UP Board Model Paper 2024 Class 11 History pdf download | कक्षा-11 इतिहास मॉडल पेपर 2024

Ticker

UP Board Model Paper 2024 Class 11 History pdf download | कक्षा-11 इतिहास मॉडल पेपर 2024

UP Board Model Paper 2024 Class 11 History pdf download | कक्षा-11 इतिहास मॉडल पेपर 2024

up board exam 2024,up board class 11 english model paper,class 11 history sample paper 2023-24,class 11 history mid term sample paper 2023-24,class 12 history model paper 2024,up board 2024 class 10 syllabus,up board 2024 class 12 syllabus,jac board class 11 history model paper 2024,history model paper 2024,jac board class 11 history model paper 2024 set 1,class 11th history model paper 2023,2024 board exam class 10,class 11 history sample paper 2023-24 in hindi
                    कक्षा-11 इतिहास मॉडल पेपर 2024

नमस्कार मित्रों स्वागत है आपका हमारे एक और नये आर्टिकल पर। आज की पोस्ट में हम आपको 'UP Board Class 11th History Varshik Model Paper 2024 / यूपी बोर्ड कक्षा 11 इतिहास का वार्षिक मॉडल पेपर 2024' के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे एवं इस पेपर से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पर भी परिचर्चा करेंगे। ये सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर UP बोर्ड द्वारा जारी सिलेबस पर आधारित हैं। तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए। अगर पोस्ट अच्छी लगे तो अपने दोस्तों में भी शेयर करिए।


वार्षिक परीक्षा 2023-24

इतिहास

कक्षा-11


समय: 3 घण्टा 15 मिनट                पूर्णांक : 100


निर्देश - (i) प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित है।


(ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।


(iii) इस प्रश्न-पत्र पाँच खण्ड हैं। खण्ड 'क' में बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, खण्ड 'ख' में अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, खण्ड 'ग' में लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, खण्ड 'घ' में, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं, तथा खण्ड (ङ) में ऐतिहासिक तिथियों व मानचित्र से सम्बन्धित प्रश्न हैं। 


(iv) सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं। 

खण्ड- 'क'

(बहुविकल्पीय प्रश्न)


1. मेसोपोटामिया की देवी इन्नाना थी-          1


(i) अग्नि की


(ii) प्रेम एवं युद्ध की-


(iii) वायु की


(iv) जल की


2 बलात् भर्ती वाली सेना किस देश की थी ?   1


(i) चीन की


(ii) मारी राज्य की


(iii) रोम की


(iv) फारस


3. पैगम्बर मुहम्मद का सम्बन्ध किस कबीले से था? 1


(i) कुरैश


(iii) ससानी


(ii) अब्बासी


(iv) बुवाही


4. अली की दूसरी लड़ाई हुई-            1


(i) कूफा में


(ii) सिफ्फिन (उत्तरी मेसोपोटामिया में)


(iii) बगदाद


(iv) दमिश्क में 


5. यूरोप में सबसे पहले विश्वविद्यालय स्थापित हुए- 1


(i) इंग्लैण्ड


(iii) पुर्तगाल


(ii) फ्रांस


(iv) इटली


6. औद्योगिक क्रान्ति किस देश से प्रारम्भ हुई ?    1


(i) जर्मनी


(ii) इटली


(iii) इंग्लैण्ड


(iv) फ्रांस


7. नवीन पद्धति से सड़क निर्माण का श्रेय किसे है? 1


(i) मैकेडम


(ii) न्यूकॉमैन


(iii) रॉबर्ट फल्टन


(iv) जॉर्ज स्टीफेंसन


8.ऑस्ट्रलिया की राजधानी का नाम बताइए-      1


(i) कैनबरा


(ii) सिडनी


(iii) मरडॉक


(iv) अलडोराडो


9. चीन में राज्य क्रान्ति किस वर्ष हुई ?          1


(i) 1899 में


(ii) 1909 में


(iii) 1921 में


(iv) 1911 में


10. जापान और चीन किस क्षेत्र के राष्ट्र हैं ?  1


(i) सुदूर दक्षिण


(ii) पर्व


(iii) सुदूर पश्चिम


(iv) सुदूर उत्तर


खण्ड 'ख' 

(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)


11. जिगुरात क्या होते हैं ?  2


12. मेसोपोटामिया में कौन-सी भाषायें फली- फूली? 2


13. रोम के पूर्वी साम्राज्य की राजधानी का क्या नाम था ?  2


14. कावा का क्या महत्व है? 2


15. सामन्तवाद से आप क्या समझते हैं? 2


खण्ड - 'ग' 

(लघु उत्तरीय प्रश्न) 


16. मारी नगर के पशुचारकों तथा किसानों के बीच झगड़ों के क्या कारण थे ?5


17. मक्का और मदीना क्यों प्रसिद्ध है ?     5


18. पुनर्जागरण के क्या प्रभाव पड़े?          5


19. नहर और रेलवे परिवहन के सापेक्षिक लाभ क्या-क्या हैं?


20. इंग्लैण्ड ने उत्तरी अमेरिका के आदिवासियों की उनकी भूमि से कैसे किया ?


21. 'महाप्रस्थान' पर आलोचनात्मक टिप्पणी लिखिए। 


खण्ड - 'घ' 

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)


22. अरब सभ्यता और संस्कृति का संक्षेप में वर्णन कीजिए।  סו

                        अथवा

रोमन साम्राज्य के उत्थान और पतन पर एक संक्षिप्त निबन्ध लिखिए।


23. मार्टिनलूथर कौन था ? इसके कार्यों की विस्तार से चर्चा कीजिए। 10 

                           अथवा 

औद्योगिक क्रान्ति के विरोध में जो आन्दोलन हुआ उस पर एक टिप्पणी लिखिए ।


24. कमोडोर पेरी के द्वारा जापान के खोले जाने पर परिस्थितियों और महत्व पर प्रकाश डालिए। 10 

                          अथवा 

अमेरिका के आदिवासियों द्वारा राजनीतिक अधिकार प्राप्त करने के लिए किए गए संघर्षो का वर्णन कीजिए। 


खण्ड -'ङ'


25. निम्नलिखित ऐतिहासिक तिथियों से सम्बन्धित घटनाओं का उल्लेख कीजिए-


1. 3200 ई.पू.

2. 331 ई.पू.

3.625 ई.पू.

4. 570 ई.

5. 638 ई.

6.1076 ई.

7. 1300 ई.

8. 1921 ई.

9. 1056 ई.


26.दिये गए भारत के मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों का अंकन (●) चिह्न द्वारा ★ कीजिए एवं उनके नाम अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए-


(क) वह स्थान जहाँ भगवान राम का जन्म हुआ। 1+1


(ख) वह स्थान जहाँ जलियाँवाला हत्याकाण्ड हुआ। 1+1


(ग) वह स्थान जहाँ गंगा-यमुना का संगम है। 1+1


(घ) वह स्थान जहाँ सूर्य मन्दिर स्थित है। 1+1


(ङ) वह स्थान जहाँ मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह हैI1+1



Click Here To Join Our PDF Group

लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram Channel

Click Here

Join WhatsApp Group

Click Here

Join Instagram Channel

Click Here

UP BOARD LIVE  Home

Click Here


इसे भी पढ़ें 👇👇👇




Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2