्म फूल को खिलने में 2 घंटे का समय लगता है। ये फूल मानसून के मध्य के महीनों के दौरान खिलता है। ये पुष्प मां नंदा का पसंदीदा फूल है इसलिए इसे नंदा अष्टमी में तोड़ा जाता है।

  6. कमल का फूल तालाब और कीचड़ में उगता है।

  7.  कमल का फूल बहोत ही कोमल होता हैं और कमल के फूल की पत्तीयां गोल आकार की होती है।

  8.  कमल का फूल सूर्योदय में खिलता हैं और सुर्यास्त होते ही मुरझा जाता है।

  9. कमल के फूल को सुंदरता , धन , शुद्धता , अनुग्रह का प्रतीक माना जाता है।

  10. कमल‌ का फूल भारत के साथ साथ जापान, चीन , ऑस्ट्रेलिया , वियतनाम और अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में पाया जाता है।

  11. कमल के फूल का इस्तेमाल पूजा के लिए और सजावट के लिए किया जाता है।


400 शब्द में कमल पर निबंध


अपनी मनमोहक खुशबू की वजह से कमल का फूल अधिकतर लोगों का प्रिय फूल होता है, जोकि गुलाबी, सफेद और लाल रंग में पाया जाता है। कमल के फूल की सुगंध बहुत ही तीव्र होती है। इसलिए देवी देवताओं को खुश करने के लिए प्राचीन काल से ही इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।


वर्तमान के समय में कमल के फूल के द्वारा इत्र और सेंट का भी निर्माण किया जा रहा है। हमारे भारत देश का राष्ट्रीय फूल कमल ही है। हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार देवी देवताओं को कमल का फूल अति प्रिय होता है। इसलिए अगर कमल के फूल को देवी देवताओं को अर्पित किया जाता है तो वह अत्यंत प्रसन्न होते हैं।


कमल के फूल को अंग्रेजी भाषा में लोटस कहा जाता है। यह फूल तालाब में तथा झील में पैदा होता है। भारत में बड़े पैमाने पर नॉर्थ ईस्ट और साउथ के लोगों के द्वारा कमल की खेती भी की जाती है क्योंकि कमल के फूल की डिमांड भारतीय मार्केट में हमेशा बनी रहती है।


कमल के फूल की बड़े पैमाने पर किसानों भाइयों के द्वारा खेती की जाती है और कमल के फूल को बेच करके पैसे कमाए जाते हैं। कमल का फूल झील में, तालाब में आसानी से पैदा हो जाता है। इसके अलावा खेत में छोटे-छोटे पानी वाले गड्ढे भर के भी उसके अंदर कमल के फूल की खेती होती है।


भारतीय संस्कृति के लिए कमल का फूल बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस फूल का इस्तेमाल विभिन्न औषधियों का निर्माण करने के लिए भी किया जाता है, क्योंकि कमल के फूल के अंदर कुछ औषधीय गुण पाए जाते हैं। कमल के फूल के अलावा इसके पत्ते के द्वारा इंसानों की कई बीमारियों को ठीक किया जाता है।


निष्कर्ष


कमल सफलता और   धन का भी प्रतीक है।कमल के फूल , हमारे संस्कृति ,परंपरा और पौराणिक कथाओ से जुड़ा हुआ है। कमल को ज्ञान और विद्या का शुभ प्रतीक माना जाता है। भगवन के समक्ष पूजा की ताली में कमल के फूल रखे जाते है। कमल कई गुणों से भरपूर होता है चाहे वह सौंदर्य हो , धार्मिक भावनाएँ हो या स्वास्थ्य से जुड़े लाभ , कमल का अपना विशेष महत्व है और इसलिए इसे देश का राष्ट्रिय फूल चुना गया है।


FAQ-question


प्रश्न-कमल भारत का राष्ट्रीय फूल क्यों है?

उत्तर- कमल भारत का राष्ट्रीय फूल क्यों है ?कमल एक पवित्र फूल है और भारतीय संस्कृति का शुभ प्रतीक है। यह प्राचीन भारत की कला और पौराणिक कथाओं में एक अपूरणीय स्थान रखता है और इस प्रकार, इसे देश के लिए राष्ट्रीय फूल के रूप में चुना गया था।


प्रश्न-कमल किसका प्रतीक है?

उत्तर- कमल का फूल शांति और संस्कृति का प्रतीक है।


कमल का फूल भारत का राष्ट्रीय फूल भी है भारत में सदैव संस्कृति का प्रतीक रहा है।


प्रश्न-कमल के फूल का क्या अर्थ है?

उत्तर- हिंदू धर्म में, कमल आध्यात्मिक ज्ञान, सौंदर्य, उर्वरता, पवित्रता, समृद्धि और अनंत काल का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसा कहा जाता है कि हर हिंदू के दिल में एक कमल का फूल होता है और जब यह कमल खिलता है, तो व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति होती है। हिंदू तांत्रिक परंपरा में कमल भी एक महत्वपूर्ण प्रतीक है।


प्रश्न-कमल भारत का राष्ट्रीय फूल कब बना?

उत्तर- 26 जनवरी 1950 को कमल को राष्ट्रीय फूल के रूप में अपनाया गया था। भारतीय संस्कृति में कमल को धन और विजय के प्रतीक के रूप में देखा जाता है यह ज्ञान और ज्ञान का प्रतिनिधित्व है।


Read more 

विराट कोहली का जीवन परिचय


भारतीय संविधान पर निबंध


भगवान श्रीराम पर निबंध हिंदी में


भगवान शिव पर निबंध हिंदी में




Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2