Class 12th Geography UP Board model paper 2024//कक्षा 12 भूगोल मॉडल पेपर 2024

Ticker

Class 12th Geography UP Board model paper 2024//कक्षा 12 भूगोल मॉडल पेपर 2024

Class 12th Geography UP Board model paper 2024//कक्षा 12 भूगोल मॉडल पेपर 2024 

नमस्कार दोस्तों आज की इस आर्टिकल में चर्चा करेंगे कक्षा 12 भूगोल यूपी बोर्ड का मॉडल पेपर जो आप लोगों के फाइनल पेपर में पूछे जाने के चांस है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और अपने दोस्तों में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Class 12th Geography UP Board model paper 2024//कक्षा 12 भूगोल मॉडल पेपर 2024
Class 12th Geography UP Board model paper 2024//कक्षा 12 भूगोल मॉडल पेपर 2024 
Click Here to Join Our PDF group    

 

          यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2024

                     कक्षा 12

                  विषय:भूगोल 


समय : 03 घण्टे 15 मिनट


पूर्णांक : 70


निर्देशः प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों के प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।


नोटः1) सभी प्रश्न अनिवार्य है।


2)प्रश्न संख्या 1 से 8 तक बहुविकल्पीय प्रश्न संख्या-9 से 16 तक अतिलघु उत्तरीय प्रश्न संख्या 17 से 24 तक लघु उत्तरीय प्रश्न संख्या-25 से 26 तक विस्तृत उत्तरीय तथा प्रश्न संख्या 27 एवं 28 मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न हैं।


             (बहुविकल्पीय प्रश्न)


निर्देश - निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर चुनकर अपनी उत्तर- -पुस्तिका में लिखिए:-


1-निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव भूगोल का उपगमन नहीं है?

(i) क्षेत्रीय विभिन्नता


(ii) मात्रात्मक क्रान्ति


(iii) स्थानिक संगठन


(iv) अन्वेषण और वर्णन


2.निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक है।

(i) अफ्रीका


(ii) एशिया


(iii) दक्षिण अमेरिका


(iv) उत्तर अमेरिका


3.निम्न में से किस प्रदेश में प्रलेखित प्राचीनतम नगरीय बस्ती रही है?

(i) हांगही की घाटी


(ii) नील घाटी


(iii) सिन्धु घाटी


(iv) मेसोपोमिया


4.निम्न में से कौन-सी रोपण फसल नहीं है?

(i) कॉफी


(ii) गन्ना


(iii) गेहूँ


(iv) रबड़


5.भारत की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी एक विशेषता नगर की परिभाषा का अंश नहीं है?

(i) जनसंख्या घनत्व 400 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी०


(ii) नगर पालिका निगम का होना-


(iii) 75% से अधिक जनसंख्या का प्राथमिक खण्ड में संलग्न होना।


(iv) जनसंख्या आकार 5000 व्यक्तियों से अधिक


6.निम्नलिखित में से जल किस प्रकार का संसाधन है?

(i) अजैव संसाधन


(ii) अनवीकरणीय संसाधन


(iii) जैव संसाधन


(iv) चक्रीय संसाधन


7.भारत का अधिकांश विदेशी व्यापार वहन होता है-

(i) स्थल और समुद्र द्वारा


(ii) स्थल और वायु द्वारा


(iii) समुद्र और वायु द्वारा


(iv) समुद्र द्वारा


8.निम्नलिखित में से कौन-सा रोग जल जन्य है?

(i) नेत्रश्लेष्मला शोध


(ii) अतिसार


(iii) श्वसन संक्रमण


(iv) श्वासनली शोध


           ( अति लघु उत्तरीय प्रश्न)


9.मानव भूगोल के दो उपक्षेत्र का नाम लिखिए?


10.लिंग अनुपात कैसे मापा जाता है?


11. फुटकर व्यापार क्या है?


12. बस्तिया कितने प्रकार की होती है?


13.किसी दो औद्योगिक नगर का नाम लिखिए 


14.ऊर्जा के दो अपरम्परागत ऊर्जा स्रोत का नाम लिखिए ? 


15. भारतीय रेल प्रणाली को कितने मंडलों में विभाजित किया गया है?


16. ध्वनि प्रदूषण किसे कहते हैं? 


              (लघु उत्तरीय प्रश्न )


17.मानव भूगोल क्या है? यह किस प्रकार अन्य सामाजिक विज्ञानों से सम्बन्धित है?


18. प्रवास के प्रतिकर्ष कारण और अपकर्ष कारण में क्या अन्तर है. लिखिए?


19. स्वच्छन्द उद्योग किसे कहते हैं, इसकी एक विशेषता लिखिए? 3+1


20.नगरीय क्षेत्रों के कार्यों के आधार पर नगरों का वर्गीकरण लिखिए? 4


21. परिक्षिप्त बस्तियाँ क्या होती हैं? यह भारत में कहाँ-कहाँ पायी जाती हैं?2+2


22.सूती वस्त्र उद्योग भारत में किस प्रकार का उद्योग है? भारत में इस उद्योग के विकास के दो कारणों को लिखिये ? 2+2 


23.व्यापार किसे कहते है? भारत के विदेशी व्यापार की दो प्रमुख विशेषताओं को लिखिये?

2+1+1


24.मानव स्वास्थ्य पर वायु प्रदूषण के पड़ने वाले चार प्रभावों को लिखिए?


                (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)


25.पत्तन किस प्रकार व्यापार के लिए सहायक होते हैं? पत्तनों का वर्गीकरण उनकी अवस्थिति के आधार पर लिखिये?3+3


अथवा

परिवहन जाल क्या होता है? विश्व के वे कौन-से प्रमुख प्रदेश हैं, जहाँ वायुमार्ग का सघन तंत्र पाया जाता है?2+4


26.भारत के अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास के कारणों की विवेचना लिखिये? 6


अथवा

मानव विकास को परिभाषित कीजिये? भारत में मानव विकास सूचकांक का वर्णन कीजिए? 2+4


27-भारत के दिये गये मानचित्र में निम्नांकित को उपयुक्त चिन्हों द्वारा दर्शाइये और उनके नाम भी लिखिए-


(i) जूट का प्रमुख एक उत्पादक राज्य


(ii) उड़ीसा की एक प्रमुख नदी


(iii) न्यूनतम साक्षरता वाला राज्य


(iv) सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य ।


(v) उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख टेक्नोलॉजी पार्क ।


(केवल दृष्टिबाधित छात्रों के लिये प्रश्न संख्या - 27 के स्थान पर)


(i) जूट के प्रमुख उत्पादक एक राज्य का नाम 


(ii) उड़ीसा की एक प्रमुख नदी का नाम ।


(iii) न्यूनतम सारक्षता वाले एक राज्य का नाम 


(iv) सबसे कम जनसंख्या वाले एक राज्य का नाम।


(v) उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख टेक्नोलॉजी पार्क।


28-संसार के दिये गये रेखा मानचित्र के उपयुक्त चिन्हों के द्वारा दर्शाईये और उनके नाम लिखिये-


(i) एशिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश ।


(ii) मकर रेखा को दर्शाइये।


(iii) विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि का एक प्रमुख क्षेत्र


(iv) अफ्रीका का एक प्रमुख समुद्री पत्तन।


(v)विश्व का सबसे बड़ा महासागर


केवल दृष्टिबाधित छात्रों के लिए प्रश्न संख्या 28 के स्थान पर

1-एशिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश का नाम


2-साढे 23 अंश दक्षिणी अक्षांश रेखा का नाम लिखिए।


3-विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि का एक प्रमुख क्षेत्र का नाम।


4-अफ्रीका का एक प्रमुख समुद्री पतन का नाम।


5-विश्व का सबसे बड़े महासागर का नाम लिखिए।


इसे भी पढ़ें

कक्षा 12 समाजशास्त्र यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2024

कक्षा 12 हिंदी यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2024

कक्षा 12 जीव विज्ञान यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2024

कक्षा 12 अंग्रेजी यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2024

कक्षा 12 मनोविज्ञान यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2024

कक्षा 12 इतिहास यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2024

कक्षा 12 भूगोल यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2024

कक्षा 12 अर्थशास्त्र यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2024

कक्षा 12 नागरिक शास्त्र यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2024


लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram Channel

Click Here

Join WhatsApp Group

Click Here

Join Instagram Channel

Click Here

UP BOARD LIVE  Home

Click Here


Important link

Download pdf 

Click here 

Official website 

Click here 





Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2