Up board class 10th Hindi model paper 2024 || यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं हिंदी मॉडल पेपर 2024

Ticker

Up board class 10th Hindi model paper 2024 || यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं हिंदी मॉडल पेपर 2024

Up board class 10th Hindi model paper 2024 || यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं हिंदी मॉडल पेपर 2024

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं हिंदी का मॉडल पेपर बताने वाले हैं। दोस्तों आपको हमारी इस website पर class 9th से लेकर 12th तक के सभी विषयों के model paper उपलब्ध करवाए जाएंगे। दोस्तों अगर आपके लिए यह आर्टिकल useful हो तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।

class 10 hindi model paper 2024,up board exam 2024,class 10 hindi model paper 2024 board,up board class 10th model paper,up board hindi model paper 2024,class 10th hindi model paper 2024 board,यूपी बोर्ड 10वी मॉडल पेपर,class 10 हिंदी वायरल मॉडल पेपर 2024 board exam,hindi model paper class 10,up board model paper 2024 class 10 hindi,hindi model paper,maths model paper class 10 in hindi,up board model paper 2023 hindi medium solution,up board 2024 class 10 syllabus,कक्षा दसवीं हिंदी मॉडल पेपर 2024, हिंदी का मॉडल पेपर 2024

नाम ……

                        2023 हिंदी

                 कक्षा - 10

समय : 3 घंटे 15 मिनट                 पूर्णांक - 70


नोट : प्रारंभ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।


निर्देश :-


(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(ii) इस प्रश्न पत्र के दो खंड, खंड अ तथा खंड ब हैं।

(iii) खंड अ में 1 अंक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं जिनके उत्तर ओएमआर उत्तर पत्रक पर देने हैं।

(iv) खंड अ के प्रत्येक प्रश्न का निर्देश पढ़कर केवल प्रदत्त ओ.एम.आर उत्तर पत्रक पर ही उत्तर दें।

ओ.एम.आर उत्तर पत्रक पर उत्तर देने के पश्चात उसे नहीं काटें तथा इरेज़र अथवा व्हाइटनर का प्रयोग ना करें।

(v) प्रश्न के अंक उसके सम्मुख अंकित हैं। 

(vi) खंड ब में 50 अंक के वर्णनात्मक प्रश्न हैं।

(vii) खंड ब में सभी प्रश्नों के उत्तर एक साथ ही करें।

(viii) प्रथम प्रश्न से आरंभ कीजिए तथा अंतिम प्रश्न तक करते जाइए। जो प्रश्न ना आता हो उस पर समय नष्ट न कीजिए।


Click Here To Join Our PDF Group


खण्ड 'अ' 

बहुविकल्पीय ( वस्तुनिष्ठ ) प्रश्न


1. 'आचार्य रामचन्द्र शुक्ल' किस युग के लेखक हैं ? 1


(A) शुक्ल युग                     (B) द्विवेदी युग

(c) शुक्लोत्तर युग                 (D) भारतेंदु युग


2. 'गवन' की विधा है   1


(A) नाटक                           (B) एकांकी

(C) उपन्यास                        (D) कहानी


3. 'कंकाल' के लेखक हैं         1


(A)मुंशी प्रेमचन्द                   (B) जयशंकर प्रसाद

(C) निराला।                        (D) रामचंद्र शुक्ल


4. 'कलम का सिपाही' कृति है        1


(A) धर्मवीर भारती की           (B) अज्ञेय की

(C) जैनेंद्र की                      (D) अमृत राय की


5. 'शुक्ल युग' की समयावधि है      1


(A) 1900 ई० से 1918 तक

(B)1919 ई0 से 1938 तक 

(C)1936 ई० से 1943 तक

(D)1850 ई० से 1900 तक


6. 'साकेत' रचना है         1


(A) महादेवी वर्मा की

(B) सुमित्रा नन्दन पन्त की 

(C) जयशंकर प्रसाद की

(D) मैथिलीशरण गुप्त की


7. महादेवी वर्मा कवयित्री हैं               1

(A) प्रगतिवाद युग की                     

(B) द्विवेदी युग की

(c) छायावाद युग की                 

(D) प्रयोगवाद युग की


8. 'गंगालहरी' रचना है          1


(A) पद्माकर की                   (B) बिहारी की 

(C) भूषण की                      (D) मतिराम की


9. आधुनिक काल की समय सीमा है           1


(A) 1919 ई० से 1938 ई० तक

(B) 1936 ई० से 1943 ई० तक

(C)1918 ई० से 1950 ई० तक

(D) 1843 ई० से अब तक


10. महादेवी वर्मा की रचना नहीं है।       1


(A) नीहार                           (B) सांध्यगीत

(C) युगान्त                          (D) दीपशिखा


11. हास्य रस का स्थायी भाव है।           1


(A) रति                             (B)हास

(c) निर्वेद                           (D) विस्मय


12. 'पीपर पात सरिस मन डोला ।'         1

उपर्युक्त पंक्ति में अलंकार है


(A)रूपक                            (B) उपमा

(C) उत्प्रेक्षा                          (D) अनुप्रास


13. 'सोरठा' छन्द में चरण होते हैं            1


(A) चार                         (B) दो 

(C) तीन                  ‌      (D) एक


14. 'उपदेश' शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है   1


(A) उ                           (B) अ

(C) उप                  ‌       (D) अन


15.'प्रत्यय' के भेद हैं             1


(A) चार                          (B) पांच 

(C) तीन                         (D) दो


16. 'हानि-लाभ' में समास है           1


(A) द्वन्द्व                        (B) कर्मधारय

(C) द्विगु                 ‌       (D) बहुव्रीहि 


17. मछली का पर्यायवाची है            1


(A) द्विज                        (B) मीन

(C) रसना                  ‌     (D) मूढ़


18. 'यद्यपि' में कौन सी संधि है ?        1


(A) अयादि संधि              (B) दीर्घ संधि

(C) यणृ संधि                  (D) वृद्धि संधि


19. 'मधु' शब्द का द्वितीया विभक्ति, बहुवचन रूप है 

                                                        1

(A) मधुने                       (B) मधुना

(C) मधुनी                      (D) माधुनि


20. 'पठेताम्' धातु का वाचन एवं पुरुष है       1


(A) प्रथम पुरुष, बहुवचन

(B) प्रथम पुरुष, द्विवचन

(C) प्रथम पुरुष, एकवचन

(D) मध्यम पुरुष, द्विवचन


                       खण्ड 'ब'

                  वर्णनात्मक प्रश्न


1. निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :                                        6


आज हम इसी निर्मल, शुद्ध, शीतल और स्वास्थ्य अमृत की तलाश में हैं और हमारी इच्छा, अभिलाषा और प्रयत्न यह है कि वह इन इन सभी अलग-अलग बहती हुई नदियों में अभी भी उसी तरह बहता रहे और इनको वह अमर तत्व देता रहे, जो जमाने के हजारों थप्पड़ो को बर्दाश्त करता हुआ भी आज हमारे अस्तित्व को कायम रखे हुए और रखेगा।


(i) उपर्युक्त गद्यांश का संदर्भ लिखिए ।

(ii) गद्यांश के रेखांकित अंश का भाव स्पष्ट कीजिए ।

(iii) लेखक के अनुसार हमारा अस्तित्व किस कारण से आज भी कायम है ?


                            अथवा


यह कोई बात नहीं है कि एक ही स्वभाव और रुचि के लोगों में ही मित्रता हो सकती है । समाज में विभिन्नता देखकर लोग एक दूसरे की ओर आकर्षित होते हैं । जो गुण हममें नहीं हैं, हम चाहते हैं कि कोई ऐसा मित्र मिले, जिसमें वह गुण हों । चिंताशील मनुष्य प्रफुल्लित चित्त्त का साथ ढूंढता है, निर्बल बली का, धीर उत्साही का ।


(i) उपर्युक्त गद्यांश का संदर्भ लिखिए ।

(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए ।

(iii) व्यक्ति एक-दूसरे की ओर क्या देख कर आकर्षित होते हैं ?


2. दिए गए पद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :                 6


निरगुन कौन देस कौ वासी ?

मधुकर कहि समुझाइ सौंह दे,

बूझति सांच न हासी।

को है जनक कौन है जननी,

कौन नारि, को दासी ?

कैसे बरन, भेष है केसो,

किहिं रस में अभिलाषी ?

पावैगौ पुनि कियो आपनौ,

जौ रे करैगौ गांसी।

सुनत मौन है रह्यो बावरौ,

सूर सबै मति नासी।।


(i) उपर्युक्त पद्यांश का संदर्भ लिखिए।

(ii) रेखांकिंत अंश की व्याख्या कीजिए।

(iii) मधुकर शब्द का क्या अर्थ है?


अथवा 


अतुलनीय जिसके प्रताप का

साक्षी है प्रत्यक्ष दिवाकर।

घूम-घूम कर देख चुका है,

जिनकी निर्मल कीर्ति निशाकर।।

देख चुके हैं जिनका वैभव,

ये नभ के अनंत तारागण।

अगणित बार सुन चुका है नभ,

जिनका विजय-घोष रण-गर्जन।।


(i) उपर्युक्त पद्यांश का संदर्भ लिखिए।

(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

(iii) उपर्युक्त पद्यांश में किसकी महिमा का वर्णन किया गया है?


3. दिए गए संस्कृत पद्यांश में से किसी एक का संदर्भ सहित हिंदी में अनुवाद कीजिए।          5


एषा नगरी भारतीय संस्कृते: संस्कृत भाषायाश्च केंद्रस्थलम् अस्ति। इत एव संस्कृत वाङ्मयस्य संस्कृतेश्च आलोक: सर्वत्र प्रसृतः। मुगलयुवराज: दाराशिकोह: अत्रागत्य भारतीय-दर्शन-शास्त्राणाम् अध्ययनम् अकरोत्। स तेषां ज्ञानेन तथा प्रभावित: अभवत्, यत् तेन उपनिषदाम् अनुवाद: पारसी भाषायां कारित:।


अथवा 


अस्माकं संस्कृति: सदा गतिशीला वर्तते। मानव जीवनं संस्कर्तुम् एषा यथासमयं नवां नवां विचारधारां

स्वीकरोति, नवां शक्ति च प्राप्नोति। अत्र दुराग्रह: नास्ति, यत् युक्तियुक्तं कल्याणकारि च तदत्र सहषे गृहीतं भवति। एतस्याः गतिशीलताया: रहस्यं जनजीवनस्य शाश्वतमूल्येषु निहितम्, तद् यथा सत्यस्य प्रतिष्ठा, सर्वभूतेषु समभावः विचारेषु औदार्यम् आचारे दृढ़ता चेति।


4. दिए गए संस्कृत पद्यांश में से किसी एक का संदर्भ सहित हिंदी में अनुवाद कीजिए।           5


उत्तरं यत् समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम्।

वर्षं तद् भारतं नाम भारती यत्र सन्तन्ति: ।।


अथवा 


किं नु हित्वा प्रियो भवति किन्तु हित्वा न शोचति।

किं नु हित्वार्थवान् भवति किन्तु हित्वा सुखी भवेत्।।


5. अपने पठित खंडकाव्य के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर दीजिए।

3


(क) (i) 'मुक्तिदूत' खंडकाव्य के आधार पर गांधी जी का चरित्र-चित्रण कीजिए।

(ii) 'मुक्तिदूत' खंडकाव्य के पंचम सर्ग का कथानक अपने शब्दों में लिखिए।


(ख) (i) 'ज्योति जवाहर' खंडकाव्य के नायक का चरित्र-चित्रण कीजिए।

(ii) 'ज्योति जवाहर' खंडकाव्य की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए।


(ग) (i) 'मेवाड़ मुकुट' खंडकाव्य के नायक का चरित्रांकन कीजिए।

(ii) 'मेवाड़ मुकुट' के प्रथम सर्ग 'अरावली' का सारांश लिखिए।


(घ) (i) 'अग्रपूजा' खंडकाव्य की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए।

(ii) 'अग्रपूजा' खंडकाव्य के आधार पर युधिष्ठिर का चरित्र-चित्रण कीजिए।


(ड़) (i) 'जय सुभाष' खंडकाव्य के द्वितीय सर्ग का कथानक लिखिए।

(ii) 'जय सुभाष' खंडकाव्य के नायक के चरित्र की विशेषताएं बताइए।


(च) (i) 'मातृभूमि के लिए' खंडकाव्य के आधार पर चंद्रशेखर 'आजाद' का चरित्र-चित्रण कीजिए।

(ii) 'मातृभूमि के लिए' खंडकाव्य के बलिदान सर्ग का कथानक लिखिए।


(छ) (i) 'कर्ण' खंडकाव्य के प्रथम सर्ग का सारांश लिखिए।

(ii) 'कर्ण' खंडकाव्य के आधार पर 'श्रीकृष्ण' का चरित्र-चित्रण कीजिए।


(ज) (i) 'कर्मवीर भरत' खंडकाव्य के आधार पर 'वनगमन सर्ग' की कथा संक्षेप में लिखिए।

(ii) 'कर्मवीर भरत' खंडकाव्य के आधार पर कैकेयी का चरित्र-चित्रण कीजिए।


(झ) (i) 'तुमुल' खंडकाव्य के नायक का चरित्रांकन कीजिए।

(ii) 'तुमुल' खंडकाव्य के तृतीय सर्ग का कथानक लिखिए।


6. (क) दिए गए लेखकों में से किसी एक का जीवन परिचय लिखते हुए उनकी एक प्रमुख रचना का उल्लेख कीजिए।             5


(i) आचार्य रामचंद्र शुक्ल

(ii) जयशंकर प्रसाद 

(iii) डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद


(ख) दिए गए कवियों में से किसी एक का जीवन परिचय देते हुए उनकी एक प्रमुख रचना का उल्लेख कीजिए।         5


(i) तुलसीदास 

(ii) सुभद्रा कुमारी चौहान 

(iii) बिहारी 


7. अपनी पाठ्य पुस्तक में से कंठस्थ कोई एक श्लोक लिखिए जो इस प्रश्न पत्र में ना आया हो।    2


8. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए।       2


(i) ज्ञानं कुत्र सम्भवति?

(ii) भारतीय संस्कृते मूलं किम् अस्ति?

(iii) कुत्र मरणं मङ्गलं भवति?

(iv) चंद्रशेखर: क: आसीत्?


9. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए। ‌‌    7


(i) आतंकवाद कारण एवं निवारण

(ii) वृक्षारोपण 

(iii) मेरा प्रिय कवि

(iv) नारी सशक्तिकरण 

यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।

लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram Channel

Click Here

Join WhatsApp Group

Click Here

Join Instagram Channel

Click Here

UP BOARD LIVE  Home

Click Here


Important link

Download pdf 

Click here 

Official website 

Click here 



Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2