Jaya Kishori Biography // जया किशोरी का जीवन-परिचय

Ticker

Jaya Kishori Biography // जया किशोरी का जीवन-परिचय

Jaya Kishori Biography: जया किशोरी का जीवन-परिचय | Age, Date of Birth, Husband Name

Jaya Kishori Biography

आज के समय में जिस उम्र में लड़कियां भौतिक सुख के पीछे भाग रही हैं उसी उम्र में कोई ऐसा भी है जो सब छोड़ केवल भगवान् की भक्ति में ही अपना जीवन बिता रहा है जिस उम्र में लड़कियां अपने सजने-संवरने में अधिक ध्यान देती हैं उसी उम्र में कोई ऐसा है जो भगवान् की भक्ति में खुद को सवांर रहा है।

 Table of contents 

1. Jaya Kishori Biography: जया किशोरी का जीवन-परिचय | Age, Date of Birth, Husband Name
2. जन्म और उनका परिवार
3. Jaya Kishori का जीवन-परिचय
4. Jaya Kishori Husband Name
5. जया किशोरी जी का एजुकेशन
6. जया किशोरी जी की पसंदीदा चीज़ें
7. शारीरिक संरचना
8. जया किशोरी का जीवन-परिचय (आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत)
9. Jaya Kishori Famous Bhajan
10. इन्ही में से एक भजन किशोरी जी द्वारा गया गया है जिसका आप आनंद ले सकते हैं –
11. Jaya Kishori Ji Award (जया किशोरी जी के अवार्ड्स)
12. जया किशोरी जी के अनमोल विचार
13. Jaya Kishori Biography FAQs –

बहुत कम लोग होते हैं जो इस युग में भगवान के प्रति अपनी असीम भावना और भक्ति रखते है। आज हम ऐसे ही उदाहरण की बात करने जा रहे हैं जिनका नाम है -जया किशोर। आज के इस लेख में Jaya Kishori Biography सभी के बारे में जानकारी दी जाएगी।


Jaya Kishori ऐसी कथावाचक और भजन गायिका हैं जिनका नाम आपने कई बार सुना होगा। भगवान् कृष्ण की भक्ति में लीन आज के युग की मीरा बाई कही जाने वाली जया किशोरी जी का जीवन परिचय उनकी आयु, जन्म, पति, परिवार सभी के बारे में आज आप यहाँ से जान सकेंगे। तो चलिए जानते हैं जया किशोरी का जीवन-परिचय।


जन्म और उनका परिवार


मूल रूप से राजस्थान से नाता रखने वाली जया शर्मा एक कथावाचक होने के साथ साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। शायद आप नहीं जानते होंगे जया किशोरी जी का असली नाम या मूल नाम जया शर्मा है।


Jaya Kishori का जन्म 13 जुलाई 1995 में राजस्थान के एक छोटे से गाँव सुजानगढ़ में हुआ था। जया जी एक गौड़ ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। कथा सुनने में रूचि रखने वाले सभी लोग उन्हें अच्छे से जानते होंगे और उनके बारे में और अधिक जानने की दिलचस्पी भी रखते हैं।


जया जी की माता का नाम गीता देवी हरितपल है और इनके पिताजी का नाम शिव शंकर शर्मा (राधे श्याम हरितपाल) है। आपको बता दें की जया शर्मा जी की एक छोटी बहिन भी हैं जिनका नाम चेतना शर्मा है। इनका अपना कोई भाई नहीं है।


जया जी का परिवार वर्तमान समय में कोलकाता में रहता है। अभी तक जया जी सिंगल हैं उन्होंने अभी शादी नहीं की है। उनका कहना है की वह सही समय आने पर शादी करेंगी।


Jaya Kishori का जीवन-परिचय



नाम

जया शर्मा

उपाधि

किशोरी जी

उपाधि किसके द्वारा दी गयी

पं. श्री गोविन्दरामजी मिश्र

जाति

गौर ब्राह्मण

गुरु

श्री गोविन्दरामजी मिश्र 

जन्म

13 जुलाई 1995 (गुरुवार)

जन्म स्थान

राजस्थान के गांव सुजानगढ़ में

पिता का नाम

शिव शंकर शर्मा (राधे श्याम हरितपाल)

माता का नाम

गीता देवी हरितपल

पेशा

(आध्यात्मिक वक्ता),गायक, संगीत कलाकार

स्कूल/कॉलेज

महादेवी बिडला वर्ल्ड एकेडमी, कोलकाता


Jaya Kishori Husband Name


जया जी की अभी तक शादी नहीं हुई है। उनके कई इंटरव्यू में उन्होंने यह कहा है की अगर वह कभी शादी करती हैं तो वह कोलकाता में करना पसंद करेंगीं।


अगर वह किसी अन्य जगह शादी के बाद जाती हैं तो इसके लिए उनकी यही शर्त है की वह अपने माता-पिता को भी उसी स्थान में शिफ्ट करेंगी ताकि उनके माता -पिता उनके आस-पास रह सकें।


जया किशोरी जी का एजुकेशन


जया जी ने बीकॉम किया हुआ है। उन्होंने अपनी बीकॉम की पढ़ाई के साथ-साथ अध्यात्म को भी अपना समय दिया। उन्होंने अपनी 12th की पढ़ाई के समय श्रीमद भागवत कथा को तैयार किया था।


वह अपनी पढ़ाई के साथ साथ भजन ,गीता के पाठ भी करती थी। इन्होने रेगुलर कॉलेज नहीं किया क्यूंकि वह अपना अधिकतर समय अध्यात्म को देना चाहती थी।


उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा को Shri Shikshayatan School, Mahadevi Birla World Academy (महादेवी बिरला वर्ल्ड अकैडमी) कोलकाता से पूरी की है।


इन्होने बीकॉम की डिग्री Bachelor Of Commerce (B.Com) के साथ साथ वेदों, श्रीमद भागवद गीता, शास्त्रों की भी शिक्षा ली है।


जया किशोरी जी की पसंदीदा चीज़ें


खाना

भारतीय घरेलू भोजन

रंग

गुलाबी और लाल

गायिका

आशा भोंसले

खेल

क्रिकेट

स्थान

गोवा, लंदन और दुबई

राजनेता

नरेंद्र मोदी ,सुषमा स्वराज


शारीरिक संरचना


जया किशोरी जी की लम्बाई

लगभग 165 cm (5 फुट 5 इंच )

आँखों का रंग

black (काला)

बालों का रंग

काला


जया किशोरी का जीवन-परिचय (आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत)


किशोरी जी के परिवार का माहौल शुरू से ही आधात्म की ओर रहा है। मात्र 6-7 साल की उम्र में जया जी का आध्यात्मिक सफर शुरू हुआ था। परिवार में इनके दादा दादीजी का इनके ऊपर काफी प्रभाव पड़ा उनके दादा दादीजी उन्हें भगवान् श्री कृष्ण जी की कहानियां सुनाया करते थे।


मात्र 9 साल की उम्र में किशोरी जी ने लिंगाष्टकम, शिव तांडव स्त्रोत, मधुराष्टकम्रा, शिवपंचाक्षर स्तोत्रम्, दारिद्रय दहन शिव स्तोत्रम् जैसे कई स्त्रोत याद कर लिए थे। साथ ही गीत संगीत भी शुरू कर दिया था।


जया जी ने मात्र 10 वर्ष की आयु में अमोघफलदायी सम्पूर्ण सुन्दरकाण्ड गया था। वह अपने एक इंटरव्यू में बताती हैं की उनके आध्यात्मिक जीवन की सफलता में उनके माता पिता का योगदान रहा है। जया जी के गुरूजी का नाम गोविंद राम मिश्र है। इनके गुरूजी गोविंद राम मिश्र जी द्वारा जया शर्मा जी को ”किशोरी” की उपाधि दी गयी थी।


जिसके बाद से जया शर्मा जी ”जया किशोरी” नाम से जाने जानी लगी। जया जी हमेशा से ही खुद को एक साधारण लड़की मानती हैं। वह खुद को साध्वी या संत कहलाना पसंद नहीं करती। जया किशोरी जी का खाटू श्याम जी पर अटूट विश्वास है।


Jaya Kishori Famous Bhajan


जया किशोरी जी ने ज्यादातर भजन भगवान कृष्ण और राधा जी के ऊपर गये हैं। जिनमे से कुछ प्रमुख भजन की सूची नीचे दी गयी है –


  • मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है

  • माँ बाप को मत भूलना

  • कृष्ण गोविन्द गोविन्द गोपाल नंदलाल

  • इतनी खात्री करवावे ईगो काई लगे

  • सबसे ऊँची प्रेम सगाई

  • हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे रामा हरे रमा

  • राधिका गौरि से

  • गाड़ी में बिठा ले रे बाबा

  • जगत के रंग क्या देखू

  • लिंगाष्टकम मृत्युंजय जाप

  • अच्युतम केस्वाम कृष्ण दामोदरम

  • आज हरी आये विदुर घर


इन्ही में से एक भजन किशोरी जी द्वारा गया गया है जिसका आप आनंद ले सकते हैं –


मीठे रस से भरी रे, राधा रानी लागे,

मने कारो कारो जमुनाजी रो पानी लागे

यमुना मैया कारी कारी राधा गोरी गोरी

वृन्दावन में धूम मचावे बरसाना री छोरी

व्रज्धाम राधाजू की रजधानी लागे

मीठे रस से भरी रे, राधा रानी लागे


यह भजन काफी भक्तों द्वारा पसंद किया जाता है।


                      Jaya Kishori Biography

Jaya Kishori Ji Award (जया किशोरी जी के अवार्ड्स)


जया किशोरी जी को इन अवार्ड्स से अब तक नवाजा जा चुका है –


  • साल 2016 में ‘आदर्श युवा आध्यात्मिक गुरु पुरस्कार’ से जया जी को नवाजा गया।

  • ”फेम इंडिया एशिया पोस्ट सर्वे 2019 यूथ आइकॉन से नवाजा गया।

  • साल 2021 में जया किशोरी को ”मोटिवेशनल स्पीकर ऑफ द ईयर” के सम्मान से नवाजा गया।



जया किशोरी जी के अनमोल विचार



जया किशोरी आधिकारिक वेबसाइट

iamjayakishori.com


Jaya Kishori Biography FAQs –


जया किशोरी जी के पास कुल कितनी संम्पत्ति है ?


Jaya Kishori Net Worth (जया किशोरी जी की कुल संम्पत्ति ) एक अनुमान के अनुसार लगभग 2 से ढाई लाख रुपए है।


जया किशोरी जी द्वारा कौन- कौनसी कथाएँ सुनाई जाती हैं ?


किशोरी जी द्वारा ”नानी बाई का मायरो”, ”नरसी का भात”, भगवत गीता, सुन्दरकाण्ड आदि की कथाएं सुनाई जाती है।


Jaya Kishori जी के इंस्टाग्राम में कितने फ़ॉलोवर्स हैं ?


इंस्टाग्राम पर जया किशोरी जी को करीबन 3 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।


किशोरी जी भजन कार्यक्रम और कथा वचन के लिए कितनी फीस लेती हैं ?


जया किशोरी जी भजन कार्यक्रम और कथा वाचन का का अलग अलग स्थान के हिसाब से फीस लेती हैं वह कथा वचन के लिए न्यूनतम 50 हजार रुपए और अधिकतम 9 लाख रुपया लेती हैं। यह फीस प्रोग्रॅमके स्थान और प्रोग्राम कितने समय तक चलेगा उस पर निर्भर करता है।


जया किशोरी जी का पूरा नाम /असली नाम क्या है ?


इनका जया किशोरी का पूरा नाम /या असली नाम जया शर्मा है।


ये भी पढ़ें - 👉


प्रसिद्ध Motivational Speaker ,आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी जी की Age क्या है ?


आध्यात्मिक वक्ता जय जी इस साल 2022 में 27 साल की हो चुकी हैं।


jaya kishori जी के husband का नाम क्या है ?


जया जी की अभी शादी नहीं हुई है।


जया किशोरी की बहन कौन है /बहन का क्या नाम है ?


इनकी बहन का नाम चेतना शर्मा है।




Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2