रक्षाबंधन पर निबंध | Essay On Raksha Bandhan
![]() |
रक्षाबंधन पर निबंध | Essay On Raksha Bandhan |
Table of contents
1.प्रस्तावना
2.रक्षाबंधन का इतिहास
3.रक्षाबंधन कब मनाया जाता है?
4.रक्षाबंधन का महत्व
5.भाई-बहन का रिश्ता
6.रक्षाबंधन पर 10 वाक्य
7.रक्षाबंधन से संबंधित कुछ प्रश्न और उत्तर
8.रक्षाबंधन के त्यौहार पर क्या-क्या करते हैं?
9.राखी का त्यौहार इस साल कब मनाया जाएगा?
10.रक्षाबंधन का पर्व कौन मनाते हैं?
11.निष्कर्ष
रक्षाबंधन पर निबंध
प्रस्तावना-
रक्षाबंधन का त्योहार भारतीय त्योहारों में से एक प्राचीन त्यौहार है रक्षाबंधन यानी- रक्षा का बंधन, एक ऐसा रक्षा सूत्र जो भाई को सभी संकटों से दूर रखता है। यह त्यौहार भाई-बहन के बीच स्नेह और पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। रक्षाबंधन एक सामाजिक,पौराणिक,धार्मिक और ऐतिहासिक भावना के धागे से बना एक ऐसा पावन बंधन है। जिसे रक्षाबंधन के नाम से केवल भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल और मॉरीशस में भी बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।राखी के त्योहार को हम संपूर्ण भारतवर्ष में सदियों से मनाते चले आ रहे हैं आजकल इस त्यौहार पर बहने अपने भाई के घर राखी और मिठाई ले जाती ।हैं भाई राखी बांधने के पश्चात अपनी बहन को दक्षिणा स्वरूप रुपए देते हैं या कुछ उपहार देते हैं।
रक्षाबंधन का इतिहास-
बहुत समय पहले की बात है मेवाड़ के महाराणा संग्राम सिंह की मृत्यु के बाद कुमार विक्रमादित्य सिंहासन पर बैठे उस समय विक्रमादित्य वाले अवस्था में थे और उस समय मेवाड़ के सरदारों में आपसी फूट पड़ गई थी अक्सर मिलते ही उस समय मेवाड़ की रानी कर्णावती पर बहादुर शाह ने आक्रमण कर दिया था उस समय मेवाड़ की रानी ने मुगल बादशाह हुमायूं को राखी और एक पत्र भेजकर अपने राज्य की रक्षा के लिए सहायता की गुहार लगाई थी बादशाह हुमायूं ने पत्र और राखी को स्वीकार किया और रानी कर्णावती की रक्षा करने का संकल्प लिया रानी कर्णावती एक वीर योद्धा थे और वे बहादुर शाह का सामना करने के लिए स्वयं युद्ध के मैदान में कूद पड़ी थे।
रक्षाबंधन का पर्व भारतीय परंपरा का एक ऐसा पर्व है। जो ना केवल भाई-बहन के स्नेह को बल्कि हर सामाजिक बंधन को मजबूत करता है। हिंदू समाज में बहुत सी परंपराएं प्राचीन काल से चली आ रही हैं जिनका सभी भारतीय आज भी सम्मान करते हैं इन्हीं परंपराओं को हम संस्कृति भी कहते हैं। इसी प्रकार रक्षाबंधन का पर्व में प्राचीन काल से प्रचलित है। और हम सभी भारतीय इस पर्व को आज भी बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं।
रक्षाबंधन कब मनाया जाता है?
रक्षाबंधन एक हिंदू धर्म का त्यौहार है। जो प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। श्रावण में मनाए जाने के कारण ऐसे श्रावणी या सलूनो भी कहते हैं। रक्षाबंधन पर बहनों भाइयों की दाहिनी कलाई पर एक पवित्र धागा यानी राखी बांधते हैं। और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करते हैं वहीं दूसरी तरफ भाइयों द्वारा अपनी बहनों की हर हाल में रक्षा करने का संकल्प लिया जाता है। राखी कच्चे सूत जैसे- सस्ती वस्तु से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे तथा सोने या चांदी जैसी महंगी वस्तु तक की हो सकती है। हालांकि रक्षाबंधन की व्यापकता इससे भी कहीं ज्यादा है राखी बांधना सिर्फ भाई-बहन के बीच का कार्यकलाप नहीं रह गया राखी देश की रक्षा पर्यावरण की रक्षा हेतु की रक्षा आदि के लिए भी बांधी जाने लगी है।
रक्षाबंधन का महत्व-
भाई-बहन हमें आगे बढ़ने में मदद करते हैं। हमारे जीवन के हर चरण में, उनके बीच का बंधन मजबूत होता है। वे हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहते हैं। बड़े भाई अपनी बेटियों को लेकर बहुत भावुक होते हैं। इसी तरह की बड़ी बहनें भी अपनी छोटी बहनों की बहुत ही खास बातें हैं। छोटे बच्चे अपने बड़े भाई-बहनों का प्यार करते हैं।
रक्षा बंधन इस बंधन का जश्न मनाने के बारे में है। यह दोनों मिलकर अनूठे और विशेष म्यूजिक का प्रतीक हैं। इस दिन को अच्छा समय और इस खूबसूरत रत्न पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सही रूप से निर्दिष्ट किया गया है। यह उनका प्यार, एकजुटता और एक-दूसरे पर विश्वास के प्रतीक के रूप में काम करता है।
भाई-बहन का रिश्ता-
भाई बहन का रिश्ता केवल राखी की डोर तक ही सीमित नहीं है, और ना ही इस रिश्ते को परिभाषित कर पाना आसान है बड़े भाई अपनी बहन से लड़ते हो लेकिन एक वक्त ऐसा आता है। जब बहने अपने घर से विदा होते हैं तो भाई की आंख में सबसे पहले आंसू आते हैं।
निष्कर्ष-
जब एक स्त्री किसी भी पुरुष को अपना भाई मानकर राखी बांधती है। और उसकी लंबी आयु की प्रार्थना करती है तो वह पुरुष जन्म-जन्मांतर के लिए उसका भाई बन जाता है। और उस राखी के बदले अपनी बहन की रक्षा करने और उसे समाज की कुदृष्टि से बचाने का वचन देता है। इसी प्रकार राखी का पर्व भाई बहन का त्यौहार है। इस त्यौहार को सभी भाई-बहन बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं रक्षाबंधन का त्योहार भारतीय लोगों के लिए एक विशेष महत्व रखता है।
रक्षाबंधन पर 10 वाक्य-
1.रक्षाबंधन में हिंदुओं का एक पवित्र और प्रमुख त्योहार है।
2.श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन मनाया जाता है।
3. यह त्यौहार हर साल अगस्त के महीने में पड़ता है। 4.रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्यार और अटूट रिश्ते का प्रतीक है।
5. इस दिन सभी बहनें अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधते हैं।
6. राखी बांधने के साथ ही बहनें अपने भाइयों की कुशलता की कामना करते हैं।
7.भाई जीवन भर अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं।
8. रक्षाबंधन पर विभिन्न प्रकार के पकवान और मिठाइयां खाने को मिलते हैं।
9. राखियों और मिठाइयों की दुकान है। लोगों की भीड़ से भरी होती हैं।
10. सभी धर्मों के लोग इस बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं।
रक्षाबंधन से संबंधित कुछ प्रश्न और उत्तर-
रक्षाबंधन का पर्व कौन मनाते हैं?
इस पर्व को सभी भारतीय और हिंदू धर्म के लोग बहुत धूमधाम से मनाते हैं।
राखी का त्यौहार इस साल कब मनाया जाएगा?
इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन के त्यौहार पर क्या-क्या करते हैं?
इस दिन सभी भाई-बहन नए कपड़े पहनते हैं। वह ने अपने भाइयों को राखी बांधती हैं। और मिठाई खिलाते हैं।और साथ ही अपने भाइयों की लंबी आयु की कामना करती हैं।सभी भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं।
यह भी पढ़ें 👇
एक टिप्पणी भेजें